Home Blog Page 2068

दो सड़क दुर्घटनाओं में पाँच घायल

सिवनी । अलग – अलग थाना क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण अंचल में हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में पाँच लोग घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केवलारी निवासी शंकर लाल (35) पिता अन्ने लाल भलावी अपनी दो वर्षीय पुत्री रूबी और रिश्तेदार रोहित (11) पिता विपत लाल उईके के साथ बाईक पर सवार होकर बादलपार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपनेे घर वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में उनकी बाईक अनियंत्रित होकर फिसल गयी। इस दुर्घटना के चलते बाईक पर सवार तीनों लोग घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्त्ती कराया गया है।

दूसरी दुर्घटना डूण्डा सिवनी थाना क्षेत्र में घटित हुई। डूण्डा सिवनी थाना के ग्राम बेलगाँव बम्होड़ी निवासी दीपक (17) पिता कैलाश चौधरी अपने ग्राम करकोटी निवासी बहन श्रीमति मनीषा (23) पति दीन दयाल बिसेन के साथ बाईक पर सवार होकर सिवनी आ रहे थे तभी बम्होड़ी के पास उनकी बाईक अनियंत्रित होकर फिसल गयी। इस सड़क हादसे में बाईक पर सवार भाई – बहन घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्त्ती कराया गया है।

सिवनी कलेक्टर के प्रयासों से मानसिक विक्षिप्त महिला को मिला उसका परिवार।

सिवनी-कलेक्टर सिवनी प्रवीण सिंह द्वारा दिनांक 04 मई 2019 को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण के दौरान एक मानसिक विक्षिप्त महिलाओ एवं पुरूषो को देखकर उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण श्री वीरेश सिंह को पुनर्वास एवं ईलाज हेतु निर्देशित किया गया था।

उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण सिवनी द्वारा अवगत करया गया है कि कलेक्टर महोदय के निर्देश में सभी मानसिक विक्षिप्तो से लगातार चर्चा की गई जा रही है एवं इन्हे ईलाज हेतु दवाईयॉ दी जा रही है। इसी तारतम्य में बातचीत के दौरान एक महिला का नाम श्रीमती चम्पाबाई ठाकुर पति श्री भंगीलाल ठाकुर जो पांडिया छपारा केवलारी की रहने वाली है जो चिकित्सालय सिवनी 01 वर्ष से जिला चिकित्सालय में रह रही थी।

उक्त संबंध मे सचिव के माध्यम से भतीजा रामकुमार से चर्चा की गई थी जिन्होने बताया था कि श्रीमती चम्पाबाई ठाकुर 01 वर्ष से लपता थी। आज दिनांक को 17.05.2019 को भतीजा रामकुमार सहयोगियों के साथ जिला चिकित्सालय पहुँचा एवं लगभग एक वर्ष से जिला चिकित्सालय सिवनी में रह रही अपनी चाची को लेकर चले गये तथा कलेक्टर सिवनी का आभार माना।

उपसंचालक सामाजिक न्याय सिवनी ने यह भी अवगत कराया कि जिला चिकित्सालय सिवनी में रह रहे शेष मानसिक विक्षिप्तों की जानकारी एकत्र की जाकर ईलाज तथा पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है। उक्त कार्य में जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्टाप नर्स श्रीमती मिनाश्री तिवारी, वृद्धाश्रम में कार्यरत श्री शैलेन्द्र रतले एवं अशासकीय संस्था न्यू अभिनव प्रयास, सिवनी का सराहनीय सहयोग रहा।

लोहे की प्लेट सहित एक गिरफ्तार

सिवनी- जिला की डुंडा सिवनी पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब विगत 8 मई को नगझर से चोरी हुई 15 सेंट्रिग की लोहे वाली प्लेट सहित एक आरोपी गिरफ़तार हुआ।

ASI डी आर सरनागत ने बताया कि विवेचना के दोरान छिड़ीया पालरी निवासी सुनील पिता रिककिराम के घर से 15 प्लेट एवं चोरी के लिये उपयोग की गई स्कूटी ज्प्त की गई है, इस विवेचना में महिला बल कोमल टिक्का सहित आरक्षक शिवदीप ठाकुर एवं रूपेश का विशेष योगदान रहा।

महिला गम्भीर-तेंदुए ने किया हमला

सिवनी -जिले से नागपुर रोड़ मार्ग के ग्राम खण्डसा निवासी 35 वर्षीय महिला कलवाती पति सन्तोष पर आज सुबह तेंदुए ने हमला कर दिया, गम्भीर महिला को वन विभाग की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई मदद नही मिली थी।

अजब सिवनी की गजब सड़के!

