Home Blog Page 2084

मध्य प्रदेश में बॉलीवुड स्टार और साधु-संत होंगे कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारक

https://youtu.be/9mPtL1Vg14k

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ मशहूर हस्तियां, बॉलीवुड स्टार और साधु-संत भी इन दोनों दलों के लिए स्टार प्रचारक होंगे। मध्य प्रदेश में लंबे समय से कांग्रेस एवं भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला होता आया है। राज्य की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई एवं 19 मई को मतदान होना है।

भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए जिन 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए हैं, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और साध्वी उमा भारती, स्मृति इरानी, पार्टी सांसद हेमा मालिनी और मनोज तिवारी शामिल हैं।

कांग्रेस ने जिन 40 स्टार प्रचारकों के नाम मध्य प्रदेश के लिए जारी किए हैं, उनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री नगमा शामिल हैं।

इनके अलावा, कांग्रेस ने साधु-संतों को भी अपना स्टार प्रचारक बनाया है, जिनमें कंप्यूटर बाबा उर्फ नामदेव त्यागी, आचार्य प्रमोद कृष्ण और साध्वी साधना भारती शामिल हैं। गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश में प्रचार करेंगे।


छपारा में निकलेगी भगवान राम की शोभा यात्रा

छपारा – श्री राम जी की कृपा ओर आप सभी के सहयोग से मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम जी की विशाल शोभायात्रा धर्म नगरी छपारा में 13 तारीख दिन शनिवार को राम मंदिर छपारा में 11 बजे राम नाम कीर्तन पूजन 12 बजे भगवान श्री राम जी का जन्म आरती प्रसाद वितरण तत्पश्चात शिव मंदिर सिद्धबाबा घाट में शोभायात्रा की तैयारी 3 बजे शोभायात्रा प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्ग से होती हुई श्रीराम मंदिर में समाप्त होगी जिसमे सभी धार्मिक बंधुओं से आग्रह है शोभायात्रा के साथ चलकर धर्मलाभ अर्जित करे.

पीएनबी की स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

सिवनी । आज से 125 वर्ष पूर्व ग्राहकों की सेवा के लिये आरंभ हुये पंजाब नेशनल बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रात: 11 बजे से जिला चिकित्सालय सिवनी के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।

इस दौरान बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनीष कुमार, मुकेश कुमरे, असलम हुसैन, रोशनी राय, घनश्याम वर्मा, संजय, लोकेश, अंकुश, अखिलेश सहित शाखा में पदस्थ बैंक कर्मियों एवं ग्राहकों द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देते हुये रक्तदान किया। इस शिविर को संचालित करने में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. हर्ष वर्धन जैन सहित बैंक में पदस्थ कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा, समाचार लिखे जाने तक शिविर में कुल 19 यूनिट रक्त एकत्रित हो चुका था।

कल निकलेगी भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा

सिवनी। श्रीराम मंदिर शुक्रवारी एवं श्रीबाल स्वरूप हनुमान मंदिर महावीर टॉकीज के सामने तथा श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्रीराम, माता सीता, पवन पुत्र हनुमान एवं भगवान लक्ष्मण का दरबार विगत 9 अपै्रल को पूर्ण विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया था। नियत कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे संगीतमय महाआरती का आयोजन हो रहा है, जहां बड़ी संख्या में महिलायें-पुरूष एवं युवा शामिल हो रहे हैं।

गत 11 अपै्रल को भगवान श्रीराम की महाआरती के दौरान विशेष रूप से माता काली मंदिर समिति एवं सराफा एसोसिएशन द्वारा पूजन अर्चन किया गया, इसके साथ ही महाआरती में विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि, समाज सेवी संगठनों से जुड़े वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। कल 13 अपै्रल श्रीराम नवमी के अवसर पर प्रात: 11 बजे श्रीराम मंदिर शुक्रवारी में रामलला का जन्मोत्वस पूर्ण विधि-विधान के साथ होगा, जिसके पश्चात दोपहर 3 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी।

श्रीराम मंदिर से निकलने वाली यह शोभायात्रा काली मंदिर से होती हुई बरघाट रोड, गणेश चौक से पुन: नेहरू रोड की ओर प्रस्थान करेगी, जहां से विशाल शोभा यात्रा में शामिल भक्तगण गिरजाकुंड से दुर्गा चौक होते हुये मठ तालाब का भ्रमण करते हुये छिंदवाड़ा चौक से गुजरकर नगर पालिका चौक से पुन: शुक्रवारी गांधी चौक स्थित श्रीराम मंदिर में पहुंचेंगे, जहां शौभा यात्रा का समापन होगा।

