Home Blog Page 2069

भैंस से टकरायी बाईक, राकेश का निधन

सिवनी । उगली से सिवनी वापस आते समय राकेश चौधरी की बाईक एक भैंस से टकरा गयी, जिससे राकेश चौधरी का निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डूण्डा सिवनी थानांतर्गत कबीर वार्ड निवासी राकेश चौधरी (40) बुधवार को अपने पैतृक ग्राम उगली से बाईक पर सवार होकर रात नौ बजे के आसपास सिवनी लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाईक एक भैंस से टकरा गयी। इस दुर्घटना में उनका निधन हो गया।

उल्लेखनीय होगा कि राकेश चौधरी के द्वारा दैनिक हिन्द गजट सहित अनेक अखबारों के मुद्रण का कार्य सालों से बखूबी किया जाता रहा है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक उनके शव को लेकर उनके साथी सिवनी की ओर रवाना हुए हैं। ब्रहस्पतिवार 16 मई को उनका शव परीक्षण किये जाने के उपरांत उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

खबर सत्ता परिवार इस दुःख की घड़ी में परिजनों को गहन दुःख सहने की क्षमता ईश्वर से प्रदान कर दिवंगत आत्मा की चिरशांति की कामना ईश्वर से करता है।

दो आदतन अपराधी जिला बदर

सिवनी- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा जिले के आदतन श्री स्वप्निल सुरेश जैन उम्र 24 को पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर 1 वर्ष के लिये जिला बदर कर दिया गया है।

सिवनी साल निवासी गणेश चौक आदतन अपराधी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिवेदित किया है कि आदतन रूप से गणेश चौक केवटी वार्ड में आपराधिक गुण्डा प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जिस पर कुल 15 आपराधिक प्रकरण विचाराधीन है।

इसी प्रकार प्रतिवेदित अन्य आदतन अपराधी मल्लू उर्फ राधेश्याम सुखराम यादव उम्र 40 साल निवासी धनौरा जिला सिवनी पर आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सहित कुल 15 प्रकरण दर्ज होने पर जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा जिले की लोक शांति व्यवस्था हेतु दोनों आदतन अपराधियों को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ख) के अंतर्गत सिवनी जिले के साथ ही निकटवर्ती जिले छिन्दवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, बालाघाट, एवं मंडला की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया है।

VIDEO : सिवनी की दृष्टि ने किया मध्यप्रदेश में टॉप

सिवनी की दृष्टि सनोडिया ने कला संकाय में किया टॉप

सिवनी- एमपी बोर्ड द्वारा जारी ताजा परीक्षा परिणामों में सिवनी की दृष्टि सनोडिया ने कक्षा बारहवीं आर्ट्स संकाय में मध्यप्रदेश में टॉप किया है। दृष्टि ने 500 में से 479 अंक अर्जित कर यह सफलता प्राप्त की है… उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता परिवारजनों और शिक्षकों को दिया है। कुशाग्र बुद्धि दृष्टि भविष्य में यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनना चाहती हैं।

कलेक्टर सिवनी द्वारा हायर सेकेण्‍डरी परीक्षा (12 वी) में प्रदेश की प्रवीण्‍य सूची में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त छात्रा कु0 दृष्टि सनोडिया का सम्‍मान


हायर सेकेण्‍डरी परीक्षा (12 वी) में प्रदेश की प्रवीण्‍य सूची में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त छात्रा कु0 दृष्टि सनोडिया का सम्‍मान

BMG म्यूजिकल ग्रुप बरघाट का संचालक छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार

सिवनी । आकाश मालवीय पिता चंद्रशेखर मालवीय उम्र करीब 28 साल निवासी बजरंग चौक बरघाट जिला सिवनी बी.एम.जी. म्यूजिकल ग्रुप बजरंग चौक बरघाट का संचालक है जिसके द्वारा देवी जागरण के कार्यक्रम किए जाते हैं ।

उक्त म्यूजिकल ग्रुप में सिवनी की एक छात्रा म्यूजिक कार्यक्रम देने के लिए जुड़ी । उक्त छात्रा के साथ संचालक आकाश मालवीय द्वारा छेड़खानी किये जाने की रिपोर्ट पर टीआई कोतवाली अरविंद जैन द्वारा थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 346/ 19 धारा 354 354( क )और 354 (घ ) भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी आकाश मालवी को गिरफ्तार किया गया ।

शिकायतकर्ता छात्रा ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया कि ग्रुप का संचालक विगत कुछ दिनों से कॉलेज आते जाते समय पीछा किया करता था और विगत दिवस कॉलेज जाते समय भैरोगंज चौक पर हाथ पकड़ कर छेड़खानी किया जिस पर पीड़िता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट की ।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली से महिला उपनिरीक्षक ममता परस्ते, आरक्षक राकेश एवं आरक्षक बालमुकुंद के द्वारा तत्परता पूर्वक आरोपी आकाश मालवीय को गिरफ्तार किया गया ।

