कोल्ड ड्रिंक्स में छिपकली देखे video , यदि आप भी कोल्डड्रिंक्स पीते होतो रहे सावधान
कोल्ड ड्रिंक्स में छिपकली देखे video , यदि आप भी कोल्डड्रिंक्स पीते होतो रहे सावधान
न्यास द्वारा प्रतिभाओं का सम्म्मान 1 जुलाई को

सिवनी। अपनी सशक्त लेखनी से जिले के विकास की इबारत लिखने वाली पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. विमला वर्मा द्वारा गठित दोनों न्यासों के 6 वे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 1 जुलाई 2019 को किया जा रहा है।
वर्ष 2018 – 2019 की मध्यप्रदेश बोर्ड एवं केन्द्रीय शिक्षा मंड़ल की दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में जिले में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा।
प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रथम को 7 हजार,द्वितीय को 5 हजार और 3 हजार रु. की राशि के साथ सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भी भेंट किया जायेगा। इस वर्ष से प्रतिभावान छात्र से संबंधित शाला के प्राचार्य को भी सम्मानित किया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में न्यास के अध्यक्ष आशुतोष वर्मा ने दी है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सन 2015 में जिले की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. विमला वर्मा ने अपने पिता एवं माता जी की स्मृति में दो न्यास, श्री कृष्ण प्रसाद वर्मा शैक्षणिक न्यास एवं श्रीमती लक्ष्मीबाई वर्मा शैक्षणिक न्यास का गठन किया था। इन दोनो न्यास के लिये उन्होने स्वयं की ओर से 30 लाख रु. की राशि दी थह जिसके ब्याज से प्रति वर्ष छात्रों को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञप्ति में आगे उल्लेख किया गया है कि इन दोनों ही न्यासों के द्वारा प्रतिवर्ष विमला वर्मा जी के जन्मदिन 1 जुलाई को सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। पिछले 5 वर्षें से यह क्रम निरंतर जारी है।
इस वर्ष भी यह कार्यक्रम 1 जुलाई को ही आयेजित किया जा रहा है। इस वर्ष से न्यास के कोषाध्यक्ष श्री अभिषेक निगम द्वारा स्वयं के व्यय से प्रतिभावान छात्रों से संबंधित शाला के प्राचार्यों को भी शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा।
समारोह को सफल बनाने के लिये न्यास के पदाधिकारीगण सर्वश्री शैलेष सक्सेना, सुधीर सक्सेना, रमेश श्रीवास्तव एवं देवधर देवू सक्सेना प्रयासरत है।
सचिव ने लगाए जनपद CEO पर गम्भीर आरोप
सिवनी-जनपद पंचायत सिवनी में पदस्थ सी ई ओ सुमन खातनकर अब नये विवाद में फस गई है,|
आज ग्राम पंचायत बलारपुर में पदस्थ सचिव सियाराम डेहरिया ने एक सरकारी कर्मियों के गृप में मेसेज कर बताया है कि उन्हें 5 माह का वेतन नही दिया गया जिससे उनकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार हो गई,जो हॉस्पिटल में भर्ती हे,
उह्नोने लिखा है कि यदि उनकी पत्नी को कुछ हो जाता है इसकी सारि जबाबदारी जनपद पंचायत सी ई ओ सिवनी की होगी।
मालूम हो की सियाराम डहेरिया सहित 6 सचिवों का विगत 4 माह से वेतन नही मिली है ।दिनांक 8/03/19 को उक्त सभी सचिव का स्थानांतरण हो गया था। चुनाव आयोग के आदेश से स्थानांतरण रुका था।
वेतन का भुगतान हेतु कलेक्टर महोदय एवम जिला सीईओ ,जनपद सीईओ महोदय को आवेदन 1 मई को दिया गया था। जिसमे अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।
12 जून को पुनः कलेक्टर महोदय को वेतन देने हेतु आवेदन दिया गया है।वेतन न मिलने से डहेरिया जी के परिवार में आर्थिक एवं मानशिक समस्या आ गयी है।

