Homeसिवनीभैंस से टकरायी बाईक, राकेश का निधन

भैंस से टकरायी बाईक, राकेश का निधन

Date:

सिवनी । उगली से सिवनी वापस आते समय राकेश चौधरी की बाईक एक भैंस से टकरा गयी, जिससे राकेश चौधरी का निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डूण्डा सिवनी थानांतर्गत कबीर वार्ड निवासी राकेश चौधरी (40) बुधवार को अपने पैतृक ग्राम उगली से बाईक पर सवार होकर रात नौ बजे के आसपास सिवनी लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाईक एक भैंस से टकरा गयी। इस दुर्घटना में उनका निधन हो गया।

उल्लेखनीय होगा कि राकेश चौधरी के द्वारा दैनिक हिन्द गजट सहित अनेक अखबारों के मुद्रण का कार्य सालों से बखूबी किया जाता रहा है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक उनके शव को लेकर उनके साथी सिवनी की ओर रवाना हुए हैं। ब्रहस्पतिवार 16 मई को उनका शव परीक्षण किये जाने के उपरांत उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

खबर सत्ता परिवार इस दुःख की घड़ी में परिजनों को गहन दुःख सहने की क्षमता ईश्वर से प्रदान कर दिवंगत आत्मा की चिरशांति की कामना ईश्वर से करता है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related