Homeसिवनी27 चक्रों में पूरी होगी मतगणना

27 चक्रों में पूरी होगी मतगणना

Date:

27 चक्रों में पूरी होगी मतगणना स्‍टेंडिंग कमेटी की बैठक ‍
विभिन्‍न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतगणना के संबंध में आवश्‍यक जानकारी दी गयी

सिवनी 22 मई 19/ 17 वीं लोकसभा अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र क्रमांक -14 मंडला एवं लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-15 बालाघाट में समाहित सिवनी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आज 23 मई 2019 को शासकीय पालीटेक्निक कालेज सिवनी में प्रात: 8 बजे से की जायेगी।

मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई है। मतों की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल लगाई जायेगी। इस प्रकार बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिवनी जिले के विधानसभा क्षेत्र बरघाट-114 के 305 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम में डाले गये मतों की गणना कुल 22 चक्रों में पूरी होगी। इस विधानसभा क्षेत्र के 21 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी और 22 वें चक्र में 11 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-115 सिवनी के 333 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम में डाले गये मतों की गणना कुल 24 चक्रों में पूरी होगी। इस विधानसभा क्षेत्र के 23 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी और 24 वें चक्र में 11 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी। इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 14 मंडला अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-116 केवलारी के 347 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम में डाले गये मतों की गणना कुल 25 चक्रों में पूरी होगी।

इस विधानसभा क्षेत्र के 24 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी और 25 वें चक्र में 11 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-117 लखनादौन के 372 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम में डाले गये मतों की गणना कुल 27 चक्रों में पूरी होगी। इस विधानसभा क्षेत्र के 26 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी और 27 वें चक्र में 8 केन्द्रों के ईव्हीएम के मतों की गणना की जायेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्ष में व्हीव्हीपेट मशीन की पर्ची की गणना के लिए अलग से टेबल लगाया गया है |

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related