छिंदवाड़ा में जल्द बनेगी यूनिवर्सिटी, 5 जिले होंगे शामिल

भोपाल। महाकौशल के 1 बड़े भाग छिंदवाड़ा जिले में आचार संहिता खत्म होने के बाद यूनिवर्सिटी बनाए जाने की घोषणा होना लगभग तय माना जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वर्तमान समय में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से संबंधित छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, बैतूल, होशंगाबाद जिले को छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी में शामिल किया जाना लगभग लगभग तय बताया जा रहा है।

सूत्र बताते हैं कि कागजी कार्रवाई लगभग लगभग पूरी हो चुकी है, बस आचार संहिता समाप्त होने के बाद औपचारिकता घोषणा पूरी होना बाकी है। गौरतलब रहे कि 1990 के दशक में हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा जिले अलग होकर जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में शामिल हुए थे।

अब यह छिंदवाड़ा में स्थापित होने वाली नई यूनिवर्सिटी जो कि मध्य प्रदेश की 25वीं यूनिवर्सिटी होगी उसमें शामिल हो जाएंगे ।

गौरतलब रहे कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के अड़ियल रवैया के कारण अधिक छात्रों ने तो इस यूनिवर्सिटी से पढ़ने से तौबा कर ली थी, शायद हो सकता है इस कारण भी यह कदम उठाया जा रहा हो और इन जिलों की होनहार छात्रों का भविष्य अच्छी तरह से सवारने के लिए और शासकीय विश्वविद्यालय तक लाने के लिए यह कवायद की जा रही हो।

गौरतलब रहे कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा बालाघाट जिले में आधा दर्जन कॉलेज तो खोल दिए गए, लेकिन उन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया नतीजा वर्षों पुराने बैहर अरण्य भारती कॉलेज में आज तक प्राध्यापकों की कमी बड़ा कारण बनी हुई है।

तिरोड़ी कॉलेज, कटंगी कॉलेज, महकेपार कॉलेज, मलाजखंड कॉलेज, लामता कॉलेज की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। इसके अलावा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पर बहुत अधिक कॉलेजों का बोझ होना भी एक बड़ी वजह बताई जा रही है

जिस कारण लगातार बीते वर्षों से सेमेस्टर सिस्टम प्रणाली से आयोजित परीक्षाओं में देरी के कारण छात्रों के 6 महीने से लेकर 1 साल तक बर्बाद हो रहे थे । वही नियमित परीक्षार्थियों की अलावा स्वाध्याय परीक्षार्थियों की परीक्षा में साल- साल भर की देरी भी दर्ज की गई थी।

बीते दिनों ही चुनाव के दौरान मतदान के दिन के आगे पीछे दिनों में परीक्षाएं आयोजित की गई थी। जिसे कारण हजारों छात्र मतदान करने से वंचित रह गए थे । ऐसे कई कारणों से बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा सहित अन्य जिले के छात्रों का रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से मोह लगभग लगभग भंग चुका था।

बालाघाट से जबलपुर की दूरी भी छात्रों के लिए एक बड़ी परेशानी थी। छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी बन जाने से सुविधाओं में इजाफा होगा यही उम्मीद लगाई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि यूनिवर्सिटी का नाम और पूरा खाका लगभग लगभग तैयार हो चुका है बस औपचारिकता और घोषणाएं आचार संहिता के बाद होना बाकी है।

1 ही पेट्रोल पंप पर 3 बार लूट!

बण्डोल थानांतर्गत एक पेट्रोल पंप को लुटेरों ने तीसरी बार अपना निशाना बनाया। नेशनल हाईवे पर स्थित नये बायपास से कुछ ही दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप में मंगलवार 14 मई को तड़के लूट की वारदात हो गयी। तीन नकाबपोशों ने 10 मिनिट के अंदर नकदी लूटी और फिर फरार हो गये।

यह पेट्रोल पंप केवलारी से भाजपा विधायक राकेश पाल का है। उनके पेट्रोल पंप में यह तीसरी बार घटना हुई। फिलहाल बण्डोल पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी आरंभ कर दी है। घटना को लेकर पुलिस की गश्त को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इधर पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को शिनाख्त की जायेगी।

ये है घटना : बण्डोल पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगझर के पास हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप में सुबह लगभग साढ़े 04 बजे तीन नकाबपोश पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खेत की ओर से आये। उन्होंने पहले तो पंप कार्यालय में लगी काँच की बड़ी खिड़की पर पत्थर बरसाना आरंभ कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि काँच फूटने की आवाज से कर्मचारी घबरा गये। इस बीच पंप के बाहर खड़े एक कर्मचारी को पत्थर दिखाकर भगा दिया गया। इसके बाद कार्यालय में के अंदर दो लुटेरे घुए गये और तीसरे लुटेरे ने बाहर नजर बनाये रखी। दोनों लुटेरों ने पत्थर मारने की धमकी देकर कर्मचारियों के पास रखे लगभग चार हजार नकद छीन लिये। इस वारदात को कारित करने के बाद वे मौके से फरार हो गये।

पुलिस कर रही छानबीन : घटना की सुबह जानकारी मिलते ही बण्डोल थाना प्रभारी मुन्ना लाल राहंगडाले मौके पर दलबल के साथ पहुँचे। उन्होंने मौका स्थल का निरीक्षण किया, इसके अलावा कर्मचारियों के बयान लिये। बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 392 का मामला दर्ज किया।

कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि लूट करने आये नकाबपोश स्थानीय बोली बोल रहे थे। उनके पास कोई हथियार नहीं थे। वे पंप के जिस पीछे वाले हिस्से से आये थे उसी रास्ते से वे भाग निकले। पुलिस को शक है कि स्थानीय लोग या आसपास के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा।

अप्रैल 2018 में हुई लूट का CCTV वीडियो

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में करियर

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट कोर्स क्यों करें?

