Home Blog Page 2138

सूदखोरों से त्रस्त होकर सिंचाई विभाग के हेल्पर ने ऑफिस में लगाई फांसी

कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर चारों सूदखोरों को किया गिरफ्तार

सिवनी नगर में सिंचाई विभाग में नलकूप विद्युत उप संभाग में हेल्पर के पद पर कार्यरत उदय सिंह बघेल पिता भीकम सिंह बघेल उम्र करीब 48 साल निवासी एरीगेशन कॉलोनी सिवनी द्वारा कल शाम करीब 6:30 बजे अपने ऑफिस की कमरे में पंखे से सफेद रंग के गमछे से फांसी लगाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर शव को फांसी से उतारा जाकर बारीकी से जांच की।

टीआई कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एन .एस. टेकाम , आरक्षक तिलकराम धुर्वे के द्वारा शव पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक उदय सिंह बघेल के पेंट की जेब से एक पॉकेट डायरी बरामद की गई जिसमें खुलासा हुआ कि आवश्यकताओं के चलते सिंचाई विभाग के हेल्पर उदय सिंह बघेल ने सूदखोरों लेख राम चंद्रवंशी, गोकुल चंद्रवंशी , मदन रजक और बल्लू चाय वाले से कुल करीब ₹250000 कर्जा लिया था जो गत एक वर्ष में मूलधन से भी अधिक ब्याज चुका दिया , किंतु सूदखोर लगातार उसके घर पर आकर परेशान करते रहे और लगातार पैसे वसूलने के लिए धमकाते रहे जिस से त्रस्त होकर उदय सिंह बघेल ने सुसाइड नोट लिख कर फांसी लगा ली

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित कुमार शाक्यवार के द्वारा टीआई कोतवाली अरविंद जैन को तत्काल सूदखोरों के विरुद्ध एफ. आइ.आर. कर गिरफ्तार किए जाने के निर्देश दिए गए , जिसके पालन में थाना कोतवाली में तत्काल धारा 306 , 34 भारतीय दंड विधान एवं धारा 4 कर्जा एक्ट ( मध्य प्रदेश ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 ) पंजीबद्ध किया जाकर तत्काल चारों सूदखोर 1. लेख राम सूर्यवंशी पिता अतर लाल सूर्यवंशी उम्र 55 साल निवासी टैगोर मोहल्ला ए जे के थाने के सामने सिवनी 2 गोकुल प्रसाद सूर्यवंशी पिता माहू लाल सूर्यवंशी निवासी बबरिया स्कूल के पीछे अकबर वार्ड सिवनी 3 .मदन उर्फ गोधन रजक पिता सेहू लाल रजक उम्र 40 साल निवासी मानेगांव सिवनी 4. बल्लू उर्फ नंदकिशोर भारद्वाज पिता अगहन लाल भारद्वाज उम्र 30 साल मानेगांव रोड सिवनी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्होंने पूछताछ पर स्वीकार किया कि मृतक उदय सिंह बघेल को मौका जरूरत पड़ने पर उधार दिया था और उधार के बदले मूलधन से अधिक ब्याज भी ले चुके हैं । मृतक उदय सिंह बघेल ने अपने सुसाइड नोट में खुलासा किया है कि लेख राम चंद्रवंशी से ₹100000 कर्ज लिया था जिसका ₹400000 ब्याज दे चुका है । गोकुल चंद्रवंशी से ₹50000 कर्जा लिया था जिसका ₹69600 ब्याज दे चुका है। मदन रजक से ₹45000 कर्जा लिया था जिसका ₹80000 ब्याज चुका दिया है , बल्लू पान वाले से ₹45000 कर्जा लिया था जिसका ₹81000 ब्याज दे चुका है । इतनी रकम चुका देने के बाद भी सूदखोर आए दिन प्रताड़ित करते थे जिस की प्रताड़ना से उदय सिंह बघेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।




