Home Blog Page 2113

युवा क्रांति यात्रा में आये हजारो युवा

सिवनी-आज सिवनी में युवा क्रांति यात्रा पहुंची इस युवा क्रांति यात्रा का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव जी एवं श्री निवास बीवी जी कर रहे थे सिवनी जिले के प्रत्येक कोने से युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस देवेंद्र ठाकुर प्रदेश सचिव विजय उइके युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद पंजवानी एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओम उपाध्याय केवलारी विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप राय बरघाट विधानसभा अध्यक्ष राकेश सनोडिया के नेतृत्व में सुबह 11:00 बजे से शुक्रवारी चौक मैं पहुंचना प्रारंभ हो गए थे लगभग 1:00 बजे नगझर बाईपास में मोहन सिंह चंदेल जी ने इस यात्रा का सैकड़ों साथियों के साथ स्वागत किया.

इसके पश्चात ज्यारत नाका बस स्टैंड नगरपालिका चौक नेहरू रोड में स्वागत हुए इसके पश्चात शुक्रवारी में आमसभा को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्री नितिन भोज एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री निवास बी वी एवं अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री केशव चंद यादव ने संबोधित करते हुए केंद्र की सरकार को जमकर कोसा एवं 2019 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने की बात कही। इस कार्यक्रम में कार्यकारी जिलाध्यक्ष मो. असलम खान जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र करोसिया नगर कांग्रेस के अध्यक्ष इमरान पटेल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष नानू पंजवानी महामंत्री शिव सनोडिया रंजीत यादव विष्णु करोसिया अतुल मालू महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव अल्पना राणा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कविता कहार NSUI के जिलाध्यक्ष प्रवेश बाबू भालोटिया एवं जिला कांग्रेस महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस NSUI के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे।

सिवनी पुलिस आरक्षक व हवलदार पर धारा 129(1)/177 मोटरयान अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही

सिवनी- आज 8 जनवरी 2019 को डूंडा सिवनी थाना प्रभारी प्रदीप वाल्मीकि निर्देश पर थाने के 3 पुलिस कर्मी के बिना हेलमेट वाहन चालन करते पाये जाने पर चालान किये गए
इस दौरान हवलदार इंद्रगोपाल कुंजाम हवलदार ओम प्रकाश कोरे आरक्षक जितेंन्द्र रंगारी के खिलाफ धारा 129(1)/177 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

बरघाट विधायक ने क्या कर दिया

सिवनी- विधानसभा के इतिहास में संभवतः पहला ही मौका रहा होगा जबकि किसी विधायक के द्वारा अपनी मूल आदिवासी भाषा में शपथ ग्रहण की गयी हो। बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया के द्वारा विधायक पद की शपथ गौंडी भाषा में ली गयी।

ज्ञातव्य है कि कभी काँग्रेस का अभैद्य दुर्ग रहा बरघाट विधान सभा क्षेत्र पिछलें तीन दशकों से भाजपा के कब्जे में आ गया था। इस विधान सभा से काँग्रेस की जीत की बातें सोचना दिन में सपने देखने जैसी मानी जाती थीं। इसका कारण बरघाट क्षेत्र में काँग्रेस के अंदर की गुटबाजी को ही माना जाता था।

हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा चुनावों में काँग्रेस के अर्जुन काकोड़िया के द्वारा इस मिथक को तोड़ते हुए भाजपा के गढ़ में सेंध लगाते हुए विजय पताका फहरायी गयी है। उन्होंने विधान सभा में गौंडी भाषा में शपथ लिया | गौंडी भाषा को विधान सभा की शपथ प्रक्रिया में अधिकृत न होने के कारण उन्हें हिन्दी में दुबारा शपथ लेना पड़ा।

ट्राला में घुसी कार -एक की मौत

सिवनी-राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमाँक-7 पर बण्डोल थाना क्षेत्र में स्थित अलोनिया टोल नाका के समीप ट्राला से कार की टक्कर हो जाने के कारण कार में सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। इसी दुर्घटना में कार सवार दो अन्य घायल हो गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नयी बस्ती कटनी निवासी प्रकाश (45) पिता लालचंद पंजवानी अपने पिता लालचंद पंजवानी (65) का उपचार कराने अपने भाई राजेश (40) पिता लालचंद पंजवानी के साथ कार में सवार होकर मंगलवार की सुबह लगभग 05 बजे कटनी से नागपुर जाने के लिये रवाना हुये थे।

