Home Blog Page 2066

2 लाख 40 हजार से अधिक मतो से ढालसिंह बिसेन की ऐतेहासिक जीत

dhal singh balaghat
dhal singh balaghat

सिवनी-लोकसभा चुनाव 2019 के लिये आज हुआ मतो की गिनती में पहले चक्र से ही मोदी लहर पर सवार भाजपा प्रत्शायी डाक्टर ढालसिह बिसेन ने अपनी बढ़त बनाई रखी। सिवनी एवं बालाघाट में मतगड़ना के अंतिम रिजल्ट में डाक्टर बिसेन ने अपने निकटम काग्रेस के मधु भगत को लगभग 2 लाख 40 हजार से अधिक मतो से परास्त कर इस लोकसभा सीट से ऐतेहासिक जीत दर्ज की हे। वही बसपा केंडिडेट कंकर मुज़ारे एवं पूर्व सांसद भाजपा से बागी हुए बोधसिंह भगत अपनी जमानत भी नही बचा सके।

मतगणना के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हार्ट अटैक, मौत

सीहोर। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के बीच में ही मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती तो कराया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मामला भोपाल लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सीहोर जिले का है, जहां मतगणना स्थल पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर मौजूद थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद वहां आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यहां पर सिविल सर्जन डॉ. भरत आर्य ने पुष्टि करते हुए कहा कि ठाकुर का निधन हो गया है।

इसके बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भी लाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मौत होने का मुख्य कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। इस खबर के बाद जिला कांग्रेस में शोक की लहर है। 

मप्र में कांग्रेस के सभी दिग्गज पीछे, सिंधिया, दिग्विजय सिंह, भूरिया, अजय सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सभी दिग्गज पीछे चल रहे हैं। भोपाल में दिगिवजय सिंह पीछे चल रहे हैं। गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीधी में अजय सिंह राहुल, खंडवा में अरुण यादव, जबलपुर में विवेक तन्खा और झाबुआ रतलाम में कांतिलाल भूरिया पीछे चल रहे हैं। केवल छिंदवाड़ा में नकुल नाथ आगे चल रहे हैं। 

Chowkidar Yashodhara Raje Scindia ने कहा है कि आज एग्ज़िट पोल से भी बेहतर परिणाम आएँगे । सम्पूर्ण भारत में कमल खिलेगा। मोदी है तो मुमकिन है। digvijaya singh ने कहा: सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। जीत हमारी ही होगी। नर्मदे हर। शिवराज सिंह चौहान ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। 


रुझानों में NDA को पूर्ण बहुमत : भाजपा + 300, कांग्रेस +112, अन्य 80 सीटों पर आगे। रायबरेली में सोनिया गांधी 600 वोट और अमेठी में राहुल गांधी 6 हजार वोट से पीछे। वाराणसी में नरेंद्र मोदी 11252 वोटों से आगे, कांग्रेस के अजय राय दूसरे नंबर पर। चुनाव आयोग के आधिकारिक नतीजों के अनुसार कुल 470 सीटों के रुझान सामने आए। भाजपा 250 पर आगे। कांग्रेस 52 सीटों पर आगे। 

Live Balaghat Lok Sabha Election Counting 2019 , Madhya Pradesh

Live Balaghat Lok Sabha Election Counting 2019 , Balaghat Madhya Pradesh

Click Here for Refresh Status
Time 07 :09 बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 240265 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 692859 । MADHU BHAGAT INC 452594

Time 06:12 बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 226796 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 687354 । MADHU BHAGAT INC 450414

Time 05:33 बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 228064 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 674829 । MADHU BHAGAT INC 446765

Time 04:50 बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 213848 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 648434 । MADHU BHAGAT INC 434586

Time 04:36 बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 210711 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 642953 । MADHU BHAGAT INC 432242

Time 04:23 बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 206453 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 630270 । MADHU BHAGAT INC 423817

Time 04:14 बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 197792 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 599554 । MADHU BHAGAT INC 401762

Time 03:57 बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 196523 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 586811 । MADHU BHAGAT INC 390288

