Home Blog Page 2134

26 की शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार

प्रतीकात्मक फोटो

भोपाल- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवम्बर को होने वाले मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पहले यानी 26 नवम्बर की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1961 की धारा 126 में मतदान समाप्ति की अवधि के 48 घण्टे पहले राजनैतिक दलों द्वारा किये जाने वाले प्रचार-प्रसार को रोकने के निर्देश हैं।

इसमें राजनैतिक दल केवल डोर टू डोर प्रचार कर सकेंगे । लाउडस्पीकर अथवा किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव आयोग के निर्देश का पालन करते हुए सभी जिलों ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया है ।

अमीषा पटेल और सुनील शेट्टी सिवनी में मुनमुन राय के पक्ष में निकाली जायेगी विशाल रैली

मुनमुन राय के पक्ष में कल निकाली जायेगी विशाल रैली
अमीशा पटेल और सुनील शेट्टी रहेंगे मौजूद

सिवनी- आगामी 28 नवंबर को होने वाले मतदान के पूर्व जिले की सभी चार विधानसभाओं में प्रचार चरम सीमा पर है। वहीं सिवनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन के पक्ष में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिये आगामी 26 नवंबर दिन सोमवार की सुबह 11 बजे से एक विशाल रैली निकाली जायेगी।

मिली जानकारी के अनुसार इस रैली में वॉलीबुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री अमिशा पटेल एवं अभिनेता सुनील शेट्टी मौजूद रहेंगे। रैली पुराना रोजगार कार्यालय बबरिया रोड बारापत्थर से प्रात: 11 बजे आरंभ होगी जो एसपी बंगला, भाजपा कार्यालय, बाहुबली चौक से होते हुये सिंधिया चौक का भ्रमण करती हुई गणेश चौक, छोटा मिशन स्कूल, बड़ा जैन मंदिर से गांधी चौक पहुंचकर नहेरू रोड, गिरजाकुंड से मुड़कर दुर्गा चौक, एलआईबी चौक, ढीमरी मोहल्ला होते हुये मठ तालाब से गुजरकर छिंदवाड़ा चौक पहुंचेगी।

यहां से रैली महावीर मढिय़ा, दादू धर्मशाला, शंकर मढिय़ा, नगर पालिका चौक, बस स्टैंड दलसागर से पोस्ट ऑफिस कार्यालय पहुंचकर कचहरी चौक कैनरा बैंक होती हुई पाल पेट्रोलपंप से मुड़कर पुन: बाहुबली चौक से भाजपा कार्यालय, एसपी बंगला होते हुये बबरिया रोड स्थित दिनेश राय मुनमुन के निवास स्थान पर जाकर संपन्न होगी।

मतदान एवं मतगणना दिवस रहेगा शुष्क दिवस

मतदान एवं मतगणना दिवस शुष्क दिवस घोषित

सिवनी // विधान सभा निर्वाचन 2018 के मद्देनजर 26 नवम्बर शाम 5.00 बजे से 28 नवंबर की शाम 5.00 बजे तक (48 घण्टे) एवं मतगणना दिवस 11 दिसंबर 2018 को सम्पूर्ण जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त शुष्क दिवस अवधि में जिले की मदिरा विक्रय की समस्त देशी मदिरा दुकाने सीएस -2 विदेशी मदिरा दुकाने, एफएल 1 एफएल 3 ए विदेशी मदिरा भण्डागार सिवनी, देशी मदिरा भाण्डागार सिवनी एवं लखनादौन से किसी भी मदिरा का विक्रय/सेवा अथवा प्रदाय प्रतिबंधित किया गया है।

उक्त दिवसों में जिले के सम्पूर्ण विधानसभा मतदान क्षेत्र में किसी भी होटल, आहार गृह, गैर मालिकाना क्लब, मधुशाला एवं सार्वजनिक एवं निजी स्थान में कोई भी स्प्रिटयुक्त, किण्वित या मादक पदार्थ या वैसी ही प्रकृति के पदार्थो के विक्रय एवं वितरण पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

देश में घुसपैठिए घुसते रहे और कांग्रेस को वोटबैंक दिखता था-अमित शाह

सिवनी -प्रदेश की जनता को यह तय करना है कि यहाँ किसकी सरकार बनाना है । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी यहाँ घूम रहे है और कांग्रेस की सरकार बनने के स्वप्र देख रहे है स्वप्र देखना चाहिये पर दिन में इस प्रकार के स्वप्र देखना ठीक नहीं है । राहुल बाबा किसको मध्यप्रदेश की सरकार कमान सौंपना चाहते है पहले यह तो प्रदेश की जनता को बता दे, महाराज को, राजा या फिर थके हुये उद्योगपति कमलनाथ को जिसके पास नेता है ना नीति जनता फिर यदि राहुल बाबा सरकार बनाने का स्वप्र देख रहे है तो यह कांग्रेस की बडी हिम्मत है ।