भारतीय किसान यूनियन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन

(अंकित तिवारी ) उतरांचल के जनपद हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत जी करेंगे, यह शिविर 16,17 एवं 18 जून को VIP घाट पर संपन्न होगा ।
इस अधिवेशन में देश भर से करीब हजारों किसानो व किसान नेता भाग ले रहे है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अधिवेशन स्थल की व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करेंगे। भारतीय किसान यूनियन देश के किसानों की आवाज उठानेवाला और साथ ही ग्राम विकास की प्रक्रिया में सहयोग देनेवाला एक प्रमुख संगठन बन चुका है।
भारत में किसान समस्याओं व विषमताओं से घिरा रहता है। इस विषमता को दूर करने के लिए देश में भारतीय किसान यूनियन प्रयत्नरत है। भारतीय किसानों का विकास करने के लिए यह संगठन जरूरी है। इसकी स्थापना किसान मसीहा स्व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने की थी। भारतीय किसान यूनियन पिछले तीन दशकों से निःस्वार्थ रूप से अपने ध्येय की ओर अग्रेसर है।
भारतीय किसान यूनियन किसानों के लिये व किसानों द्वारा चलाये जानेवाले संगठन के रूप में आज सारे विश्व में परिचित है।

किसानों को उनकी आर्थिक व सामाजिक प्रगति के लिये संगठित करना व किसानों को आनेवाली कठनाईयॉं और उनकी समस्याओं पर चर्चा, पंचायत आयोजित करना व सरकार के सामने रखना आदि लक्ष्य और उद्देश्य है। भारतीय किसान यूनियन एक पंजीकृत संगठन है। देश का कोई भी किसान इसका सदस्य बन सकता है।
सरकार कृषि उत्पादों के लिए जो समर्थनमूल्य घोषित करती है, उससे भी किसानों का कभी लाभ होता दिखाई नहीं देता है, यह एक विडंबना ही है। असंगठित होने के कारण किसानों का हरदम शोषण ही होता रहा है। और यही कारण है कि किसान उनका गॉंव और खेती छोडकर शहरों की ओर जाने लगा है। इस प्रकार की सारी समस्याओं को दूर करने का भारतीय किसान यूनियन का प्रयास है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन/ प्रवक्ता ने विभिन्न राज्यों से आये किसान प्रतिनिधियों को पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम के विषयों पर विचारविमर्श करेंगे। और किसानो के हित में सोशल मीडिया की ताकत का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने का संदेश दिया जाएगा। अधिवेशन में विभिन्न प्रदेशो के प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे रहे है।
किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों के साथ भारतीय किसान यूनियन की रीति-नीति से परिचित कराने के साथ अधिवेशन का शुभारंभ होगा। और अधिवेशन में आवाहन किया जायेगा कि देश मे हरियाली को बचाने के किसान सभी ग्रामीणों की सहभागिता से वृक्षारोपण व पौधों की देख-रेख कर पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी उठाएं।

लोकतंत्र में किसानों का सम्मान कायम रखते हुए, व्यवस्था के खिलाफ सृजनात्मक संघर्ष के लिए, अहिंसात्मक आंदोलन और प्रदर्शन एक प्रभावी माध्यम है। किसानों के हक की आवाज उठाने में यह ध्यान रखें कि राष्ट्रीय संपत्ति व जन-जीवन को नुकसान न पहुंचे। प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को हो रही समस्या पर भारतीय किसान यूनियन सरकार से बात करेगी।
किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों व पानी की समस्या आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। और जैविक खेती व फूड प्रोसेसिंग पर भी चर्चा होगी।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत … आदि मौजूद रहेगें।
शिवराज सिंह चौहान को फिर मध्यप्रदेश से बाहर करने की कोशिश

