Home Blog Page 2065

सिवनी जिले में कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था जांच हेतु समिति गठित

जिले में संचालित कोचिंग संस्‍थानों मेंं सुरक्षा व्‍यवस्‍था की जांच हेतु SDM’s की अध्‍यक्षता में समिति गठित

‍सिवनी// जिले में संचालित समस्‍त कोचिंग संस्‍थानों में सुरक्षा के मददेनजर मूलभूत सुविधा/संशाधन/व्‍यवस्‍थाएं उपलब्‍ध रहने के संबंध में जांच ‍किये जाने हेतु SDM’s की अध्‍यक्षता में समिति गठित की गयी है जिसमें संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार, CEO Janpad, BRRC सहित संबंधित थाना प्रभारी सम्मिलित हैं ।

VIDEO : 3 दिनों से भटक रहा 80 वर्षीय बुजुर्ग : मात्र शक्ति संगठन ने पहुंचाया घर

सिवनी । अक्सर हम देखते है कई कई जगहों पर बुजुर्गों के हालात देखकर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि ये वही बुजुर्ग है जिनके कांधे पर बैठकर हम सबने इस जहां को देखा , बचपन बिताया , दुनिया को समझा । ऐसा की कुछ दृश्य 25 मई की रात्रि करीब 9.30 बजे सिवनी जिले के बाबरिया रोड़ पर देखने को मिला । 80 साल के बुजुर्ग छगनलाल राहंगडाले सड़क के किनारे लेटे हुए थे लोग आते जाते देख रहे थे , परंतु किसी ने उनसे बात तक करना ठीक नही समझा

उसी दौरान मात्र शक्ति संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती रमा वर्मा वहां से जा रही थी बुजुर्ग को जमीन पर पड़ा देखकर उन्होंने तुरन्त संगठन को खबर दी बुजुर्ग छगनलाल ने संगठन को अपनी कहानी सुनाई वो 3 दिन से ऐसे ही घूम रहे है पर किसी ने इंसानियत का परिचय देते हुए उनकी मदद नहीं कि चूंकि रात ज्यादा हो चुकी थी इसीलिए संगठन ने बुजुर्ग को रात भर के लिए वृद्धाश्रम में लाकर रात्रि विश्राम कराया

26 मई की सुबह यूथ विंग समर्पण युवा संगठन के सक्रिय अध्यक्ष आशीष माना ठाकुर , सदस्य नीलेश एवं मातृशक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने बुजुर्ग को उनके गांव बरघाट तहसील के मैली गांव ले जा कर छोड़ा ।

उनके पुत्र ने मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि उनके पिता गुस्सा ज्यादा करते है इसीलिए लड़ाई हो जाती है तब संगठन ने बेटे को समझाया कि अपने पिता के गुस्से को नजरअंदाज कर उन्हें अब बच्चों की तरह पालें क्योंकि दवाओं में नहीं दुआओं में असर होता है क्योंकि अगर इस धरती पर ईश्वर है तो हमारे माता पिता ही है इनके कर्ज को उतार पाना सम्भव नहीं ।

मात्र शक्ति संग़ठन ने खबर सत्ता से बातचीत में सभी लोगो से निवेदन किया कि यदि ऐसे कोई भी व्यक्ति बच्चे महिला हो या पुरुष इस स्थिति में मिलते है तो कम से कम उनसे बातचीत कर परिवार जनों को जानकारी जरूर दे

अवैध यूरिया जप्त

सिवनी। म.प्र. के सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाले छपारा विकासखंड मुख्यालय से भीमगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग में बीते दिवस 25 मई 2019 को एक ट्रक पलट गया था, जिसमें यूरिया भरा हुआ था।