उनका वाहन जैसे ही सुबह लगभग साढ़े 09 बजे बण्डोल थाना के अलोनिया टोल नाके के समीप पहुँचा, वैसे ही एक ट्राले से वह टकरा गया। इस दुर्घटना के चलते कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ पर प्रकाश को चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मृतक के शव का पंचनामा बनाकर, पीएम के उपरांत मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

ऋण माफी योजना : किसान ध्यान दे

सिवनी- मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना अंतर्गत सहकारी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा राष्ट्रीय बैंक से फसल ऋण प्राप्त करने वाले कृषकों के अधिकतम ₹200000 सीमा तक के ऋण योजना पात्रता अनुसार 31 मार्च की स्थिति में माफ किया जाना है।

साथ ही ऐसे कृषक जिन्होंने 12 दिसंबर 2018 की स्थिति में अपना ऋण पूर्णतः या आंशिक रूप से जमा करवा दिया है उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाना है।

योजना का लाभ लेने के लिए कृषकों के ऋण खातों का आधार सीडिंग एवं मोबाइल नंबर से लिंक होना आवश्यक है।

अतः कृषकों से आग्रह है कि संबंधित बैंक शाखा में संपर्क कर अपने ऋण खातों में आधार सीडिंग एवं मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं।

सायकल ऑन प्रमोशन

देवश्य, वेद एवं प्रखर जैन ने जीत आकर्षक पुरूस्कार

सिवनी। आगामी 2 फरवरी 2019 को मिशन स्कूल मैदान से आरंभ होने वाली सिवनी सायकल-ऑन रैली के लिये प्रमोशन का दौर जारी है। आज 6 जनवरी की सुबह बड़े मिशन स्कूल मैदान में हुई प्रतियोगिताओं में अक्षत पटेल, देवश्य राजपूत, वेद तिव्हन, आदित्य त्रिवेदी, प्रखर जैन, शिवम डहेरिया, दिक्षा सोनी, सुमन रजक, शांतनु मोरे व यश पटेल ने स्लो एवं फास्ट सायकल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

आज हुई प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार देवश्य राजपूत ने प्राप्त किया, वहीं द्वितीय पुरूस्कार वेद तिव्हन एवं तीसरा इनाम प्रखर जैन को समिति के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम में अंत में सभी प्रतिभागियों को श्रीमति अर्चना त्रिवेदी एवं मीना जायसवाल द्वारा पुरूस्कार वितरण किया गया।

आगामी 13 जनवरी को पुन: बड़े मिशन स्कूल मैदान में ही रैली को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिये प्रमोशन का कार्य सुबह 8 बजे से होगा। आयोजन समिति द्वारा इस अवसर पर सभी स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक आम नागरिक शामिल हो ताकि नगर को स्वस्थ्य एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये जागरूकता अभियान के लिये निकाली जाने वाली रैली सफल हो सके।

सवर्णों को मिलेगा 10% आरक्षण, जानिए क्‍या होंगी लाभ की शर्तें?

0

8 लाख से कम आदमनी वाले गरीब सवर्णों को मिलेगा 10% आरक्षण, जानिए क्‍या होंगी लाभ की शर्तें?

इसी तरह 1000 स्‍क्‍वायर फीट से छोटे मकान वालों को आरक्षण का मिलेगा.

नई दिल्‍ली: मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को सरकारी नौकरियों और उच्‍च शिक्षा संस्‍थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया है. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी के नेतृत्‍व में कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई. इसको लोकसभा चुनावों से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा माना जा रहा है.

अब बड़ा सवाल उठता है कि गरीब सवर्ण के रूप में पहचान किस तरह होगी? इस संबंध में सूत्रों के मुताबिक आठ लाख से कम वार्षिक आमदनी वाले सवर्णों को आरक्षण का लाभ मिलेगा. इसी तरह 1000 स्‍क्‍वायर फीट से छोटे मकान वालों को आरक्षण का मिलेगा.

सूत्रों के मुताबिक इस फैसले को लागू करने के लिए मोदी सरकार आरक्षण के मौजूदा कोटे को 50% से बढ़ाकर 60 फीसद तक कर सकती है.