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा में ‘अंगद के पांव’ शिवराज सिंह चौहान (SHIVRAJ SINGH CHOUHAN) को एक बार फिर मध्यप्रदेश (MADHYA PRADESH) से हिलाने यानी बाहर निकालने की कोशिश की गई है। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ लामबंदी तेज हो गई है। इस बार शिवराज सिंह को भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का प्रमुख बनाया गया है।
बता दें कि आज दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, सुहास भगत के साथ मीटिंग में शामिल होने गए थे। इसी बैठक में शिवराज सिंह चौहान को नई भूमिका के लिए तय किया गया। हालांकि प्रचारित किया जा रहा है कि राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का प्रमुख बनाकर शिवराज सिंह को एक बड़ा अवसर दिया गया है। इस तरह वो मैन स्ट्रीम में आ गए हैं।
मध्यप्रदेश को शिवराज मुक्त करने की कोशिश
बता दें कि भाजपा में मध्यप्रदेश को शिवराज सिंह मुक्त करने की कोशिशें लगातार जारी हैं। मानें या ना मानें भाजपा का 109 सीट पर सिमटना भ इसी अभियान का हिस्सा था। भाजपा के लगभग सभी गुट यह चाहते हैं कि शिवराज सिंह का उपयोग अब देश के उन हिस्सों में किया जाए जहां भाजपा कमजोर है। जैसे कैलाश विजयवर्गीय को पश्चिम बंगला में भेजकर किया गया।
राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग! : सिवनी निवासी चालक की सक्रियता से टला हादसा
बैतूल । बैतूल में गुरुवार तड़के राजधानी एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बन गई। तेज रफ्तार में चल रही ट्रेन में लगी आग से हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस राजधानी एक्सप्रेस को सिवनी निवासी अनिल श्रीवास्तव चला रहे थे। उन्होंने आनन फानन ट्रेन को रोका। हड़बड़ाए यात्री जान बचाकर ट्रेन के नीचे आ गए। ट्रेन की आग बुझाई गई। जल रहे हिस्से को काटकर अलग किया गया। उधर पीछे से आ रहे केरला एक्सप्रेस काटी हुई बोगियों से भिड़ गई और उसमें भी आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुई है।
चेन्नै सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन दिल्ली जा रही था। ट्रेन सुबह लगभग तीन बजे बेतूल के पास पहुंची थी कि तभी ट्रेन से जुड़े जेनेटर कार में आग लग गई। ट्रेन में आग लगने की सूचना तब लगी जब ट्रेन नरखेड़ और दारीमेटा स्टेशनों के बीच से गुजरी।
आग लगने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां मंगवाई गई। इधर ट्रेन में आग की खबर के बाद यात्री दहशत में आ गए और ट्रेन से उतरकर भागने लगे। किसी तरह यात्रियों को समझाया गया। उन्हें दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया और जले से कोचों को ट्रेन से काटकर अलग करके ट्रेन आगे रवाना की गई।
इधर जिन कोचों को काटकर अलग किया गया उसमें पीछे से आ रही केरला एक्सप्रेस भिड़ गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई जिसके बाद ट्रेन झटके से रुक गई लेकिन इस ट्रेन ने भी आग पकड़ ली। आग को बुझाया गया। हालांकि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। बाद में केरला एक्सप्रेस को वापस पीछले स्टेशन पर भेजा गया। इस दौरान लगभग छह घंटे तक ट्रेन रूट बाधित रहा।
प्रधान पाठक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप
सिवनी । प्राथमिक शाला की एक सहायक शिक्षिका के द्वारा अपने प्रधान पाठक पर छेड़छाड़ किये जाने का आरोप लगाया गया है। मामला घंसौर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम मलखेड़ा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षिका के द्वारा पुलिस को बताया गया है कि शाला के प्रधान पाठक, ग्राम लिमतरा निवासी गोपाल प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा उन्हें पिछले कई दिनों से मोबाईल पर मैसेजेस किये जा रहे थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शिक्षिका ने बताया कि मैसेजेस भेजने के लिये उसके द्वारा प्रधान पाठक गोपाल प्रकाश श्रीवास्तव को मना भी किया गया लेकिन गोपाल प्रकाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। इसी बीच शाला में अकेला पाकर गोपाल प्रकाश के द्वारा शिक्षिका का हाथ पकड़ लिया गया। शाला के प्रधान पाठक की हरकतों से परेशान होकर पीड़ित शिक्षिका के द्वारा पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करा दी गयी जिस पर पुलिस ने अपनी जाँच आरंभ कर दी है।
अज्ञात कारणों से नवयुवक ने लगायी फाँसी
छपारा । नगर के एक नवयुवक ने फाँसी लगाकर अपने जीवन की इहलीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ठीक पीछे रहवासी क्षेत्र के एक मकान में बीती 12 जून की रात्रि 24 वर्षीय नवयुवक शरद यादव पिता बसौड़ी यादव को अपने घर पर लगभग 11 बजे साड़ी के बने फंदे पर लटकते हुए उसकी नवविवाहित पत्नी ने देखा जिसके बाद उसने घर के और लोगों को खबर दी।
इसके उपरांत तुरंत परिजनों ने युवक को नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहाँ युवक को चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने युवक की मौत को लेकर अपनी जाँच प्रारंभ कर दी है। मृतक के परिवार के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि बीते मई माह की 15 तारीख को मृतक की शादी चमारी क्षेत्र के ग्राम खमरिया में हुई थी।
मृतक पेशे से ईट भट्टा की खदान में मजदूरी का कार्य किया करता था। वह अपनी बुआ श्यामा बाई के यहाँ चार भाई और एक बहन के साथ कई वर्षों से रहता था। युवक की मौत से एक और जहाँ मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है वहीं दूसरी ओर वार्ड वासियों को जैसे ही युवक की आत्महत्या की खबर सुनकर वे सभी भी स्तब्ध हैं।
नाबालिग बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाला आरोपी छिंदवाड़ा से गिरफ्तार
नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं बलात्कार करने का आरोपी छिंदवाड़ा से गिरफ्तार