किसी भी संगठन के सुचारु रूप से कामकाज करने और संचालन के लिए, उस संगठन में एचआर डिपार्टमेंट का कार्य बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है. कर्मचारियों की सैलरी, एम्पलॉयी रूल्स एंड रेगुलेशन्स, कंपनसेशन और लीव पॉलिसी आदि सभी पहलू एचआर डिपार्टमेंट के तहत आते हैं और ये सभी काम संगठन में व्यवस्था और डिसिप्लिन कायम रखने के लिए अत्यंत जरुरी हैं. चाहे वह कोई स्मॉल स्केल इंडस्ट्री हो या फिर, कोई मल्टीनेशनल कंपनी, उस संगठन को 24×7 सुचारु रूप से संचालित रखने के लिए एचआर डिपार्टमेंट एक बैकबोन की तरह काम करता है. इस कोर्स को करने पर आप संगठन का अभिन्न हिस्सा बन जाते हैं जो संगठन की लाभप्रदता के साथ ही एम्पलॉयीज की भलाई के लिए भी काम करता है.

एचआर मैनेजर का रोल

एक ह्यूमन रिसोर्स कर्मी होने के कारण आपकी काफी जिम्मेदारी और जवाबदेही बनती है क्योंकि यह विभाग मूल्यवान ह्यूमन कैपिटल की देखभाल करता है और ह्यूमन कैपिटल ही कोर बिजनेस चलाती है. जिस दिन से किसी एम्पलॉयी को रिक्रूट किया जाता है और जब तक वह एम्पलॉयी संगठन में काम करता है, एम्पलॉयी की सभी जरूरतें जैसेकि, सैलरी, वेलफेयर प्रोग्राम्स, ट्रेनिंग, अप्रेजल, प्रमोशन, ग्रीवयेंसिज आदि की जिम्मेदारी एचआर विभाग की होती है. एचआर मैनेजर संगठन के रोजमर्रा के कामकाज की देखरेख करते हैं और एम्पलॉयीज को लंबे समय तक अपने संगठन में कार्यरत रखने के लिए एचआर मैनेजर्स को इस संबंध में पॉलिसी और प्लान्स भी बनाने होते हैं.

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट कोर्सेज कितने प्रकार के होते हैं?

छात्र कम आयु में ही एचआर कोर्सेज कर सकते हैं. आप किसी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेकर एचआर कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं और आगे डॉक्टोरल डिग्री तक अपनी इस शिक्षा को बढ़ा सकते हैं. तेजी से बढ़ती हुई फील्ड ने कॉरपोरेट सेक्टर के साथ ही अन्य कई इंडस्ट्रीज में भी जॉब्स के ढेरों अवसर प्रदान किये हैं. आइये अब उन विभिन्न कोर्सेज की चर्चा करें जो आप ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के तहत कर सकते हैं: 

डिप्लोमाकोर्सेज

छात्र 10+2 क्लास पास करने के तुरंत बाद डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं. इस कोर्स की अवधि 1 वर्ष से 1 वर्ष और  6 महीने है.

अंडरग्रेजुएटकोर्सेज

एचआरएम में अंडरग्रेजुएट कोर्स को एचआर में बीबीए या एचआरएम में बीए के तौर पर जाना जाता है. आमतौर पर किसी अंडरग्रेजुएट कोर्स की अवधि 3 वर्ष होती है.

पोस्टग्रेजुएटकोर्सेज

ह्यूमन रिसोर्स में पोस्टग्रेजुएट कोर्स पूरा कर लेने पर, आपको ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में एमए/ एमबीए/ पीजीडीएम की डिग्री प्रदान की जाती है. आमतौर पर किसी पोस्टग्रेजुएट कोर्स की अवधि 2 वर्ष होती है.

डॉक्टोरलकोर्सेज

कोई डॉक्टोरल डिग्री प्राप्त करने के बाद आप अपने नाम के आगे डॉ. का टाइटल लगा सकते हैं. ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में डॉक्टोरल प्रोग्राम को पीएचडी अर्थात डॉक्टरेट ऑफ़ फिलोसोफी के नाम से जाना जाता है. डॉक्टोरल कोर्स की अवधि 3-4 वर्ष है. यह अवधि थीसिस सबमिशन गाइडलाइन्स पर भी निर्भर करती है.

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एचआरएम) कोर्सेज में एडमिशन कैसे लें?