इसी तरह जिनके पास 5 हेक्‍टेयर से कम ज़मीन होगी उनको आरक्षण का लाभ मिलेगा. इसी तरह अधिसूचित नगरपालिका क्षेत्र के भीतर यदि 100 गज से कम का और गैर-अधिसूचित क्षेत्र में 200 गज के आवासीय प्‍लॉट वालों को आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों के रूप में चिन्हित किया जाएगा. इसका मतलब यह हुआ कि इस तबके के सवर्ण समुदाय को आरक्षण का लाभ मिलेगा.

बताया जा रहा है कि आरक्षण का फॉर्मूला 50%+10 % का होगा. सूत्रों का कहना है कि लोकसभा में मंगलवार को मोदी सरकार आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को आरक्षण देने संबंधी बिल पेश कर सकती है. सूत्रों का यह भी कहना है कि सरकार संविधान में संशोधन के लिए बिल ला सकती है. इसके तहत आर्थिक आधार पर सभी धर्मों के सवर्णों को दिया जाएगा आरक्षण. इसके लिए संविधान के अनुच्‍छेद 15 और 16 में संशोधन होगा.

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि गरीब सवर्णों को आरक्षण मिलना चाहिए. पीएम मोदी की नीति है कि सबका साथ सबका विकास.(फाइल फोटो)

सरकार के इस बड़े फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि गरीब सवर्णों को आरक्षण मिलना चाहिए. पीएम मोदी की नीति है कि सबका साथ सबका विकास. सरकार ने सवर्णों को उनका हक दिया है. पीएम मोदी देश की जनता के लिए काम कर रहे हैं.

मालूम हो कि करीब दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सवर्णों को आरक्षण देने का फैसला बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. हाल ही में संपन्न हुए मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार हुई थी. इस हार के पीछे सवर्णों की नाराजगी को अहम वजह बताया जा रहा है.

पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी+ को 80 में से 73 सीटें मिली थीं. इस बार बीजेपी को चुनौती देने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने हाथ मिला लिया है. इसके बाद माना जा रहा था कि बीजेपी इस गठबंधन से निपटने के लिए कोई बड़ा कदम उठा सकती है. सवर्णों को आरक्षण देने के फैसले को सरकार का मास्टस्ट्रोक माना जा रहा है.

दरअसल सियासी विश्‍लेषकों के मुताबिक सपा-बसपा ने यूपी में अपने चुनावी गठबंधन में कांग्रेस को रणनीति के तहत शामिल नहीं करने का फैसला किया है. उसके पीछे बड़ी वजह मानी जा रही है कि बीजेपी के सवर्ण तबके में बंटवारे के लिहाज से कांग्रेस और सपा-बसपा अलग-अलग चुनाव लड़ने जा रहे हैं ताकि सवर्णों का वोट बीजेपी और कांग्रेस में विभाजित हो जाए. लेकिन लंबे समय से गरीब सवर्णों के लिए आरक्षण की मांग के चलते इस घोषणा से बीजेपी को सियासी लाभ मिल सकता है.

कलेक्टोरेट परिसर में हुआ वंदे मातरम का गायन

सिवनी- आज जिला मुख्यालय सिवनी में जिला भाजपा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक रैली निकाली गई। जिला कार्यलाय से निकली इस रैली में भाजपा के वरिष्ठ पद अधिकारी,नगर भाजपा ,महिला मोर्चा, सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए , रैली के समापन अवसर पर सभी भाजपाइयों ने कलेक्टर परिसर सिवनी में सामूहिक राष्ट्र गीत का गान किया

खदान धसकने से युवक की मौत

सिवनी । बंद खदान में अपने साथियों के साथ बैठा एक शख्स खदान धसक जाने के कारण मौत का शिकार हो गया। घटना घंसौर थाना क्षेत्र में घटित हुई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घंसौर थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम ईश्वरपुर निवासी अन्नीलाल (40) पिता दलपत मरकाम रविवार 06 जनवरी की सुबह लगभग दस बजे, गिट्टी की एक खदान में अपने साथियों के साथ बैठे हुए थे। बताया जाता है कि उसी दौरान उक्त खदान का एक हिस्सा धसक जाने के कारण अन्नी लाल उसकी चपेट में आ गये।

इसके बाद आनन – फानन में गिरे हुए मलबे को हटाया गया लेकिन तब तक अन्नी लाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि गिट्टी की जिस खदान में उक्त दुर्घटना घटित हुई वह वर्तमान में बंद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस जाँच में जुटी हुई है।