Home Blog Page 2139

आदिवासियों को हक़ दिलाया जाएगा- राहुल : देखे वीडियो

सिवनी-जिले की बरघाट विधानसभा में आयोजित एक जनसभा को स्मोबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आदिवाशियो को दिलाने का कार्य काग्रेस करेगी।मोदी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि इस सरकार ने आदिवासियों से जंगल,जला ,जमीन छीन रही है हम इसे रोकेंगे।

व्यपाम घोटाला को युवाओ के लिये घातक बतया ,वही रोजगार के वादे पर भी उन्होंने चुटकी ली, चोकीदार बनाया जनता ने लेकिन मोदी अनिल अंबानी नीरव मोदी का चोकीदार बन गया ।

15 लाख का वादा जूठ साबित हुआ है,नोट बंदी पर राहुल ने कहा कि सारि जनता खड़ी थी लेकिन लाइन में कोई अमीर नही खड़ा हुआ बल्कि किसान मजदूर युवा महिला पुरुष खड़े रहे, लाइन में केवल गरीब खड़ा रहा,फिर बैंक के पीछे वाले रास्ते से मोदी की मदद काला धन अमीरों ने धन सफेद किया। नोटबन्दी बड़ा घोटाला हे जिसे मोदी ने जनता का पैसा छीनकर 3 लाख करोड़ का अमीरो का कर्ज माफ किया।

राहुल ने कहा कि मोदी ने अमीरों का कर्ज माफ किया था हम प्रदेश में सरकार बनते ही हम किसानो का कर्ज माफ कर करेगे। इस जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यछ कमलनाथ के प्रयासों से गोंडवाना गडतंत्र पार्टी की अध्यछ हिरासन ऊयके,लखनादौन से भाजपा की टिकट की दावेदार जिला पंचायत सदस्य सगीता वरकड़े ने राहुल के समक्ष काग्रेस की सदस्यता ले ली।

इस जनसभा में कमलनाथ ,राजकुंमार खुराना,सिवनी से केंडिडेट मोहन चंदेल,लखानादोंन के योगेद्र बाबा,केवलारी के रजनीश सिंह,एवं बरघाट के काग्रेस के केंडिडेट अर्जुन ककोडीया सहित अन्य नेता गण मौजूद थे।

रॉयल लान से मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिवनी// जुबेर खान पिता शकील खान उम्र 24 साल निवासी सुनारी मोहल्ला सिवनी के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट की गई कि दिनांक 12 नवंबर 2018 को रॉयल लान जबलपुर रोड में अपने रिश्तेदार की शादी में गया था जहां लान के बाहर अपनी लाल रंग की यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल एम पी 20 एम ई 5280 खड़ी करके शादी में शामिल हो गया , रात करीब 9:00 बजे देखा अज्ञात चोर मोटरसाइकिल चोरी कर कर ले गया ।

मोटरसीयकल चोरी की रिपोर्ट पर टी. आई. कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रवि अवस्थी , सहायक उपनिरीक्षक मन्नूलाल भलावी , आरक्षक नितेश और राकेश ने मोटरसाइकिल चोर की पतासाजी की और चोरी गई मोटरसाइकिल यूनिकॉर्न सद्दाम कुरेशी पिता इकबाल कुरैशी उम्र 27 साल निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे, डालडा फैक्ट्री रोड, सिवनी के कब्जे से बरामद करने में सफलता प्राप्त की ।

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पुताई पेंटिंग और मजदूरी काम करता है शादी समारोह में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल चोरी करके अपने घर के पास में छुपा कर रख दिया था और नंबर प्लेट निकाल ली थी जो इंजन नंबर चेसिस नंबर से मिलान करने पर जुबेर खान की मोटरसाइकिल होना पाया गया। पकड़े गए मोटरसाइकिल चोर सद्दाम कुरेशी का पुलिस रिमांड लिया जा कर चोरी के वाहनों के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

शिवराज ने किया जनसभा को संबोधित

सिवनी- आज दोपहर 2 बजे शिवराज सिंह चोहान ने जिले की केवलारी विधानसभा के भाजपा उम्म्मीद वार राकेश पाल सिंह के समर्थन में ग्राम पलारी में एक विशाल जनसभा को सम्बोद्धित किया।

इस दौरान राकेश पाल सिंह सहित जिले भाजपा के पद अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सोमवंशी को मिला पद

भोपाल -मध्य प्रदेश में राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किये हैं| गुरूवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये गए हैं| आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार शुक्ला को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग पदस्थ किया गया है|

आशीष कुमार: उप सचिव मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा संचालक संस्कृति एवं संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार

मुजीब उर रहमान खान: उप सचिव मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग

स्वरोचिष सोमवंशी: प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वान) मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम बनाया गया है।