इस प्रकार के उद्गार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सिवनी जिले के लखनादौन मेंविशाल चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुये व्यक्त किये । श्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में सरकार बनाने की कैसे सोच लेते है यह तो मुझे आश्चर्य होता है । देश में जिस दिन से मोदी सरकार बनी है उस दिन से जितने भी चुनाव हुये कांग्रेस को कही सफलता नहीं मिली महाराष्ट्र से लेकर जितने भी प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुये कांग्रेस वहाँ गयी श्री शाह ने
सारे प्रदेशों के नाम भी गिनाये ।

श्री शाह ने कहा मध्यप्रदेश की जनता को तय करना है यहां किसकी सरकार बनानी है। आपने मध्यप्रदेश की अंतिम कांग्रेस सरकार बंटाधार की भी देखी है जहां बिजली का अभाव था और शिवराज सिंह चौहान की सरकार में हर गांव और हर घर में बिजली देने का काम किया है।

कमलनाथ पर साधा निशाना

अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का शोक पाले हुये कमलनाथ हमसे पूंछते है कि मोदी ने साढ़े 4 साल में क्या किया। हम कहते हैं आपके राहुल बाबा से यही सवाल पूंछो कि उनके परिवार की साढ़े चार पीढिय़ों ने देश पर राज किया और क्या दिया है। हम राहुल बाबा या कमलनाथ को जबाव देना भी नहीं चाहते पर हमारी माई बाप और मालिक लखनादौन की जनता हैै उसे जरूर हम यह बतायेंगे की भाजपा ने साढे चार साल के शासन में देश का दुनिया में सम्मान बढाया है ।

देश में घुसपैठिए घुसते रहे और कांग्रेस को वोटबैंक दिखता था। हम एनआरसी लेकर आए और 40 लाख घुसपैठियों को चिन्हित किया। पाक सैनिक ने मोदी सरकार के समय हमारे सैनिकों पर अटैक किया था। हमारी सेना जनता हैै उसे जरूर हम यह बतायेंगे की भाजपा ने साढे चार साल के शासन में देश का दुनिया में सम्मान बढाया है ।

देश में घुसपैठिए घुसते रहे और कांग्रेस को वोटबैंक दिखता था। हम एनआरसी लेकर आए और 40 लाख घुसपैठियों को चिन्हित किया। पाक सैनिक ने मोदी सरकार के समय हमारे सैनिकों पर अटैक किया था। हमारी सेना ने सर्जिकल स्टाईक कर भारत का जो गौरव बढ़ाया वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरो से अंकित होगा।

आदिवासी वर्ग को अधिक बजट दिया

आदिवासी वर्ग के कल्याण के लिये कांग्रेस का बजट 818 करोड़ था जिसे मोदी सरकार ने 26 हजार करोड़ कर दिया, वनाधिकार पट्टे देने का काम किया आदिवासी बच्चो की फीस और निर्धारित कर दिया है कि कोई भीआदिवासी व्यक्ति बीमारी से नहीं मरेगा उसका मुफ्त इलाज किया जायेगा । मोदी सरकार ने घर घर तक गैस कनेक्शन बाँटने का काम किया है हर घर तक बैंक का खाता खोला गया है आठ करोड़ शौचालय बनाने का काम किया है 13 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया
गया है 12 करोड़ महिलाओ का टीकाकरण कराया गया है।

पूरी दुनिया में मोदी मोदी के नारे लग रहे है

पूरी दुनिया में मोदी मोदी के नारे लग रहे है श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस आरोप लगाती है कि मोदी जी विदेश बहुत जाते है परंतु जब हमने विषय में जानकारी ली तो पता चला कि मोदी जी से अधिक विदेश मौनी बाबा मनमहोन सिंह जब प्रधानमंत्री थे तब वे अधिक विदेश जाते थे परंतु विदेशों में जाकर दो पन्ने में जो लिखा होता था वह पढ़कर वापिस आ जाते थे परंतु मोदी जी जब विदेश जाते है तो पूरी दुनिया में मोदी मोदी के नारे लगते है मोदी जी मनमोहन जी में यही अंतर है राहुल बाबा और तकलीफ का कारण यहीं है । आज दुनिया में भारत का सम्मान बढ रहा है ।

