Homeमध्य प्रदेशवनों की कमी से सूखने लगी गंगा नदी

वनों की कमी से सूखने लगी गंगा नदी

Date:

सतना (अंकित तिवारी ) गंगा नदी का पानी कम हो रहा है सहयोगी नदिया लगातार दम तोड़ती जा रही है इन सहयोगी नदियों में मिलने वाली छोटी छोटी वनजा नदिया वनों के कटने वर्षा कम होने के कारण गंगा की सहयोगी नदियों में भी पर्याप्त जल नही रहता इस परिस्थिति में पानी दुर्लभता की ओर बढ़ रहा है

आवश्यकता पानी को रोककर उसके बहाव की गति को कम कर छोटी छोटी नदियों को यदि जीवित कर दिया जाय तो टमस जैसी गंगा की सहयोगी नदी भी सदानीरा होगी और गागा के प्रवाह की भागीदारी मजबूती से कर सकेगी इन्ही सब बातों को देखते हुए छोटी छोटी नदियों को सदानीरा बनाने के लिए सबसे पहिले हमारे साथियो ने बरुआ नदी चुनी और लगभग 46 किलोमीटर की नदी की यात्रा उसके किनारे बसे हुए गांवो से निकालकर लोगो की इस दिशा में भागीदारी तय करने के लिए लोगो को जागरूक करने के लिए ये अभियान चलाया गया

15 जून को नदी पुनर्जीवन यात्रा गढ़ोत गांव परसमनिया पहाड़ से शुरू हुई जल बिरादरी के अरुणत्यागी के नेतृत्व में यात्री दल में पद्मश्री बाबूलाल दहिया विंध्य विकास अभियान के रमेश द्विवेदी मंदाकिनी की माधुरी सिंह बलिराम पटेल ,सुपोषण अभियान के सुरेंद्र दहिया गांव बचाओ के ध्रुव भाई मजदूर अधिकार मंच के अशोक भाई ददोली भाई कमलेश्वर सिंह राजकुमार सिंह बलिराम सिंह रामसजीवन पाल केदार लोधी भगवानदीन कुशवाहा सौखिलाल कोल राकेश वर्मा अनिता गोड़ समेत हर गांव से 10 से 50 साथी सभी गांवो में भागीदार रहे

बरुआ नदी के उद्गम से यात्रा लगभग 15 गांव में भ्रमण करती हुई यात्रा बरुआ टमस के संगम करही गांव के सकरा हार में समाप्त हुई सभी गांवों में यात्री दल का स्वागत गांव के कन्याओ द्वारा कलश सजाकर किया गया गावो में ग्राम सभा की तरह बैठकों का आयोजन किया गया ,10 गांव में जल पंचायतों का गठन किया गया वन समितियों से पंचायतों से लगातार चर्चा की गई जन समुदाय का विशेष योगदान मिला

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related