HomeसिवनीSPL में सबसे बड़ा स्कोर 174 रन बनाने वाली टीम ग्रीन सिटी...

SPL में सबसे बड़ा स्कोर 174 रन बनाने वाली टीम ग्रीन सिटी रही

Date:

SPL का पहला शतक बाबा 11 के आदिल के नाम दर्ज SPL पहुँचा अपने शबाब पर रोमांच बरकार

सिवनी-सिवनी प्रीमियर लीग के आज तीसरे दिनवे र्टन्स ग्रुप का पहला मैच शाइनिंग स्टार बनाम ग्रीन सिटी के मध्य खेला गया जिसमें पहले टॉस जीतते हुए साइनिंग स्टार ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन सिटी ने 10 ओवरों में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर 174 रन बनाए ग्रीन सिटी की तरफ से लगातार छक्के चौकों की बरसात करते हुए अड़डू मासाहब ने 29 गेंदों में 93 रन बनाए वही एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाइनिंग स्टार 10 ओवरों में मात्र 69 रन पर सिमट कर रह गई ।।मैन ऑफ द मैच अड़डू रहे

आज का दूसरा मैच ओपन वर्ग का सुबह 11:30 बजे से खेला गया इस मैच में DSCऔर साईं फास्ट फूड दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अपना बेहतर खेल का प्रदर्शन किया साईं फास्ट फूड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया बल्लेबाजी करते हुए साईं फास्ट फूड ने 10 ओवरों में मात्र 74 रन बनाए जिसमें DSC की तरफ से पुनीत ने 3 विकेट झटके लक्ष्य का पीछा करने उतरी है डीएससी ने 9 ओवरों में 75 रन 7 विकेट खोकर बना लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच पुनीत रहे।।

प्रतियोगिता में आज का तीसरा मुकाबला ओपन वर्ग का दोपहर 1:30 में शुरू हुआ जो कि सिवनी की जानी-मानी टीम बाबा इलेवन बनाम मुंगवानी के मध्य खेला गया मैच में बाबा 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया बाबा इलेवन की तरफ से आदिल ने इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया आदिल ने यह शतक मात्र 35 गेंद में बनाएं वही पूरी टीम ने 10 ओवरों में 159 रन 2 विकेट खो कर बनाए लक्छ का पीछा करने उतरी टीम के 10 ओवरों में मात्र 103 रन बनाकर सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए .

इस मैच के मैन ऑफ द मैच आदिल रहे

प्रतियोगिता के तीसरे दिन का चौथा मैच DSC और बाबा बीच खेला गया टास जीतकर डीएससी ने पहले बल्लेबाजी करना चाहा और निर्धारित 10 ओवरों में मात्र 88 रन बनाए वही अपने 8 विकेट खोए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा इलेवन ने 9 ओवरों में 89 रन सात विकेट बनाएं और लीग में प्रवेश किया इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे केपू केपू ने 8 गेंदों में 20 रन बनाए और 2 विकेट भी झटके।।
मंगलवार को spl के 5 मैच खेले जाएंगे।।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related