श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस किसान किसान बहुत चिल्ला रही है ओैर राहुल गांधी कह रहे है कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे किसान के इतने शुभचिंतक है राहुल तो बताएं कि पहले किसानों को 18 फीसदी ब्याज पर ऋण क्यों मिलता था। आज मध्यप्रदेश में किसानों को शिवाराज सरकार जीरो प्रतिशत पर कृषि ऋण देने का काम कर रही है । कांग्रेस के समय जब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ दोनो शामिल थे तब किसानो को कुल 1300 करोड़ ऋण दिया जाता था आज मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार 13 हजार कोरोड कृषि ऋण शून्य प्रतिशत पर दे रही है । किसानों का गेहूं, चावल, मक्का समर्थन मूल्य के साथ खरीदने का काम भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा के राज मध्यप्रदेश की तस्वीर बदल गई। शिवराज के राज में गांव और शहरों को 24 घंटे बिजली मिलती है।

मोदी और शिवराज मणी- कंचन योग

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जोडी मणी कंचना का योग है इस योग को बनाये रखने के लिये मध्यप्रदेश की जनता प्रदेश में इतना अधिक समर्थन दे कि मतगणना के समय कांग्रेस के दिलों की धड़कन रूक जाये एक वोट से दोनों मोदी और शिवराज दोनो मजबूत होने वाले है । श्री शाह ने कहा कि नरेंद्र पाक को घर में घुसकर सबक सिखाया देश में घुसपैठिए घुस रहे थे क्योंकि उन्हें वोट बैंक दिखता था : कांग्रेस के शासन में देश में घुसपैठे घुसते रह रहे हैं क्योकि उन्हें उनमें वोट बैंक दिखता था। असम में हमारी सरकार आयी, हम एनआरसी लेकर आए और 40 लाख घुसपैठियों को चिन्हित करने का काम ये नेता थे उपस्थित लखनादौन में आयोजित आमसभा में मंच पर अमित शाह के अलावा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं संपत्तिया उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व सांसद एवं विधायक श्रीमती नीता पटेरिया, नरेश दिवाकर, नपा अध्यक्ष श्रीमती आरती अशोक शुक्ला, सिवनी विधानसभा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन, केवलारी विधानसभा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह लखनादौन विधानसभा प्रत्याशी विजय उईके, बरघाट विधानसभा प्रत्याशी नरेश बरकड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी, सुजीत जैन भुवन अवधिया सहित वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।

24 नम्वबर को उमा भारती का बरघाट आगमन

सिवनी-जिले की आदिवासी सीट बरघाट से भाजपा उम्मीदवार नरेश वरकड़े के समर्थन ने एक जन सभा को मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्य मंत्री उमा भारती सम्बोधित करेगी।

दोपहर 2 बजे ऊक्त सभा का आयोजन बरघाट में होगा।

देखे वीडियो : 26 को सिवनी में मुनमुन के लिये प्रचार करेगी अभिनेत्री अमीषा पटेल

Amisha Patel to campaign for Dinesh Rai Munmun in Seoni

सिवनी-आगामी 28 नवम्बर को होने मतदान के पूर्व जिले की सभी 4 विधान सभाओं में स्टार प्रचारक दलों के उम्मीदवारों के पक्ष में जन सभाएं कर रहे है।

इसी तारमान्य में आगामी 26 नम्वबर को कहो ना प्यार है फेम बॉलीबुड अभिनेत्री अमिषा पटेल का सिवनी विधान सभा से भाजपा उम्म्मीदवार दिनेश रॉय मुनमुन के पक्ष में प्रचार करने हेतू आगमन होने जा रहा है

मिली जानकारी के अनुसार अमिषा पटेल 26 नम्वबर को दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय सिवनी पहुचकर एक रोड शो करेगी।

सिवनी अमन कबीर को मिला राष्ट्रीय जीरो माइल पुरूस्कार

कला के क्षेत्र में अमन कबीर को मिला राष्ट्रीय जीरो माइल पुरूस्कार

सिवनी-रंग मंच से जुड़े सिवनी जिले के अमन कबीर को नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय जीरो माइल पुरूस्कार वितरण समारोह में कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कला रत्न राष्ट्रीय जीरो माइल पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। जिले के वरिष्ठ नागरिक समीर खान के पुत्र एवं महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान के अनुज अमन कबीर को नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में उक्त सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री दत्ताभाऊ मेघे, महापौर नंदा ताई जीचकर, पूर्व महापौर व नगर सेविका श्रीमती गीता जैन, पंकज सहाय, डॉ. सुधीर तारे, एडव्होकेट डीएम काले, डॉ. समीर पाथलेवार, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. दीपक लालवानी की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि अमन कबीर रंगमंच के कलाकार है साथ ही लेखक भी है जिन्होंने कुंवारा भीवसेन, सबका मालिक एक जैसे महानाट्य में गीत लिखा जो पूरे महाराष्ट्र में किया जा रहा है। अमन कबीर को मिले सम्मान के लिए शुभचिंतको, ईष्टमित्रों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य क कामना किया है।