Home Blog Page 2110

सौहार्दपूर्ण भारत

Khabar Satta // राज की बात // हमारे आसपास के वर्तमान वातावरण का अगर हम ईमानदारी से विश्लेषण करें तो पाएंगे कि असल में ये सारी अवधारणाएं whatsapp और Facebook पर अंधाधुंध फैलाए जा रहे उन्मादी Trolls का नतीजा हैं ये Trolls लंबे लंबे messages, भड़काऊ photos और तमाम videos की शक्ल में बहुतायत प्रचलित हैं।

अगर हम सोशल मीडिया की छद्म दुनिया से निकलकर अपने आसपास लोगों को देखें तो यकीनन एक सौहार्दपूर्ण भारत नज़र आएगा.. लेकिन अगर हम अभी भी नहीं चेते और इन्हीं वाहियात Trolls के आधार पर दूसरों के लिए अपनी अवधारणाएंबनाते रहे तो यह भी संभावना है कि पास में खड़ा आदमी अचानक हमला कर बैठे।ये सब राजनैतिक प्रयोजन हैं इनमें उलझने से हमारी जानें जाएंगी, हमारे घर जलेंगे यहां तक कि पुलिस भी हमें ही धुनेगी

सत्ता की पंजीरी वे लूटेंगे जिन्होंने Trolls चलाने के लिए IT cells depute की हैं….इसलिए…. सावधान!!! नफरत फैलाने वाली कोई भी पोस्ट शेयर न करें ,इससे केवल भारत को नुकसान होगा ऐसा मत सोचना… हम भी आने वाले कुछ सालो मे इस आग मे जलने लगेगे, चाहे आप किसी भी मजहब, समाज या जाति के क्यों ना हो
धन्यवाद……………….!!

कभी तो खुलेगी प्रशासन की आंखे ग्रामवासियो ने बना डाला पुल

सिवनी – जिले की केवलारी विधानसभा एवं विकासखंड क्षेत्र सिवनी अंतर्गत आने वाले ग्राम पोंगार के लोगो द्वारा पिछले कई सालो से जनवरी के माह मे अपने गांव से भालीवाडा की ओर के गांवो के लोगो के आने जाने हेतु पोंगार गांव के निकट से बहने वाली सागर नदी पर बांस-बल्ली का पुल बनाते आ रहे है किन्तु शासन प्रशासन के कानो मे आज तक जूं नही रेंग रही है। इस वर्ष भी पोंगार गांव के जागरूक नवयुवको द्वारा गत 14 जनवरी को पिछले वर्षो की भांति इस नदी मे बांस- बल्ली का अस्थायी पुल बनाया जाकर पैदल ओर दोपहिया वाहनो के आवाजाही का मार्ग प्रशस्त किया गया।

जानकारी के अनुसार सिवनी विकासखंड एवं केवलारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इस पोंगार गांव के निकट से सागर नदी बहती है पहले दिसंबर -जनवरी माह मे नदी मे पानी कम हो जाने से लोग नदी के अंदर से आना जाना करते रहते थे किन्तु जव से भीमगढ नहर का पानी इस क्षेत्र के किसानो के खेतो मे जा रहा है जव से इस नदी मे इन दिनो मे अथाह पानी रहता है जिस कारण इस गांव के लोगो के सागर के उस पार के भालीवाडा सहित दर्जनो गा्रमो मे आना जाना बाधित होते आ रहा है। बताया जाता है कि नदी मे पुल न होने का सबसे ज्यादा प्रभाव पिछले 20 वर्षो से पोंगार गांव के पास इसी नदी के तट पर आयोजित होने वाले महायज्ञ पर पडता है ।।

