Home Blog Page 2049

सिवनी : अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Seoni murder
Seoni Madhya Pradesh

सिवनी । सिवनी के एसपी कुमार प्रतीक के नेत्तृत्व में पुलिस पूरे एक्शन मोड में नज़र आ रही है। थानों में पहुँचने वाले मामलों में पुलिस के द्वारा अत्यंत सूक्ष्मता के साथ पड़ताल की जा रही है। शायद इसी का नतीज़ा है कि उगली थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई एक हत्या के मामले के आरोपी को पुलिस ने अल्पावधि में ही नागपुर से धर दबोचा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उगली पुलिस को बीते रविवार 30 जून को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खैरी में स्थित तालाब की पार पर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर उगली थाना प्रभारी हेमंत बावरिया मौके पर जा पहुँचे। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केवलारी के.आर. कर्वेती भी मौके पर जा पहुँचे।

शव की जानकारी आसपास के गाँवों में भेजी गयी जिसके बाद मृतक की शिनाख्त ग्राम खैरी के ही निवासी राम किशन (55) पिता शिव लाल बरमैया के रूप में की गयी। शव के मिलने की सूचना के उपरांत पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के द्वारा पुलिस बल को समुचित निर्देश दिये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खाण्डेल भी मौके पर जा पहुँचे और इस अंधे कत्ल को सुलझाने के संबंध में उन्होंने भी थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिये।

जाँच के दौरान पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों से पूछताछ की गयी जिसके बाद यह बात निकलकर सामने आयी कि मृतक के गाँव में ही निवास करने वाला सेवकराम उईके घटना की रात्रि लगभग 12 बजे मृतक के घर पहुँचा था जहाँ उसके द्वारा कहा गया कि मृतक के तालाब में 03-04 लोग मछली मार रहे हैं। इसके बाद मृतक की पत्नि श्रीमति लक्ष्मी बरमैया ने सेवकराम से अपने घर जाने के लिये कहा गया।

इस जानकारी के बाद पुलिस के द्वारा सेवकराम उईके की तलाश आरंभ कर दी गयी जो गाँव से फरार पाया गया। सेवकराम उईके की तलाश करने के लिये पुलिस के द्वारा दो दलों का गठन किया गया। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि सेवकराम उईके नागपुर में है जिसको वहाँ से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल गयी।

सेवकराम उईके से जब पुलिस के द्वारा पूछताछ की गयी तब उसने पुलिस के सामने हत्या को अंजाम देना कुबूल कर लिया। सेवकराम उईके ने बताया कि वह जब मृतक के घर से रात्रि में वापस लौट रहा था तभी मृतक राम किशन बरमैया उसके पीछे – पीछे आया और भद्दी गालियां देते हुए सेवकराम उईके से कहा कि उसने झूठ बोला है और इसी के साथ मृतक राम किशन बरमैया ने सेवकराम उईके को दो थप्पड़ भी जड़ दिये।

इसके बाद मृतक राम किशन बरमैया तालाब की ओर चला गया। अपने साथ हुए व्यवहार से सेवकराम उईके आवेश में आ चुका था और उसने अपने घर की बाड़ी से एक मोटी लकड़ी निकाली और वह भी तालाब की ओर चला गया। तालाब की पार पर सेवकराम को राम किशन मिला जिस पर सेवकराम ने लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले के चलते राम किशन वहीं गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

हत्या की उक्त घटना को अंजाम देने के बाद सेवकराम उईके वहाँ से भाग निकला। आरोपी सेवकराम उईके को पुलिस के द्वारा धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश कर दिया गया। इस पूरे मामले को सुलझाने में उगली थाना प्रभारी और उनके दल की तत्परता का सराहनीय योगदान रहा।

शराब के नशे में रॉयल एनफील्ड से फटाके फोड़ने वाले गिरफ्तार

शराब के नशे में एनफील्ड मोटरसाइकिल से फायर की आवाज निकाल कर चलाते हुए नव युवक गिरफ्तार

