Home Blog Page 2091

प्रोस्टेट कैंसर का खतरा घटाती है कॉफी

सुबह का बेहतरीन पेय होने के साथ ही कॉफी प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सुबह का बेहतरीन पेय होने के साथ ही कॉफी प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, जिससे दवा-प्रतिरोधी कैंसर के इलाज का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

जापान के कनाजावा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कहविओल एसिटेट व कैफेस्टोल तत्वों की पहचान की है, जो प्रोस्टेट कैंसर की वृद्धि को रोक सकते हैं।ये दोनों तत्व हाइड्रोकॉर्बन यौगिक हैं, जो प्राकृतिक रूप से अरेबिका कॉफी में पाए जाते हैं।

इसके पायलट अध्ययन से पता चलता है कि कहविओल एसिटेट व कैफेस्टोल कोशिकाओं की वृद्धि को रोक सकते हैं, जो आम कैंसर रोधी दवाओं जैसे कबाजिटेक्सेल का प्रतिरोधी है।

शोध के प्रमुख लेखक हिरोकी इवामोटो ने कहा, ”हमने पाया कि कहविओल एसिटेट व कैफेस्टोल ने चूहों में कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि रोक दी, लेकिन इसका संयोजन एक साथ ज्यादा प्रभावी होगा।”

इस शोध के लिए दल ने कॉफी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले छह तत्वों का परीक्षण किया। इस शोध को यूरोपियन एसोसिएशन ऑफ यूरोलॉजी कांग्रेस में बार्सिलोना में प्रस्तुत किया गया। शोध के तहत मानव की प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं पर प्रयोगशाला में अध्ययन किया गया।

Loksabha election 2019: Hello Seoni मोबाइल एप्लीकेशन हुआ लॉन्च

सिवनी। Helloयहाँ क्लिक कर हेलो सिवनी एप्प डाउनलोड करें । seoni निर्वाचन संबंधी सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों के मोबाइल नंबर के लिए उक्त app को डाउनलोड करे।

यहाँ क्लिक कर हेलो सिवनी एप्प डाउनलोड करें ।

अर्टिगा कार में ले जाए जा रहे ₹560000 जप्त

Loksabha Election 2019 : Ertiga car carrying 560000 Rupees seized in seoni madhya pradesh

सिवनी । पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू किए जाने के बाद से नगर के चारों ओर अवैध धन राशि एवं सोने चांदी के जेवर इत्यादि ले जाए जाने की चेकिंग लगाई गई है।

आज दिनांक 19 मार्च 2019 को सिवनी से नागपुर रोड पर खैरी ट्रेक फॉरेस्ट चेक पोस्ट के पास टीआई कोतवाली अरविंद जैन और उप निरीक्षक देवेंद्र उइके आरक्षक हामिद खान , आरक्षक प्रशांत एवं विपिन के द्वारा एफएसटी टीम सिवनी 04 प्रभारी श्री प्रतिक राव अतुलकर उप यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं वीडियो सर्विलांस टीम के साथ चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार में MP 22 CA 1620 के कार के चालक आत्माराम विश्वकर्मा के द्वारा ₹560000 नकदी ले जाते पाए जाने पर उक्त धनराशि को जप्त किया जा कर कार्रवाई की गई है ।

कार का चालक आत्माराम विश्वकर्मा तिलक वार्ड सिवनी का रहने वाला है जिसके द्वारा उक्त धनराशि ले जाए जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Holi 2019 : होली के रंगों से बालों और त्वचा को है बचाना, तो करें ये छोटा सा काम

