Home Blog Page 2140

नगर में भाजपा जनसम्पर्क अभियान का शंखनाद 14 को

सिवनी- भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन आज 14 नवंबर को सिवनी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर भाजपा एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ सघन जनसंपर्क करेंगे । नगर भाजपा के अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर जानकारी देते हुये बताया कि भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी दिनेश राय आज नगर में छोटा मिशन स्कूल के समीप जैन भवन में विधानसभा चुनाव कार्यालय का वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिती में शुभारंभ करेंगे इसके पश्चात इसी कार्यालय शुभारांभ के अवसर पर उपस्थित जिला पदाधिकारी नगर भाजपा के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकत्र्ता के साथ नगर के चुनावी जनसंपर्क अभियान का शंखानाद करेंगे ।

दी गयी जानकारी अनुसार प्रत्याशी के साथ आज गुरु नानक वार्ड, सीवी रमन वार्ड ,टैगोर वार्ड ,महावीर वार्ड, शहीद वार्ड , गांधी वार्ड ,संजय वार्ड ,सुभाष वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों में तूफानी जनसंपर्क कर भाजपा के लिये जनसमर्थन मांगा जायेगा । भाजपा नगर अध्यक्ष ने समस्त भाजपा के जिला में निवारत जिला पदाधिकारी, नगर मंडल के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती की अपील की है ।

छठ पूजा : लखनवाड़ा घाट में होगा पूजन

सिवनी- जिला मुख्यायल में निवास रत उत्तर प्रदेश व बिहार के निवासी कल 14 नमव्बर की सुबह 5 बजे लखनवाड़ा वेंनगंगा घाट में छठ पर्व मनाएंगे।

नवरात्रि और दूर्गा पूजा की तरह छठ भी हिंदूओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस साल यह पर्व 13 और 14 नवंबर को मनाया जायेगा। छठ पूजा को लेकर हिन्दुओं में काफी आस्था होती है। हालांकि अब यह पर्व हर जगह मनाया जाने लगा है, लेकिन मुख्य रुप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में इस पर्व को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। छठ पूजा मुख्य रूप से सूर्यदेव की उपासना का पर्व है। इस दौरान डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार छठ सूर्य देव की बहन हैं और सूर्योपासना करने से छठ माता प्रसन्न होकर घर परिवार में सुख-शांति व धन-धान्य प्रदान करती हैं।

कार्तिक छठ पूजा का है विशेष महत्व
भगवान भाष्कर की आराधना का यह पर्व साल में दो बार मनाया जाता है, चैत्र शुक्ल की षष्ठी व कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को। चैत्र शुक्ल की षष्ठी को काफी कम लोग यह पर्व मनाते हैं, लेकिन कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाने वाला छठ पर्व मुख्य माना जाता है। चार दिनों तक चलने वाले कार्तिक छठ पूजा का विशेष महत्व है।

क्यों की जाती है छठ पूजा
छठ पूजा मुख्य रूप से सूर्य देव की उपासना कर उनकी कृपा पाने के लिये की जाती है। भगवान भास्कर की कृपा से सेहत अच्छी रहती है और घर में धन धान्य की प्राप्ति होती है। संतान प्राप्ति के लिए भी छठ पूजन का विशेष महत्व है।

कौन हैं छठ माता और कैसे हुई उत्पत्ति?
छठ माता को सूर्य देव की बहन बताया जाता है, लेकिन छठ व्रत कथा के अनुसार छठ माता भगवान की पुत्री देवसेना बताई गई हैं। अपने परिचय में वे कहती हैं कि वह प्रकृति की मूल प्रवृत्ति के छठवें अंश से उत्पन्न हुई हैं यही कारण है कि उन्हें षष्ठी कहा जाता है। संतान प्राप्ति की कामना करने वाले विधिवत पूजा करें, तो उनकी मनोकामना पूरी होती है। यह पूजा कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को करने का विधान बताया गया है।
पौराणिक ग्रंथों में इसे रामायण काल में भगवान श्री राम के अयोध्या वापसी के बाद माता सीता के साथ मिलकर कार्तिक शुक्ल षष्ठी को सूर्योपासना करने से भी जोड़ा जाता है।