उल्लेखनीय है कि नगर में ऐसे कई मजबूर और परेशान लोग हैं जो सूदखोर के चंगुल में फंसे हुए हैं, किंतु पुलिस के पास अपनी सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं कराते हैं जैसा कि उदय सिंह बघेल ने भी परेशान होकर आत्महत्या तो कर ली परंतु पुलिस या प्रशासन की मदद नहीं ली ऐसे गरीब और मजबूर लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी सूदखोर से त्रस्त हैं , परेशान हैं , तो उसके लिए विधिवत संबंधित थाने में सूचना देकर मदद प्राप्त करें जिससे समय पर कानूनी कार्यवाही की जा सके। उदय सिंह बघेल के परिवार में उनकी पत्नी लक्ष्मी बघेल और पुत्री कुमारी सुनीता बघेल हैं उनके पुत्र का पूर्व में ही देहांत हो चुका है , मृतक की पत्नी और बेटी ने अपने कथनों में आए दिन सूत्रों द्वारा घर आकर धमकाने और ब्याज ले जाने की बात कही है कोतवाली पुलिस चारों सूदखोर ओं का पुलिस रिमांड लेकर यह भी पता करने का प्रयास कर रही है कि इनके द्वारा और कितने ऐसे लोगों को अपने चंगुल में फंसाया जा कर ब्याज की लंबी रकम डकारी गई है



शिकायत के बाद बन्द कराया गया भाजपा कार्यालय

सिवनी- भारतीय जनता पार्टी सिवनी नगर कार्यालय शिकायत बाद आज सुबह 11 बजे बन्द कर दिया गया है,

मिली जानकारी के छोटा मिशन स्कूल मतदान केंद्र होने के कारण ऊक्त कार्यलाय 200 मीटर की परिधि में में होने की शिकायत परमानंद जैसवाल द्वारा की गई थी।

जिला निर्च्वाचन अधिकारी सिवनी के निर्देश पर तहसीलदार सिवनी प्रभात मिश्र द्वारा नगर भाजपा चुनाव कार्यलाय को बन्द करवा दिया गया ।

सड़क दुर्घटना में 2 की मौत

सिवनी – जिले के बरघाट थाने के अंतर्गत ग्राम खूंट में सचालित पेट्रोल पंप के पास हुआ बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है।

डंपर क्रमांक MP22 G 4091 द्वारा मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मार दी गई

घटना स्थल पर दोंनो युवकों की मौत हो गई,वही बरघाट पुलिस मौके पर मौजूद थी,समाचार लिखे जाने मृतको की पहचान नही हो पाई थी।

आदिवासियों को हक़ दिलाया जाएगा- राहुल : देखे वीडियो

सिवनी-जिले की बरघाट विधानसभा में आयोजित एक जनसभा को स्मोबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आदिवाशियो को दिलाने का कार्य काग्रेस करेगी।मोदी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि इस सरकार ने आदिवासियों से जंगल,जला ,जमीन छीन रही है हम इसे रोकेंगे।

व्यपाम घोटाला को युवाओ के लिये घातक बतया ,वही रोजगार के वादे पर भी उन्होंने चुटकी ली, चोकीदार बनाया जनता ने लेकिन मोदी अनिल अंबानी नीरव मोदी का चोकीदार बन गया ।

15 लाख का वादा जूठ साबित हुआ है,नोट बंदी पर राहुल ने कहा कि सारि जनता खड़ी थी लेकिन लाइन में कोई अमीर नही खड़ा हुआ बल्कि किसान मजदूर युवा महिला पुरुष खड़े रहे, लाइन में केवल गरीब खड़ा रहा,फिर बैंक के पीछे वाले रास्ते से मोदी की मदद काला धन अमीरों ने धन सफेद किया। नोटबन्दी बड़ा घोटाला हे जिसे मोदी ने जनता का पैसा छीनकर 3 लाख करोड़ का अमीरो का कर्ज माफ किया।

राहुल ने कहा कि मोदी ने अमीरों का कर्ज माफ किया था हम प्रदेश में सरकार बनते ही हम किसानो का कर्ज माफ कर करेगे। इस जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यछ कमलनाथ के प्रयासों से गोंडवाना गडतंत्र पार्टी की अध्यछ हिरासन ऊयके,लखनादौन से भाजपा की टिकट की दावेदार जिला पंचायत सदस्य सगीता वरकड़े ने राहुल के समक्ष काग्रेस की सदस्यता ले ली।

इस जनसभा में कमलनाथ ,राजकुंमार खुराना,सिवनी से केंडिडेट मोहन चंदेल,लखानादोंन के योगेद्र बाबा,केवलारी के रजनीश सिंह,एवं बरघाट के काग्रेस के केंडिडेट अर्जुन ककोडीया सहित अन्य नेता गण मौजूद थे।

रॉयल लान से मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिवनी// जुबेर खान पिता शकील खान उम्र 24 साल निवासी सुनारी मोहल्ला सिवनी के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट की गई कि दिनांक 12 नवंबर 2018 को रॉयल लान जबलपुर रोड में अपने रिश्तेदार की शादी में गया था जहां लान के बाहर अपनी लाल रंग की यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल एम पी 20 एम ई 5280 खड़ी करके शादी में शामिल हो गया , रात करीब 9:00 बजे देखा अज्ञात चोर मोटरसाइकिल चोरी कर कर ले गया ।