आयोजन समिति द्वारा इस अवसर पर सभी व्यापारिक बंधुओं से अनुरोध किया गया है कि वे दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रख शोभायात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करें।

बालाघाट लोकसभा से 23 प्रत्याशी मैदान में

सिवनी -आगामी 29 अप्रैल को बालाघाट लोकसभा से कुल 23 प्रत्याशी मैदान में है, आज नाम वापिसी के अंतिम दिन केवल एक केंडिडेट ने अपना नाम वापिस लिया जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वाराचुनाव चिन्ह आबंटन कर दिया है।

1. कंकर मुंजारे—– हाथी
2.अली एम आर खान—बाली हंसिया
3. ढालसिंह बिसेन—–कमल
4. मधु भगत—-हाथ
5.अभिषेक बिल्होरे—-चाबी
6.करण सिंह नगपुरे—-चारपाई
7.जयसिंह टेकाम —–आरी
8.मुकेश बंसोड़—-कोट
9.युवराज सिंह बैस—बांसुरी
10.राजन मसीह—-लूडो
11.बाबू राजेंद्र ढोके–फलों की टोकरी
12.सतीश तिवारी—गैस सिलेंडर
13.सत्य प्रकाश शुल्के—प्रेशर कुकर
14.किशोर समरीते—-कप प्लेट
15.जीएलजी टांडेकर-कांच का गिलास
16.नारायण बंजारे—-नारियल फल
17.पीतम बोरकर—एयर कंडीशनर
18.बोधसिंह भगत—-आटो रिक्शा
19.मकबूल शाह—-टेलीविजन
20.मनीषा वैद्य—-झूला
21.मीर श्याम लिल्हारे—ट्रेक्टर चलाता किसान
22.राकेश कुमार—ड्रील मशीन
23.रूपलाल कुतराहे–तरबूज आवाटित हुए हे।

मालुम हो लोकसभा बालाघाट के लिये आगामी 29 अप्रैल को सिवनी जिले की 2 एवं बालाघाट जिले की 5 विधानसभा के मतदाता अपना सांसद चुनने के लिये मतदान करेगे।

125वीं वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर का आयोजन

सिवनी । आज से 125 साल पहले सन 1895 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री लाला लाजपत राय तथा दयाल सिंह मंजिठिया द्वारा ब्रिटिश साम्राज्य की चुनौतियों के बावजूद पूर्णत: स्वदेशी पूंजी से पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना की गई थी। बड़े देश का आपका ये बड़ा बैंक 12 अप्रैल 2019 को अपनी गौरवमय 125वीं सालगिरह मना रहा है।

इस संबंध में पंजाब बैंक के प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि इस बैंक ने हमेशा ही जनहित और समाजसेवा से जुड़े कामों को अपनी प्राथमिकता में आगे रखा है और इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 12 अपै्रल 2019 को प्रात: 11 बजे जिला चिकित्सालय सिवनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

आमजनों से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि आयोजित शिविर में उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य को सफल बनायें तथा स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले स्टॉफ सदस्य, बैंक ग्राहक, परिचित आदि को इस शिविर में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें।

KAMAL NATH ने आपराधिक जानकारी छुपाई, नामांकन निरस्त करने की मांग | MP NEWS

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपने नामांकन पत्र में पूरी जानकारी न दिए जाने का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन निरस्त करने तथा उनके खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पार्टी की ओर से इस संबंध में लिखित शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की गई है। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, वरिष्ठ नेता श्री शांतिलाल लोढा, प्रदेश प्रवक्ता श्री राहुल कोठारी, श्री हिदायतुल्ला शेख, श्री राघवेन्द्र शर्मा शामिल थे।

भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा और मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारे में लिखित शिकायत निर्वाचन आयोग से की। शिकायत में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट और निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार नामांकन पत्र के खंड ए के बिंदु क्रमांक 5 और 6 में संबंधित जानकारी दी जाना अनिवार्य है, जो आवेदक एवं उसके आश्रितों के आपराधिक प्रकरणों के संबंध में होती है।

शिकायत में कहा गया है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जो नामांकन पत्र जमा किया है, उसमें इन बिंदुओं पर संबंधित जानकारी नहीं दी गई है। जबकि मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में वर्ष 2018 में धारा 465, 468, 469, 471, 472, 474 तथा 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, जिसका क्रमांक 176/2018 है।