चार दिनों तक चलती है छठ पूजा
छठ पूजा चार दिनों तक चलती है और इसे काफी कठिन और विधि-विधान वाला पर्व माना जाता है। इसके लिए पूजा से पहले काफी साफ-सफाई की जाती है। घर के आस-पास भी कहीं गंदगी नहीं रहने दी जाती।

नहाय-खाय
पूजा के पहले दिन नहाय खाय होता है। इसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को होती है। मान्यता है कि इस दिन व्रती स्नान कर नए वस्त्र धारण करते हैं और शाकाहारी भोजन करते हैं। इस दिन लौकी-भात (लौकी की सब्जी और चावल, दाल अादि) की परंपरा है। पूजा के दौरान बाजार में लौकी की कीमत भी काफी बढ़ जाती है। नहाय खाय के दिन व्रती के भोजन करने के पश्चात ही घर के अन्य सदस्य भोजन करते हैं।

खरना
छठ पूजा के तहत नहाय-खाय के दूसरे दिन खरना होता है। कार्तिक शुक्ल पंचमी को पूरे दिन व्रत रखा जाता है और शाम को व्रती भोजन ग्रहण करते हैं। इसे खरना कहा जाता है। इस दिन अन्न व जल ग्रहण किए बिना उपवास किया जाता है। शाम को चावल और गुड़ से खीर बनाकर खायी जाती है और लोगों के बीच इसका प्रसाद भी वितरित किया जाता है। इसमें नमक व चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता। खीर बनाने में भी गुड़ का इस्तेमाल होता है।

खरना के दूसरे दिन घी में बनता है प्रसाद

खरना के दूसरे दिन षष्ठी को छठ पूजा का प्रसाद बनाया जाता है। इसमें ठेकुआ का विशेष महत्व होता है। अर्घ्य के लिए ठेकुआ बनता है वह पूरी तरह से घी में ही बनाया जाता है। ठेकुआ बनाने के लिए आम की लकड़ी का उपयोग होता है। बाजार में आम की लकड़ी भी मिल जाती है। इसके अलावा चावल के लड्डू भी बनाए जाते हैं।

नदी घाटों पर देते हैं अर्घ्य
ठेकुआ और अन्य प्रसाद सामग्री तैयार होने के बाद फल, गन्ना और अन्य सामग्री बांस की टोकरी में सजाये जाते हैं। बांस की टोकरी को दउरा भी कहा जाता है। घर में इसकी पूजा कर सभी व्रती सूर्य को अर्घ्य देने के लिये तालाब या नदी घाट पर जाते हैं। पहले दिन स्नान के बाद डूबते सूर्य की आराधना की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है।
अगले दिन यानि सप्तमी को सुबह उगते हुए सूर्य की उपासना कर अर्घ्य दी जाती है। इस दौरान नदी घाट पर हवन की प्रक्रिया भी पूरी की जाती है और पूजा के बाद सभी के बीच प्रसाद बांटा जाता है

महिलाओं के लिए यह क्या बोल गए कमलनाथ : VIDEO

भोपाल| मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की बातें करने वाली पार्टियां चुनावी मैदान में महिलाओं को टिकट देने में कंजूरी करती हैं| प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियांं बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों ने महज 10 फीसदी ही महिला उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। बीजेपी ने 230 विधानसभा सीटों में से 25 और कांग्रेस ने 28 सीट पर महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है|

जबकि प्रदेश में महिलाओं के मुद्दे पर जमकर राजनीति होती है| इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे विवाद खड़ा हो गया है| महिलाओं को टिकट देने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा महिलाओं को टिकट जीतने की क्षमता के आधार पर दिया है ना कि कोटा या सजावट के आधार पर। कमलनाथ के इस बयान को महिला संगठनों ने कांग्रेस की कुत्सित मानसिकता का परिचायक बताया है।

दरअसल, मंगलवार की सुबह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कमलनाथ पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे| इस दौरान कमलनाथ से जब महिलाओं को कम टिकट देने पर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कांग्रेस ने महिलाओं को टिकट जीतने की क्षमता के आधार पर दिया है ना कि कोटा या सजावट के आधार पर। कमलनाथ के इस बयान को महिला संगठनों ने कांग्रेस की कुत्सित मानसिकता का परिचायक बताया है। महिला संगठनों का मानना है कि महिला सशक्तिकरण के इस युग में जब महिलाएं अपनी योग्यता और कुशलता के बल पर ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल कर रही हैं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान ने यह बता दिया है कि उनके मन मे महिलाओं का क्या दर्जा है ।

चुनावी समर में कमलनाथ के महिलाओं को लेकर दिए गए इस बयान पर बवाल मच गया है| भाजपा ने इस पर पलटवार किया है| बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में महिलाओं का सम्मान होता है, वे सजावट की वस्तुएं नहीं है| यह आपकी और कांग्रेस की घृणित मानसिकता का परिचायक है|

बीजेपी का पलटवार, सजावट की वस्तु नहीं महिलाएं

नाम निर्देशन पत्रों की जाँच पूर्ण

सिवनी -जिले की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रस्तुत नाम निर्देशन फार्म की जांच संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा विगत 12 नवम्बर को निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों के समक्ष की गयी | जाँच उपरांत निम्नानुर प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन अनुरूप सही पाये गए|

अभ्यर्थियों के नाम एवं संबंधित दल का नाम है इस प्रकार है-
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बरघाट सेः- अनिल कुमार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से , श्री अर्जुन सिंह काकोड़िया इंडियन नेशनल कांग्रेस से, नरेश वरकड़े भारतीय जनता पार्टी से,शशी ने बहुजन समाज पार्टी से, नरेंद्र कुंजाम आम आदमी पार्टी से , श्री श्याम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से, कमल मर्सकोले निर्दलीय , नेपाल सिंह उईके निर्दलीय , यशपाल भलावी निर्दलीय , सदाशिव कुर्वेती निर्दलीय एवं ह्रदय सिंह निर्दलीय सहित कुल 11 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाये गए |

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सिवनी सेः- मोहन सिंह चंदेल इंडियन नेशनल कांग्रेस ,अब्दुल सैयद बहुजन समाज पार्टी ,दिनेश राय भारतीय जनता पार्टी , मकबूल शाह निर्दलीय, हेमंत कुमार श्रीवास निर्दलीय, डी डी वासनिक कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, रघुवीर सिंह आम आदमी पार्टी , गया प्रसाद कुमरे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ,गोविंद श्रीवास निर्दलीय, उमेश कुमार जैन शिव सेना, राजाराम यादव निर्दलीय, ओंकार प्रसाद निर्दलीय,सुलेमान कादरीबहुजन मुक्ति पार्टी, कमलेश्वर प्रसाद सपाक्स पार्टी, छिदामीलाल भलावी निर्दलीय,नरेश कुमार चौरसिया इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, रंजीत वासनिक निर्दलीय, कुंवर सिंह भलावी निर्दलीय, मोहम्मद तनवीर निर्दलीय, राजेंद्र गुप्ता निर्दलीय,निहाल सिंह निर्दलीय, महफूज़ुर्रह्मान निर्दलीय, सहित कुल 22 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाये गए|

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र केवलारी सेः- चंद्रकला बहुजन समाज पार्टी , रजनीश सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस से, राकेश पाल सिंह भारतीय जनता पार्टी से, श्रवण कपूर आम आदमी पार्टी से, चमरू निर्दलीय, दुर्गेश निर्दलीय, राजेंद्र कुमार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से, शेख मुस्तफा निर्दलीय, शेख असगर निर्दलीय, शिरीन कछवाहा सपाक्स पार्टी , मोहन गडकरी बहुजन मुक्ति पार्टी से, स्वर्ण रेखा निर्दलीय, अली एमआर खान निर्दलीय, अब्दुल सादिक निर्दलीय, तारिक मोहम्मद निर्दलीय, दीपक कुमार निर्दलीय, प्रीतम उइके निर्दलीय सहित कुल 17 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाये गए|