कृषि विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में यूरिया होने की खबर पाकर अमला घटनास्थल पर पहुंचा, जहां पर पाया गया कि पलटे हुये ट्रक में 800 बैग कृभको ब्रांड यूरिया भरा हुआ था। इस यूरिया के संबंध में पूछताछ की गई, जहां यूरिया के दस्तावेज वाहन में नहीं पाये गये। इन परिस्थितियों में आज अधिकारियों ने पूरे यूरिया को अपने कब्जे में ले लिया तथा कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

अनुविभागीय अधिकारी मोरेस नाथ ने बताया गया कि जप्त किया गया ट्रक व यूरिया पुलिस अभिरक्षा दिया गया है। उक्त ट्रक जबलपुर से सिवनी जिले के ग्राम भीमगढ़ जा रहा था। ट्रक में यूरिया के बिल बाऊचर नहीं है जिसकी जांच की जा रही है।

चाकू के प्रहार से युवक घायल

सिवनी । विवाह समारोह के दौरान दो युवकों के बीच हुए विवाद में एक युवक चाकू के वार से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी के आजाद वार्ड निवासी सखाराम (45) पिता हरि प्रसाद कश्यप एक विवाह समारोेह में शामिल होने के लिये मठ मंदिर के समीप गये हुए थे। वहाँ सखाराम का विवाद उन्हीं के पड़ौसी जीतू पिता बलीराम के साथ हो गया।

बताया जाता है कि इसी विवाद के दौरान जीतू ने तैश में आकर सखाराम के ऊपर चाकू से प्रहार करते हुए उन्हें घायल कर दिया। घायल सखाराम को जिला चिकित्सालय में दाखिल करवा दिया गया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

चार साल की बच्ची से दुराचार का प्रयास!

सिवनी । कोतवाली थानांतर्गत रानी दुर्गावती वार्ड में चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुराचार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

कोतवाली पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि रानी दुर्गावती वार्ड निवासी चार साल की एक अबोध बच्ची को गुरूवार 23 मई की रात लगभग दस बजे आरोपी नितिन उर्फ काला पिता विजय बंजारा निवासी रानी दुर्गावती वार्ड के द्वारा नाले के पास ले जाकर, उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया गया।

इस बात की जानकारी अबोध के द्वारा अपने परिजनों को दिये जाने पर शुक्रवार 24 मई को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी नितिन उर्फ काला बंजारा के खिलाफ धारा 363, 366 (ए), 354 आईपीसी, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है अथवा नहीं इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है।

सिवनी : दसवीं असफल विद्यार्थियों के लिये कोचिंग जारी

सिवनी । इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में असफल रहे विद्यार्थियों के लिये निःशुल्क कोचिंग का आयोजन नेताजी सुभाष स्कूल में किया जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पी.एन. वारेश्वा के मार्गदर्शन में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा वर्ष 2019 में अनुत्तीर्ण एवं पूरक प्राप्त छात्र – छात्राओं को शासन की महत्वपूर्ण योजना रूक जाना नहीं.. परीक्षा का लाभ लेने हेतु निःशुल्क कोचिंग क्लासेस प्रतिदिन सुबह 08 बजे से 10 बजे तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा की तिथि तक आयोजित की जा रही है।

इसमें विषय गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामान्य विज्ञान विषयों का अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। बताया गया है कि इस निःशुल्क कोचिंग क्लास में शासकीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य करा रहे योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के द्वारा विषयों का अध्यापन कार्य संपादित किया जा रहा है।

इसमें गणित विषय का अध्यापन शिक्षक विजय शुक्ला नेताजी सुभाषचंद्र बोस शाला एवं एमएलबी के देवेन्द्र चौधरी, अंग्रेजी की कोचिंग सेवानिवृत्त व्याख्याता कमल दास लाहोरी, विज्ञान हेतु शैलेन्द्र साहू नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं सामान्य विज्ञान के लिये कातलबोड़ी के अनिल कुमार बघेल द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

