HomeसिवनीVIDEO कमलनाथ ने किया था सिवनी के साथ अन्याय : नितिन गडकरी

VIDEO कमलनाथ ने किया था सिवनी के साथ अन्याय : नितिन गडकरी

Date:

सिवनी। देश के विकास के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। नई टेक्नालॉजी का उपयोग किया जा रहा है। जल्द भारत के किसान देश की ऊर्जा तैयार करेंगे। मुझे मालूम है कि बरघाट क्षेत्र धान का कटोरा है। यहां सबसे बढ़िया चावल तैयार होता है। फसल कटने के बाद जो चारा बचता है, उससे सीएनजी तैयार की जाएगी। इससे न केवल किसानों के ट्रैक्टर चलेंगे, बल्कि अन्य वाहन भी दौड़ेंगे। यह बात भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सिवनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुनमुन रॉय के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान कही

मिशन स्कुल मेदान ने हुई इस सभा के दौरान स्पाक्स के जिला सयोजक राजिव मिश्रा, अभय निगम ने भाजपा की सदस्यता ली,इसके अलावा लगभग डेढ दर्जन अल्प संख्यक युवाओ व् महिलाओ ने भी भाजपा की सदस्यता मंच पर ली।

बुधवार दोपहर नितिन गडकरी सिवनी पहुंचे। करीब 16 मिनट के भाषण में कांग्रेस और कमलनाथ को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी में प्रधानमंत्री के पेट से प्रधानमंत्री निकलता है। एमएलए के पेट से एमएलए निकलता है। परिवारवाद कांग्रेस में हावी है, जबकि भाजपा योग्य और काबिल को मौका देती है।

गडकरी ने कहा कि वह नागपुर में पोस्टर चिपकाने और दीवारों पर लिखने का छोटा सा काम करते थे। भाजपा पार्टी ने मुझ जैसे को मौका दिया। पहले जिस कुर्सी पर अटल बिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी बैठते थे, आज उस कुर्सी पर मुझे बैठने का सौभाग्य मिला है। भाजपा पार्टी परिवारवाद के खिलाफ है।

‘गड़बड़ी की तो ठोंके बिना नहीं रहूंगा’

भूतल परिवहन मंत्री ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे फोरलेन को सिवनी से छीनना चाहते थे। कमलनाथ चाहते थे कि नागपुर जबलपुर जाने वाले छिंदवाड़ा से होकर जाएं। दस साल से फोरलेन (हाइवे) का काम अटका पड़ा था। मैंने मंत्री बनते ही सारी रूकावटें को दूर कर जबलपुर-सिवनी-नागपुर फोरलेन के अड़ंगे को हटवाया। उन्होंने गारंटी ली कि फोरलेन सड़क को सौ साल तक कुछ नहीं होगा।

जॉन कैरी के वाक्य को दोहराया

सभा के दौरान गडकरी ने अपने आफिस में लिखे अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन कैरी के वाक्य को दोहराते हुए कहा कि,” राष्ट्रपति का कहना था कि अमेरिका के लोग धनवान हैं, इसलिए वहां की सड़कें अच्छी नहीं हैं। बल्कि अमेरिका की सड़कें अच्छी हैं, इसलिए अमेरिका के लोग धनवान हैं। देश में तेजी से रोड बन रहे हैंं। मैं मुंबई से दिल्ली के बीच नया ग्रीन एक्सप्रेस हाइवे बनवा रहा हूं। एक लाख करोड़ रुपए खर्च करके। मध्यप्रदेश में तीन एक्सप्रेस हाइवे बनवा रहा हूं।”

इस सभा में भाजपा के केंडिडेट दिनेश रॉय ,जिला अध्यछ प्रेम तिवारी,जिला भाजपा उपाध्यछ सन्तोष अग्रवाल,नगर अध्यछ नरेंदर् ठाकुर,किशोर सोनी के.के.सुनील बघेल पूर्व सांसद नीता पटेरिया,जिला पंचायत अध्यछ मीना बिसेन,नपा अध्यछ आरती शुक्ला, वेदसिंह ठाकुर,अजय पांडे बाबा,संजू मिश्रा,जय सनोडिया,शुभम राजूपत सहित भाजपा के पद अधिकारी,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related