सिवनी – श्रीराम मंदिर शुक्रवारी, श्रीबाल स्वरूप हनुमान मंदिर महावीर टॉकीज के सामने एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम के तहत आज 9 अपै्रल को नगर के गांधी चौक में रात्रि 9 बजे श्रीराम दरबार की स्थापना की जायेगी।
आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि श्रीराम दरबार की स्थापना के पश्चात 12 अपै्रल प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संगीतमय महाआरती का आयोजन भी किया जायेगा। श्रीराम मंदिर शुक्रवारी में 13 अपै्रल को प्रात: 11 बजे श्रीराम लला का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा भी निकाली जायेगी।
समिति द्वारा दोपहर 3 बजे से समस्त व्यापारी बंधुओं से अपने प्रतिष्ठान बंद रख शोभायात्रा में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया गया है।