16 नवम्बर को बरघाट आयेगे राहुल

Barghat will visit Rahul on November 16 
सिवनी- आगामी 16 नवम्बर को जिले की आदिवासी विकासखण्ड बरघाट मुख्यालय में काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यछ राहुल गांधी का आगमन होगा। जिला काग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जी पी एस तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी दोपहर 12 बजे बरघाट के स्टेयडियम मैदान में विशाल जन सभा को सम्बोद्धित करेगे,इस रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यछ कमल नाथ भी इस रैली में उपस्थित रहेंगे।

रैली के आयोजन के प्रभारी जिला काग्रेस कमेटी अध्यछ राजकुंमार खुराना एवं नरसिंहपुर के पूर्व विधायक सुनील जैसवाल है।

रैली को सफल बनाने की अपील राजकुंमार खुराना,कार्यवाहक अध्यछ द्वय असलम खान ,नरेश मरावी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव नेहा सिंह,हाजी मो.समी अंसारी,आशुतोष वर्मा,राजा बघेल,रमेश जैन ,डाक्टर आनंद तिवारी,विनोद वासनिक, बरघाट से काग्रेस उम्मीदवार अर्जुन ककोडीया,सिवनी उम्मीदवार मोहन चंदेल, लखनादौन उम्मीदवार योगेद्र बाबा,केवलारी उम्मीदवार रजनीश सिंह सहित काग्रेस के समस्त पद अधिकारियों व काग्रेस जनों ने रैली में उपस्थिति की अपील की है।


ब्रेकिंग न्यूज़ – सड़क दुर्घटना में एक की मौत दर्जनों गम्भीर

सिवनी// छपारा सिवनी NH7 रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है ।

नागपुर से जबलपुर जा रही यात्री बस को ट्रक ने टक्कर मारी दी जिससे घटना स्थल पर एक की मौत, हो गई है,वही दर्जनों घायल.बताये जा रहे।ऊक्त दुर्गघटना बंडोल थाना क्षेत्र के गोरखपुर घाट की हे।

घटना में जनपद पचायत छपारा की मनरेगा शाखा में पदस्थ सहायक लेखा अधिकारी साहू की मौत हो गई है।
घटना की जानकारी लगते ही जनपद पंचायत कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार नागपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने जबलपुर जा रही है.

एस आर टी ट्रैवल्स की बस को जोरदार टक्कर मारी थी जिससे बस खाई में जा गिरी बस में दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को मौके से एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

…ये होंगे सिवनी एवं बरघाट से प्रत्याशी

सिवनी// अभ्यर्थियों के नाम एवं संबंधित दल का नाम है इस प्रकार है-

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बरघाट सेः-

अनिल कुमार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से , श्री अर्जुन सिंह काकोड़िया इंडियन नेशनल कांग्रेस से, नरेश वरकड़े भारतीय जनता पार्टी से,शशी ने बहुजन समाज पार्टी से, नरेंद्र कुंजाम आम आदमी पार्टी से , श्री श्याम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से, कमल मर्सकोले निर्दलीय , नेपाल सिंह उईके निर्दलीय , यशपाल भलावी निर्दलीय , सदाशिव कुर्वेती निर्दलीय एवं ह्रदय सिंह निर्दलीय सहित कुल 11 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाये गए थे।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सिवनी सेः-

मोहन सिंह चंदेल इंडियन नेशनल कांग्रेस ,अब्दुल सैयद बहुजन समाज पार्टी ,दिनेश राय भारतीय जनता पार्टी , मकबूल शाह निर्दलीय, हेमंत कुमार श्रीवास निर्दलीय, डी डी वासनिक कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, रघुवीर सिंह आम आदमी पार्टी , गया प्रसाद कुमरे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ,गोविंद श्रीवास निर्दलीय, उमेश कुमार जैन शिव सेना, राजाराम यादव निर्दलीय, ओंकार प्रसाद निर्दलीय,सुलेमान कादरीबहुजन मुक्ति पार्टी, कमलेश्वर प्रसाद सपाक्स पार्टी, छिदामीलाल भलावी निर्दलीय,नरेश कुमार चौरसिया इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, रंजीत वासनिक निर्दलीय, कुंवर सिंह भलावी निर्दलीय, मोहम्मद तनवीर निर्दलीय, राजेंद्र गुप्ता निर्दलीय,निहाल सिंह निर्दलीय, महफूज़ुर्रह्मान निर्दलीय, सहित कुल 22 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाये गए|

सिवनी विधानसभा में 19 केंडिडेट

आज नामाकन वापिसी के अंतिम दिन सिवनी विस से रन्जीत वासनिक,निहाल सिंह,एवं कुँवर सिंह भलावी ने अपने नाम वापिस ले लिया है,जिसके बाद अब सिवनी से 19 प्रत्याशी मैदान में है।

बरघाट से 4 नाम हुए वापिस

बरघाट विधान सभा सीट से आज 4 केन्डिंट्टो ने नाम वापस लिया है जिनमे 2 भाजपा के हे ,कमल मर्सकोले,यशपाल भलावी वही काग्रेस के सदाशिव करवेति ने भी नाम वापिस ले लिया है जबकि एक अन्य ह्रदय भलावी ने भी अपना नाम वापिस लिया ।