वैसे तो इन्हे सड़क नहीं नालिया कहा जाना चाहिए वीडियो में जरूर देखे

सिवनी – नगरपालिका सिवनी के अंतर्गत आने वाले गांधी चौक के निवासियों ने माननीय कलेक्टर महोदय एवं नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ से निवेदन कर कहा कि हमारे शहर के हृदय स्थल शुक्रवारी बाजार जैन मंदिर रोड जोकि शहर का बीच का मुख्य बिंदु है।

उस रोड से लोगों का काफी आवागमन होता है और जैन मंदिर व राम मंदिर जाने का एक मुख्य मार्ग भी है , उस मार्ग से लोगों के घरों से निकलने वाला पानी नालियों में जाता है और नालियों का पानी बीच सड़क तक निकल रहा है, जिससे अति से ज्यादा दुर्गन्ध क्षेत्र में फैल रही है।

इसकी शिकायत अनेकों बार पालिका एवं पार्षदों को दी गई है किन्तु नगरपालिका और पार्षदों को शायद यह समस्या समस्या ना लग रही हो क्यों की कोई कदम इस परेशानी के लिए नहीं उठाया गया।

जिसके बाद 181 सीएम हेल्पलाइन में भी कॉल कर शिकायत की जा चुकी है जिसकी सुनवाई कोई नहीं कर रहा है अतः आप सभी जनप्रतिनिधि यो से वार्डवासियों का निवेदन है कि मुख्य मार्ग होने के कारण इसे अति शीघ्र व्यवस्थित किया जावे तथा साफ-सफाई अति शीघ्र करवाने का कष्ट करें।

पूर्व मंत्री विमला वर्मा ‘दीदी’ नहीं रहीं, दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विमला वर्मा का सिवनी में निधन हो गया. वो 90 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं. आज सिवनी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. कांग्रेस पार्टी और दिग्विजय सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

विमला वर्मा का गुरुवार देर रात निधन हो गया. वो दीदी के नाम से लोकप्रिय थीं और अपने कड़े अनुशासन के लिए पहचानी जाती थीं. वो 1967 से लेकर 1990 तक लगातार मध्य प्रदेश में विधायक रहीं. विमला वर्मा प्रदेश में स्वास्थ्य, सिंचाई और ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की कैबिनेट मंत्री रहीं. 1991 में वो पहली बार 10 वीं लोकसभा के लिए सिवनी लोकसभा सीट से संसद चुनी गयीं. उसके बाद 1998 में दोबारा सांसद बनीं. दीदी केंद्र में मंत्री रहीं.

विमला वर्मा के निधन से कांग्रेस में शोक है. वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा है-दीदी की असीम कृपा हमेशा मुझ पर रही.

सुश्री विमला वर्मा जी का देवलोक गमन

सिवनी । सिवनी जिले को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली “सुश्री विमला वर्मा जी” का देवलोक गमन, एक युग का अवसान होने जैसा है। सिवनी जिले के विकास में उनके संघर्ष व योगदान को और उनके प्रेरणादायी अनुशासित वात्सल्यपूर्ण व्यक्तित्व व कृतित्व को शब्दों में लिखना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा होगा। अपने लंबे सामाजिक, राजनीतिक जीवन में वे सदैव सभी के लिए सम्मानित रही। सुश्री विमला जी का निधन जिले व प्रदेश की ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पायेगी। परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देकर उनकी आत्मा को मोक्ष प्रदान करे।

सिवनी प्राथमिका से बाहर! अंतरराष्ट्रीय मापदंडों पर सड़कें बनाएगा पीडब्लू डी

भोपाल । लोक निर्माण विभाग (पीडल्ब्यूडी) प्रदेश में पहली बार सड़कों के निर्माण में अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों पर काम करेगा। इसके लिए नई व्यवस्था (फिडिक डॉक्यूमेंट) लागू की गई है।

मध्यप्रदेश में न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) से मिले चार हजार 875 करोड़ रुपए से नई सड़कें बनना हैं। इसके तहत प्रदेश के 18 जिलों में दो हजार किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी। होशंगाबाद और विदिशा डिवीजन में पांच-पांच नई सड़कों से इसकी शुरूआत होगी। अंतरराष्ट्रीय मानकों से कामकाज की निगरानी और गुणवत्ता परखने स्वतंत्र इंजीनियर (थर्ड पार्टी) की नियुक्ति भी की गई है।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभी राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकरण एवं मप्र सड़क विकास निगम ही अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर काम करता रहा है। लोक निर्माण विभाग ने पहली बार फिडिक डॉक्यूमेंट (अंतर्राष्ट्रीय निर्माण परिजयोनाओं के संदर्भ में अपने काम और मानक शर्तों के मसौदा के लिए प्रसिद्ध) व्यवस्था के तहत उच्च गुणवत्ता की सड़कें बनाने का काम हाथ में लिया है।

