सिवनी// पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार के द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं , उक्त निर्देश के पालन में एसडीओपी सिवनी श्री के के वर्मा के निर्देशन में टी.आई. कोतवाली अरविंद जैन ने आज सुबह – सुबह करीब 06 बजे दो दर्जन महिला एवं पुलिस कर्मचारियों के साथ सिवनी नगर के गंज वार्ड (रानी दुर्गावती वार्ड) में अवैध शराब बेचने वाले महिलाओं और पुरुषों के घरों पर सूर्योदय के समय रेड की और उनके घरों पर बड़ी मात्रा में पाए गए महुआ के लाहन को नष्ट किया एवं बड़ी मात्रा में देशी हाथ भट्टी की बनी शराब जप्त की गई ।
अवैध शराब का धंधा करने वाले 12 आरोपियों
- श्रीमती रागनी पति रज्जू माना ,ठाकुर उम्र 40 साल निवासी रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी
- सरिता पति अशोक कुचबंदिया उम्र ,35 साल निवासी छिंदवाड़ा रोड, रेलवे क्रॉसिंग के पास गंज वार्ड सिवनी
- शंभू पिता जाया माना ठाकुर उम्र, 50 साल निवासी छिंदवाड़ा रोड फॉरेस्ट ऑफिस के पीछे गंज वार्ड सिवनी
- सरोज पति रविंद्र कुचबंदिया उम्र, 38 साल निवासी छिंदवाड़ा रोड फॉरेस्ट ऑफिस के पीछे गंज वार्ड सिवनी
- लक्ष्मी पति सुनील कुचबंदिया उम्र, 35 साल निवासी छिंदवाड़ा रोड फॉरेस्ट ऑफिस के पीछे गंज वार्ड सिवनी
- कविता पति बंदर मामा ठाकुर उम्र 45 साल नागपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास तिलक वार्ड सिवनी
- श्याम वती कुचबंदिया पति, बटटन लाल कुचबंदिया उम्र 67, साल निवासी नागपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास गंज वार्ड सिवनी
- सरोज पति रंजीत ठाकुर उम्र 40 साल निवासी नागेश्वर मंदिर के पास गंज वार्ड सिवनी
9 . बेवी बाई पति नंदकिशोर ठाकुर, उम्र 42 साल गंज वार्ड सिवनी
10 . सुशीला बाई पति शिवकुमार ठाकुर उम्र 45 साल निवासी रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी - सरोज बाई पति महेश ठाकुर उम्र 45 साल निवासी रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी
- मोर बाई पति दारा ठाकुर उम्र 35 साल निवासी गंज वार्ड सिवनी के विरुद्ध आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई ।
उल्लेखनीय है कि गंज वार्ड में सुबह सुबह महिलाओं के द्वारा अपने घरों में देसी हाथ भट्टी से शराब उतारने की शिकायतें मिलती है जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर सख्त कार्रवाई की गई है ।