सिवनी-जिले के कुरई थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम आमटपानी में विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई को 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी
मृतक की मौके पर ही मौत हो गई । कुरई थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम प्रमोद रघुवंशी उम्र 40 वर्ष और आरोपी का नाम कमोद रघुवंशी उम्र 45 वर्ष है,
हत्या का आरोपी कमोद घटना स्थल से फरार हो गया है वही पुलिस द्वारा धारा 302 का प्रकरण दर्ज किया है।
सिवनी । सिवनी से मण्डला रोड पर एक बोलेरो वाहन की टक्कर ट्रक से हो जाने के कारण बोलेरो में सवार 06 यात्री जहाँ घायल हो गये वहीं एक युवक की मौत उपचार के दौरान हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए
बताया कि बोलेरो वाहन क्रमाँक एमपी 20 एचए 9204 में सवार होकर कुछ महिला एवं पुरूष
गुरूवार 30 मई को कान्हीवाड़ा की दिशा से सिवनी की ओर आ रहे थे। बताया जाता है कि
उसी दौरान भोमा के समीप बोलेरो वाहन के चालक ने अपने सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक
करने का प्रयास किया।
बताया जाता है कि ओवरटेक करते समय बोलेरो की टक्कर ट्रक
क्रमाँक सीजी 04 जेए 7457 से हो गयी। इस दुर्घटना के चलते बोलेरो वाहन में सवार
बण्डोल थाना क्षेत्र के ग्राम बलारपुर निवासी जमुना (60) पति करतार सिंह बघेल, रेखा (48)
पति रज्जन सिंह, रानी (41)
पति नरेन्द्र, रामशीला
(50) पति प्रहलाद, सीता (40)
पति महेन्द्र, आनंद (42)
पति टेकचंद बघेल एवं श्रीराम (35) पिता करतार सिंह बघेल घायल हो गये।
दोपहर लगभग दो बजे हुई इस सड़क दुर्घटना के सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ उपचार के दौरान ही श्रीराम बघेल ने दम तोड़ दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। इसी सड़क हादसे के घायलों में शामिल श्रीमति जमुना और श्रीमति रेखा को उनकी गंभीर अवस्था के कारण चिकित्सक के द्वारा उन्हें रेफर कर दिया गया है।
सिवनी । सिवनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आजाद वार्ड निवासी था।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि जित्तू (40) पिता बेनीराम कश्यप ने गुरूवार 30 मई की सुबह फांसी के फंदे पर लटककर अपने जीवन की इहलीला को विराम दे दिया। युवक ने आत्महत्या करने जैसा कदम क्यों उठाया, इस संबंध मंे जानकारी जुटायी जा रही है।
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिये विशेषज्ञों की सीधी भर्त्ती करने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने कहा है कि बेहतर स्वास्थ्य लोगों का अधिकार हो, इसके लिये ..राइट टू हेल्थ.. की दिशा में विचार किया जाये। मुख्यमंत्री श्री नाथ ब्रहस्पतिवार को मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि मरीजों की विशेषकर, ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों की सुविधा को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के उपलब्ध रहने का समय पूर्वान्ह 09 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक निर्धारित किया जाना चाहिये। उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिये अस्पताल परिसर में निजि भागीदारी में डायग्नोस्टिक सेंटर स्थापित करने को कहा।
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा और लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधिक से अधिक कॉर्पाेरेट – सोशल रेस्पांसिबिलिटी फण्ड लाने की दिशा में विशेष प्रयास करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांकों के बीच के अंतर को समाप्त करने के लिये लक्ष्य और समय आधारित रणनीति बनायी जाये। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को सर्वाेच्च प्राथमिकता में शामिल कर परिणाम आधारित योजनाएं बनायें। मुख्यमंत्री ने निजि नर्सिंग कॉलेजों में फेकल्टी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
कमल नाथ ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि डॉक्टर्स अस्पतालों में समय पर उपलब्ध हों और विशेषज्ञों की सेवाएं मरीजों को मिले। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मध्य प्रदेश के लिये जरूरी है कि स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का हर स्तर पर उन्नयन कर उन्हें बेहतर बनाया जाये। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एम.डी. पीएस वेब सर्विस का शुभारंभ किया।
बैठक में मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमति पल्लवी जैन गोविल, सचिव राजीव दुबे एवं स्वास्थ्य आयुक्त नीतेश व्यास उपस्थित थे।
सिवनी– आज दोपहर से ही मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला तेज़ आंधी तूफ़ान के साथ बारिश में जिले के नजदीकी जिले बालाघाट से लालबर्रा लौटते वक्त तेज़ हवा की वजह से वाहन पर एक पेड़ गिर गया |
उस वाहन में दो लोग सफर कर रहे थे , बताया गया कि सवार लालबर्रा निवासी थे, दोनों को मामूली चोटें आई है , जिन्हे गांव वालों की मदद से पेड़ काटकर बाहर निकाल गया ।
बालाघाट। आम आदमी के लिए भगवान कहे जाने वाले डॉ अपने स्वयं ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार बालाघाट के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉ दहके ले बुधवार की रात रात्रि 8 बजे के कायदी पास से गुजर रही कटंगी बालाघाट ट्रेन के ट्रेन के सामने आकर स्वयं की जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार बुधवार को 4 बजे तक डूयटी कि थी, उसके बाद अपने घर के लिए रवाना हुआ था। बालाघाट जिले के रामपायली सोनझरा का निवासी डॉ एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद से कुछ समय पहले से ही शहर के निजी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे परिचित के अनुसार डॉ इस तरह का कदम उठा लेंगे किसी ने भी नहीं सोचा था।
क्योंकि शाम तक ड्यूटी की और फिर अचानक रात में मौत को गले लगा लिया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जून का महीना अपने साथ बढ़ता पारा और कई समस्याओं को साथ लेकर आता है। हमारी दिनचर्या के साथ-साथ हमारा खाना-पीना भी गर्मी के कारण प्रभावित होता है। इस दौरान न केवल बीमारियां बल्कि डीहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इन सबसे बचने के लिए केवल ढेर सारा पानी पीना या संतुलित आहार लेना ही काफी नहीं है बल्कि इससे बचाव के लिए आपको सावधानी बरतना भी जरूरी है।
जून के महीने में आपको पाचन, यूरिन, स्किन से जुड़ी जैसी कई बीमारियां हो सकती है। महानगरों में बढ़ते प्रदूषण और इस भागदौड़ भरी जिंदगी में आपको जानकारी बढ़ाने की जरूरत है ताकि ये बीमारियां कोई घातक रूप न ले ले। हालांकि कुछ एहतियात के साथ इन बीमारियों से बचाव आसान है।
नोएडा स्थित जेपी हॉस्पिटल की इंटर्नल मेडिसिन सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर जीनत अहमद ने जून के इस महीने तपती गर्मी से होने वाले हीट स्ट्रोक से खुद को सुरक्षित रखने के उपाय सुझाए हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=RHbx-l0WwfE
हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय
गर्मी में खूब पानी पीने के अलावा ज्यादा तला भुना खाने से परहेज़ करें।
गर्मी आते ही कोल्ड ड्रिंक्स, आइस-क्रीम का सेवन बढ़ जाता है, जिनके बजाय नारियल पानी, बेल का जूस आदि का सेवन करना चाहिए।
धूप या बाहर से आते ही तुरंत एसी, पंखा न चलायें। इसके साथ ही ठंडा पानी न पीएं।
घर से बाहर जाते वक्त पानी की बोतल के साथ-साथ ग्लूकोज़, इलेक्ट्रोल, नींबू साथ रखें।
सही सनस्क्रीन, फेसवॉश का प्रयोग करें।
मौसमी फल, दही, छाछ आदि का सेवन करें।
धूप में निकलते समय कला चश्मा और टोपी लगायें।
गर्मियों में होने वाली बीमारियां
सनबर्न
तेज धूप त्वचा को कई प्रकार से नुकसान पहुंचाती है, जिसमें से एक सनबर्न। अगर कोई व्यक्ति सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों के संपर्क में आता है तो उसे यह समस्या हो सकती है। सनबर्न के कारण प्रभावित जगह पर जलन होती है और उस जगह का रंग लाल पड़ जाता है। ऐसी भी कई स्थितियां हैं, जहां यह स्थिति स्किन कैंसर का कारण बन जाती है।
बचावः त्वचा को ठंडा रखने क लिए एलोवेरा लोशन, नारियल तेल से मालिश जैसे घरेलू उपचार किये जा सकते हैं
नकसीर फूटना
इस मौसम में कई लोगों की नाक से खून निकलने जैसी दिक्कत हो जाती है। यह स्थिति भले ही खतरनाक न हो लेकिन गंभीर स्वस्थ्य समस्या का एक सूचक है। गर्मियों के दौरान सूखी हवा के कारण नाक की अंदरूनी परत के पास वाली रक्तवाहिनी फट जाती है और नाक से खून आने लगता है। अगर आप भी कभी ऐसी समस्या से दो-चार होते हैं तो नाक के बजाये मुह से सांस लें और ठंडा पानी अपने सिर पर डालें, जिससे खून बहना बंद हो जाएगा।
बचाव के उपायः खून बहते समय सिर को आगे झुकाएं। अगर ऐसा बार-बार होता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
टाइफाइड
टाइफाइड की समस्या की मूल वजह दूषित पानी पीना है।
लक्षणः बुखार, उल्टी, भूख न लगना।
बचाव का उपायः सफाई और साफ पानी की पहुंच का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
पीलिया
रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन होता है जब ये कोशिकाएं टूटती हैं तो हीमोग्लोबिन के टूटने से बिलीरुबिन नामक पीले रंग का पदार्थ निकलता है, यह लिवर से फिल्टर होकर निकलता है, लेकिन लिवर में कुछ दिक्कतों के चलते यह प्रक्रिया ठीक से नहीं कर पाता और बिलीरुबिन बढ़ने लगता है और त्वचा का रंग पीला पड़ने लगता है। इस स्थिति को पीलिया कहते हैं।
लक्षण
आंखों के सफेद भाग का पीला होना, बुखार, थकान रहना इसके मूल लक्षण हैं।
बचाव
साफ पानी, संतुलित भोजन, नशीले पदार्थों से दूरी।
श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीटयूट के यूरोलोजिस्ट सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अतुल गोस्वामी ने गर्मी में होने वाले यूटीआई (मूत्र पथ संक्रमण) के बारे में बताते हुए कहा कि कम पानी पीने से न केवल डिहाइड्रेशन होता है बल्कि आप यूटीआई (मूत्र पथ संक्रमण) जैसे बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। युवतियों में यूटीआई की शिकायत आम है क्योंकि महिलाएं इससे अधिक प्रभावित होती हैं। यह आपकी किडनी पर भी दुष्प्रभाव डाल सकता है।
लक्षण
पेशाब के दौरान जलन होना, पेशाब में बदबू आना, पीठ या निचले पेट में दबाव या दर्द महसूस होना।
बचाव
ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
प्रतिदिन कम से कम 7-8 गिलास मिनरल वाटर या साफ पानी पीएं।
सिवनी कृषि उपकरण की सब्सिडी राशि दिलाने के बदले रिश्वत की मांग करने वाले सहायक यंत्री को 29 मई की शाम लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया ।
लोकायुक्त जबलपुर टीम के अनुसार चंदोरिकला निवासी संतोष सनोडिया ने अभियांत्रिकी विभाग से हारवेस्टर मशीन स्वीकृत करायी थी ।
जिसकी सब्सिटी राशि को स्वीकृत कराने के लिए सहायक यंत्री पी के पारासर ने किसान से दस्तावेजो का सत्यापन करने के लिये 50 हजार रुपये की मांग की थी ।
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रार्थी संतोष सनोडिया द्वारा लोकायुक्त जबलपुर को दी थी । संतोष ओर पारासर ने बातचीत कर रिश्वत की पहली क़िस्त 10 हजार रुपये लेना तय हुआ ।
बुधवार 29 की शाम के समय संतोष के साथ गई । पारासर जब संतोष से मुलाक़ात की ओर पाउडर लगे नोट लेकर जैसे ही रखे ही थे कि लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया ।
लोकायुक्त जबलपुर द्वारा सहायक यंत्री पाराशर के विरुद्ध भ्रस्टाचार अभिनियम की विभिन्न धाराओ के तहत प्रकरण कायम कर मामलो की जाँच में जुट गयी है ।।
सिवनी । मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के थाना बरघाट का यह पूरा मामला है ग्राम मलारा लभान टोला के सावन लाल कुमरे ने अपने छोटे पुत्र दिनेश कुमरे को बड़े भाई जो कि विकलांग है उसके साथ मारपीट करने की बात को लेकर डाटा था जिस कारण दिनेश ने गुस्से में आकर पिता सावनलाल कुमरे की गर्दन में हँसिया मार कर उसकी हत्या कर दी थी ।
बरघाट पुलिस के व्दारा दिनेश कुमरे के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसके विरुद्ध न्यायालय में चालान पेश किया । जिसकी सुनवाही तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सिवनी में की गई ।
शासकीय अधिवक्ता चैतराम चौरसिया एवं उप संचालक अभियोजन रमेश उइके सिवनी के द्वारा पैरवी की गई ओर उनके द्वारा मामले को साबित कर दिनेश कुमरे आरोपी साबित कराया । न्यायालय द्वारा आरोपी दिनेश कुमरे को आजीवन कारावास एंव 5000 रुपये जुर्माने से दंडित करने की सजा सुनाई गई ।
सिवनी । जबलपुर से सिवनी के एक गाँव में अपने रिश्तेदार के यहाँ आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आये एक युवक की पानी में डूबकर मौत हो गयी।
जबलपुर के भेड़ाघाट क्षेत्र निवासी अमित (26) पिता विष्णु पटेल, धनौरा
क्षेत्र के ग्राम साल्हेवाड़ा में अपनी बुआ के यहाँ, मकान के
उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आये हुए थे। बताया जाता है कि अमित, बुधवार 29
मई की सुबह नहाने के लिये समीप ही स्थित अलोन बाँध में नहाने के लिये चले गये।
यहाँ नहाते – नहाते अमित, गहरे पानी वाले क्षेत्र में चले गये
जहाँ वे पानी में डूब गये। इस स्थिति की जानकारी अमित के साथियों के द्वारा तत्काल
परिजनों के साथ ही साथ पुलिस को भी दे दी गयी। मौके पर पुलिस के द्वारा गोताखोरों
की मदद से अमित की तलाश आरंभ की गयी। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे अमित का शव गोताखोरों
को मिल गया।
मृतक का पोस्ट मार्टम करवाये जाने के उपरांत उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में अपनी जाँच आरंभ कर दी है।