सिवनी। मेजर ध्यानचंद वार्ड सिवनी निवासी एक नाबालिग बालिका के दिनांक 5 जून 2019 की शाम करीब 7:00 बजे घर से बिना बताए अचानक चले जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 376/ 2019 धारा 363 भारतीय दंड विधान अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कायम किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के द्वारा उक्त नाबालिग बालिका की शीघ्र दस्तयाबी के लिए निर्देश दिए गए। टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहूत नाबालिग बालिका को जिला छिंदवाड़ा के ग्राम जमुनिया थाना कुंडीपुरा में शाहरुख बेग पिता सलीम बेग उम्र 19 साल निवासी हड्डी गोदाम सिवनी के कब्जे से दस्तयाब किया गया ।
नाबालिग बालिका को आरोपी शाहरुख द्वारा बहला- फुसलाकर सिवनी से अपने साथ भगा ले जाकर छिंदवाड़ा में ग्राम जमुनिया में रहने वाले अपने बड़े पिता के लड़के जाहिद मंसूरी के घर पर रख कर शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार किया ।
कोतवाली पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी शाहरुख बेग को धारा 363, 366, 376 भारतीय दंड विधान एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट तथा जाहिद मंसूरी पिता जलील मंसूरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम जमुनिया थाना कुंडी पुरा जिला छिंदवाड़ा को धारा 120 भारतीय दंड विधान में गिरफ्तार किया गया है ।
अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में टीआई कोतवाली अरविंद जैन के साथ उपनिरीक्षक ममता परस्ते उप निरीक्षक देवेंद्र उइके , आरक्षक चंचलेश एवं अरुण झरे के द्वारा त्वरित करने पर पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है
