Home Blog Page 2085

मप्र के 15 जिलों में तेज आंधी की चेतावनी | MP WEATHER FORECAST

भोपाल। शुक्रवार शाम अचानक मध्यप्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी आई। हालात यह थे कि कई पेड़ गिर गए। कई घरों का सामान और कच्चे मकानों की छत तक उड़ गए। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के 3 संभागों के 15 जिलों में इसी तरह की आंधी आ सकती है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। 

पूरा प्रदेश भारी गर्मी की चपेट में 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में दौरान होशंगाबाद, भोपाल तथा ग्वालियर संभाग के सभी जिलों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहा। ग्वालियर, सागर संभाग और रीवा, शहडोल, होशंगाबाद तथा उज्जैन संबाग में शनिवार को भी लू चल रही है। शहडोल, चंबल एवं सागर, ग्वालियर संभाग में आज भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिले शनिवार को लू की चपेट में हैं। मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा के अनुसार दिन के तापमान के साथ-साथ प्रदेश के अधिकांश सभी जिलों में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री का इजाफा हुआ है। भोपाल में शनिवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा।  

बदला मौसम की मिजाज: 

दिनभर लू चलने से पूरा अंचल भीषण गर्मी की चपेट में है। शुक्रवार को ग्वालियर में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सीजन का सबसे अधिक है। वहीं श्योपुर 43.4 डिग्री के साथ अंचल में सबसे ज्यादा गर्म रहा। हालांकि शाम 7 बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव आ गया। पहले बिजली चमकने के साथ बूंदाबांदी और करीब 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इससे कई जगह पेड़ भी गिर गए। इस दौरान शहर के कई क्षेत्रों की बिजली गुल भी हो गई। मौसम विज्ञानी एसके डे के अनुसार अगले दो दिन तक बादल छाने व बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। 

क्यों हुआ ऐसा: 

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि राजधानी सहित पूरे प्रदेश में तापमान बढ़ा हुआ हैं। साथ ही पश्चिमी राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। राजस्थान से उत्तरी मध्य प्रदेश से होकर उत्तरी छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ बना है। इसी तरह विदर्भ से उत्तरी मराठवाड़ा तक भी एक ट्रफ बना हुआ है। इससे कुछ नमी भी आ रही है। लेकिन तापमान अधिक होने और वातावरण में नमी कम रहने से ठंडी और गर्म हवा का टकराव होने से आंधी के साथ ही गरज-चमक की स्थिति बन रही है। यह प्री मानसून एक्टिविटी का हिस्सा है। आगे भी इस तरह की स्थिति समय-समय पर बनती रहेगी।


50 हज़ार मूल्य की अवैध शराब सामाग्री जप्त

सिवनी- जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के कुशल नेतृत्व एवम श्री बी.आर. वैद्य जिला आबकारी अधिकारी सिवनी के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब पर अंकुश लगाए जाने हेतु जिला स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी श्री प्रणय श्रीवास्तव द्वारा बरघाट क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लोकसभा चुनाव 2019 के परिप्रेक्ष्य आबकारी शहर वृत , उत्तर वृत एवम दक्षिण वृत के स्टॉफ के साथ संयुक्त दबिश की गई ।

दबिश के दौरान बरघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहगांव में अवैध शराब बनाने के बड़े अड्डे पर छापा मारा गया जिसमें अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले सामान के अलावा 45 लीटर अवैध शराब और 450 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। मौके से आरोपी फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। जप्त सामग्रियों की अनुमानित कीमत करीब 50,000 /- रुपए है।

कार्यवाही में प्रणय श्रीवास्तव के साथ सुश्री खुशबू प्रिया मरावी , सेवकराम झारिया और वर्षा डोंगरे आबकारी उप निरीक्षक व स्टॉफ मुख्य आरक्षक होरीलाल वाचक व आरक्षक सन्तराम मरावी, लेखसिंह टेकाम , आनंद मरावी , व्यास नारायण और विशाल राव , सेवक भलावी का उल्लेखनीय योगदान रहा।