इस तरह अब बरघाट से 7 केंडिडेट मैदान में है।

दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुगम्य पोर्टल जानकारी देने की आज (14 नवंबर) आखरी तिथि

सिवनी // मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताओं के शत-प्रतिशत मतदान हेतु सुगम्य पोर्टल बनाया गया है, जिसमें प्रत्येक दिव्यांग मतदाता की जानकारी अपलोड की जानी है| साथ ही दिव्यांग मित्र (स्वंयसेवी) कौन होगा की जानकारी तथा दिव्यांग मतदाता को वाहन की आवश्यकता है तो कौन सा वाहन उपयोग होगा तथा कौन सी स्वंयसेवी संस्था (अशासकीय संस्था) पी.डब्ल्यू.डी. मतदाता को आवश्यक सामग्री देने वाली हैं, का पंजीयन किया जाना है।
सुगम्य पोर्टल पर पंजीयन होने के पश्चात प्रत्येक आर.ओ. के यूजर नेम एवं पासवर्ड से लॉगिन करने पर दिव्यांगजनों, स्वयंसेवी (दिव्यांगमित्र) एवं उपयोग होने वाले वाहन का पास जनरेट होगा जिसे आर.ओ. के हस्ताक्षर कराकर दिव्यांग मतदाताओं को वितरित जाएगा |

दिव्यांग मतदाताओं के शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक बी.एल.ओ. को निर्देशित किया गया है कि दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी सुगम्य पोर्टल https://mpmlaelection.nic.in:9080/ पर 14 नवंबर तक अनिवार्य रूप से दर्ज करें, साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि सुगम मतदान हेतु दिव्यांग व्यक्तियों को मतदान केन्द्र तक सुविधाजनक रूप से घर से लाने एवं छोड़ने की दृष्टि से यदि वाहन की आवश्यकता हैं तो उसका स्पष्ट उल्लेख किया जाये।

12 अवैध शराब के अड्डों पर सिवनी कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

सिवनी// पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार के द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं , उक्त निर्देश के पालन में एसडीओपी सिवनी श्री के के वर्मा के निर्देशन में टी.आई. कोतवाली अरविंद जैन ने आज सुबह – सुबह करीब 06 बजे दो दर्जन महिला एवं पुलिस कर्मचारियों के साथ सिवनी नगर के गंज वार्ड (रानी दुर्गावती वार्ड) में अवैध शराब बेचने वाले महिलाओं और पुरुषों के घरों पर सूर्योदय के समय रेड की और उनके घरों पर बड़ी मात्रा में पाए गए महुआ के लाहन को नष्ट किया एवं बड़ी मात्रा में देशी हाथ भट्टी की बनी शराब जप्त की गई ।

अवैध शराब का धंधा करने वाले 12 आरोपियों

  1. श्रीमती रागनी पति रज्जू माना ,ठाकुर उम्र 40 साल निवासी रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी
  2. सरिता पति अशोक कुचबंदिया उम्र ,35 साल निवासी छिंदवाड़ा रोड, रेलवे क्रॉसिंग के पास गंज वार्ड सिवनी
  3. शंभू पिता जाया माना ठाकुर उम्र, 50 साल निवासी छिंदवाड़ा रोड फॉरेस्ट ऑफिस के पीछे गंज वार्ड सिवनी
  4. सरोज पति रविंद्र कुचबंदिया उम्र, 38 साल निवासी छिंदवाड़ा रोड फॉरेस्ट ऑफिस के पीछे गंज वार्ड सिवनी
  5. लक्ष्मी पति सुनील कुचबंदिया उम्र, 35 साल निवासी छिंदवाड़ा रोड फॉरेस्ट ऑफिस के पीछे गंज वार्ड सिवनी
  6. कविता पति बंदर मामा ठाकुर उम्र 45 साल नागपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास तिलक वार्ड सिवनी
  7. श्याम वती कुचबंदिया पति, बटटन लाल कुचबंदिया उम्र 67, साल निवासी नागपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास गंज वार्ड सिवनी
  8. सरोज पति रंजीत ठाकुर उम्र 40 साल निवासी नागेश्वर मंदिर के पास गंज वार्ड सिवनी
    9 . बेवी बाई पति नंदकिशोर ठाकुर, उम्र 42 साल गंज वार्ड सिवनी
    10 . सुशीला बाई पति शिवकुमार ठाकुर उम्र 45 साल निवासी रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी
  9. सरोज बाई पति महेश ठाकुर उम्र 45 साल निवासी रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी
  10. मोर बाई पति दारा ठाकुर उम्र 35 साल निवासी गंज वार्ड सिवनी के विरुद्ध आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई ।

उल्लेखनीय है कि गंज वार्ड में सुबह सुबह महिलाओं के द्वारा अपने घरों में देसी हाथ भट्टी से शराब उतारने की शिकायतें मिलती है जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर सख्त कार्रवाई की गई है ।