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र लखनादौन सेः- विजय कुमार उईके भारतीय जनता पार्टी, कमलेश कुमार बहुजन समाज पार्टी , योगेंद्र सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस , शोभाराम अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया , रविंद्र सिंह भारतीय सम्पूर्ण क्रांतिकारी पार्टी, जबाबसिंह बहुजन मुक्ति पार्टी, इंद्रर सिंह उईके गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, संतराम कन्हेरीय आम आदमी पार्टी ,राम कुमार निर्दलीय, हेमंत कुमारी वरकड़े निर्दलीय, जलसो बाई निर्दलीय सहित कुल 11 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाये गए|
अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 14 नवम्बर को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम वापसी का समय समाप्त होने के साथ ही अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किया जायेगा।

कमल मर्सकोले कल करेगे निर्णय

सिवनी-विगत 2 विधानसभा चुनावों के दौरान बरघाट विस से भाजपा के विधायक कमल मर्सकोले आगमी 14 नवंबर दिन बुधवार समय 10 बजे से बाहुबली लॉन सिवनी में आयोजित एक बैठक में बरघाट से निर्दिलीय चुनाव लड़ने को लेकर अपने समर्थकों के साथ विचार विमर्श करेगे।

मालूम हो की विगत 5 नवंबर को भाजपा द्वारा जारी अधिकृत सूचि में बरघाट से कंडीडेट घोषित होने के बाद कमल ने सिवनी एवं केवलारी के भाजपा केंडीटीटो के साथ विशाल जनसमूह के समेत नामांकन दर्ज किया था।

लेकिन अंतिम दिनों में उनकी जगह भाजपा ने नरेश वरकड़े को बी फार्म जारी बरघाट से केंडिडेट बनाया ।

जिसके बाद बरघाट मण्डल के अध्यछो सहित सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने अपना आक्रोश व्यक्त किया था और अब कमल मर्सकोले निर्दिलीय के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके है।।

देखना यह है की क्या कल कमल अपना नाम वापिस लेते है या फिर निर्दिलीय के रूप में चुनाव लडते है ?

जुआ खेलते की जुआड़ी धराये

लखनादौन- थाना लखनादौन अंतर्गत ग्राम पाथरकाठी में जुआ खेलते 20 जुआरी को पकड़ा गया। मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार एनएच 07 के समीप ग्राम पाथरकाठी में जुआ खेलने की खबर लखनादौन पुलिस को प्राप्त हुई ।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के निर्देशन में अरविंद श्रीवास्तव एसडीओपी लखनादौन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने टीम बनाकर छापामार कार्रवाई करते हुए पूरी टीम में थाना प्रभारी एम डी नागोतिया सहित एस आई रंजीत दुर्वे, एएसआई मुकेश चौहान, मोहम्मद सुल्तान अजय बरमैया राहुल, रवि दुबे संदीप, सुभाष यादव मोंटी गोखले राघवेंद्र रवि धुर्वे राजेंद्र बावरिया एवं जगदीश घोड़ेश्वर शामिल रहे।

चेकिंग के दौरान 126 किलो चांदी सहित 3 किलो सोने के जेवरात व ₹111000 नगद जप्त

लखनादौन -विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए लखनादौन सहित आसपास के मुख्य मार्गो में चेकिंग की कार्रवाई चल रही है जिस में आज एनएच 26 सांवरिया के पास एस एस टी 10 की टीम द्वारा आदेगांव के व्यापारी घनश्याम प्रसाद सोनी के वाहन क्रमांक एमपी 21 सीए 3675 स्कॉर्पियो वाहन से 126.105 किलोग्राम चांदी के जेवर एवं 3 किलो 71 ग्राम सोने के जेवरात सहित ₹111000 का केस जप्त किया ।

एसएसटी की टीम में आरती शुक्ला टीम प्रभारी लखनादौन छोटे लाल कुलस्ते प्रधान आरक्षक मोंटी गोखले आरक्षक धर्मेंद्र सरेआम आरक्षक मनोज चौरसिया वीडियोग्राफर शिरीष सोनी कंट्रोल रूम निर्वाचन निर्वाचन भूपेंद्र यादव एवं श्रीकांत कहार शामिल रहे एसएसटी टीम द्वारा स्कॉर्पियो वाहन को लखनादौन थाना प्रभारी एम डी नागोतिया के समक्ष लखनादौन थाने में लाकर नापतोल की कार्यवाही की गई।

