Home Blog Page 2067

Lok Sabha Election Results 2019: Live मतगड़ना देख पाएंगे अपने मोबाइल पर , बालाघाट सिवनी लोकसभा चुनाव की

Live मतगड़ना देख पाएंगे अपने मोबाइल पर , बालाघाट सिवनी लोकसभा चुनाव की

निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिये 23 मई को जिले की बालाघाट एवं मंडला संसदीय क्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्र बरघाट, सिवनी, केवलारी एवं लखनादौन की मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सिवनी पर सुबह 8 बजे से होगी । इसमें मतगड़ना के लाइव अपडेट पाने के लिए आपको क्या करना होगा हम बताते है। सिवनी जिले के साथ ही आपको बालाघाट जिले की मतगड़ना के लाइव अपडेट भी यहाँ मिल पायेंगे

आप फेसबुक, ट्विटर,यूट्यूब, एंड्राइड अप्प सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में मतगड़ना के अपडेट पा सकेंगे जिसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से ख़बरसत्ता एप्लीकेशन डाउनलोड (यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे । ) करना होगा । एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद आपको 23 मई को दिन भर लगातार सिवनी एवं बालाघाट जिले से होने वाली काउंटिंग के लाइव अपडेट एप्लीकेशन में नोटिफिकेशन के माध्यम से मिल पायंगे । एप्लीकेशन की लिंक आपको डिस्क्रिप्शन में दी गयी है

मतगड़ना वेबसाइट में लाइव देखने के लिए आपको www.khabarsatta.com वेबसाइट ओपन करना होगा जिसके बाद ऊपर दिख रहे लाइव काउंटिंग वाले बैनर पर क्लिक करना होगा , यदि आप यूट्यूब में अपडेट पाना चाहते है तो यहाँ क्लिक करके चैनल सब्सक्राइब कर बैल आइकॉन दबाये। फेसबुक में अपडेट पाने के लिए यहाँ क्लिक कर फेसबुक पेज को लाइक करे। एंड्राइड एप्प से अपडेट पाने के लिए यहाँ क्लिक कर एप्प डाउनलोड करे।

इसके साथ सारे भारत के विभिन्न राज्यो में किस दल को कितनी सीट मिल रही है,कौन बना सकता है केंद्र में सरकार,पल पल की जानकारी आप तक हम पहुचायेंगे।

आतंकवाद व हिंसा विरोधी शपथ ली गई

सिवनी-युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखने के उद्देश्य से आज 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं अपर कलेक्टर श्री मति रानी बाटड ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को आतंकवाद व हिंसा विरोधी शपथ दिलाई ।

सिवनी के युवक ने किया भोपाल में दुराचार!

सिवनी । लखनवाड़ा थानांतर्गत आने वाले ग्राम पीपरडाही निवासी एक युवक के द्वारा राजधानी भोपाल में सागर जिले की एक युवती के साथ दुराचार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

भोपाल के अशोका गार्डन थाने के निरीक्षक उमेश यादव ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से चर्चा के दौरान बताया कि यह मामला शनिवार को अशोका गार्डन क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर अध्ययन करने वाली युवती के साथ घटा है। युवती के अनुसार उसके मुँहबोले भाई के दोस्त ने उसके साथ मुँह काला किया है।

उन्होंने बताया कि भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी में सागर जिले की एक बीस वर्षीय युवती बीकॉम की छात्रा है। वह किराये के मकान में रहती है। पहले उसका मुँहबोला भाई पड़ौस में रहता था। उसके मुँहबोले भाई के पास पंकज सनोडिया नाम का युवक आता रहता था।

उन्होंने बताया कि इस वजह से छात्रा का परिचय पंकज से भी हो गया था। कुछ दिन पहले छात्रा का मुँहबोला भाई कहीं और जाकर रहने लगा। शनिवार दोपहर लगभग 03 बजे छात्रा कमरे पर अकेली थी। इस दौरान पंकज आया और छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।

इसके उपरांत पंकज के द्वारा किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी, पीड़िता को दी गयी और फिर वह वहाँ से चला गया। छात्रा ने शनिवार रात को थाने पहुँचकर घटना की शिकायत दर्ज करायी। पुलिस दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी पंकज की तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी पंकज सनोडिया (27), सिवनी जिले के लखनवाड़ा थानांतर्गत पीपरडाही ग्राम का निवासी बताया जा रहा है।