Holi 2019 : होली आते ही हम दिन गिन गिनकर उस दिन का इंतजार करते हैं जब हम रंगों के त्यौहार होली का जमकर मजा लेंगे। लेकिन होली के रंग हमारी खूबसूरती को बिगाड़ते हैं। होली में लगे पक्के रंगों को त्वचा और बालों से छुड़ाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। होली के हुड़दंग में अकसर हम सब कुछ भूलकर इसका पूरा मजा लेते हैं। लेकिन इस बीच हम अपनी ब्यूटी की अनेदखी कर देते हैं। जी, हां! हमें चाहिए कि होली के दौरान अपनी ब्यूटी और फैशन स्टेटमेंट को पूरी तरह मेंटेन रखें यानी अपनी त्वचा के प्रति सजग रहें। असल में रंगों से हमें एलर्जी हो सकती है। कुछ लोग रंगों में इस्तेमाल रसायन की वजह से खाज की गिरफ्त में आ जाते हैं। त्वचा के अलावा कई बार इनकी वजह से बाल भी झड़ने लगते हैं लेकिन इसका यह भी मतलब नहीं कि हम अपने को घर के भीतर बंद कर लें। होली में बालों और त्वचा को हम कैसे बचाकर रखें आइए इस बारे में जानें– 

होली खेलने के दौरान ऐसे कपड़े पहनें जिसमें पूरा शरीर ढका रहे। गर्दन में ऊपर तक हाईनेक और फुल स्लिीव्स कपड़े पहनें ताकि शरीर के सभी अंग ढके रहें और रंगों का इन पर बुरा असर न हो सके। इसके अलावा शरीर पर होली खेलने के लिए निकलने से पहले नारियल का तेल या मॉश्स्चराइजर लगा लें। रंग छुड़ाने के दौरान बाल धोने के बाद उनकी कंडीशनिंग करें। यदि बाल रंगों के दुष्प्रभाव से रूखे हो जाते हैं तो उनमें तेल की मालिश करें।

होली खेलने के दौरान अपनी आंखों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दें। आंखों में रंग न जाए इसके लिए सनग्लासेस पहनें। जिस दौरान कोई रंग लगाए आंखों को अच्छी तरह से बंद कर लें। यदि आंखों में रंग जाए तो आंखों को तुंरत धोएं। बालों को रंगों के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए सिर पर टोपी लगाएं। इसके अलावा नारियल के तेल की मालिश करें। ऑयल मसाज बालों को खतरनाक रसायनों के बुरे असर से बचाकर रखती है तथा बालों को धोने पर इससे रंग आसानी से निकल जाता है। 

होली के दौरान लगातार पानी पीते रहें। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है। होली के बाद चेहरे की साफ सफाई के लिए फेशियल कराने से बचें। इससे चेहरे के रोमकूपों में गई ग्रीस, धूल मिट्टी या रंग की वजह से मुंहासे हो सकते हैं।

होंठो को रंगों के प्रभाव से बचाने के लिए उन पर पेट्रोलियम जैली की मोटी परत लगाएं। इसके स्थान पर माॅइस्चराइजर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। होली के खेलने के तुंरत बाद अपने शरीर पर लगे रंगों को तुरंत साफ करें। जिस समय गीले हो उसी समय उन्हें धोएं क्योंकि सूखने के बाद यह त्वचा पर गहरे निशान छोड़ जाते हैं। 

त्वचा को रंगों के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए आटे में तेल डालकर नींबू के छिलकों से त्वचा को साफ करें। नहाने के बाद शरीर पर माॅइस्चराइजर लगाएं। नहाने के पानी में नींबू के रस की कुछ बूंद डालकर त्वचा की साफ सफाई करें।   त्वचा पर लगे रंगों को छुड़ाने के लिए इसे ज्यादा न रगड़े। इससे रंग तो कम छूटता है लेकिन त्वचा को ज्यादा नुकसान हो सकता है।

चेहरे पर लगे रंगों को छुड़ाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। चेहरे को हल्के गर्म पानी से धोएं और इस पर अच्छी क्वालिटी का मॉश्स्चराइजर लगाएं। होली के रंगों से त्वचा में सनबर्न हो सकता है और त्वचा टैन हो सकती है। मॉश्स्चराइजर के बाद सनस्क्रीन भी लगाएं। नाखूनों को पक्के रंगों से बचाने के लिए इन पर गहरे रंग की नेलपॉलिश लगाएं।  