सागर नदी मे पुल न होने के कारण नदी के उस पार के दो दर्जन गांव के लोगो को गौघाट यज्ञ मे पहुंचने मे काफी दिक्क्ते आती थी। बताया जाता है कि पिछले पाँच साल पहले श्रद्वालुओ की इसी समस्या को देखते हुए गा्रम के जागरूक युवक शिवराम ठाकुर ने अपने सहयोगियो के साथ इस नदी पर अस्थायी बांस बल्ली का जो पुल बनाया इस पुल बरसात तक लोगो को आवागवन करने मे काफी महत्वपूर्ण रहा तब से प्रतिवर्ष 13 जनवरी से गौघाट धाम मे आयोजित होने वाले महायज्ञ क ेदिनो मे इस नदी पर ग्राम के युवको द्वारा बांस बल्ली का अस्थायी पुल बनाया जा रहा है जिससे पैदल ओर दोपहिया वाहन आसानी से नदी के इस पार से उस पार हो जाते है। लोगो ने बताया कि साल दर साल उनके द्वारा इस नदी पर बांस बल्ली का पुल बनाकर शासन प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया जा रहा है किन्तु अभी तक इस ओर किसी ने ध्यान नही दिया पिछले वर्ष एक न्यूज टी वी चैनल द्वारा लाईभ प्रसारण कर केवलारी विधायक रहे ठा रजनीश सिह भाजपा तत्कालीन भाजपा िजलाध्यक्ष एवं वर्तमान केवलारी विधायक राकेश पाल सिह केवलारी एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियो से लाइभ बात की गयी थी जिसमे प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा यह मामला संज्ञान मे न होने की बात कहते हुए माह भर बाद इस नदी मे पुल तो नही पुलिया अवश्य बना दिये जाने का आश्वसन दिया था .

किन्तु साल बीत गया प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा जव कोई प्रयास नही किया गया तो लोगो ने पुन: स्वयं बांस बल्ली का पुल बना डाला।

आरंभ हुआ मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान

सिवनी – जिले में आज 15 जनवरी से रूबेला मीजल्स टीकाकरण अभियान के तहत नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चो का टीकाकरण शालाओं तथा आंगनबाडी केंन्द्रों में किया जाएगा।

इसी कड़ी में आज मिशन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल से मीजल्स रुबेला का शुभारंभ बच्चों को मीजल्स रूबेला टीका लगाकर किया गया ।

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों के स्वस्थ्य जीवन हेतु स्कूल एवं आंगनबाडी केन्द्रों मे अवश्य भेजे। टीकाकरण कार्यक्रम में तैनात दलों को भी इस बात का ध्यान रखने को कहा है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटने नही पाये।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 के.सी.मेषराम , जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 पी.सिरसाम , डॉ0 एम.एस.धर्डे ,जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी श्री एस.के.भोयर, जिला कार्यक्रम प्रंबंधक एन.एच.एम. दिनेश चौहान के साथ गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, बच्चों, एवं पालको की उपस्थिति रही।

सिवनी के श्रेयांक मार्को अफ्रीका में दिखाएंगे जोहर

सिवनी के श्रेयांक मार्को अफ्रीका में दिखाएंगे जोहर

सिवनी DCA के नियमित खिलाड़ी श्रेयांक मार्को दक्षिण अफ्रीका में प्रीमयर ए डिवीज़न क्रिकेट लीग में अपना जोहर दिखाएंगे

पूर्व रणजी खिलाड़ी व कोच अजय राजपूत के अनुसार श्रेयांक इस लीग में करीब 3 महीने के लिए चुने गए है श्रेयांक लीग में टी20 व वन डे मैच खेलेंगे । श्रेयांक सिवनी से दक्षिण अफ्रीका के लिए 18 को रवाना होंगे

एक मनोवैज्ञानिक का छोटा सा प्रयोग

राज की बात | एक मनोवैज्ञानिक छोटा सा प्रयोग कर रहा था। उसने अपनी कक्षा में आकर बड़े ब्लैकबोर्ड पर एक छोटा सा सफेद बिंदु रखा—जरा सा—कि मुश्किल से दिखायी पड़े। फिर उसने पूछा विद्यार्थियों को कि क्या दिखायी पड़ता है? किसी को भी उतना बड़ा ब्लैकबोर्ड दिखायी न पड़ा, सभी को वह छोटा सा बिंदु दिखायी पड़ा—जो कि मुश्किल से दिखायी पड़ता था। उसने कहा, यह चकित करने वाली बात है। इतना बड़ा तख्ता कोई नहीं कहता कि दिखायी पड़ रहा है; सभी यह कहते हैं, वह छोटा सा बिंदु दिखायी पड़ रहा है।

तुम जो देखना चाहते हो, वह छोटा हो तो भी दिखायी पड़ता है। तुम जो देखना नहीं चाहते, वह बड़ा हो तो भी दिखायी नहीं पड़ता। तुम्हारी चाह पर सब कुछ निर्भर है। तुम्हारा चुनाव निर्णायक है।

सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना के साथ अर्पित हुई माँ को चुनरी

सिवनी। जिले की जीवनदायिनी माँ वैनगंगा नदी के पावन घाट लखनवाड़ा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति14 जनवरी के पावन अवसर पर विभिन्न आयोजन हुए । माँ वैनगंगा सेवा अभियान लखनवाड़ा के आशीष बघेल ने बताया कि 14 जनवरी दिन सोमवार को दोपहर 3 बजे से महाकौशल क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी गीत गायक अशोक अकेला द्वारा धार्मिक गीतों की प्रस्तुति ने देर रात तक भकतो का मन मोह लिया

ऊक्त जागरण शिव सेना प्रमुख उमेश जैन के सौजन्य से हुआ

वहीं दोपहर 4 बजे से माँ वैनगंगा को देश-प्रदेश एवं जिले में सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना के साथ 1000 फीट की चुनरी श्रद्धालुओं के माध्यम से अर्पित की गई , वहीं इसके तुरंत बाद माँ वैनगंगा की महाआरती प्रकांड पंडित उपेंद्र तिवारी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

शाम 6 बजे पर्व के अवसर पर लगने वाले मेले में आये सभी श्रद्धालुओं के मध्य महाप्रसाद का वितरण भी सेवा अभियान लखनवाड़ा एवं ग्रामवासियों के सौजन्य से हुआ ।

इस अवसर् पर सिवनी विधायक मुनमुन रॉय, जिला काग्रेस कमेटी के अध्यछ राजकुमार खुराना,पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सनोडिया,नगर भाजपा अध्यछ गुड्डू ठाकुर, लल्लू बघेल,कपिल पांडेय,आशीष बघेल,आनन्द पंजवनी ,रवि बघेल,विपिन बघेल,प्रियक तिवारी, अखिलेश पांडे, श्याममिलन पांडे,सुनिल बघेल,सन्तोस् रजक,सुधीर जैन,सुरेश बघेल,नंदन श्रीवात्री,विजय चौहान, सूरज,सत्तू बघेल,मनीश बघेल,भोला श्रीवास्तव,शुभम शर्मा,आयुष दण्डवते,मिलिंद यादव,विवेक यादव , सहित माँ वेंनगंगा सेवा अभियान लखनावड़ा के सदस्य गण उपस्थित थे।

पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होगें कुनाल व राष्ट्रीय सचिव कुलदीप

0
पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुनाल सिंह व राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह होगें वही संघ के सभी पत्रकारो ने दोनो पत्रकारो कि बधाई व शुभकामनाएं दी

Khabar Satta || विगत कुछ दिनो पहले हुई पत्रकार एकता संघ कि बैठक जिसमे वरिष्ठ पत्रकारो के साथ साथ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुनेद सानी.राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय ठाकरे. राष्ट्रीय सचिव हसीब कुरैशी मोजूद रहे वही मध्यप्रदेश कि टीम और प्रदेश अध्यक्ष को बदला जाऐगा वही उत्तर प्रदेश कि पुरी टीम कि तारीफ कि गई जहां प्रदेश अध्यक्ष मंयक सेनी व प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह के नेतृत्व मे काफी अच्छे कार्य किये गऐ है वही पत्रकारो कि समस्याओ को भी सुनकर उनकी समस्याओ का समाधान किया गया है

वही पत्रकार एकता संघ कि टीम ने पत्रकारो पर हो रहे अत्याचारो को रोकने के लिए हरदोई पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा वही संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशो के बाद संघ मे कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गऐ है कि

सभी पत्रकारो को सुरक्षा दिलवाने , दुर्घटना बीमा राशि को बढाया जाऐ व पत्रकारो पर हो रहे अत्याचारो पर रोक लगाई जाऐ व पत्रकार को धमकाने व हमला करने वालो के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही हो वही उत्तर प्रदेश टीम मे थोडी तबदीली कि गई है जहां पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुनाल सिंह होगें वही राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह होगें वही उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मयंक सेनी के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश कि टीम मे और भी बदलाव हो सकते है वही महाराष्ट्र . छत्तीसगढ़ .हिमाचल. राजस्थान मे प्रदेश अध्यक्ष कि नियुक्ति जल्द ही कि जाऐगी ताकि भारत मे पत्रकार एकता संघ का परचम लेहरा सके और पत्रकारो को उनका हक मिल सके