विवाह कार्ड में मतदान की अपील | Viral Wedding Card 2019

सिवनी– जिले के केवलारी विकासखंड में शिक्षक ने अपने पुत्र के विवाह के निमंत्रण पत्र में लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए अपील की है। एक ऒर जिला प्रशसान स्वीप प्लान के तहत मतदान के लिये आम नागरीको को जागरूक किया जा रहा है वही ग्राम ऊगली निवासी लीलाधर हनवत ने आगमी 18 अप्रैल को होने वाले अपने पुत्र के विवाह कार्ड में मतदान करने की अपील कर एक नया प्रयास किया है।

नवरात्र 2019 : डायबिटीज या ब्‍लड प्रेशर के हैं मरीज तो नवरात्र के दौरान इन बातों का जरूर रखें ध्‍यान

अगर आप ब्‍लड प्रेशर या डायबिटीज से पीडि़त हैं और इसके बावजूद नवरात्र में उपवास रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ विशेष सावधानियों का पालन करना चाहिए।

नवरात्र के दौरान किए जाने वाले उपवास का धार्मिक और आध्‍यात्मिक महत्‍व तो है ही, यह सेहत से जुड़ा मसला भी है। अगर आप स्‍वस्‍थ हैं तो यह बॉडी की डिटॉक्सिफि‍केशन का अवसर है। पर अगर आप ब्‍लड प्रेशर , डायबिटीज या ब्‍लड शुगर जैसी किसी समस्‍या से पीडि़त हैं तो उपवास के दौरान आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं वे खास बातें जिन्‍हें नजरंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

जरूरी है डॉक्‍टर से परामर्श

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त व्यक्तियों को नवरात्र के उपवास से पूर्व अपने डॉक्टर की सलाह लेना अनिवार्य है ताकि डॉक्टर आपकी दवाओं की खुराक में परिवर्तन कर सके और स्वास्थ्य संबंधी अन्य जानकारी प्रदान कर सके । यह जरूरी है कि आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवा लें।

कम हो जाता है ब्‍लड शुगर

अचानक पसीना आना, शरीर में कमजोरी या कंपन होना, दिल की धड़कनें तेज होना … ये संकेत बताते हैं कि आपका ब्‍लड शुगर लेवल कम हो रहा है। जब डायबिटीज से ग्रस्त व्यक्ति नवरात्र में उपवास करते हैं, तो उन्हें आम दिनों की तुलना में कई घंटों तक खाली पेट रहना पड़ता है। इस वजह से उनके खून में ग्लूकोज की मात्रा कम हो सकती है, जिसे हाइपोग्लाइसीमिया कहते हैं। यह स्थिति खतरनाक साबित हो सकती है। रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) कम होने के लक्षण आसानी से पहचाने जा सकते हैं। आमतौर पर 70 या इससे कम ब्लड शुगर आने पर कुछ लक्षण महसूस होने लगते हैं।

ऐसे करें नियंत्रित

हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति में शहद, चीनी, ग्लूकोज लेकर ब्लड शुगर में आई कमी को दूर किया जा सकता है। हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति से बचने के लिए नियमित रूप से अपनी ब्लड शुगर के स्तर को नापते रहना अनिवार्य है।

वसायुक्‍त खाद्य पदार्थों से भी है खतरा

नवरात्र के उपवास के दौरान कुछ लोगों में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, जिसे मेडिकल भाषा में  हाइपरग्लाइसीमिया कहते हैं। हाइपरग्लाइसीमिया का मुख्य कारण कार्बोहाइड्रेट और वसायुक्त खाद्य पदार्थों जैसे तली हुई पकौड़ियों का सेवन, आलू और साबूदाना आदि का सेवन अधिक मात्रा में करना या फिर दवाओं को सही मात्रा या समय पर न लेना है। इसलिए इस दौरान नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच करना और उसे नियंत्रण में रखने का यथासंभव प्रयास करना अनिवार्य है।