रंगों के कारण त्वचा ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। इसलिए होली के बाद ब्लीचिंग, शेविंग तुरंत न कराएं ताकि हमारी त्वचा को रंगों से हुए नुकसान की रिकवरी के लिए थोड़ा समय मिल सके। घर में ही घरेलू चीजों से बने उबटन लगाएं। होली के तुरंत बाद नाखूनों को रंगों से होने वाली क्षति से बचाव के लिए मैनिक्योर या पैडिक्योर न कराए क्योंकि इनमें लगे रसायनयुक्त रंग हमारे नाखूनों और उनके पोरों में अवरोध पैदा कर सकते हैं।

रंगों से होने वाले बालों के नुकसान के लिए अपने बालों को न तो कर्ल कराएं और न ही बालों के लिए कोई नए किस्म का ट्रीटमेंट कराएं। यह हमारे बालों को रूखा और बेजान बना सकता है। होली खेलने के बाद यदि बार बार शैम्पू करने से बाल रूखे या बेजान हो जाते हैं या फिर रंगों में मौजूद रासायनों के कारण बाल गिरने लगते हैं तो सोने से पहले जैतून और बादाम के तेल से बालों की मालिश करें। इससे बालों की खोयी चमक वापिस मिल सकती है। 

होली खेलने के बाद अपने शरीर की साफ सफाई करें और माॅइस्चराइजर के द्वारा त्वचा को होने वाले नुकसान से इसे उबारें। अपने चेहरे को गाढ़े रंगों के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए चेहरे को तुरंत ठंडे पानी से धोएं। इससे चेहरे पर दाग भी नहीं पड़ते और होली खेलने के बाद वह रंग आसानी से उतर जाता है। 


सिवनी कलेक्टर की आम नागरिकों से अपील

नवीन सब्जी मंडी के सचालन में सहयोग दे नागरिक-जिला प्रशासन

सिवनी – जिला प्रशासन द्वारा शहर के मध्‍य में स्थित पुरानी सब्जी मंडी को दिनांक 18 मार्च 2019 से पूर्णतया बंद कर नवीन सब्जी मंडी प्रांगण नागपुर रोड में प्रारंभ कराई जा चुकी है । उल्लेखनीय है कि पुरानी सब्जी मंडी का प्रवेश द्वार अत्यंत संकरा, शहर के बीचो-बीच होने से भारी वाहनों के आवागमन, बढते यातायात आदि के कारण समय समय पर कई दुर्घटनाएं प्रकाश में आयी एवं शहर की बढती जनसंख्‍या से भविष्‍य में भी कोई बडी दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था ।

अतएव यातायात में सुधार, भारी वाहनों के आवागमन में रोक एवं अन्य कई समस्याओं के निराकरण, शहर के विकास को मददेनजर रखते हुए शहर के अधिकांश नागरिकों की मांग, व्यापारियों और किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए नवीन प्रांगण में सब्‍जी मंडी विधिवत प्रारंभ कर दी गई है ।

नवीन सब्‍जी मंडी प्रांगण में सभी प्रकार की सुविधाएं मंडी प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं । सब्‍जी मण्‍डी के व्‍यापारियों, किसानों द्वारा आवश्यक व्यवस्था की मांग की जाएगी अथवा आवश्‍यकता प्रतीत होती है तो उसे भी तत्काल निराकृत कराने पर कार्यवाही की जावेगी । शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा नवीन प्रांगण में सब्जी मंडी प्रारंभ कराए जाने को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की गई है ।

प्रशासन की सख्ती के बाद आरंभ हुई नवीन मंडी

सिवनी-जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में विगत कई दिनों से नपा कार्यलाय के समीप संचालित थोक सब्जी मंडी को नागपुर रोड़ में बनी नवीन सब्जी व फल मंडी में सचालित करने का प्रयास किया जा रहा था।

लेकिन व्यापारी नवीन स्थान पर जाने तैयार नही थे अंततः आज 18 मार्च की सुबह प्रशासन ने राजस्व नगर पालिका, कोतवाली पुलिस ,यातायात एवं मंडी कर्मियों व अधिकारियो की मदद से ना केवल मंडी से अतिक्रमण हटाए बल्कि व्यापारियों को नवीन स्थल पर व्यापार करने पर मजबूर कर दिया।

वही अब आम नागरीको व व्यापीरियो की मांग की खाली हुई पुरानी सब्जी मंडी में पार्किंग व हाथ ठिलिया में व्यापार करने की सुविधा दी जाये जिससे जी ऍन रोड, बुधवारी बाजार एवं नेहरू रोड़ का यातायात सुगम हो सके।

ऑनलाइन बिक रहे हैं अंगुली और कान

लोगों में इस वजह से बढ़ रही है इनकी यह अजीबोगरीब मांग

मार्केट में तरह-तरह की ज्वेलरी मिलती हैं। लोग अपनी पसंद के अनुसार इन्हें खरीदते हैं। अगर आप थोड़ा सा अलग हटकर लुक पाना चाहते हैं तो इन ज्वैलरी को पहन सकते हैं। इनका डिजाइन ही कुछ इस तरह से तैयार किया गया है जिसे देखकर लगता है कि मानों ये असली के बॉडी पार्ट हो। अगर आप इन्हें पहनकर बाहर निकलेंगे तो अचानक से जिस किसी भी नजर इस पर पड़ेगी वह डर जाएगा।

अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी ज्वैलरी कहां पर मिलती हैबता दें कि आप इन्हें आनलाइन मंगा सकते हैं। इन्हें सिलिकॉन की मदद से बनाया जाता है। इन्हें विभिन्न स्किन टोन के हिसाब से बनाया जाता है। अब आपकी त्वचा का रंग जैसा है बिल्कुल वैसे ही रंग के गहनों को खरीदकर आप पहन सकते हैं।

अब आप यह भी सोच रहे होंगे कि इन्हें बनाने का विचार सबसे पहले किसके दिमाग में आयाबता देंजर्मनी की राजधानी बर्लिन के ज्वैलरी डिजाइनर नादजा बाटेनडर्फ ने इनका इजात किया है। बॉडी पार्ट्स ज्वैलरी को बनाने में उन्हें करीब दो साल का वक्त लगा। हालांकि शरीर के और भी विभिन्न अंगों के जैसे दिखने वाले गहनों को बनाने में उनका काम जारी है।

गौ वंश प्रतिषेध के अपराध में फरार चल रहा आरोपी अनवर गिरफ़तार

सिवनी-पुलिस अधीक्षक सिवनी ललित शाक्यवार जी के निर्देशन में थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 29/19 धारा 4, 6 ,9 गौ वंश प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 11 घ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम एवं धारा 6 ग , 7, 10 ,11 मध्य प्रदेश कृषि पशु संरक्षण अधिनियम में फरार चल रहा आरोपी अनवर उर्फ अनवरुल पिता सिद्दीकी हसन उम्र करीब 40 साल निवासी हड्डी गोदाम, भगत सिंह वार्ड, सिवनी को टी. आई. कोतवाली आरविंद जैन प्रधान आरक्षक संजय, आरक्षक सुधीर, बालमुकुंद , राकेश द्वारा ग्राम बोरीकला थाना बरघाट से गिरफ्तार किया गया है ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 जनवरी 2019 को थाना कोतवाली अन्तर्गत शीलादेही बाईपास के पास ट्रक क्रमांक एम एच 49 0297 से 36 गाय बैल सहित पकड़ा गया था । उक्त प्रकरण में टीआई कोतवाली अरविंद जैन द्वारा ट्रक चालक दीपक सिरशाम निवासी बाड़ीवाडा थाना डूंडा सिवनी, मोहम्मद जफर निवासी हड्डी गोदाम, रकीब खान निवासी बोरी कला बरघाट , सफीक उल्ला खान निवासी हड्डी गोदाम सिवनी, नईम खान निवासी जनता नगर डूंडा सिवनी एवं राहुल मालवीय निवासी बारापत्थर सिवनी को गिरफ्तार किया गया जा चुका था ।