सिवनी । हाल ही में सिवनी नगर में कुछ मनचले युवकों द्वारा एनफील्ड मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया जा कर चलती मोटर साइकिल से गोली चलने जैसी आवाज निकाली जाती है ।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के द्वारा इस तरह के न्यूसेंस करने वाले मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं ।

03 जुलाई 2019 की देर रात करीब 12:30 बजे बारापत्थर इलाके में बाहुबली चौक से एक बिना नंबर की इनफील्ड मोटरसाइकिल में सवार नवयुवकों द्वारा एनफील्ड मोटरसाइकिल से गोली चलने की आवाज निकाल कर न्यूसेंस किए जाने की जानकारी टी.आई. कोतवाली अरविंद जैन को मिलने पर पुलिस द्वारा सूचना पर तत्काल भाग रहे उक्त युवकों का पीछा किया और नीलांजना चौक के पास एक बिना नंबर की एनफील्ड मोटरसाइकिल में सवार दो लोगों को शराब के नशे में खतरनाक तरीके से मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नशे की हालत में पकड़े गए शांतनु गुरंग पिता रामकुमार गुरंग उम्र 23 साल निवासी बारापत्थर सिवनी एवं शशांक तिवारी पिता अशोक तिवारी उम्र 27 साल निवासी बारापत्थर सिवनी का जिला अस्पताल से मेडिकल परीक्षण कराया गया जो डॉक्टर द्वारा शराब पीने की पुष्टि किये जाने पर पकड़े गए युवकों से बिना नंबर की इनफील्ड मोटरसाइकिल जिसमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ है, को जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के द्वारा इस तरह मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा कर तरह-तरह की तेज आवाज निकाल कर न्यूसेंस करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया है ।

कोतवाली पुलिस द्वारा सख्त अपील की गई है कि मोटरसाइकिल चालक अपने वाहन से मॉडिफाइड साइलेंसर निकाल दें , साथ ही मोटर मैकेनिक का काम करने वाले दुकानदारों को आगाह किया गया है कि वह मोटरसाइकिल में इस तरह के मॉडिफाइड साइलेंसर ना लगाएं जिससे आम लोगों को परेशानी हो। कोतवाली पुलिस के इस अभियान की आम नागरिकों के द्वारा सराहना की जा रही है।

पुलिस को मिली सफलता नकली नोट चलाने वाला गिरफ्तार : Chhindwara

Chhindwara News

छिंदवाडा / Chhindwara जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु श्री मनोज राय पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा ( Chhindwara ) श्री शशांक गर्ग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार श्री दीशेष अग्रवाल नगर पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली सियाराम सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम-: एएसआई राघवेंद्र उपाध्याय ,प्रधान आरक्षक 524 प्रदीप शर्मा , आरक्षक परवेज आजमी , आरक्षक लीलाधर कुसमरिया, आरक्षक शेर सिंह द्वारा लगातार संदिग्धों एवं अपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा रही थी

दिनांक 02.07.2019 को मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध प्रदीप कुमार त्रिपाठी पिता गिरीश त्रिपाठी 29 वर्ष निवासी सोनी मोहल्ला लालबाग छिंदवाड़ा को चंदन गांव में नकली नोट चलाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया तथा आरोपी के कब्जे से 1250/- रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं l पुलिस टीम द्वारा आरोपी से सघनता से पूछताछ की जा रही है जिससे नकली नोट चलाने वाले गिरोह के पर्दाफाश होने की पूर्ण संभावना हैl