अगर रखें नवरात्र में उपवास

डायबिटीज से ग्रस्त ऐसे लोग जो केवल संतुलित आहार और व्यायाम से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं या ऐसे व्यक्ति जिन्हें डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए दवाओं की आवश्यकता पड़ती है। ये लोग नवरात्र के उपवास तभी रखें, जब उनकी ब्लड शुगर नियंत्रण में हो।

इन बातों का जरूर रखें ध्‍यान

नवरात्र के उपवास के दौरान फाइबर युक्त, धीरे धीरे अवशोषित होने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जैसे सब्जियां, सूखे मेवे (बादाम, अखरोट, पिस्ता आदि), छाछ, मखाना, भरवां कुट्टू रोटी, कुट्टू चीला, खीरे का रायता, ताजा पनीर और फल आदि। इससे पेट भरा हुआ रहता है और खून में ग्लूकोज की मात्रा भी नियंत्रित रहती है।

ऐसे व्यक्ति जो डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए मेटफोर्मिन या ग्लिप्टिन ग्रुप की दवाएं लेते हैं, वे नवरात्र के उपवास रख सकते हैं क्योंकि इन दवाओं से हाइपोग्लाइसीमिया होने का खतरा कम होता है। सल्फोनिलयूरिया ग्रुप की दवाएं लेने वाले व्यक्तियों में ब्लड शुगर सामान्य से नीचे जा सकती है। इसलिए इस दवा की खुराक और समय के लिए डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

उपवास तोड़ने के बाद आवश्यकता से अधिक न खाएं। कुछ लोग उपवास तोड़ते समय बहुत अधिक कैलोरी युक्त आहार लेते हैं, परंतु डायबिटीज से ग्रस्त व्यक्तियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे उपवास तोड़ते समय ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिनमें वसा और चीनी जैसे कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में हों। बेक किए हुए पदार्थ सबसे अच्छे होते हैं। उपवास में तले हुए आलू, मूंगफली, चिप्स, पापड़ और पूड़ी-कचौड़ी आदि खाने से सख्त परहेज करना चाहिए।

Disclaimer: TheHealthSite.com does not guarantee any specific results as a result of the procedures mentioned here and the results may vary from person to person. The topics in these pages including text, graphics, videos and other material contained on this website are for informational purposes only and not to be substituted for professional medical advice.

हिंदू नववर्ष के अवसर पर निकाली गई पैदल रैली

सिवनी। चैत्र प्रतिपदा नववर्ष के अवसर पर आज प्रात: 11 बजे स्थानीय मिशन स्कूल मैदान से युवा हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में पैदल शोभा यात्रा निकाली गई। पूर्व निर्धारित मार्ग के अनुसार रैली में शामिल सनातन धर्मी बड़े जैन मंदिर से होते हुये गांधी चौक पहुंचे, जहां से वे नेहरू रोड होते हुये गिरजाकुंड पहुंचकर दुर्गा चौक होते हुये मठ तालाब से गुजरकर छिंदवाड़ा चौक की ओर रवाना हुये

महावीर मढिय़ा, शंकर मढिय़ा, नगर पालिका चौक से बैंड और धमाल की मधुर धुन पर जय श्रीराम के नारे लगाते हुये हजारों युवा बीएसएनएल चौक से होते हुये पुन: बड़ा मिशन स्कूल मैदान पहुंचे, जहां रैली का समापन हुआ।

आयोजन में शामिल हुये सभी सनातन धर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये युवा हिंदू उत्सव समिति के मयूर दुबे, प्रवेश राय, जितेंद्र बघेल, विवेक दुबे एवं शुभम बघेल ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी सभी का इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा।

फर्जी के.वाई.सी बनाकर किसान क्रेडिट कार्ड लोन लेने के प्रकरण में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

