Homeमध्य प्रदेशपकड़ा आईपीएल सट्टेबाजों का गिरोह, 500 करोड़ तक का लगता था सट्टा

पकड़ा आईपीएल सट्टेबाजों का गिरोह, 500 करोड़ तक का लगता था सट्टा

Date:

भोपाल पुलिस को जानकारी मिली थी कि शहर में आईपीएल पर बड़े पैमाने पर सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 10 लोगों को अरेस्‍ट किया है। उनके पास से करोड़ों रुपये बरामद किए गए हैं।

Hathkadi

भोपाल :भोपाल पुलिस ने सोमवार को हाई प्रोफाइल ऑनलाइन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सट्टेबाजी में शामिल सट्टेबाज गिरोह के तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का संचालन दुबई से होता था। इसमें सट्टे की रकम करीब 500 करोड़ तक बताई जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पकड़े गए सात लोगों से 1.16 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। इनकम टैक्‍स विभाग भी इस पर नजर रखे हुए है। भोपाल पुलिस की स्‍पेशल टीमों ने शनिवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया था। अब तक पुलिस कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा लगाते थे और हवाला के जरिए पैसा इधर से उधर करते थे। कुछ वेबसाइटों और मोबाइल ऐप का इस्‍तेमाल करके दुबई स्थित ऑपरेटर सट्टा लगवाते थे। दुबई में मौजूद ऑपरेटर इस गिरोह का कर्ता-धर्ता और गिरफ्तार आरोपियों में से एक का रिश्‍तेदार है। 

भोपाल के डीआईजी इरशाद वली का कहना है कि पुलिस को ऐसी खुफिया जानकारी मिली थी कि शहर में सट्टेबाजी की जा रही है। संदिग्‍धों को पकड़ने के लिए नौ टीमें बनाई गई थीं। पुलिस ने इसी सिलसिले में छह जगहों पर छापेमारी की है। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related