मंदिर की दानपेटी से चोरी करने वाले 3 नाबालिक गिरफ्तार

Seoni News । एमपीईबी कॉलोनी सिवनी में बने दुर्गा माता के सार्वजनिक मंदिर में देखरेख का काम करने वाले सुधांशु आसटकर के द्वारा थाना कोतवाली में ०२ जुलाई २०१९ को सिवनी कोतवाली थाणे में रिपोर्ट की गई , रिपोर्ट में जानकारी दी गयी की 2 जुलाई 2019 की शाम को मंदिर में पूजा के लिए पहुंचने पर मंदिर की दानपेटी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे दान की नगदी राशि और घंटी थाली आदि पूजन सामग्री कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर लिया है, उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 461/ 19 धारा 379 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिवनी (seoni) श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन में टीआई ( Seoni Ti )कोतवाली अरविंद जैन ने तत्काल रिपोर्ट होने के 4 घंटे के भीतर घटनास्थल पर बारीकी से जांच कर उक्त वारदात को अंजाम देने वाले डूंडा सिवनी थाना अंतर्गत निवासी तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर मंदिर की दानपेटी से चोरी किए गए 11 00 रुपए नगद , दो पीतल की घंटियां एवं पूजा की थाली बरामद की है । पकड़े गए तीनों आरोपी 16 – 17 वर्ष की उम्र के नाबालिक हैं जो मोबाइल , जूते और अच्छे कपड़ों के शौक की पूर्ति करने के लिए मंदिर में दान राशि को चोरी करना बताएं ।

पकड़े गए आरोपियों से सिवनी शहर के अन्य मंदिरों से दान पेटी में चोरी किए जाने की संभावना को देखते हुए पूछताछ की जा रही है । आरोपियों की तत्काल धरपकड़ में कोतवाली टी आई अरविंद जैन के साथ सहायक उपनिरीक्षक सी.एल. सिंगमारे आरक्षक राकेश , नितेश, बालमुकुंद के द्वारा तत्परता से कार्य किया गया।

अधूरा निर्माण कार्य बना परेशानी का कारण

सिवनी-जिले की केवलारी विकासखण्ड के ग्राम नवीन पलारी पोस्ट खैरा पलारी तहसील केवलारी जिला सिवनी में पलारी चौराहा से जबलपुर रोड सी सी रोड का निर्माण कार्य हुआ है

जिसमे ठेकेदार द्वारा ग्राम नवीन पलारी में पुलिया कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे बारिश का पानी रुक रहा है और भारी मात्रा में कीचड़ दलदल हो गया है जिससे स्कूल के छात्र छात्रों और किसानों को आने जाने में दिक्कत हो रही है

भारी वाहन को लाने ले जाने में भारी समस्या हो रही है इस विषय मे ग्रामीणों के द्वारा सी एम हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से उच्च अधिकारी को सूचना दी गयी फिर भी आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नही हुई है

पति ने छीने पैसे ,पत्नी ने लगाई आग | हुई मौत

सिवनी- जिले के कुरई थाने के ग्राम कमकासुर निवासी देवकी पति भगतसिह उम्र 20 वर्ष की आज उपचार के दौरान मौत हो गई है।

पुलिस चौकी जिला हॉस्पिटल से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 1 जुलाई को देवकी के पति भगत सिंह ने कुछ कार्य हेतु पत्नी से 300 रूपये छीन लिया था, जिसके बाद आवेश में आकर देवकी ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी

जिसके बाद उन्हें चिकित्सालय में उपचार हेतु भारती कराया गया किन्तु आज 2 जुलाई को घायल की दुखद म्रत्यु हो गई है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर् पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा गया है।

सनसनीखेज हत्या का खुलासा

सिवनी-दिनांक 28/06/2019 को करीब 11.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बम्हनी,थाना कान्हीवाड़ा अंतर्गत एक अज्ञात लाश सागर नदी में पडी है।सूचना रवाना होकर उक्त लाश की पहचान कु.दीपा राना पिता स्व. अंकरी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बम्हनी थाना कान्हीवाड़ा के रूप में हुई। जो कि दिनांक 23/06/2019 से अपने घर से लापता थी एवम दिनांक 25/06/2019 को इसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया था ।