Time 03:42 बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 189774 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 568125 । MADHU BHAGAT INC 378351

Time 03:37 बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 167806 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 528592 । MADHU BHAGAT INC 360786

Time 03:14 बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 158852 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 512294 । MADHU BHAGAT INC 353442

Time 03:09  बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 145458 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 478675 । MADHU BHAGAT INC 333217

Time 02:59  बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 140189 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 457930 । MADHU BHAGAT INC 319361

Time 02:47  बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 137436 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 451959 । MADHU BHAGAT INC 314523

Time 02:40  बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 121810 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 418515 । MADHU BHAGAT INC 296705

Time 02:19  बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 111722 वोटसेआगे : DHAL SINGH BISEN BJP 399047 । MADHU BHAGAT INC 287325

Time 02:08  बालाघाट BJP ढालसिंहबिसेन 110895 वोटसे आगे : DHAL SINGH BISEN BJP 389318 । MADHU BHAGAT INC 278423

बालाघाट BJP ढाल सिंह बिसेन 106122 वोट से आगे : Time 01:55 DHAL SINGH BISEN BJP 370673 । MADHU BHAGAT INC 264551

बालाघाट BJP ढाल सिंह बिसेन 106122 वोट से आगे : Time 01:50 DHAL SINGH BISEN BJP 363648 । MADHU BHAGAT INC 258211

बालाघाट BJP ढाल सिंह बिसेन 103490 वोट से आगे : 01:45 DHAL SINGH BISEN BJP 349064 । MADHU BHAGAT INC 245574

time 1:42 बालाघाट BJP ढाल सिंह बिसेन 100182 वोट से आगे : DHAL SINGH BISEN BJP 342112 । MADHU BHAGAT INC 241930 |

बालाघाट BJP ढाल सिंह बिसेन 98737 वोट से आगे : 01:35 DHAL SINGH BISEN BJP 334615 । MADHU BHAGAT INC 235878 |

बालाघाट BJP ढाल सिंह बिसेन 95107 वोट से आगे : 01:32 DHAL SINGH BISEN BJP 325078 । MADHU BHAGAT INC 229971 |

बालाघाट BJP ढाल सिंह बिसेन 92984 वोट से आगे : 01:25 DHAL SINGH BISEN BJP 320827 | MADHU BHAGAT 227843 |
Time : 01:18 DHAL SINGH BISEN BJP 315546 | MADHU BHAGAT 225662 |
Time : 01:05 DHAL SINGH BISEN BJP 294247 | MADHU BHAGAT 214792
Time : 12:58 DHAL SINGH BISEN BJP 290200 | MADHU BHAGAT 209701
Time : 12:48 DHAL SINGH BISEN BJP 276815 | MADHU BHAGAT 204701
Time : 12:45 DHAL SINGH BISEN BJP 247545 | MADHU BHAGAT 186677
time: 12:40 DHAL SINGH BISEN BJP 243007 | MADHU BHAGAT 183827
Time : 12:18 DHAL SINGH BISEN BJP 226086 | MADHU BHAGAT 173756 |
Time : 12:00 DHAL SINGH BISEN BJP 221352 | MADHU BHAGAT 171377 |
Time : 11:57 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 218547| MADHU BHAGAT INC 168062
Time : 11:53 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 214188| MADHU BHAGAT INC 164608
Time : 11:49 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 200773| MADHU BHAGAT INC 155355
Time : 11:44 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 197398 | MADHU BHAGAT INC 152521
Time : 11:35 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 175854 | MADHU BHAGAT INC 137732
Time : 11:31 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 165500 | MADHU BHAGAT INC 133100
Time : 11:24 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 165007 | MADHU BHAGAT INC 131988
Time : 11:19 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 161740 | MADHU BHAGAT INC 127872
Time : 11:15 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 154046 | MADHU BHAGAT INC 122515
Time : 11:00AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 143544 | MADHU BHAGAT INC 110936
Time : 10:55 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 138785 | MADHU BHAGAT INC 108114
Time : 10:45 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 124659 | MADHU BHAGAT INC 96333
Time : 10:40 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 118623 | MADHU BHAGAT INC 89919
Time : 10:36 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 90488 | MADHU BHAGAT INC 72422
Time : 10:29 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 87155 | MADHU BHAGAT INC 69173
Time : 10:25 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 81279 | MADHU BHAGAT INC 62204
Time : 10:20 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 69200 | MADHU BHAGAT INC 52388
Time : 10:15 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 61485| MADHU BHAGAT INC 46763
Time : 10:10 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 56726| MADHU BHAGAT INC 44280
Time : 10:00 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 51488 | MADHU BHAGAT INC 41247
Time : 9:50 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 44127 | MADHU BHAGAT INC 33906
Time : 9:45AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 35343 | MADHU BHAGAT INC 29090
Time : 9:40 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 27938 | MADHU BHAGAT INC 23035
Time : 9:35 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 22001 | MADHU BHAGAT INC 20443