समस्त माल की जब्ती कि जाकर लखनादौन थाना के लाकर में जमा कराया गया हालांकि व्यापारी ने इन जेवरातो के दस्तावेज एसएसटी 10 की टीम के समक्ष पेश कर दिए हैं।

सिवनी आदतन अपराधी घनश्याम का जिला बदल

सिवनी// विगत 12 वर्षों से सिवनी नगर में मारपीट गाली गलौज अपरहण बलवा हत्या का प्रयास जैसे गंभीर आपराधिक वारदात घटित करने वाले आदतन अपराधी घनश्याम गिरी पिता मोहन गिरी उम्र करीब 27 साल निवासी बरघाट नाका सिवनी थाना को जिला दंडाधिकारी श्री गोपाल चंद्र डाड के द्वारा दिनांक 12 नवंबर 2018 को पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार जी के प्रतिवेदन पर जिला बदल किए जाने का आदेश पारित किया है ।

उल्लेखनीय है कि घनश्याम गिरी पर विगत 12 वर्षों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है जिस पर टी.आई. कोतवाली अरविंद जैन द्वारा जिला बदल किए जाने हेतु प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी सिवनी के समक्ष पेश किया था ।

आगामी आम चुनाव में शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उक्त प्रकरण की सुनवाई उपरांत 12 नवंबर 2018 को कलेक्टर सिवनी श्री गोपाल चंद्र डाड ने आदतन अपराधी एवं शातिर बदमाश घनश्याम गिरी का जिला बदल आदेश जारी किया है जिसके पालन में बदमाश को जिला बदल कर दिया गया है।

सिवनी 3 अपराधियों पर धारा 122 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत बाउंड डाउन की कार्यवाही और गिरफ्तारी वारंट जारी

SEONI : 3 offenders under Section 122 of the Code of Criminal Procedure, proceeding under the Bound Down and arrest warrant issued

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल खांडेल एवम एसडीओपी सिवनी श्री के के वर्मा के निर्देशन में टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर अनेक अपराधियों के विरुद्ध धारा 107, 116 (3) दंड प्रक्रिया संहिता एवं धारा 110 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाकर इस्तगासा पेश किए , जिन्हें आगामी समय में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी एवं तहसीलदार सिवनी के द्वारा फाइनल बाउंड ओवर किया गया था , उक्त अनावेदकों चिंटू उर्फ रविंद्र पांवमें पिता मनोज पुणे उम्र 28 साल निवासी अंबेडकर वार्ड मंगली पेठ सिवनी , स्वप्निल जैन पिता सुरेश जैन उम्र 28 साल निवासी गणेश चौक केवटी वार्ड सिवनी एवं सोहेल उर्फ गोलू पठान पिता शफीक खान उम्र 21 साल निवासी बड़े मिशन स्कूल के पीछे सीवी रमन वार्ड सिवनी द्वारा फाइनल बाउंड निष्पादित किए जाने के बाद भी आपराधिक वारदात घटित कर देने से टीआई कोतवाली के प्रतिवेदन पर कार्यपालक दंडाधिकारी एवं तहसीलदार सिवनी के द्वारा धारा 122 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है ।

उल्लेखनीय है कि धारा 122 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत गिरफ्तार अनावेदको को लंबे समय तक जेल में निरुद्ध रखा जा सकता है , क्योंकि उक्त अनावेदकों ने फाइनल बाउंड ओवर होने के बावजूद भी आपराधिक वारदात घटित किए जाने पर बाउंड डाउन की कार्रवाई की गई है।

पलारी में शिवराज की जनसभा

सिवनी-आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आगामी 15 नवम्बर को जिले की केवलारी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राकेश पाल सिंह के पक्ष में मुख्य मंत्री शिवराज सिंह एक जनसभा को सबोधित करेगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार शिवराज दोपहर 2 बजे पलारी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।