बाल बाल बची हिना कांवरे, नक्सली साजिस की आशंका

मध्य प्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष और बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुश्री हिना कांवरे सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। हिना कांवरे के फॉलो वाहन को एक ट्राले ने गोंदिया रोड पर जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में एक सब इंस्पेक्टर और एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार की रात तकरीबन 12:30 बजे की है। घटना के समय हिना कांवरे बालाघाट जिला मुख्यालय से अपने घर लांजी लौट रही थीं। हादसे के पीछे नक्सली साजिश की आशंका भी जताई जा रही है।

बालाघाट से 15 किलोमीटर दूर गोंदिया रोड पर सालेटेका गांव के पास सामने से तेज रफ्तार एक ट्राला आ रहा था। हिना कांवरे के चालक ने किसी तरह से वाहन निकाल लिया, लेकिन फॉलो वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सवार दो सुरक्षाकर्मियों की की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए कांवरे खुद जिला अस्पताल बालाघाट लेकर पहुंची।

नक्सलियों ने इनके मंत्री पिता को मार डाला था

हिना कांवरे के पिता लिखीराम कांवरे की नक्सलियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। लिखीराम कांवरे उस समय दिग्विजय सिंह सरकार में परिवहन मंत्री थे।

1947 की करतारपुर कॉरिडोर की गलती का प्रायश्चित: प्रधानमंत्री मोदी

0

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में भड़के सिख विरोधी दंगों की पीड़िता सभी बहनों और माताओं को न्याय मुहैया कराने को सुनिश्चित करेगी.

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 1984 सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान करतारपुर साहिब गुरुद्वारे को पाकिस्तान में क्यों शामिल होने दिया गया, जबकि यह सीमा के इतना नजदीक था.

गुरु गोविंद सिंह की जयंती के मौके पर 350 रुपये का स्मृति सिक्का जारी करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने करतारपुर गलियारे के माध्यम से पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारे तक सिखों के सुचारु आवागमन को सुगम बनाने का संकल्प लिया है.

उन्होंने कहा, ‘अगस्त 1947 में जो चूक हुई थी, ये उसका प्रायश्चित है. गुरुद्वारा सिर्फ कुछ ही किलोमीटर दूर था, लेकिन उसे भारत में नहीं लिया गया. ये कॉरिडोर उस नुकसान को कम करने का एक ईमानदार प्रयास है.’

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में भड़के सिख विरोधी दंगों की पीड़िता सभी बहनों और माताओं को न्याय मुहैया कराने को सुनिश्चित करेगी.

उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार उन लोगों तक न्याय को पहुंचाने में जुटी है जो 1984 से अन्याय का शिकार रहे हैं.’ मोदी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने सभी भारतीय दूतावासों से गुरु गोबिंद सिंह का 352वां प्रकाश पर्व मनाने को कहा है.

गुरु गोबिंद सिंह को ‘बहुमुखी व्यक्तित्व’ करार देते हुए मोदी ने कहा कि वे सिर्फ योद्धा ही नहीं थे, बल्कि कवि और साहित्यकार भी थे, जिनके मूल्यों को नए भारत की नींव में पाया जा सकता है.

किया कम्बलों का वितरण

सिवनी-आज 12 जनवरी को जिला मुख्यालय में चित्रांश लायंस क्लब द्वारा भीषण ठंड को देखते हुए गरीबो को कम्बल बितरित किए गए। उनके द्वारा शनि मंदिर एवं बस स्टेण्ड में जो भी गरीब मिला उनको कम्बल दिए गए लगभग 80-90 गरीबो को कम्बल दिए गए

इसमें श्री मति नारायणी सक्सेना दादू मनीषा सिंह मधु सक्सेना मानसी सक्सेना सोनल सक्सेना मनीषा सक्सेना अमिता सक्सेना राखी सक्सेना डिम्पल सक्सेना आभा श्रीवास्तव स्तुति श्रीवास्तव शिल्पा बक्शी रश्मि सक्सेना ज्योत्स्ना सक्सेना मनीषा सक्सेना मोनिका सक्सेना स्वाति सक्सेना पूजा सक्सेना ,श्रद्धा श्रीवास्तव निगम भाभी एवंमनीषा सुधीर जी का योगदान सराहनीय रहा