विवेचना दौरान मृतिका की हत्या होना पाया जाने पर दिनांक 30/06/2019 को अपराध कायम किया गया।घटना के संबंध में दिनांक 01/07/2019 को संदेही अखलेश इनवाती से पूछताछ करने पर स्वंय द्वारा हत्या करना कबूल किया गया।आरोपी ने बताया कि मृतिका से 2 साल से प्रेम संबंध था

मृतिका द्वारा 23/06/2019 को फ़ोन करके घटना स्थल(सागर नदी के किनारे महुआ पेड़ के पास) पर बातचीत करने बुलाया गया था। जहाँ मृतिका द्वारा 10000 रु की मांग किये जाने और नही देने पर सबको प्रेमसंबंधों के बारे में बता देनी की बात पर मृतिका के दुपट्टे से गला घोंटकर मारने के बाद कमर पर दुपट्टे से पत्थर बांधकर सागर नदी में फेंक दिया था।और उसका मोबाइल भी नदी में फेंक दिया था।

आरोपी के मेमोरेंडम पर घटनास्थल से समक्ष गवाहन मृतिका का मोबाइल जप्त किया गया ।एवम आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महो., श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवम श्रीमान sdop महो. के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु dsp दुर्गेश आर्मो, उनि. मरावी,उनि चित्रा कमरे, सउनि ज्योति चौरसिया सउनि जायसवाल, सउनि परतेती, सउनि प्रजापति, प्र आर. 419,142,227,427 तथा आर. 225, 488, 361, 444, 258, 98, 08, 656 की भूमिका अहम रही।

शुरुवाती बारिश में सिवनी की सड़के हुई नाले में तब्दील

जरा सी बारिश में सिवनी की सड़के हुई नाले में तब्दील
VIDEO देखे खबर के अंत में

सिवनी- जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के तमाम निर्देशों का भी नगर पालिका सिवनी में वर्षो से पदस्थ सफाई अधिकारी रजक पर कोई असर नही पड़ रहा है, जिसका परिणाम विगत 30 जून की शाम नगर में हुई बारिश के बाद स्पस्ट रूप से दिखाई दिया, जब नगर की अधिकांश रोडे नालो में तब्दील हो गई.

नालो एवं नालियों पर किये गए कच्चे एवं पक्के अतिक्रमण हटाने में नाकांमी के चलते नपा का सफाई अमला वर्षा के पूर्व पालस्टिक सहित अन्य सामग्री की सफाई नही कर पाया और कल बारिस होते नालो एवं नालियों में भरी गन्दी सामग्री कीचड़ बनकर सड़कों पर बहती नजर आई।

गूगल क्रोम छोड़ो Brave ब्राउजर यूज़ करो, और कमाओ पैसे इस तरह

सिवनी // 200 करोड़ यूजर वाले ब्राउजर गूगल क्रोम को टक्कर देने के लिए Brave ब्राउजर लॉन्च हो गया है। इंटरनेट ब्राउजिंग की दुनिया में लॉन्च हुए इस ब्राउजर की खास बात है कि यह थर्ड पार्टी ऐड्स और कूकीज को ऑटोमैटिकली ब्लॉक कर देता है। यह ब्राउजर यूजर को ऐड (विज्ञापन) देखने का भी ऑप्शन देता है। साथ ही यूजर अगर इस ब्राउजर पर मौजूद ऐड्स को क्लिक करते हैं तो उन्हें यह पैसे भी देगा। डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

ब्रेव ब्राउजर ऐडवर्टाइजिंग के नए मॉडल को लेकर तैयार है और उसका दावा है कि वह ऐड देखने वाले यूजर्स को रेवेन्यू का 70 प्रतिशत हिस्सा देगा। बचे हुए 30 प्रतिशत ब्राउजर के डिवेलपर्स के हिस्से में जाएंगे। ब्राउजर के इस नए ऐडवर्टाइजिंग मॉडल में हिस्सा लेने वाले यूजर्स को कंपनी इस साल 60 से 70 डॉलर तक का भुगतान करेगी। वहीं 2020 में यह 224 डॉलर तक होने की संभावना है। डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