मोटरसीयकल चोरी की रिपोर्ट पर टी. आई. कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रवि अवस्थी , सहायक उपनिरीक्षक मन्नूलाल भलावी , आरक्षक नितेश और राकेश ने मोटरसाइकिल चोर की पतासाजी की और चोरी गई मोटरसाइकिल यूनिकॉर्न सद्दाम कुरेशी पिता इकबाल कुरैशी उम्र 27 साल निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे, डालडा फैक्ट्री रोड, सिवनी के कब्जे से बरामद करने में सफलता प्राप्त की ।

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पुताई पेंटिंग और मजदूरी काम करता है शादी समारोह में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल चोरी करके अपने घर के पास में छुपा कर रख दिया था और नंबर प्लेट निकाल ली थी जो इंजन नंबर चेसिस नंबर से मिलान करने पर जुबेर खान की मोटरसाइकिल होना पाया गया। पकड़े गए मोटरसाइकिल चोर सद्दाम कुरेशी का पुलिस रिमांड लिया जा कर चोरी के वाहनों के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

शिवराज ने किया जनसभा को संबोधित

सिवनी- आज दोपहर 2 बजे शिवराज सिंह चोहान ने जिले की केवलारी विधानसभा के भाजपा उम्म्मीद वार राकेश पाल सिंह के समर्थन में ग्राम पलारी में एक विशाल जनसभा को सम्बोद्धित किया।

इस दौरान राकेश पाल सिंह सहित जिले भाजपा के पद अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सोमवंशी को मिला पद

भोपाल -मध्य प्रदेश में राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किये हैं| गुरूवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये गए हैं| आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार शुक्ला को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग पदस्थ किया गया है|

आशीष कुमार: उप सचिव मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा संचालक संस्कृति एवं संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार

मुजीब उर रहमान खान: उप सचिव मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग

स्वरोचिष सोमवंशी: प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वान) मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम बनाया गया है।

16 नवम्बर को बरघाट आयेगे राहुल

Barghat will visit Rahul on November 16 
सिवनी- आगामी 16 नवम्बर को जिले की आदिवासी विकासखण्ड बरघाट मुख्यालय में काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यछ राहुल गांधी का आगमन होगा। जिला काग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जी पी एस तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी दोपहर 12 बजे बरघाट के स्टेयडियम मैदान में विशाल जन सभा को सम्बोद्धित करेगे,इस रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यछ कमल नाथ भी इस रैली में उपस्थित रहेंगे।

रैली के आयोजन के प्रभारी जिला काग्रेस कमेटी अध्यछ राजकुंमार खुराना एवं नरसिंहपुर के पूर्व विधायक सुनील जैसवाल है।

रैली को सफल बनाने की अपील राजकुंमार खुराना,कार्यवाहक अध्यछ द्वय असलम खान ,नरेश मरावी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव नेहा सिंह,हाजी मो.समी अंसारी,आशुतोष वर्मा,राजा बघेल,रमेश जैन ,डाक्टर आनंद तिवारी,विनोद वासनिक, बरघाट से काग्रेस उम्मीदवार अर्जुन ककोडीया,सिवनी उम्मीदवार मोहन चंदेल, लखनादौन उम्मीदवार योगेद्र बाबा,केवलारी उम्मीदवार रजनीश सिंह सहित काग्रेस के समस्त पद अधिकारियों व काग्रेस जनों ने रैली में उपस्थिति की अपील की है।


ब्रेकिंग न्यूज़ – सड़क दुर्घटना में एक की मौत दर्जनों गम्भीर

सिवनी// छपारा सिवनी NH7 रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है ।

नागपुर से जबलपुर जा रही यात्री बस को ट्रक ने टक्कर मारी दी जिससे घटना स्थल पर एक की मौत, हो गई है,वही दर्जनों घायल.बताये जा रहे।ऊक्त दुर्गघटना बंडोल थाना क्षेत्र के गोरखपुर घाट की हे।

घटना में जनपद पचायत छपारा की मनरेगा शाखा में पदस्थ सहायक लेखा अधिकारी साहू की मौत हो गई है।
घटना की जानकारी लगते ही जनपद पंचायत कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार नागपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने जबलपुर जा रही है.

एस आर टी ट्रैवल्स की बस को जोरदार टक्कर मारी थी जिससे बस खाई में जा गिरी बस में दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को मौके से एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।