VIDEO : गौ मॉस के आरोपी और उन्हें पीटने वाले गए जेल

सिवनी- विगत 22 मई को जिले की डूंडासिवनी पुलिस ने ऑटो व एक्टिवा वाहन से 140 किलो गौ मांस के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी दीपक पिता हीरालाल मालवीय उम्र 24, अंजुम उर्फ समा पति मकसूद अंसारी उम्र 33 वर्ष विवेकानंद वार्ड सिवनी निवासी, तौशीफपिता रियाज खान उम्र 20 वर्ष हड्डी गोदाम के विरू8 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 5/9 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में 22 मई को ही पेश किया था जहां माननीय न्यायालय ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया था।

बताया कि इसी प्रकरण में गौ मांस परिवहन करते पकडे गए तीनों आरोपियों के साथ मारपीट करने वाले 5 आरोपियों के विरूद्ध शासन की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई तथा आरोपी शुभम पिता संजय बघेल (25) कबीर वार्ड, योगेश पिता दिलीप उईके (19) ग्राम बोरदई, दीपेश उर्फ दिलीप पिता शिवकुमार नामदेव (37) शुक्रवारी, सिवनी, रोहित पिता ज्ञानचंद यादव (22) गोंडी मोहल्ला डूंडासिवनी व श्यामलाल पिता मोहन डहेरिया (42) ग्राम मानेगांव निवासी के विरूद्ध भादवि की धारा 341, 323, 294, 147, 148,149, 327, 354, 25 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर बीते दिवस 24 मई की शाम गिरफ्तार किया जा चुका है।

इन पांचों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय सिवनी के समक्ष पेश किया गया, जहाँ रिमांड पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संपूर्ण घटनाक्रम में सिवनी पुलिस ने अत्यंत तत्परता से कार्य कर कानून व्यवस्था को नियंत्रित रखा है।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

सिवनी- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (2) के अंतर्गत आदेश पारित कर सोशल मीडिया पर व्यक्ति एवं व्यक्ति के समूह पर आपत्ति जनक टिप्पणी तथा भ्रामक प्रचार को प्रतिबंधित कर दिया है। जारी आदेशानुसार व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम तथा अन्य इलेक्ट्रानिक डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर व्यक्ति या व्यक्तियों के समूहों के संदर्भ में अनर्गल, अशोभनीय एवं तथ्यों से परे टिप्पणी जो समाज में विद्वेष की भावना उत्पन्न करती है, को पूर्णतः प्रतिबंधित करते हुए दंड का प्रावधान किया गया है। यह आदेश 7 जून 19 तक लागू रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

Fire in Takshila complex coaching class in Surat, Gujarat kids jumping from top floor

Fire in Takshila complex coaching class in Surat, Gujarat kids jumping from top floor

https://youtu.be/FVWREkaxVpU

ढ़ाल सिंह बिसेन सिवनी के साथ भेदभाव करेंगे ?

सिवनी | बालाघाट संसदीय क्षेत्र से नव निर्वाचित भाजपा सांसद डॉ.ढाल सिंह बिसेन द्वारा कहा गया यह जनता की जीत है और जन-जन की सेवा के लिये समर्पित है। जनता ने हमारे राष्ट्रीय नेत्तृत्व माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर अपना विश्वास जताया है और और देश का नेत्तृत्व एक बार पुनः उन्हें सौंप कर देश के विकास और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के साथ ही मतदाताओं ने उन्हें अपने क्षेत्र की सेवा के लिये जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरा करना ही उनका लक्ष्य और प्राथमिकता है। फेसबुक में सिटी लाइव बालाघाट पेज पर डाली एक वीडियो में ढाल सिंह बिसेन से किसी ने पूछा की उनका ज्यादा समय बालाघाट में निकलेगा पूछने वाले का मतलब ये था की सिवनी और बालाघाट में संसद जी ज्यादा समय बालाघाट को देंगे तब ढाल सिंह बिसेन द्वारा क्या कहा गया नीचे दी वीडियो में देखे