Time : 9:30 AM | DR DHAL SINGH BISEN BJP 14429 | MADHU BHAGAT INC 14181

27 चक्रों में पूरी होगी मतगणना

27 चक्रों में पूरी होगी मतगणना स्‍टेंडिंग कमेटी की बैठक ‍
विभिन्‍न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतगणना के संबंध में आवश्‍यक जानकारी दी गयी

सिवनी 22 मई 19/ 17 वीं लोकसभा अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र क्रमांक -14 मंडला एवं लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-15 बालाघाट में समाहित सिवनी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आज 23 मई 2019 को शासकीय पालीटेक्निक कालेज सिवनी में प्रात: 8 बजे से की जायेगी।

मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई है। मतों की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल लगाई जायेगी। इस प्रकार बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिवनी जिले के विधानसभा क्षेत्र बरघाट-114 के 305 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम में डाले गये मतों की गणना कुल 22 चक्रों में पूरी होगी। इस विधानसभा क्षेत्र के 21 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी और 22 वें चक्र में 11 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-115 सिवनी के 333 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम में डाले गये मतों की गणना कुल 24 चक्रों में पूरी होगी। इस विधानसभा क्षेत्र के 23 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी और 24 वें चक्र में 11 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी। इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 14 मंडला अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-116 केवलारी के 347 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम में डाले गये मतों की गणना कुल 25 चक्रों में पूरी होगी।

इस विधानसभा क्षेत्र के 24 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी और 25 वें चक्र में 11 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-117 लखनादौन के 372 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम में डाले गये मतों की गणना कुल 27 चक्रों में पूरी होगी। इस विधानसभा क्षेत्र के 26 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी और 27 वें चक्र में 8 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्ष में व्हीव्हीपेट मशीन की पर्ची की गणना के लिए अलग से टेबल लगाया गया है |

Alert : जॉनसन बेबी शैम्पू का उपयोग ना करे , क्रय विक्रय पर रोक।

सिवनी- खाद्य एवं औषधि प्रशासन उपसंचालक ने बताया कि ड्रग्स टेस्टिंग लैबोरेटरी जयपुर द्वारा जॉनसन बेबी शेम्पू के बैच नम्बर BB58177 एवं BB58204 को फॉर्मल्डिहाइड पाये जाने के कारण अवमानक स्तर का घोषित किया गया है |

चूकि यह नवजात बच्चों के लिये हानिकारक होने के कारण उक्त प्रोडक्ट से संबंधित समस्त विक्रेताओं (ड्रग्स स्टोर्स/ जनरल स्टोर्स को यह सूचित किया जाता है कि जॉनसन बेबी शेम्पू बैच नम्बर BB58177 एवं BB58204 के किसी भी प्रकार के क्रय विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। इसका विक्रय न करें |

सिवनी किये गये शराब बनाने के अड्डे ध्वस्त

सिवनी- कलेक्टर सिवनी प्रवीण सिंह के नेतृत्व व जिला आबकारी अधिकारी श्री भीमराव वैध के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा आज प्रातः शहर वृत व उत्तर वृत क्षेत्र के ग्राम आमाझिरिया व सेलुआ के नाले में संयुक्त दबिश दी गई जिसमें अवैध शराब के अड्डे नष्ट किए गए।