कई छात्रों के लिए एडमिशन प्रोसेस काफी मुश्किल काम है. हालांकि, आप बी-स्कूल्स में एडमिशन लेने की प्रोसेस को फ़ॉलो करने में आने वाली कठिनाइयों से बच सकते हैं. टॉप इंस्टिट्यूट्स में एडमिशन लेने की प्रक्रिया के दो प्रमुख आधार या पिलर्स हैं. इनमें से एक पिलर एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है और दूसरा पिलर एंट्रेंस एग्जाम है. इन दोनों के बारे में अच्छी जानकारी प्राप्त करने पर आपको किसी भी बी-स्कूल में एडमिशन लेने में बड़ी आसानी होगी.

एलिजिबिलिटीक्राइटेरिया

एचआरएम कोर्सेज में शॉर्टलिस्ट होने के लिए पहला कदम एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को अच्छी तरह समझना है. जब आप अपने पसंदीदा इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देने हेतु  एलिजिबल बन जाते हैं तो आप एडमिशन लेने की अगली प्रक्रिया पूरी करने के लिए आगे कदम बढ़ा सकते हैं. प्रत्येक लेवल पर प्रत्येक कोर्स के लिए बेसिक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को जानने के लिए आगे पढ़ें:

डिप्लोमालेवल

छात्र 10+2 क्लास पास करने के तुरंत बाद डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं.

अंडरग्रेजुएटलेवल

छात्र किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 10+2 क्लास कम से कम 50% मार्क्स के साथ पास करने के बाद अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं.

पोस्टग्रेजुएटलेवल

पोस्टग्रेजुएट कोर्स करने के लिए, आपके पास एआईसीटीई से मान्यताप्राप्त किसी इंस्टिट्यूट या यूनिवर्सिटी से अंतिम वर्ष में कम से कम 50% कुल प्रतिशत के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

डॉक्टोरललेवल

किसी डॉक्टोरल डिग्री के लिए, आपके पास एआईसीटीई से मान्यताप्राप्त किसी इंस्टिट्यूट या यूनिवर्सिटी से अंतिम वर्ष में कम से कम 50% कुल प्रतिशत के साथ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

एंट्रेंसएग्जाम्स

प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए, एंट्रेंस एग्जाम के मार्क्स सभी इंस्टिट्यूट्स द्वारा स्वीकृत आपके मुल्यांकन का प्रमुख हिस्सा होते हैं. इसलिये, आपकी सहूलियत के लिए नीचे महत्वपूर्ण एंट्रेंस एग्जाम्स की लिस्ट दी जा रही है ताकि आपको एचआरएम कोर्सेज में एडमिशन लेने में मदद मिल सके: 

डिप्लोमालेवल

एचआरएम कोर्सेज में एडमिशन देने के लिए, हरेक राज्य अपने अलग एंट्रेंस एग्जाम कंडक्ट करता है जो उस राज्य के पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट्स द्वारा आयोजित किये जाते हैं.

अंडरग्रेजुएटलेवल

अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए, आप नीचे पेश की जा रही यूनिवर्सिटीज के एंट्रेंस एग्जाम्स दे सकते हैं.

• डीयू जेएटी

• आईपीएमएटी 2018

• एनपीएटी 2018

• सिम्बायोसिस एंट्रेंस टेस्ट (एसईटी)

• एआईएमए यूजीएटी 2018

• जीजीएसआईपीयू सीईटी बीबीए 2018

पोस्टग्रेजुएटलेवल

पोस्टग्रेजुएट लेवल के कोर्सेज के लिए आप निम्नलिखित एमबीए एंट्रेंस एग्जाम्स दे सकते हैं:

• सीएटी (कॉमन एडमिशन टेस्ट)

• एआईएमए-एमएटी (मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट)

• एक्सएटी (जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट)

• आईआईएफटी (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फॉरेन ट्रेड)

• एसएनएपी (सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट)

• जीएमएसी द्वारा एनएमएटी

• सीएमएटी (कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट)

• आईबीएसएटी (आईबीएस एप्टीट्यूड टेस्ट)

• एमआईसीएटी (एमआईसीए एडमिशन टेस्ट)

• एमएएच – एमबीए/ एमएमएस सीईटी (महाराष्ट्र एमबीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट)

डॉक्टोरललेवल

पीएचडी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए, आप निम्नलिखित एग्जाम्स दे सकते हैं:  

• रिसर्च मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (आर-मैट)

• सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम

• यूजीसी नेट

• एक्सआईएमबी-आरएटी (रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट)

• आईआईआईटी दिल्ली पीएचडी एडमिशन टेस्ट

• फैकल्टी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज (एफएमएस), दिल्ली यूनिवर्सिटी पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट

• अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम

• इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) एंट्रेंस एग्जाम

एचआर मैनेजमेंट के तहत सब-स्पेशलाइजेशन कोर्सेज

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट की फील्ड में कई स्पेशलाइजेशन्स हैं जो आपको इस इंडस्ट्री में अपना शानदार करियर बनाने में काफी मदद करेंगे. यद्यपि कोई स्पेशलाइजेशन कोर्स करने पर आपके पास केवल उस कोर्स से संबद्ध सीमित अवसर ही मौजूद होते हैं, लेकिन इससे आपको उन जॉब ऑफर्स को हासिल करने के मौका मिल जाता है जहां स्किल्ड प्रोफेशनल्स की कमी होती है. इसलिये, यहां कुछ ऐसे स्पेशलाइजेशन्स का विवरण पेश है जिन्हें अक्सर एचआर रिक्रूटर्स ख़ास महत्व देते हैं.

रिक्रूटिंगऔरस्टाफिंग

एचआर डिपार्टमेंट का सबसे महत्वपूर्ण काम रिक्रूटिंग और स्टाफिंग के काम को पूरा करने के लिए लगातार अपना समय और श्रम लगाना है. इसलिये, अगर आप इस फील्ड में स्पेशलाइजेशन कोर्स करते हैं तो आप संगठन में खाली पोजीशन्स पर कुशल एम्पलॉयीज को हायर करने के लिए जिम्मेदार एक महत्वपूर्ण अधिकारी या कर्मचारी बन जायेंगे.

कंपनसेशनऔररिवॉर्डमैनेजमेंट

सैलरी और कंपनसेशन किसी भी संगठन में एम्पलॉयीज को रोके रखने के अन्य प्रमुख पहलू हैं. एचआर डिपार्टमेंट प्रत्येक महीने सैलरी बांटने में प्रमुख रोल अदा करता है. यही विभाग समय पर एम्पलॉयीज की सैलरीज भी रिवाइज करता है. कंपनी की फाइनेंशल कंडीशन के मुताबिक एम्पलॉयीज की सैलरी निर्धारित करना भी काफी महत्वपूर्ण होता है. इसलिये, अगर आप इस क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन करना चाहते हैं तो एम्पलॉयीज द्वारा सैलरी, पीएफ, कंपनसेशन, बोनस, इन्क्रीमेंट और अन्य संबद्ध प्रश्नों के जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहें.

ट्रेनिंगएंडडेवलपमेंट

आपके करियर के विकास का एक आवश्यक हिस्सा ट्रेनिंग है जो एम्पलॉयीज को इंडस्ट्री के लेटेस्ट विकास से अपडेटेड रखती है. यह एचआर कर्मचारी का फर्ज़ है कि अपने संगठन के कर्मचारियों को पर्याप्त सहायता देने के लिए आवश्यक ट्रेनिंग दिलवाने की व्यवस्था करे. असल में एक ट्रेनिंग प्लानर उपलब्ध करवाने के लिए मैनेजमेंट से सहयोग करना आपका केआरए बन जाएगा.

लेबरएंडएम्प्लोयीरिलेशन्स

यह स्पेशलाइजेशन सभी एचआर कर्मियों के लिए उपयुक्त है क्योंकि कुछ कानून या नियम ऐसे होते हैं जिनका पालन सभी संगठनों को अपने कर्मचारियों की भलाई के लिए अवश्य करना होता है. सरकार ने कुछ नियम बनाये हैं जो प्रत्येक संगठन के काम करने का दायरा सुनिश्चित करते हैं. इस स्पेशलाइजेशन के तहत, आप अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जायेंगे और एम्पलॉयीज को एम्पलॉयर के शोषण से बचा सकेंगे.

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट कोर्सेज करने के लिए टॉप इंस्टिट्यूट्स

प्रत्येक वर्ष एनआईआरएफ उन बेस्ट इंस्टिट्यूट्स के लिए रैंकिंग्स जारी करता है जो एक्सीलेंट प्लेसमेंट पैकेज, सुपीरियर फैकल्टी, उम्दा इन्फ्रास्ट्रक्चरल सपोर्ट और सबसे बढ़िया रिसर्च के अवसर ऑफर करते हैं. जो छात्र/ कैंडिडेट्स एचआर के डोमेन में अपना करियर बनाना चाहते हैं, कुछ टॉप इंस्टिट्यूट्स की लिस्ट पेश की जा रही है जहां एडमिशन लेकर आप एचआर की फील्ड में अपना शानदार करियर बना सकते हैं:

क्रमसंख्याइंस्टिट्यूटलोकेशन
1इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंटअहमदाबाद
2इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंटबैंगलोर
3इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंटकलकत्ता
4इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंटलखनऊ
5इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजीबॉम्बे
6इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंटकोझीकोड़
7इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजीखड़गपुर
8इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजीदिल्ली
9इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजीरुड़की
10ज़ेवियर लेबर रिलेशन्स इंस्टिट्यूटजमशेदपुर

सोर्सएनआईआरएफरैंकिंग्स

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में करियर प्रॉस्पेक्ट्स

अगर आप ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में अपना करियर बनाने पर विचार कर रहे हैं तो आपको इस बारे में दुबारा सोचने की कोई जरूरत नहीं है. यह एक सही निर्णय है क्योंकि इस फील्ड में स्पेशलाइजेशन करने पर आपको जॉब डेसिग्नेशन और सैलरी इन्क्रीमेंट के सन्दर्भ में चौंकाने वाले विकास के अवसर मिलते हैं. इन दोनों ही पहलुओं पर विचार करें और फिर इस बारे में गंभीरता से विचार करें कि ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में आपके लिए करियर ऑप्शन बेहतरीन हैं या नहीं.