इस निर्माण कार्य की निगरानी के लिए थर्ड पार्टी (स्वतंत्र इंजीनियर) भी नियुक्त किया गया है। यह इंजीनियर निर्माण कार्य की गुणवत्ता (सुपरविजन क्वालिटी कंसल्टेंट) देखेगा। इसके लिए जिस कंपनी (एमएसवी) को तैनात किया गया है, वह देश के 22 राज्यों में यह काम कर रही है। इसके अलावा पर्यावरण सलाहकार एवं सामाजिक सर्वे सलाहकार भी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स देशों (ब्रिटेन, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका) के संगठन द्वारा संचालित एनडीबी ने मप्र में सड़क निर्माण के लिए 3250 करोड़ रुपए एवं पुल-पुलियाओं के लिए 1625 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके तहत पुराने और जर्जर पुलों के स्थान पर नए 358 पुल-पुलिया बनाए जाएंगे। इसके अलावा 2000 किमी लंबी 85 नई मुख्य जिला सड़कें बनेंगी। यह राशि निर्माण कार्य पूरा कराने के बाद बैंक द्वारा जारी की जाएगी। निर्माण का भुगतान पहले शासन की ओर से होगा, उसके बाद बैंक द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी।

इन जिलों में बनेंगी नई सड़कें : प्रोजेक्ट के तहत उज्जैन में 168 किमी, खरगोन 153 किमी, कटनी 143 किमी, जबलपुर 71 किमी, विदिशा 98 किमी, इंदौर-धार 47 किमी, बड़वानी 105 किमी, छिंदवाड़ा 117 किमी, डिंडौरी-मंडला 112 किमी, शिवपुरी-गुना 114 किमी, खंडवा-बुरहानपुर 199 किमी, उमरिया 40 किमी, भिंड-दतिया 69 किमी, होशंगाबाद 99 किमी एवं ग्वालियर में 112 किमी लंबाई की सड़कें बनाई जा रही हैं। इन सड़कों के टेंडर हो चुके हैं। इनके अलावा रतलाम में 64 और पन्ना में 119 किमी लंबी सड़कों के लिए दोबारा टेंडर किए जा रहे हैं। पहले होशंगाबाद और विदिशा जिले की सड़कों का काम होगा।

सुश्री विमला वर्मा जी का देवलोक गमन

सिवनी । सिवनी जिले को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली “सुश्री विमला वर्मा जी” का देवलोक गमन, एक युग का अवसान होने जैसा है। सिवनी जिले के विकास में उनके संघर्ष व योगदान को और उनके प्रेरणादायी अनुशासित वात्सल्यपूर्ण व्यक्तित्व व कृतित्व को शब्दों में लिखना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा होगा।

अपने लंबे सामाजिक, राजनीतिक जीवन में वे सदैव सभी के लिए सम्मानित रही।सुश्री विमला जी का निधन जिले व प्रदेश की ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पायेगी। परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देकर उनकी आत्मा को मोक्ष प्रदान करे।

पूर्व मंत्री विमला वर्मा ‘दीदी’ नहीं रहीं, दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

2 कर्मी हुए निलंबित- जारी है सिवनी कलेक्टर की कार्यवाही

सिवनी-आज दिनांक 16 मई 2019 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा एवं लखनादौन में कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी

जिसमें कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर छपारा में एक सेक्टर सुपरवाइजर श्री विजय चंद्रे को निलंबित किया गया एवं मलेरिया इंस्पेक्टर श्री एमपी बघेल की दो वेतन वृद्धि रोकी गई इसी तरह लखनादौन में सेक्टर सुपरवाइजर श्री प्रेम कुमार डेहरिया को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं संतोष जनक जवाब न देने के कारण निलंबित किया गया

एक एएनएम की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश कलेक्टर महोदय द्वारा दिए गए बैठक के उपरांत कलेक्टर महोदय के द्वारा सिविल अस्पताल लखनादौन का निरीक्षण किया गयाजिसमें सफाई व्यवस्था उपयुक्त नहीं पाए जाने पर उन्हें 1 माह का समय दिया गया एक माह में सुधार ना होने पर कार्यवाही किए जाने के संकेत एवं नवीन हॉस्पिटल में एक माह में शिफ्ट होने के भी निर्देश कलेक्टर महोदय द्वारा दिए गए।

उक्त बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केसी मेश्राम एसडीएम लखनादौन श्री अंकुर मेश्राम उपस्थित थे।

फांसी लगाकर की आत्महत्या!

सिवनी । डूण्डा सिवनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर तब आत्महत्या कर ली जब उसके परिजन अन्यत्र गये हुए थे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डोरली छतरपुर निवासी गुरू प्रसाद (42) पिता गया प्रसाद चंदेल के परिजन मंगलवार की रात, एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिये गये हुए थे। सूना घर पाकर गुरू प्रसाद ने फांसी का फंदा बनाया और उस पर लटककर आत्महत्या कर ली।

गुरू प्रसाद के परिजन जब विवाह समारोह से वापस लौट तब फांसी के फंदे पर गुरू प्रसाद को झूलता हुआ देखकर, वे अवाक रह गये। इस बात की जानकारी मृतक के परिजनों के द्वारा तत्काल पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस के द्वारा गुरू प्रसाद के मृत शरीर को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। मृतक के शव का पोस्ट मार्टम बुधवार 15 मई को करवाये जाने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया।