Home Blog Page 2064

प्रधान मंत्री आवास योजना के आवासों को 15 अक्टूबर तक पूर्ण करने के आदेश

पात्र हितग्राही को ही मिले योजना का लाभ- कलेक्टर

सिवनी 29 मई 19/ ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं स्वच्छ भारत मिशन के जिले में लक्ष्यानुरूप समय सीमा में क्रियान्वय को लेकर जिले की सभी ग्रामपंचायतों के सरपंच, सचिव, सहायक सचिव एवं रोजगार सहायकों की कार्यशाला में मेरे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति मंजूषा राय की उपस्थिति रही।

जिले की पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों तथा जनपद स्तर से खण्ड पंचायत अधिकारी, पीसीओ/ एडीओ योजना के ब्लाक समन्वयक को प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 हेतु जिले को लक्षित 14300 आवास निर्माण को लेकर कहा कि यह शासन की बहुत महत्वपूर्ण योजना है जिसमें जरूरतमंद व्यक्ति/परिवार को उसका मकान मिलता है।

ऐसी हितकारी योजना में हम सभी को टीम बनाकर प्राथमिकता से कार्य करना चाहिए । जिससे कि हम तय समय में मकान निर्माण के लक्ष्य को पूरा कर सके। जिले को लक्षित आवासों को 15 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। सरपंच/सचिव सहित योजना से जुड़े ग्राम पंचायत के प्रत्येक कर्मचारी का यह लक्ष्य होना चाहिए कि जब भी प्रदेशस्तर पर योजना की समीक्षा की जाए

रैकिंग में उसकी ग्राम पंचायत का नाम प्रथम स्थान में रहे। इसी तरह जनपद पंचायत स्तर के कर्मचारियों में भी इसी भावना से योजना में कार्य करना आवश्यक है। शासन की महत्वकांक्षी योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए एवं पात्र हितग्राहियों के आवास समय सीमा में पूर्ण हो यह सुनिश्चित किया जाए।

योजना में ग्राम पंचायतवार एवं जनपदवार लगातर मॉनिटरिंग की जाएगी क्लस्टर प्रभारी एडीओए पीसीओ एवं उपयंत्रियों सभी स्वीकृत आवासों के ले आउट शासन द्वारा निर्धारित नक्शा अनुसार ही करें तथा योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाये |

नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में इस बार ये होगा ख़ास

Modi’s swearing in ceremony High profile world leaders, Governors & CM’s of all states

https://www.youtube.com/watch?v=v4ArkGGCMDE

बाल श्रम पाए जाने पर प्राथमिक प्रकरण दर्ज

सिवनी- दिनांक 27/05/2019 को सायं 08:00 बजे स्थानीय प्रदर्शनी मिशन स्कूल परिसर सिवनी में महिला बाल विकास विभाग , श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।

जिसमें 05 नियोजकों के संस्थानों में कुल 10 बच्चे निरीक्षण के समय कार्य करते हुए पाए गए । जिनके प्राथमिक प्रकरण दर्ज कर लिए गए है।

निरीक्षण के समय थाना प्रभारी श्री जैन, सहायक श्रम अधिकारी श्री पी एल पिथोड़े, बाल संरक्षण अधिकारी श्री विकास दुबे, परियोजना अधिकारी श्रीमती मेहरीन मरावी बाल प्रकोष्ठ प्रभारी श्री पन्द्रे, श्रम निरीक्षक श्री सोनकर, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री अमित धकेता, परामर्शदाता श्री सुनील साहू सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

टाटा मैजिक में जला शिक्षक जिंदा गिरफ्तार

बालाघाट। बालाघाट जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर कहीं घाटी में टाटा मैजिक के साथ मिले शव की पहचान हो चुकी है वह आरोपी शिक्षक ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है ।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि 2 दिन पहले जिस दिन चले शॉप को नवेगांव थाना के बंदरिया निवासी जितेंद्र ठाकरे के रूप में पहचान कर उसके परिजन उसका अंतिम संस्कार कर चुके थे वह दरअसल जितेन ठाकरे था ही नहीं बल्कि जितेन ठाकरे द्वारा हत्या किया गया भरवेली निवासी दिलीप सोनवानी था।

ऐसे किया हत्या
जितेन्द्र ठाकरे ने बताया कि घटनाक्रम वाले दिन उसने बालाघाट के राज घाट चौक स्थित मजदूर मिलने वाले स्थान से एक अपने कद गाटी के व्यक्ति को अपनी टाटा मैजिक में बैठा था और कंजेई घाटी ले गया। जहां पर जितेंद्र द्वारा उस व्यक्ति की हत्या कर दी गई क्योंकि लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने इस बात का पहले ही खुलासा कर दिया था कंजेई में मिले शव की जलने से नही खून की कमी से हुई है और उसके के पीठ के पीछे चोट के निशान थे। जिस कारण यह स्पष्ट हो गया था कि उस व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस की यह पूरी स्टोरी गले नहीं उतर रही थी किस व्यक्ति की हत्या की गई है और कैसे व्यक्ति वहां जाकर जलकर मर गया। लिहाजापूरे मामले पर बारीकी से जांच शुरू की गई और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

यह था पूरा मामला
अपने कबूल नामा में जितेंद्र बताया कि 20 लाख का बीमा क़िस्त पर लिए हुआ मकान, टाटा मैजिक और एक कार इन सब की किस्त जमा करने के बाद घर चलाना उसके लिए मुश्किल हो रहा था। इसलिए उसने सोचा कि क्यों ना किसी अपने शक्ल के व्यक्ति को मार दिया जाए और उससे मिलने वाली राशि से परिवार वालों को पैसा मिल जाता।

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगायी फांसी

सिवनी । जिला मुख्यालय के सुभाष वार्ड में स्थित सुभाष पुतला के समीप निवास करने वाले एक 46 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली।

घटना के संबंध में थाना कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष वार्ड निवासी प्रवीण गावंडे पिता नामदेव गावंडे 46 वर्ष द्वारा फांसी लगाये जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, जहां पर प्रवीण को कमरे में फांसी पर लटके हुये पाया।

फंद्दे से उतारकर पुलिस द्वारा शव की पंचनामा कार्यवाही की गई।

घटना में मर्ग कायम कर शव की पोस्टमार्टम कार्यवाही के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक द्वारा फांसी लगाये जाने का कारण अभी अज्ञात है।

भरत यादव बने कलेक्टर जबलपुर

jabalpur-collector-bharat-yadav
jabalpur-collector-bharat-yadav

भोपाल । लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्घ्त होने ही मध्घ्यप्रदेश सरकार ने सोमवार रात बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। कलेक्टर छिंदवाड़ा भरत यादव को जबलपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

इन आदेश के तहत जे.एल. कंसोटिया प्रमुख सचिव महिला बाल विकास को प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय, राजेश रजौरा, प्रमुख सचिव किसान कल्याण को प्रमुख सचिव, उद्योग, अजीत केसरी, प्रमुख सचिव, सहकारिता को प्रमुख सचिव किसान कल्याण, आशोक शाह को प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय से हटा दिया गया है। उन्हें कहीं पदस्थापना नहीं दी है।

इसी तरह पंकज अग्रवाल प्रमुख सचिव नर्मदा घाटी को प्रमुख सचिव, पर्यावरण, अनुपम राजन प्रमुख सचिव पर्यावरण को प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग बनाया गया है।

राज्य शासन ने हरि ंिसह मीणा, सीईओ जिला पंचायत, रीवा को उप सचिव बनाया है। इसके अलावा शोभित जैन, कमिश्नर शहडोल को सचिव, मंत्रालय, एम.के. अग्रवाल कमिश्नर चंबल को आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं, महेश चंद्र चौधरी, आयुक्त ग्वालियर को सदस्य राजस्व मण्डल, ग्वालियर, आर.बी. प्रजापति, सदस्य सचिव खाद्य आयोग को आयुक्त शहडोल, श्री निवास शर्मा, अवर सचिव को वापस कलेक्टर छिंदवाड़ा बनाया गया है।

आदेश के तहत शेखर शर्मा कलेक्टर शहडोल को अपर सचिव, छवि भारद्वाज, कलेक्टर जबलपुर को उप सचिव, भरत यादव, कलेक्टर, छिंदवाड़ा को कलेक्टर जबलपुर, मनोज खत्री, कलेक्टर पन्ना को उप सचिव को कलेक्टर पन्ना, धनराजू एस. कलेक्टर मंदसौर को उप सचिव, छोटे सिंह, अपर आयुक्त जबलपुर को कलेक्टर, भिण्ड एवं विजय कुमार जे. कलेक्टर भिण्ड को उप सचिव बनाया गया है।

पीएम मोदी ने बधाई के लिए अभिनंदन कहा, पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल हड़क गया

अभिनंदन के नाम पर इस बार पाक मीडिया ट्रोल ही हो गया

मोदी दोबारा पीएम बनने वाले हैं. चुनाव में भयानक जीत के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है. जीत के बाद पीएम मोदी ने कई जगह भाषण दिए. सबको बधाई वगैरह. और साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को शुक्रिया कहने वाला भाषण भी दिया. अब भारत का भावी (और वर्तमान भी) प्रधानमंत्री भाषण दे तो पड़ोसी मुल्क के कान टाइट रहते ही हैं. और उसपर भी पाकिस्तान. उसके कान कुछ ज़्यादा टाइट रहते हैं. पूरे चुनाव मोदी पाकिस्तान को याद करते रहे. एयर स्ट्राइक, अभिनंदन, बालाकोट, पुलवामा मोदी के ‘की वर्ड्स’ रहे. ऐसे में पाकिस्तानी मीडिया ने मोदी के एक भाषण की सन्दर्भ सहित व्याख्या की और सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी तैसी करा बैठे.

# हुआ क्या?

हुआ ये कि मोदी जीत के लिए बधाई वाला भाषण दे रहे थे. जीतने के तुरंत बाद का पहला भाषण था. पाकिस्तान भी सुन रहा था. उसमें मोदी ने ‘अभिनंदन’ शब्द का ज़िक्र कर दिया और पाकिस्तान का मीडिया तड़प उठा.

# पहले वीडियो देखिए

और वीडियो के साथ क्या लिखा है ट्वीट करने वाले ने, वो भी पढ़ लीजिए. साफ़ लिखा है कि मीडिया ने ‘अभिनंदन’ शब्द का ग़लत मतलब निकाल लिया. मोदी ने जो अभिनंदन शब्द का इस्तेमाल किया उसके सारे मीनिंग इस तस्वीर में देखिए-

तो इसी अभिनंदन में गड़बड़ा गए पाकी लोग, और अलग मीनिंग लगा लिए अपने हिसाब से. कहने लगे मोदी ने कैद किए गए अभिनंदन को फिर से हीरो के तौर पर पेश किया वगैरह-वगैरह.

# क्या कहा था पीएम मोदी ने

मोदी ने चुनाव 2019 के नतीजे आने पर कई जगह भाषण दिए. उन्हीं भाषणों में से एक भाषण में मोदी ने कहा-

भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक साथी कोटि-कोटि अभिनंदन का अधिकारी है, जिसने निःस्वार्थ भाव से लोकतंत्र का झंडा ऊंचा रखने के लिए देश के सामान्य मानवीय के आशा आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए जी जान से, लोकतांत्रिक तरीके से इस पूरे लोककार्य के उत्सव में सरीख होकर उसकी आन बान शानबढ़ाने में यशस्वी भूमिका निभाई है. 

अब आप कहेंगे कि मोदी जी के इस भाषण में कुछ शब्द अलग से क्यों रंग दिए भाई. इसका भी एक लॉजिक है. थोड़ा फ़नी है इसलिए सीरियस मत होइएगा. लेकिन मोदी जी के भाषण का जो हिस्सा पाकिस्तानी मीडिया को कन्फ्यूज़ कर गया, उसमें ज़्यादा ग़लती एंकर वगैरह की है भी नहीं.

अब जब आपके की-वर्ड (मुख्य शब्द) अभिनंदन, अधिकारी, झंडा, जी जान से, आन बान शान… होंगे तो पड़ोसी मुल्क कन्फ्यूजिया जाएगा ही भाई. एक तो मोदी जी ने ऐसी क्लिष्ट हिंदी बोली कि मत ही पूछो. क्लिष्ट का मल्लब समझ नहीं आया न. आ ही जाता तो बोलते क्यों. क्लिष्ट माने कठिन. तो जब हम ‘हिंदी भाषी’ इतने कन्फ्यूज हो जा रहे हैं तो उन ‘उर्दू ज़ुबान’ वालों का क्या ही क़ुसूर ठहरा भाई.

शायद यही वजह रही होगी कि चैनल में मची आपाधापी के बीच जैसे ही मोदी का भाषण पहुंचा होगा, सुनने वाले ने ‘अभिनंदन’ सुनते ही खटाक से एंकर के लिए स्क्रिप्ट लिख दी होगी कि अभिनंदन को मोदी ने फिर याद किया.

अब क्या कहें, वही कह सकते हैं जो कहने से मोदी जी ये भाषण देने लायक़ बने. वो क्या है?

‘हुआ सो हुआ’.

*इस ख़बर में एक ट्विस्ट है. बूझो तो जानें वाला. अगर पीएम मोदी के भाषण आपको याद रहते हैं तो जान जाएंगे.

नहीं याद आ रहा तो कोई नहीं ज़्यादा दिमाग़ न भिड़ाइए. बस इत्ता जान लीजिए कि पायलट अभिनंदन के वापस आने के बाद मोदी ने ख़ुद कहा था कि ‘आज तक अभिनंदन का मतलब जो भे था लेकिन अब से अभिनंदन शब्द का मतलब बदल जाएगा’

सिवनी जिला अस्पताल से : बच्चा चोरी करने वाले 5 गिरफ्तार

अस्पताल से अपहरण शिशु सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

सिवनी- जिला हासिपिटल से विगत दिनों अपहरण शिशु सहित 5 आरोपी को गिरफ़तार करने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।

आज प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने बताया कि 108 वाहन के चालक आसिफ खान की मदद से ऊक्त घटना को अंजाम देने वाली महिला शिवपुरी जिले के गर्म सुनाज से दुर्गा पति बंटी शर्मा उम्र 30 एवं उसके पति बंटी शर्मा उम्र 25 साल सहित एक नाबालिक लड़की के साथ बच्ची को बरामद करने में सफलता मिली है,आगे बतया गया कि शिवपुरी से पकड़ी गई महिला ने पूछताछ में बतया की कविता रजक पति स्व प्रमोद रजक हड्डी गोदाम सिवनी दवारा बच्ची के अपहरण में मदद की गई थी।

दरअसल सारा मामला बच्चे की चाहत से जुड़ा है आरोपी महिला दुर्गा ने बच्चे के बदले कविता एवं 108 वाहन चालक आसिफ को 50 हज़ार देने का प्रलोभन दिया था, इस सफलता मे टी आई अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक खेमेद्र जेतवार,सी एल सिंगमारे,संजय यादव,सायबर सेल के देवेद्र जैसवाल योगेश ठाकुर,श्याम सुंदर तिवारी,कोतवाली सिवनी के अजय बघेल,सुधीर मिश्रा,राकेस ठाकुर,नितेश राजपूत,बालमुकंद बघेल,का योगदान रहा।

KAMAL NATH ने पार्टी से ऊपर अपने बेटे को रखा: राहुल गांधी

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से नाराज हैं। वो नकुल नाथ को टिकट नहीं देना चाहते थे परंतु कमलनाथ ने जिद करके टिकट हासिल किया। राहुल गांधी का कहना है कि कमलनाथ और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जिद करके अपने बेटों के लिए टिकट लिया। उन्होंने अपने बेटों को पार्टी के हितों से ऊपर रखा है। यह बात राहुल गांधी ने CWC MEETING की मीटिंग में कही। 

राहुल गांधी ने यह बयान केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में दिया। राहुल ने ये भी कहा कि पार्टी के नेता उनके उठाए मुद्दों को आगे ले जाने में नाकामयाब रहे। राहुल ने ये बातें तब कहीं जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कांग्रेस को मज़बूत स्थानीय नेताओं की ज़रूरत है। राहुल गांधी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी बहुत खराब प्रदर्शन किया है जबकि यहां पार्टी की ही सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और अशोक गहलोत ने उनकी इच्छा के ख़िलाफ़ अपने बेटों को टिकट दिलाने की ज़िद की।

बता दें कि मध्यप्रदेश में भी कमलनाथ के खिलाफ आवाज बुलंद हो गईं हैं। कांग्रेस के कई नेताओं एवं मंत्रियों ने कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है। समीक्षकों ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की शर्मनाक हार का एक कारण कमलनाथ सरकार का प्रदर्शन भी बताया। किसान, कर्मचारी और बिजली कटौती के कारण आम आदमी कमलनाथ सरकार से नाराज थे।

राहुलगांधी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है: कमलनाथ

मप्र में कमलनाथ केबिनेट की बैठक के बाद कमलनाथ⁩ ने कहा ⁦राहुल गांधी⁩ ने परिवारवाद पर कोई बयान नहीं दिया। पार्टी का अधिकृत बयान आयेगा। मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया। बता दें कि राहुल गांधी के बयान की खबर दिल्ली में TIMES OF INDIA अखबार में छपी है। 

वाहन दुर्घटना – दो की मौत

सिवनी- जिले के डूण्डा सिवनी थानांतर्गत मण्डला मार्ग पर सोमवार 27 मई की दोपहर एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में दो लोगों की इहलीला समाप्त हो गयी, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलिंग कारोबार से जुड़े तीन व्यापारी दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे भोमा से सिवनी की ओर आ रहे थे। कार क्रमाँक एमपी 22 डीए 4946 की गति काफी ज्यादा थी और वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में दो कार सवारों ने दम तोड़ दिया और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि कार का टायर बर्स्ट हो गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुण्डरई निवासी पूर्व सरपंच भगवान (49) पिता नरसिंह हनवत अपने साढ़ू भाई के बेटे सचिन (29) पिता ख्याल सिंह राहंगडाले निवासी ग्राम दुल्हापुर थाना अरी और कमलेश्वर उर्फ राजू (52) पिता बाल कृष्ण साहू निवासी भोमा के साथ कार क्रमाँक एमपी 22 डीए 4946 में सवार होकर सोमवार को दोपहर के समय भोमा से सिवनी की ओर आ रहे थे।

बताया जाता है कि इसी सफर के दौरान रास्ते में डूण्डा सिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़वानी टेक के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने के कारण कार चालक सचिन ने पॉवर ब्रेक लगाया जिससे कार का टायर बस्ट हो गया। इसके चलते कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराते हुए पलट गयी। इस सड़क हादसे में कार चालक सचिन एवं सामने की सीट पर सवार भगवान हनवत की मृत्यु हो गयी जबकि राजू साहू गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल को शिफा हॉस्पिटल में भर्त्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि दुर्घटना ग्रस्त कार में सवार तीनों लोग मिलिंग कारोबार से जुड़े हुए थे। पुलिस द्वारा घटना की सूचना लगने पर मौके पर पहुँचकर घटना का मुआयना किया गया और फिर मृतकों के शव का पंचनामा बनाकर, पीएम के उपरांत उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।