ह्यूमन रिसोर्स ग्रेजुएट्स को ऑफर किये जाने वाले लोकप्रिय जॉब टाइटल्स

जॉब टाइटल्स संगठन के पदक्रम या हायरार्की में आपका क्रम दर्शाते हैं. ये संगठन के चार्ट में आपके रोल को भी इंडीकेट करते हैं. इसलिये, किसी फ्रेशर के लिए जॉब डेसिग्नेशन का काफी महत्व होता है क्योंकि यह वह स्थान या लेवल है जिससे आगे आने वाले 5 से 10 वर्षों में वे लोग अपने करियर के विकास की जांच कर सकेंगे. एचआर मैनेजमेंट की फील्ड में कुछ लोकप्रिय जॉब टाइटल्स नीचे दिए जा रहे हैं:

1. एचआर जनरलिस्ट

2. एचआर रिक्रूटर

3. एचआर स्पेशलिस्ट

4. कंपनसेशन मैनेजर

5. एम्पलॉयी रिलेशन्स मैनेजर

6. ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट मैनेजर

7. चेंज कंसलटेंट

8. टेक्निकल रिक्रूटर

ह्यूमन रिसोर्स ग्रेजुएट्स के लिए सैलरी प्रॉस्पेक्ट्स

सैलरी एक बेसिक फैक्टर है जो किसी भी करियर ऑप्शन को शानदार या फिर, महत्वहीन बनाती है. इस फैक्ट को ध्यान में रखते हुए, अगर आप एचआर कोर्सेज करते हैं तो आपको अपनी सैलरी को जानकार काफी प्रसन्नता होगी. इस फील्ड में सैलरी प्रॉस्पेक्ट्स काफी अच्छे हैं और आपके करियर के बाद के वर्षों में आपको बहुत ही अच्छी सैलरी मिलने लगती है. नीचे दिए गए सैलरी विवरण को अच्छी तरह पढ़ें:

कार्यअनुभवकेवर्ष सैलरी (लाखरुपये)
एंट्री लेवलरु. 176,839 – रु. 965,999
मिड-करियररु. 347,645 – रु. 1,306,762
अनुभवीरु. 456,653 – रु. 1,790,997
लेट-करियररु. 295,655 – रु. 2,387,960

सोर्सपेस्केल.कॉम

ह्यूमन रिसोर्स इंडस्ट्री में टॉप रिक्रूटर्स

ह्यूमन रिसोर्स की फील्ड में ढेरों अवसर मौजूद हैं. सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ी सभी इंडस्ट्रीज में एचआर डिपार्टमेंट अवश्य होता है और एचआर कर्मचारियों का प्रमुख काम अपने संगठन के एम्पलॉयीज की भलाई से संबद्ध सभी कार्यों की देखरेख करना होता है. किसी एचआर ग्रेजुएट के लिए, कुछ ऐसे टॉप ब्रांड्स हैं जो एचआर रिक्रूटिंग डोमेन में विशेष स्थान रखते हैं.

यहां कुछ टॉप ब्रांड्स दिए जा रहे हैं जो एचआर रिक्रूटिंग की फ़ील्ड में प्रमुख कारोबारी हैं और आपको एचआर में अपना शानदार करियर बनाने के लिए एक शानदार लॉन्च पैड मुहैया करवा सकते हैं.

1. कैली सर्विसेज

2. एडेको इंडिया

3. रैंडस्टैंड इंडिया

4. आईकेवाईए

5. एओएन

6. एबीसी कंसल्टेंट्स

7. मैनपॉवर ग्रुप

8. टीमलीज

9. आरएच फैक्टर

10. एचआर फुटप्रिंट्स

11. एस्के मैनेजमेंट सोल्यूशन्स

12. पीपलविज़ कंसल्टिंग

13. ओबीओएक्स एचआर सोल्यूशन्स

ये है इस वर्ष की छुट्टियों में घूमने का कलेंडर

साल 2018 को खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी हैं और नया साल यानि 2019 आने वाला है। 2018 में लोगों को काफी छुट्टियां मिली और इन छुट्टियों का मजा कई बार मिले लोंग वीकेंड ने और बढ़ा दिया था। इसी तरह अगले साल भी काफी छुट्टियां मिलने वाली हैं, तो आइए जानते हैं कौन से दिन मिलेगी कौन सी छुट्टी, ताकि आप कहीं घूमने जाने या किसी और तरह की प्लानिंग कर सकें।