भाजपा द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि इस संबंध में विस्तृत ब्यौरे के साथ रिटर्निंग ऑफिसर, छिंदवाड़ा के समक्ष भी आपत्ति दर्ज कराई गई है, लेकिन चूंकि रिटर्निंग ऑफिसर मुख्यमंत्री कमलनाथ के दबाव में हैं, इसलिए इस बात की उम्मीद कम ही है कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ कोई कार्रवाई की जायेगी। पार्टी द्वारा दिए गए आवेदन में मुख्यमंत्री कमलनाथ का कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन निरस्त किए जाने एवं उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

https://youtu.be/-oGUARSAJJ0

सीएम कमल नाथ एवं उनकी पत्नी अलका नाथ की संपत्ति का विवरण | PROPERTY DETAIL OF KAMAL NATH AND ALKA NATH

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी पत्नी अलकानाथ सवा अरब की संपत्ति के मालिक हैं। अलकानाथ सवा दो करोड़ की ज्वैलरी रखती हैं। ये जानकारी मंगलवार को कमलनाथ ने नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र में दी है।

कमलनाथ ने शपथ पत्र के जरिए बताया है कि उनके पास छिंदवाड़ा में 36 करोड़ से ज्यादा की खेती की जमीन है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार छिंदवाड़ा सीट से विधानसभा उपचुनाव के लिए पर्चा भरा। कमलनाथ ने नामांकन के साथ जो शपथ पत्र दिया है। उसके अनुसार, वह और  उनकी पत्नी अलकानाथ 1 अरब 24 करोड़ 67 लाख 70 हजार 351 रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।


सवा दो करोड़ की ज्वैलरी

मुख्यमंत्री कमलनाथ की पत्नी अलकानाथ के पास 2 करोड़ 20 लाख 42 हजार 937 रुपए का सोना, हीरे और रत्न हैं। कमलनाथ के पास केवल 8 लाख 77 हजार 648 रुपए की ज्वैलरी है। पति-पत्नी ने पांच साल में 2013-14 से 2017-18 तक 22 करोड़ 81 लाख 94 हजार रुपए आयकर रिटर्न भरा है। 


शेयर, बांड्स और बैंक बैलेंस में पत्नी आगे

शपथ पत्र के अनुसार, पत्नी अलकानाथ 33 करोड़ 50 लाख 61 हजार 55 रुपए के शेयर, बांड्स और बैंक बैलेंस है, जबकि उनके पति कमलनाथ इस मामले में उनसे काफी पीछे हैं, उनके पास केवल 7 करोड़ 1 लाख 67 हजार 737 रुपए के विभिन्न कंपनियों के मार्केट शेयर और बांड्स हैं। 


कमलनाथ के पास केवल दो गाड़ियां

कमलनाथ ने शपथ पत्र में केवल दो गाड़ियां बताई हैं। इसमें एंबेसडर क्लासिक और सफारी शामिल हैं, जबकि पत्नी अलकानाथ के पास शपथ पत्र के मुताबिक एक भी गाड़ी नहीं है। 

कमलनाथ ने शपथ पत्र में केवल दो गाड़ियां बताई हैं। इसमें एंबेसडर क्लासिक और सफारी शामिल हैं, जबकि पत्नी अलकानाथ के पास शपथ पत्र के मुताबिक एक भी गाड़ी नहीं है। 


32 करोड़ के मकान और इन्वेस्टमेंट

कमलनाथ ने छिंदवाड़ा और भोपाल से लेकर दिल्ली तक मकान, अपार्टमेंट में निवेश कर रखा है। उनकी पत्नी के पास भी 15 करोड़ के घर और जमीन में इन्वेस्टमेंट हैं।

 

5 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक के करंट अफेयर्स हिंदी में

5 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक के करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर visit कर सकते हैं. 5 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक के current general knowledge के question और answers हमने यहाँ पर दिए हैं। अप्रैल माह से लेकर पिछले जनवरी 2019 के करंट अफेयर्स आप यहाँ पर पढ़ सकते हैं. जनरल नॉलेज पढ़ने  और भी आर्टिकल यहाँ पर देख सकते हैं।