सिवनी // पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार जी एवं एसडीओपी श्री संजीव कुमार पाठक के निर्देशन में टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक की कचहरी शाखा से 1077000 रुपए का फर्जी केवाईसी बनाकर लोन लेने के मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 265/19 धारा 419 ,420 ,467, 468, 471, 34 भारतीय दंड विधान में मुख्य आरोपी अशोक बहरिया निवासी द्वारका नगर किदवई वार्ड सिवनी को गिरफ्तार किया था ।

मुख्य आरोपी अशोक डेहरिया से पूछताछ के उपरांत इस धोखाधड़ी के मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों सुरेश कुमार सनोडिया पिता मंगल प्रसाद सनोडिया उम्र 48 साल निवासी ग्राम सापापार पोस्ट मुंगवानी कला थाना बंडोल जिला सिवनी एवं हक्कू उर्फ हरिश्चंद्र यादव पिता लेख राम यादव उम्र 36 साल निवासी ग्राम धारपाड़ा थाना धूमा जिला सिवनी को उक्त धोखाधड़ी के प्रकरण में फर्जी नाम पते वाले अशोक डेहरिया को राधेश्याम डेहरिया के नाम से बैंक में पहचान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है ।सुरेश चंद सनोडिया को इस काम के लिए 60000 रुपए और हरिश्चन्द यादव को 20000 रुपए आरोपी द्वारा देना पाया गया है। कोतवाली पुलिस इस धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपियों की भी पतासाजी कर रही है ।

उल्लेखनीय है कि अशोक डेहरिया निवासी द्वारका नगर किदवई वार्ड सिवनी ने स्वयं को राधेश्याम डेहरिया बताकर और फर्जी केवाईसी दस्तावेज तैयार कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कचहरी शाखा से ₹1077000 का किसान क्रेडिट कार्ड लॉन प्राप्त कर धोखाधड़ी करने पर थाना कोतवाली में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है जिसमें मुख्य आरोपी अशोक डेहरिया पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है एवं जेल में निरुद्ध है।

आरोपियों की तत्काल धरपकड़ और गिरफ्तारी में टीआई कोतवाली अरविंद जैन के साथ उपनिरीक्षक देवेंद्र उइके आरक्षक श्याम वर्मा और तिलक की उल्लेखनीय भूमिका रही है

1 अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल तक के करंट अफेयर्स हिंदी में – Current Affairs GK

1 अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल तक के करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए आप रोज़ाना हमारी वेबसाइट पर visit कर  सकते हैं. हम हर week बहुत सारे important important general knowledge के questions और answers को यहाँ पर update करते हैं. अगर आप भी यहाँ पर पढ़ कर बहुत सारा सामान्य ज्ञान  पढ़ना चाहते हैं तो आप यहाँ पर पढ़ सकते हैं.

1 अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल तक के करंट अफेयर्स हिंदी में

बहुत सारे अप्रैल माह के करंट अफेयर्स के questions और answers हमने यहाँ पर पोस्ट किये हैं.