साल 2019 में आने वाली छुट्टियां

जनवरी 2019
1 जनवरी, मंगलवार: नया साल

14 जनवरी, सोमवारः मकर संक्रांति, पोंगल

26 जनवरीः गणतंत्र दिवस

फरवरी 2019
10 फरवरी, रविवारः बसंत पंचमी

19 फरवरी, मंगलवारः शिवाजी जयंती और गुरु रविदास जयंती

28 फरवरी, गुरुवारः महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती

मार्च 2019
4 मार्च, सोमवारः महाशिवरात्रि

21 मार्च, गुरुवारः होली

अप्रैल 2019
6 अप्रैल, शनिवारः गुडी पड़वा/ उगादी

7 अप्रैल, रविवारः चेती चंद

14 अप्रैल, रविवारः डॉ अंबेडकर जयंती, बैशाखी, राम नवमी

17 अप्रैल, बुधवारः महावीर जयंती

19 अप्रैल, शुक्रवारः गुड फ्राइडे

21 अप्रैल, रविवारः ईस्टर संडे

मई 2019
9 मई, मंगलवारः गुरु रविंद्रनाथ जयंती

19 मई, रविवारः बुद्ध पूर्णिमा

31 मई, शुक्रवारः जमात-ए-विदा

जून 2019
5 जून, बुधवारः ईद-उल-फितर


जुलाई
2019
4 जुलाई, गुरुवारः रथ यात्रा

अगस्त 2019
12 अगस्त, सोमवारः बकरीद/ ईद-अल-अदा

15 अगस्त, गुरुवारः स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन

17 अगस्त, शनिवारः पारसी न्यू ईयर

24 अगस्त, शनिवारः जन्माष्टमी

सितंबर 2019
1 सितंबर, रविवारः तीज

2 सितंबर, सोमवारः गणेश चतुर्थी

10 सितंबर, मंगलवारः मुहर्रम

11 सितंबर, बुधवारः ओणम

अक्टूबर 2019
2 अक्टूबर, बुधवारः गांधी जयंती

6 अक्टूबर, रविवारः दुर्गाष्टमी

8 अक्टूबर, मंगलवारः दुर्गापूजा, दशहरा

28 अक्टूबर, सोमवारः दिवाली

29 अक्टूबर, मंगलवारः भाईदूज

नवंबर 2019
10 नवंबर, रविवारः ईद-ए-मिलाद

12 नवंबर, मंगलवारः गुरु नानक जयंती

दिसंबर 2019
24 दिसंबर, मंगलवारः क्रिसमस ईव

25 दिसंबर, बुधवारः क्रिसमस 

सिलेंडर फटा, 37 लोग जल गए, 200 मीटर तक आग के गोले

बैतूल। अठनेर के हिड़ली गांव में रविवार रात 7 बजे अचनक सिलेंडर फट गया। करीब 200 मीटर तक आग के गोले, तोप के गोलों की तरह छूटे। शादी समारोह में उपस्थित 37 लोग इसकी चपेट में आ गए। कुछ तो 60 प्रतिशत से ज्यादा जल गए हैं। मकान, दुकान, ट्रैक्टर, बाइक के साथ गृहस्थी के सामान भी जलकर राख हो गया। 

गैस सिलेंडर फटने से भड़की आग का वेग इतना तेज था कि 200 मीटर दूर के लोग भी चपेट में आ गए। कई लोग आग की चपेट में आने से 60 प्रतिशत से ज्यादा जल गए हैं। अधिकांश घायलों का आठनेर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल अमरावती नागपुर के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इसमें पांच की हालत गंभीर है। सोमवार को तहसीलदार अनिता भोयर और पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया और पंचनामा बनाया। घटना में 15 लाख रुपए के नुकसान का आंकलन किया है। 

घर के आंगन में सो रहा व्यक्ति भी जल गया

आग बुझाने और दूर खड़े लोगों में 36 लोग घायल हुए हैं। इसमें से निखिल जितपुरे, महेश जितपुरे, अजय आजाद, जिया लाल धुर्वे, उमेश आजाद, गणेश लहरपुरे बुरी तरह जख्मी हुए हैं। इसमें महेश जितपुरे, अजय आजाद, गणेश लहरपुरे का महाराष्ट्र के अस्पताल में उपचार चल रहा है। 60 प्रतिशत से ज्यादा जख्मी जिया लाल धुर्वे की आंखों पर भी असर पड़ा है। जिया लाल धुर्वे घटनास्थल से 200 मीटर दूर अपने घर के आंगन में सो रहे थे इतनी बड़ी घटना के बाद में केवल तहसीलदार ही घटनास्थल पर पहुंचीं थीं। कोई वरिष्ठ अधिकारी गांव में नहीं आए। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। 

15 लाख की नुकसान का आंकलन: 

आग लगने की इस घटना से टीका राम साहू का ट्रैक्टर, प्रफुल्ल हागे की कोल्डड्रिंक की दुकान, सुनील लहरपुरे की बाइक, गणेश जितपुरे का पान ठेला, मारोतराव देशमुख की मोटर रिवाइंडिंग की दुकान, टीकाराम साहू का मकान संतोष लोखंडे की हाेटल, कुसुम संपतराव हागे का मकान, रूपेंद्र आर्य की कोल्डड्रिंग्स की दुकान, गौरीशंकर आर्य की दुकान शरद जितपुरे का मकान, मनोज आजाद की दुकान को आग ने अपनी चपेट में लिया। टीका राम साहू का नया ट्रैक्टर भी आग में जल गया। इससे करीब 15 लाख रुपए का नुकसानी आंकी जा रही है। 

मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

कलेक्टर ने इस भीषण अग्निकांड को गंभीरता से लेते हुए घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। इसके अलावा तहसीलदार को नुकसानी का आकलन करने हेतु निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में व्यावसायिक संस्थानों में घरेलू गैस सिलेण्डरों का उपयोग न हो, इस बात की सघन जांच की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि इन संस्थाओं में कमर्शियल गैस सिलेण्डरों का ही उपयोग किया जाए। 