कार्यवाही में 505 लीटर महुआ लाहन नष्ट किया गया और 40 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत करीब 32,000 /- रूपए है। मौके से आरोपी फरार हो गए जिनका पता लगाया जा रहा है।

शहर व उत्तर वृत की वृत प्रभारी द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34 (1) के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया है।

लिपिक संतोष रघुवंशी निलंबित

सिवनी । जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मंजूषा विक्रांत राय के द्वारा ग्राम पंचायत छपारा की सामान्य बैठकी बाजार की नीलामी में अनियमितता किये जाने पर ग्राम पंचायत में पदस्थ लिपिक संतोष रघुवंशी को निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में शिकायत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास पहुँची थी। इसकी जाँच कराये जाने पर ग्राम पंचायत छपारा के लिपिक संतोष रघंवंशी द्वारा शिकायत कर्त्ता संजीत सिंह ठाकुर से डेढ़ लाख का बाजार का ठेका निरस्त किये जाने के बाद 26 मार्च को बिना रसीद के प्राप्त की एवं बाद में दो चैकों के माध्यम से शिकायत कर्त्ता को वापस की गयी थी।

ज्ञातव्य है इस मामले में नाटकीय तरीके से ग्राम पंचायत कार्यालय से राशि चोरी भी हो गयी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा ग्राम पंचायत छपारा के लिपिक संतोष रघुवंशी को निलंबित कर दिया है।

चर्चाओं के अनुसार संतोष रघुवंशी के द्वारा इस आदेश के विरूद्ध आयुक्त कार्यालय में स्थगन के लिये अपील भी किये जाने की तैयारी आरंभ कर दी गयी है। उन्हें यकीन है कि उन्हें इस मामले में आयुक्त कार्यालय से इस आदेश पर स्थगन मिल जायेगा।

सिवनी जिले में धारा 144 लागू

सिवनी- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने आगामी 23 मई को संपन्न होने वाली मतगणना को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने जिले की राजस्व सीमाओं के भीतर धारा 144 लागू कर दी हैं।

जारी आदेशानुसार बुधवार 22 मई शाम 6 बजे से 25 मई प्रातः 7 बजे तक सार्वजनिक स्थान पर 5 से अधिक व्यक्ति एक साथ उपस्थित नही होंगे। मृत्यु , विवाह अन्य सामाजिक प्रायोजनों पर यह लागू नही होगा।

इसी तरह 22 मई शाम 6 बजे के उपरांत बाहरी व्यक्ति जिले की राजस्व सीमा में प्रवेश कर हॉटल, धर्मशाला,लॉज, सराय आदि में रुकता है ,तो संबंधित हॉटल लॉज संचालक को उसकी जानकारी जैसे नाम, पता एवं आने का उद्देश्य आदि की जानकारी सम्बंधित थाना प्रभारी को उपलब्ध करानी होगी। उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड प्रक्रिया की धारा 188 के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में माना जायेगा।

ट्रांसफार्मर की करंट की चपेट में आये युवक की मौत

घंसौर – पुलिस थाना घंसौर अंतर्गत मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम जाम के नजदीक स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना विगत 20 मई की रात्रि लगभग 10:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है, कहा जा रहा है कि घटना दिनांक को किशोरी लाल पिता कमल सिंह उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ग्राम निचली, उक्त युवक ग्राम जाम के पास स्थित बिजली के खंभे में लगे ट्रांसफार्मर में लाइट सुधारने चढ़ा हुआ था

उस दौरान ट्रांसफार्मर में लगे बिजली के तारों में करंट दौड़ रहा था जिसकी चपेट में आने की वजह से वह बुरी तरह झुलस गया जहां युवक किशोरी लाल की मौके पर ही मौत हो गई ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक को खंभे से नीचे उतारा तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है कहा जा रहा है कि मृतक कई दिनों पहले से बिजली से संबंधित कार्य कर रहा था कई बार उसे विद्युत कर्मचारियों के साथ बिजली सुधारते भी देखा गया।