सिवनी जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट हुए संस्थाए

पर्यावरण संरक्षण के लिये एक जुट हुई नगर की संस्थायें
5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर निकाली जायेगी रैली

सिवनी । वनों के लगातार कटाव एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों को अनियंत्रित दोहन के कारण सारे विश्व के तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसका असर भारत में भी दिखायी देने लगा है, जिले की बात की जाये तो पिछले वर्षों में गर्मी का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है, जो आने वाले दिनों में बनने वाली विपरीत परिस्थितयों का संकेत है।

गिरते भू-जल स्तर का कारण भी पेड़ों का कम होना है, इन्हीं सब समस्याओं को लेकर विगत 18 मई की शाम 5 बजे नगर के युवाओं द्वारा सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों की एक बैठक होटल बाहुबली में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित मातृ शक्ति एवं युवाओं ने एक मत से राय प्रकट की कि सभी नागरिकों को एक पौधा वर्षाकाल आरंभ होते ही लगाना चाहिये ताकि सिवनी पुन: ग्रीन सिवनी के रूप में परिवर्तित हो सके।

आगामी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनजागरूकता हेतु पैदल रैली निकाले जाने का निर्णय भी बैठक के दौरान लिया गया। लगभग दो घंटे चली इस बैठक में उष: चेतना मंच, आर्ट ऑफ लिविंग, अभिनव प्रयास संस्था, राष्ट्र सेविका समिति, गायत्री परिवार, ब्रम्हकुमारी आश्रम, पतांजलि योग समिति, उदय महिला मंडल, सत्य सांई परिसर, सांई गीता मंडल, एकत्र महिला परिसर, टीम सिवनी सायकल ऑन एवं नेकी की दीवार के महिला व पुरूष सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में नगर के युवाओं ने भी पौधा रोपण को लेकर इस अभियान को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देेते हुये कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से सुरक्षित पौधा रोपण करवाया जा सकता है।

अच्छी खबर : सिवनी जिले को मिला चलित चिकित्सालय

सिवनी- इंदिरा गांधी जिला हॉस्पिटल को आज सर्व सुविधा युक्त चलित चिकित्सालय वाहन की सौगात मिली है,

जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने आज 20 मई को वाहन का अवलोकन कर उसे हरी झंडी दिखाई, मालूम हो की ऊक्त वाहन चुटका पावर प्लान्ट दवारा जनता को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये निः शुल्क प्रदान किया गया है इसका उपयोग ग्रामीण अंचलों में किया जायेगा।

ये खबर सिवनी जिले के लिए अत्यंत खुशी वाली खबर मानी जा रही है ।

20 मई को जिला कांग्रेस कमेटी बुआ जी को देगी श्रद्धांजलि

सिवनी-ज़िले के विकास की बुनियाद रखकर इसे विकास की दिशा में ले जाने वाली मुखर व प्रखर कांग्रेस नेत्री सुश्री विमला वर्मा जी का दुखद निधन विगत 17 मई को हो गया है ।

यह जिला और हम सभी कांग्रेस जन उनके प्रति कृतज्ञ है। हम सभी की नेता -प्रणेता स्वर्गीय विमला वर्मा जी को श्रद्धांजलि देने के लिए कल दिनांक 20 मई को शाम 4 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है.

गांधी चौक शुक्रवारी में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी धर्मसभा को करेंगे संबोधित

सिवनी – द्वीपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज रविवार 19 मई को शाम 7:30 बजे नगर के गांधी चौक शुक्रवारी में एक विशाल धर्मसभा को अपने अमृत वचनों से संबोधित करेंगे।

इस धार्मिक कार्यक्रम की आयोजक बाल रूप हनुमान मंदिर समिति द्वारा उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस सार्वजनिक कार्यक्रम में नगर एवं जिले के सभी श्रद्धालु जन शामिल होकर महाराज श्री के अमृत वचनों का लाभ उठा सकेंगे।

समिति द्वारा बताया गया कि धर्मसभा के साथ ही भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें पूज्य महाराज श्री के साथ गुजरात से आए श्री मनु भाई, नैना बैन एवं लोकप्रिय बुंदेलखंडी भजन गायक श्री विष्णु प्रसाद जी गोटिया के साथ ही बाल रूप हनुमान मंदिर की संगीत मंडली भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति देगी।
इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा महाराज श्री का पादुका पूजन भी किया जाएगा।