5 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक के करंट अफेयर्स पढ़ें

  1. हाल ही में भारतीय सेना ने द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किये गए अमेरिकी वायुसेना के एक विमान के मलबे को किस राज्य में खोजा गया?
    उत्तर: अरुणाचल प्रदेश। 
  2. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ लिथियम के विकास एवं औद्योगिक उपयोग हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किये?
    उत्तर: बोलीविया।
  3. वैज्ञानिकों ने हाल ही में स्टीफन हॉकिंग के किस सिद्धांत को मानने से इंकार कर दिया?
    उत्तर: डार्क मैटर।
  4. कौन हाल ही में विश्व बैंक के अध्यक्ष बने?
    उत्तर: डेविड माल्पास।
  5. विश्व स्वास्थ्य हाल ही में कब बनाया गया?
    उत्तर: 7 अप्रैल को।
  6. हाल ही में कौन फीफा परिषद् के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय बने?
    उत्तर: प्रफुल्ल पटेल।
  7. ESPN इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स – 2018 में किन भारतीय खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया?
    उत्तर: पीवी संधू और नीरज चोपड़ा। 
  8. हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा मकड़ी की नयी प्रजाति कौन से राज्य में खोजी गयी?
    उत्तर: केरल में। 
  9. किसने सिविल परीक्षा 2018 में टॉप किया?
    उत्तर: कनिष्क कटारिया।
  10. भारत और कौन से देश के मध्य 26 मार्च से लेकर 8 अप्रैल तक मित्र शक्ति नामक अभ्यास का आयोजन किया गया?
    उत्तर: श्री लंका।
  11. कौन से देश द्वारा हाल ही में सुरक्षित ऑनलाइन कंटेंट के लिए वाइट पेपर ज़ारी किया गया?
    उत्तर: ब्रिटेन।
  12. हाल ही में भारत और सिंगपुर के मध्य कौन सा युद्ध अभ्यास जारी है?
    उत्तर: बोल्ड कुरुक्षेत्र। 
  13. हाल ही राष्ट्रीय कार्डियोलॉजी कांफ्रेंस 2019 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
    उत्तर: लखनऊ।
  14. किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी ने रयुगु क्षुद्रग्रह पर सफलता पूर्वक गिराया?
    उत्तर: जापान।
  15. किस देश ने हाल ही  विश्व का पहला 5G स्मार्टफोन लांच किया?
    उत्तर: दक्षिण कोरिया। 
  16.  हाल ही में LIC का मैनेजिंग डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया?
    उत्तर: विपिन आंनद।
  17. राष्ट्रीय समुद्री दिवस कब मनाया गया?
    उत्तर: 5 अप्रैल। 
  18. भारत के किस रेलवे स्टेशन को सर्वप्रथम ISO प्रमीणीकरण दिया गया ?
    उत्तर: गुवाहाटी रेलवे स्टेशन।
  19. किस कंपनी ने हाल ही में विश्व का पहला 5G स्मार्टफोन लांच किया?
    उत्तर: सैमसंग। 
  20. मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2019 का खिताब एकल पुरुष वर्ग में किसने जीता?
    उत्तर: लिन डैन। 
  21. किसने हाल ही में बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली?
    उत्तर: जस्टिस प्रदीप नंदरजोग। 
  22. भारतीय पुरुष हॉकी टीम का प्रमुख कोच किसे नियुक्त किया गया?
    उत्तर: ग्रैहम रीड। 
  23. विश्व होमियोपैथी दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 10 अप्रैल को।

जब शुक्रवारी में राम दरबार में होने लगा राष्ट्रगान

श्रीराम दरबार की स्थापना के साथ आरभ हुआ रामनवमी पर्व

सिवनी – श्रीराम मंदिर शुक्रवारी, श्रीबाल स्वरूप हनुमान मंदिर महावीर टॉकीज के सामने एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम के तहत आज 9 अपै्रल को नगर के गांधी चौक में रात्रि 9 बजे श्रीराम दरबार की स्थापना की गई ।

सर्वप्रथम प्रकांड पंडितो दवारा मंत्र उच्चारण के साथ भगवान राम माता जानकी,भगवान लक्ष्मण एवं पवनसुत हनुमान जी प्रतिमा की स्थापना की गई | आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि श्रीराम दरबार की स्थापना के पश्चात महाआरती के पूर्व भगवान शिव की आराधना के बाद राष्ट्र गान का सामूहिक गान हुआ, बालरूप हनुमान मंदिर भजन मंडल द्वारा इस अवसर पर भगवान श्री राम की महाआरती की अनुपम प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर आज कलचुरी महिला मंडल के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे इसके अलावा नगर के गणमान्य नागरीक, मातृ शक्क्ति एवं युवाओं ने भगवान श्री राम की महाआरती का पुण्य लाभ लिया ।

वही श्रीराम मंदिर शुक्रवारी में 13 अपै्रल को प्रात: 11 बजे श्रीराम लला का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा भी निकाली जायेगी। समिति द्वारा दोपहर 3 बजे से समस्त व्यापारी बंधुओं से अपने प्रतिष्ठान बंद रख शोभायात्रा में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया गया है ।