  1. हाल ही में भारतीय प्रवासी सम्मान 2019 किसे प्रदान किया गया?
    उत्तर: राजेंद्र जोशी।
  2. स्लोवाकिया के पहली महिला राष्ट्रपति किसे चुना गया?
    उत्तर: जुज़ाना कापुतोवा।
  3. पुरुष एकल वर्ग में 2019 मिआमि ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब किसने अपने नाम किया?
    उत्तर: रॉजर फेडरर।
  4. किस लांच व्हीकल द्वारा ISRO ने  29 उपग्रह को लांच किया?
    उत्तर: PSLV.
  5. हाल ही में अज़लान शाह हॉकी टूर्नामेंट किस टीम ने जीता?
    उत्तर: दक्षिण कोरिया।
  6. हाल ही में किस भारतीय शिपयार्ड ने 100 युद्धपोत डिलीवर किये?
    उत्तर: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड engineers लमिटेड।
  7. अर्थ ऑवर 2019 हाल ही में कब बनाया गया?
    उत्तर: 30 मार्च।
  8. ICC का नया CEO किसे नियुक्त किया गया ?
    उत्तर: मनु साहनी।
  9. ग्लेनफिडिच इमर्जिंग आर्टिस्ट ऑफ़ द ईयर 2019 के लिए किस भारतीय कलाकार को चुना गया?
    उत्तर: राजू बरैया।
  10. कौन सा देश हाल ही में अंतराष्ट्रीय सावर संगठन का नया सदस्य बना?
    उत्तर: बोलविया।
  11. कौन से देश ने हाल ही में तियानलियन II – 01 सैटेलाइट लांच किया?
    उत्तर: चीन।
  12. विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 2 अप्रैल।
  13. किस देश ने हाल ही में लगातार तीसरी बार ICC टेस्ट चैंपियनशिप गदा जीती?
    उत्तर: भारत।
  14. 2019 की फार्मूला 1 बहरीन ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता किसने जीती?
    उत्तर: लुइस हैमिलटन।
  15. किस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म ने फेक न्यूज़ को रोकने के लिए हाल ही में टिप लाइन नामक फीचर लांच किया?
    उत्तर: व्हाट्सप्प।
  16. भारत – अफ्रीका कृषि व् ग्रामीण विकास संसथान की स्थापना कौन से देश में की जाएगी?
    उत्तर: मलावी।
  17. हाल ही में किस देश ने विश्व में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर 5G नेटवर्क लांच किया?
    उत्तर: दक्षिण कोरिया।
  18. सुर्ख़ियों में रहा MH – 60 R सीहॉक हेलीकाप्टर किस देश से सम्बंधित है?
    उत्तर: अमेरिका।
  19. कौन से भारतीय मनोचिकित्सक ने हाल ही में 2019 जॉन डर्क्स कनाडा गैर्डनर ग्लोबल हेल्थ अवार्ड जीता?
    उत्तर: विक्रम पटेल।
  20. किस भारतीय को संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “जायेद मैडल” से सम्मानित किया जायेगा?
    उत्तर: नरेंद्र मोदी।
  21.  शिकागो के इतिहास की पहली अफ़्रीकी अमेरिकी महिला मेयर कौन बनी?
    उत्तर: लोरी लाइटफुट।
  22. भारतीय सेना ने हाल ही में किस राज्य में मैत्री पुल का निर्माण किया?
    उत्तर: जम्मू – कश्मीर।
  23. अंतर्राष्ट्रीय माइन जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 4 अप्रैल।

Dabangg 3 की शूटिंग के दौरान शिवलिंग के अपमान का आरोप, मामले ने पकड़ा सियासी तूल


फोटो सोशल मीडिया से.

इंदौर : मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी महेश्वर में बॉलीवुड स्टार सलमान खान की प्रमुख भूमिका वाली फिल्म ‘दबंग 3’ की जारी शूटिंग के दौरान शिवलिंग के कथित अपमान के विवाद ने चुनावी मौसम में बृहस्पतिवार को सियासी तूल पकड़ लिया.

भोपाल की हुजूर सीट से भाजपा विधायक और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने एक बयान में आरोप लगाया कि जब से सूबे में कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार बनी है, तब से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने मांग की कि महेश्वर में सलमान की फिल्म की शूटिंग के दौरान शिवलिंग के कथित अपमान के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

उधर, प्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा से मामले में प्रतिक्रिया मांगी गयी, तो उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, हम शर्मा के बयान का जवाब देने के लिए हालांकि कटिबद्ध नहीं हैं लेकिन भाजपा नेताओं की इसी संकीर्ण मानसिकता के चलते ही इस पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के 15 वर्षीय राज में सूबे का विकास नहीं हो सका था.

राज्य के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने कहा, सलमान एक ऐसे शानदार अभिनेता हैं जो हमेशा सर्व धर्म समभाव का संदेश देते हैं लेकिन भाजपा की सोच नफरत से भरी है और यह पार्टी लोगों को आपस में लड़ाकर सियासी लाभ लेना चाहती है. भाजपा अपनी ओछी मानसिकता छोड़े और प्रदेश के विकास में बाधक अनर्गल बयानबाजी बंद करे.

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आयी हैं, जिनमें इंदौर से करीब 100 किलोमीटर दूर महेश्वर में दबंग 3 की शूटिंग के दौरान नर्मदा नदी के तट पर स्थापित प्राचीन शिवलिंग के ऊपर लकड़ी का तख्त रखा दिखायी दे रहा है. इस तख्त पर दो लोग खड़े नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद विवाद उत्पन्न होने से आहत सलमान बुधवार को महेश्वर में मीडिया के सामने खुद सफाई देने आये थे.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक बॉलीवुड स्टार ने कहा कि तख्त शिवलिंग के सम्मान में रखा गया था ताकि फिल्म की शूटिंग के दौरान मूर्ति की पवित्रता को कोई ठेस नहीं पहुंचे. बाद में यह तख्त हटा दिया गया था.

दबंग सीरीज की फिल्मों में पुलिस कर्मी चुलबुल पांडे का किरदार निभाने वाले सलमान महेश्वर में दबंग 3 की शूटिंग में सोमवार से शामिल हैं, जबकि इस सीरीज में रज्जो के रूप में परदे पर नजर आने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने इस धार्मिक नगरी में बृहस्पतिवार से ही शूटिंग शुरू की है.



मिशन स्कूल से आरंभ होगी हिन्दू नववर्ष रैली

सिवनी- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 6 अप्रैल हिन्दू नववर्ष के अवसर पर युवा हिन्दू उत्सव समिति एवं सकल हिन्दू समाज सिवनी के तत्वाधान में एक विशाल पैदल रैली स्थानीय बड़े मिशन स्कूल मैदान से निकाली जायेगी।

युवा उत्सव समिति से मिली जानकारी के अनुसार रैैली गांधी चौक, नेहरू से गिरजाकुंड होते हुये दुर्गा चौक का भ्रमण करती हुई मठ मंदिर चौराहे से छिंदवाड़ा चौक पहुंचेगी, यहां से रैली में शामिल सनातन धर्मी नगरपालिका चौक से होते हुये बीएसएनएल चौक पहुंचकर पुन: बड़े मिशन स्कूल पहुंचेंगे रैली का समापन होगा। इस अवसर पर सभी सनातन धर्मियों से उपस्थिति की अपील आयोजन समिति द्वारा की गई है।

सिंघम एवं ग्रीन सिटी ने जीते अपने प्रारंभिक मुकाबले

सिवनी – स्थानीय बड़ा मिशन स्कूल मैदान में गत 4 अप्रैल से आरंभ हुये राजपुताना गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन 5मार्च को पहला मुकाबला सिंघम एवं फोर विलेज के मध्य खेला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुये फोर विलेज की टीम ने 10 ओवर में 101 रन बनाये, जिसमें पिंकी उपाध्याय ने 31 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुये सिंघम ने अभिराज चौहान के 47 रनों की बदौलत मैच 8 वें में ही जीत लिया। मैन ऑफ द मैच संयुक्त रूप से बलराम बघेल एवं अभिराज चौहान रहे।

दूसरा मैच ग्रीन सिटी एवं नाईट राइडर्स सिवनी के मध्य खेला गया, जहां नाइट राइडर्स द्वारा 10 ओवर में बनाये गये 91 रन को ग्रीन सिटी ने 9वें ओवर में ही हासिल कर लिया और ग्रीन सिटी विजेता रही। इस मैच के मैन ऑफ द मैच समीम खान रहे। मालूम हो कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाडिय़ों के मध्य हो रही इस प्रतियोगिता का आयोजन राजपुताना क्लब द्वारा करवाया जा रहा है, जहां प्रतिदिन दो मैच प्रात: 6 बजे से आरंभ हो रहे है।