इस पुण्य अवसर पर मंदिर समिति द्वारा समस्त भक्तों, श्रद्धालुओं एवं गुरु परिवार के सदस्यों से इस धर्म संसद में महाराज श्री के अमृत वचनों एवं अलौकिक संगीतमय भजन संध्या का आनंद उठाते हुए धर्म लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

बच्चो का वजन कम निकला : सिवनी कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

एनआरसी में दर्ज बच्चों के वजन में विशेष बढ़ोत्तरी न होने पर बीएमओ सहित अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी

सिवनी – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घंसौर के ‍दिनांक 13 मई 2019 को निरीक्षण में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु एनआरसी में दर्ज किए गए बच्चों की ग्रेडिंग तथा उपचार प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा 13 दिन से एनआरसी में भर्ती बच्चों के वजन में कोई विशेष बढ़ोत्तरी न होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा एनआरसी से संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इसी तरह घंसौर चिकित्सालय में पर्याप्त साफ-सफाई न होने, वार्ड में कूलर आदि की व्यवस्था न होने पर बीएमओ श्री ब्रजेन्द्र चौधरी को कारण बताओं नोटिस जारी कर 7 दिवस के अंदर सुधार लाने के निर्देश दिए।

सिवनी जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के बाद 37 कर्मचारियों पर कार्यवाही

समय में चिकित्सालय न पहुंचने पर कुल 37 कर्मचारियों के आधे दिन का वेतन काटने के निर्देश

सिवनी । 17 मई को डॉ. एम.एस. धर्डे जिला स्वास्थ्य अधिकारी -1 द्वारा जिला चिकित्सालय सिवनी का सुबह 8 बजे से 10 बजे तक औचक निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण में मेट्रन, इंचार्ज सिस्टर एवं स्टाफनर्स को अपने ड्यूटी समय से लगभग आधा घंटा विलंब से आना पाया गया। जिसके कारण अनुपस्थित 37 कर्मचारियों को आधे दिन का वेतन काटा गया है।

जिसमें श्रीमति कुसुम चावला मेट्रन, श्रीमति शशि जायसवाल मेट्रन, कु. मुन्नी कोरी नर्सिंग सिस्टर, स्टॉफ नर्स सरस्वती खोब्रागडे, दर्शना खान, ऐम चौबे, सरोज तिलगाम, प्रीती मर्सकोले, साधना बघेल, हिमलता राहंगडाले, एम. चेट्टी, संगीता अहाके, भानूप्रिया सोनी, रश्मि डेहरिया, योगिता अगासे, एच. नागा, अल्पा कापसेकर, अनिता कोमलवार, तुलसी गुरंग, सरोज डेहरिया, रीना बिसेन, स्वीति नागदौने, दीप्ति बारसकर, सरस्वती खोब्रागड़े, प्रीति टेकाम, प्रतिभा मरकाम, अंजुम परवीन, प्रीति बघेल, ज्योति सार्वे, अनुकंपा अख्तर, ए.जे. मसीह, संगीता अहाके, मालती साहू, ओम मालवी, स्टाफ नर्स पूर्णिमा श्रीवास सहित स्वीपर सुनीता नाविक एवं मनोज करोसिया के आधा दिन का वेतन काटा गया है |

लापरवाह ट्रैक्टर चालक को हुई सजा

सिवनी । पाँच साल पहले एक दुर्घटना के मामले में माननीय न्यायालय के द्वारा लापरवाह ट्रैक्टर चालक को सजा सुनायी गयी है।

मीडिया सेल के प्रभारी मनोज सैयाम ने जानकारी देते हुए बताया कि 08 नवंबर 2013 को अनीता के द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी कि वे प्लेजर वाहन क्रमाँक एमपी 22 – 0323 से छिंदवाड़ा चौक गयीं थीं। वापस आते समय गणेश मंदिर के पास विजय चौरसिया के द्वारा तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाते हुए उन्हें घायल कर दिया गया था।

उक्त मामले में कोतवाली के द्वारा अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामला माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इसकी सुनवायी माननीय श्रीमति सुमन उईके अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिवनी, के न्यायालय में की गयी।

शासन की ओर श्रीमति उमा चौधरी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत किये गये।इसके आधार पर माननीय न्यायालय ने आरोपी विजय चौरसिया पिता मुंन्नालाल चौरसिया निवासी अरी, को दोषी पाते हुए न्यायालय उठने तक की सजा एवं 3000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।