आरोपी अनवर उर्फ अनवर उल हसन लंबे समय से फरार चल रहा था , अनवर के विरुद्ध जिला सिवनी के थाना धूमा, छपारा, लखनादौन में भी गौ वंश से संबंधित कई मामले दर्ज है और थाना धूमा से अनवर के खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार जी के निर्देशन मैं गोवंश से जुड़े अपराधों में शामिल अनवर के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई भी की जा रही है।

बाबरिया तालाब के पास मिली युवक की लाश

सिवनी | जिला मुख्यालय से बाबरिया की तरफ जाने वाले मार्ग पर तालाब के समीप आज प्रातः लगभग 11 बजे मोटर साइकिल के पास एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

https://youtu.be/q-n3rT9qpRc

घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा डूंडासिवनी थाना में दी गयी जिसके बाद मोके पर उपस्थित ASI उत्तम पाटिल ने बताया कि प्रथम दृष्टतया से मामला दुर्घटना का प्रतीत होता है । मृतक की पहचान दुर्गाचोक कान्हीवाड़ा निवासी अंकुर पिता महेश साहू के रूप में हुई अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विवेचना में जुटी है । बताया जाता है कि उक्त युवक 15 मार्च की रात्रि से ही कान्हीवाड़ा अपने घर नही आया था

भीमगढ़ की जल संग्रहण क्षमता को बढ़ाना होगा

एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बाँध की तलहटी की साफ सफाई न होने से भीमगढ़ की जल संग्रहण क्षमता कम होती जा रही है। ऊपर से भले ही बाँध में जलस्तर लबालब दिख रहा हो किन्तु तलहटी पर जमा सिल्ट, गाद आदि के चलते इसमें जल संग्रहण क्षमता में कमी से इंकार नहीं किया जा सकता है।

सत्तर के दशक में आयरन लेडी के नाम से मशहूर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री विमला वर्मा की दूरंदेशी का परिणाम था सिवनी में बैनगंगा नदी पर बनाया गया विशाल जल संग्रह क्षमता वाला भीमगढ़ बाँध। इस दौर में अनेक जिलों की परियोजनाओं को साथ मिलाकर सिवनी में सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय की स्थापना करवायी गयी थी।

सिंचाई विभाग के सूत्रों ने खबर सत्ता को बताया कि भीमगढ़ बाँध के आरंभ होने के बाद से इसकी तलहटी और जल भराव क्षेत्र की गाद, सिल्ट आदि साफ नहीं करायी गयी है। सूत्रों का कहना है कि भीमगढ़ बाँध का जल स्तर गर्मियों में कम हो जाता है, जिसके चलते आसपास का जल भराव क्षेत्र सिमट कर रह जाता है।

सूत्रों ने कहा कि हर पंचवर्षीय में ही अगर इसके कैचमेंट एरिया (जल भराव क्षेत्र की सिल्ट निकलवा दी जाये तो बारिश के समय भीमगढ़ बाँध में जल संग्रहण क्षमता में बढ़ौत्तरी की जा सकती है। अगर जल संग्रहण क्षमता में बढ़ौत्तरी होती है तो हर साल गर्मियों में होने वाली पानी की किल्लत से मुक्ति मिल सकती है।

इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि अस्सी और नब्बे के दशक में लोगों को गर्मी में भीमगढ़ बाँध में जल स्तर कम होने पर इसकी तलहटी में काली चट्टानें और पत्थर दिखायी दे जाते थेजो कालांतर में सिल्ट और गाद में गुम हो चुके हैं। सूत्रों ने कहा कि इसकी नियमित सफाई न होने से अब अनेक स्थानों पर पानी काफी हद तक उथला ही भरा रह जाता है जो फरवरी मार्च में ही सूख जाता है।

जानकारों की मानें तो इस साल गर्मी में ही अगर पुण्य सलिला बैनगंगा नदी पर बने भीमगढ़ बाँध की तलहटी और कैचमेंट एरिया से सिल्ट और कचरा निकलवा दिया जाये तो आने वाली बरसात में इसकी जल संग्रहण क्षमता को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है। इसका लाभ आने वाले सालों में देखने को मिल सकता है।