हाल में कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘ब्रेव ऐड्स के जरिए हम ऑनलाइन ऐडवर्टाइजिंग सिस्टम को पूरी तरह बदल रहे हैं जो आक्रामक होने के साथ ही बेकार भी हो गया था।’

ब्रेव एक ओपन सोर्स क्रोमियम बेस्ड ब्राउजर है जिसने स्पीड, सिक्यॉर ब्राउजिंग और क्विक नैविगेशन के मामले में गूगल क्रोम को पीछे छोड़ दिया। अपनी सर्विस के कारण ब्रेव मोजिल्ला फायरफॉक्स के बाद सबसे बेस्ट ब्राउजर बन गया है। इस लिस्ट में ऐपल सफारी तीसरे नंबर और गूगल क्रोम चौथे स्थान पर है। लिस्ट को toptenreviews.com रीव्यूइंग पोर्टल ने जारी किया है।

ब्रेव को सबसे पहले साल 2018 में आईओएस के लिए लॉन्च किया गया था। हालांकि अब यह ऐंड्रॉयड के साथ ही मैकओएस, विंडोज और Linux पर भी उपलब्ध है। ब्रेव की वेबसाइट की मुताबिक यह ब्राउजर क्रोम की तुलना में डेस्कटॉप पर दोगुना और मोबाइल पर आठ गुना तेज काम करता है। डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

ब्रेव ब्राउजर की सबसे खास बात है कि इसके सर्वर यूजर्स के ब्राउजिंग डेटा को ना ो देखते हैं और ना हीं स्टोर करते हैं। साथ ही यह यूजर्स को प्रिवेसी सेटिंग कस्टमाइज करने का ऑप्शन भी देता है जो क्रोम पर उपलब्ध नहीं है। डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

तेलंगाना में महिला पुलिस पर चले लट्ठ|TELANGANA NEWS

नेताओं ने मध्य प्रदेश में बल्ला के बाद तेलंगाना में महिला पुलिस पर लट्ठ चलाए

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक द्वारा सरकारी अधिकारी की बल्ले से पिटाई को सोशल मीडिया पर जिस तरह से सही ठहराया गया, नेताओं के हौंसले बढ़ गए हैं। दमोह में एक नेता ने कंधे पर बल्ला रखकर अधिकारी को धमकाया तो सतना में नपाध्यक्ष व समर्थकों ने सीएमओ को लाठियों से मरणसन्न कर दिया। अब तेलंगाना में भी नेताओं ने महिला फॉरेस्ट गार्ड को लाठियों से पीट दिया। 

विधायक के भाई ने हमला किया

तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया है। टीआरएस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और महिला वन रक्षकों की बुरी तरह पिटाई कर दी। यह घटना सूबे के कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले के सिरपुर कागजनगर इलाके की है। आरोप है कि हमलावरों का नेतृत्व टीआरएस के विधायक कोनेरु कोनप्पा के भाई कृष्णा कर रहे थे। कृष्णा के नेतृत्व में टीआरएस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमलावरोें ने महिला वन रक्षकों को भी नहीं बख्शा। महिला वनकर्मियों के साथ भी मारपीट की। इस हमले में घायल वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘मुझ पर कृष्णा ने हमला किया। वो विधायक कोनेरु कोनप्पा के भाई हैं।

निकाय के चेयरमैन भी हैं कृष्णा

बताया जाता है कि कृष्णा स्थानीय निकाय के चेयरमैन भी हैं। गौरतलब है कि किसी नेता द्वारा किसी अधिकारी-कर्मचारी पर हमला किए जाने का यह पहला मौका नहीं है। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और इंदौर से विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी नगर निगम के एक कर्मचारी की क्रिकेट के बल्ले से पिटाई की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटना के बाद विधायक की हिंसक कार्रवाई को सोशल मीडिया पर उचित ठहराया गया एवं जेल से रिहा होने पर किसी क्रांतिकारी की तरह विधायक का स्वागत किया गया। 

https://youtu.be/XKZf-hsHnE0