विवाह समारोहों में भी मैरिज हाउसेस द्वारा कमर्शियल गैस सिलेण्डरों का ही उपयोग किया जाए। इसी क्रम में आठनेर क्षेत्र में सुरक्षित गैस सिलेण्डर का उपयोग नहीं किए जाने के संबंध में वहां पदस्थ सहायक आपूर्ति अधिकारी एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। 

कलेक्टर द्वारा आपूर्ति विभाग के समस्त मैदानी अधिकारियों से कहा गया है कि वे समूचे जिले के व्यावसायिक संस्थानों, मैरिज गार्डन इत्यादि की सघन जांच करें एवं सभी स्थानों पर सुरक्षित कमर्शियल गैस सिलेण्डरों के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करें। जहां कमर्शियल संस्थानों में घरेलू गैस सिलेण्डरों का उपयोग पाया जाता है, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। 

डाकघर बचत योजना किस्त ऑनलाइन जमा करें | POST OFFICE RD ONLINE PAYMENT

पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं (POST OFFICE SAVING SCHEME) में पैसा जमा करने के लिए अब आपको पोस्ट ऑफिस की लाइन में लगने या पोस्ट ऑफिस ऐजेंट को बुलाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे आसानी से आवर्ती जमा (आरडी) की किस्त (INSTALMENT OF RECURRING DEPOSIT) भर सकते हैं। छोटे निवेशकों (DAKGHAR BACHAT YOJANA) के बीच आरडी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हाल ही में डाकघर ने आरडी ग्राहकों को मासिक किस्त का भुगतान ऑनलाइन (ONLINE PAYMENT) करने की सहूलियत दी है। 

डाकघर ने यह सुविधा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक -आईपीपीबी (INDIA POST PAYMENT BANK -IPPB) के जरिये दी है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को डाकघर में एक बार जाकर आरडी खाता से आईपीपीबी से लिंक (जोड़ना) करना होगा। इसके बाद आईपीपीबी खाते से ऑनलाइन या आईपीपीबी एप से आरडी की मासिक किस्त का भुगतान किया जा सकता है। 

किस्त का ऑनलाइन पेमेंट कैसे करें | HOW TO MAKE ONLINE PAYMENT

1. सबसे पहले अपने बैंक खाते से आईपीपीबी खाते में पैसे डालें 2. इसके बाद डीओपी उत्पादों पर जाएं, वहां से आवर्ती जमा चुनें3. अपना आरडी खाता संख्या और डीओपी ग्राहक आईडी भरें 4. इसके बाद किस्त की अवधि और राशि चुनें5. राशि जमा होने पर आईपीपीबी मोबाइल एप इसकी जानकारी देगा

ये फायदे भी आपको मिलेंगे 

आईपीपीबी ऐप के माध्यम से आप अपनी पीपीएफ राशि जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही सुकन्या समृद्धि खाता और डाकघर की ओर से उपलब्ध कराई जा रही तमाम बचत योजनाओं में आईपीबीबी ऐप से निवेश कर सकते हैं। 

ऐसे खोलें आईपीपीबी खाता | HOW TO OPEN IPPB ACCOUNT

अपने मोबाइल के प्लेस्टोर में आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग सर्च करें और डाउनलोड करें एप में डिजिटल बचत खाते के लिए साइन अप करें।इसके बाद आपसे जुड़ी जानकारी जैसे पैन, आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि आदि मांगी जाएगी। एक बार सभी जानकारी देकर साइन अप करने पर आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालते ही एमपिन जनरेट करना होगा इसके बाद ही मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होगी और आईपीपीबी खाता खुल जाएगा। आपको 12 महीने के अंदर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 

बैंकों से ज्यादा रिटर्न

अधिकांश बैंक अपने आरडी पर 6.25%  से लेकर 6.85% की दर से ब्याज दे रहे हैं। वहीं डाकघर में फिलहाल 7.3% की दर से सालाना ब्याज मिल रहा है जो सबसे अधिक है।  हालांकि, डाकघर आरडी की अवधि पांच साल होगी, वहीं बैंकों में आप एक साल से 10 साल का विकल्प चुन सकते हैं। 

किसी भी पोस्ट ऑफिस में खोलिए खाता 

पोस्ट ऑफिस में आरडी खोलना बेहद आसान है। आप इसे किसी भी डाकघर में यह खोल सकते हैं। आप एक या एक से ज्यादा खाता भी खोल सकते है। छोटे बच्चों के नाम पर भी यह अकाउंट खोला जा सकता है। 10 साल या उससे अधिक उम्र होने पर आप इसे खुद ऑपरेट कर सकते हैं। दो लोग मिलकर संयुक्त खाता भी खोल सकते हैं 

आरडी के फायदे

-हर महीने एक तय राशि का निवेश इसमें कर सकते हैं।-आरडी पर शुरुआत से आखिर तक ब्याज दर एक समान रहती है। -आरडी में खाता खोलते समय सीमा तय हो जाती है। समय पर होने पर ब्याज समेत पूरा भुगतान मिल जाता है।-आरडी में एक खास लक्ष्य के लिए रकम इकट्ठा की जा सकती है।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक IPPB Mobile Banking का MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए यहां क्लिक करें