Home Blog Page 2042

अब शराब पीकर वाहन चलाने पर 10 हजार का जुर्माना!

सरकार ने परिवहन के नियमों में किया भारी फेरबदल

भोपाल । परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की कवायद के बाद भी सड़क हादसों में कमी न हो पाने के कारण राज्य सरकार ने परिवहन के नियमों में भारी फेरबदल किया है।

यातायात पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद प्रदेश में सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। प्रदेश में हर दिन 31 लोगों की मौत सड़क हादसों की वजह से हो रही है। पीटीआरआई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2018 में हुए सड़क हादसों में 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हर साल हादसों से मौत का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ट्रैफिक नियमों के होने के बावजूद ज्यादातर लोग इनका पालन नहीं कर करते है।

ट्रैफिक नियमों का पालन मजबूती से किया जाए, इसके लिए मोटर व्हीकल एक्ट 1988 में बदलाव कर मोटर व्हीकल (संशोधन) बिल 2019 को लोकसभा में पास किया गया। ये बिल अप्रैल 2017 में भी लोकसभा में पास हुआ था, लेकिन राज्यसभा में पास नहीं होने के कारण अटक गया था लेकिन अब मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव के बाद विभिन्न प्रकार के ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर ज्यादा सजा होगी और जुर्माना भी ज्यादा लगेगा।

जानिए कौन सा नियम तोड़ने पर कितना जुर्माना लगेगा . . .

सीट बेल्ट नहीं लगाने पर पहले 100 रूपए जुर्माना लगता था, अब 1000 रूपए लगेगा। गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल से बात करते पकड़े जाने पर पहले 1000 रूपए जुर्माना लगता था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5000 रूपए कर दिया गया है। बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर अभी तक 100 रुपए का जुर्माना था लेकिन अब 1000 रूपए का जुर्माना और तीन महीने के लिए लाइसेंस जब्त करने का प्रावधान है।

बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर धारा-181 के तहत पहले 500 रुपए जुर्माना लगता था, अब 5000 रुपए लगेगा। बिना योग्यता गाड़ी चलाने पर धारा-182 के तहत पहले 500 रूपए का जुर्माना था, जो अब बढ़कर 10 हजार रुपए कर दिया गया है। अगर आप शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए तो धारा 185 के तहत पहले 2000 रूपए का जुर्माना था, जो अब पांच गुना बढ़ाकर 10 हजार रूपए कर दिया गया है।

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पहले 100 रूपए का जुर्माना लगता था, अब 500 रुपए जुर्माना लगेगा। गाड़ी की तय स्पीड ये ज्यादा तेज चलाने पर धारा 182 के तहत पहले 400 रूपए जुर्माना लगता था, अब हल्के वजन की गाड़ियों पर 1000 और मध्यम दर्जे की पैसेंजर गाड़ियों पर 2000 रूपए जुर्माना लगेगा।

ट्रैफिक विभाग के आदेश को नहीं मानने (धारा-179) पर पहले 500 रुपए का जुर्माना था, अब 2000 रुपए लगेंगे। नाबालिग वाहन चलाते हुए मिला तो गाड़ी मालिक या पैरेंट्स दोषी होंगे। 25,000 का जुर्माना या 3 साल की सजा का प्रावधान है। कोई भी सरकारी कर्मचारी अगर ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं, तो उनसे दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा।

बिना लाइसेंस के अनधिकृत वाहन चलाने पर धारा-180 के तहत पहले 1000 रुपए का जुर्माना लगता था, अब 5000 रूपए लगेगा। ओवर लोडिंग करने पर पहले 2000 रूपए और 1000 रूपए प्रति टन के हिसाब से जुर्माना था अब इसे बढ़ाकर 20 हजार और 2000 रूपए प्रति टन कर दिया गया है।

एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर धारा-194ई के तहत पहली बार 10000 रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। बिना इंश्योरेंस के गाड़ी चलाने पर धारा-196 के तहत पहले 1000 रूपए का जुर्माना लगता था, अब इसे बढ़ाकर 2000 रूपए कर दिया गया है।

स्कूलों में दीवाली की छुट्टी अब 24 दिन की होगी: MP SCHOOL DIWALI VACATION

MP SCHOOL DIWALI VACATION

MP SCHOOL DIWALI VACATION

भोपाल। प्रदेश के स्कूलों में अब अवकाश (VACATION DAYS) के दिन जल्द बढ़ने वाले हैं। कुछ सालों पहले जैसे दशहरे से दीवाली तक (DUSSEHRA TO DIWALI) 24 दिनों की छुट्टियाँ (24 DAYS VACATION) एक साथ होती थीं, उसी तर्ज पर अब स्कूलों में छुट्टियाँ होंगी। मध्य प्रदेश विधानसभा (VIDHANSABHA) में विधायकों ने इस पर अपनी प्रारंभिक स्वीकृति भी दे दी है।

स्कूल शिक्षा विभाग (SCHOOL EDUCATION DEPARTMENT) से मत लेने के बाद अवकाश की प्रक्रिया पर आगे काम किया जाएगा। संभावना यही है कि अब 24 दिनों की छुट्टियाँ स्कूलों में रहेंगी।अपडेट: 15 जुलाई मंगलवार को विधानसभा में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया।

विधायक संजय यादव ने प्रस्ताव रखा था

अशासकीय संकल्प में बरगी विधायक संजय यादव ने विधानसभा में यह प्रस्ताव रखा, जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे समाज में लोगों का जुड़ाव कम हो रहा है। हमारे जो तीज-त्यौहार हैं, संस्कृति है, उससे भावी पीढ़ी दूर जा रही है। पढ़ाई तो एक बोझ की तरह हो गई है, जिससे थोड़े दिन के अवकाश से त्यौहारों का सही आनंद बच्चे नहीं ले पाते हैं। कई लिहाज से यह सही नहीं है और इसमें बढ़ोत्तरी के साथ बदलाव की जरूरत है।

इस तरह के बदलाव से बच्चों का जुड़ाव बेहतर हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई पर वैकेशन वाले दिनों का असर न हो, शैक्षणिक कैलेण्डर इस अंदाज में तैयार किया जा सकता है। इस प्रस्ताव को सदन ने स्वीकार कर लिया। सदन के द्वारा प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग से इस पर अपना मत आगे लेकर अंतिम निर्णय की दिशा में बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि अभी स्कूलों में दशहरे के समय 3 दिनों का अवकाश रहता है। इसी तरह दीवाली के समय भी 5 दिवसीय अवकाश होता है। होली के समय तीन दिन की छुट्टियाँ और इसी तरह अवकाश का कैलेंडर है।

त्यौहारी छुट्टी के तुरंत बाद कोई परीक्षा नहीं होगी

दीवाली, दशहरा में अवकाश दिवस बढ़ाने के अलावा यह भी प्रस्ताव दिया गया है कि होली जैसे त्यौहार के बाद कोई भी परीक्षा तुरंत नहीं होनी चाहिए। होली के बाद बच्चों को पेपर की तैयारी करने के लिए कम से कम एक सप्ताह का वक्त मिलना चाहिए।

इससे न केवल मानसिक दबाव कम होगा, बल्कि इससे परिणाम भी भविष्य में बेहतर आ सकते हैं। विधायकों का इस तरह के प्रस्ताव में मानना भी है कि यदि मध्य प्रदेश सरकार इसको स्वीकार करती है, तो सीबीएसई में इसी तरह की वैकेशन प्रणाली लागू की जा सकती है, जो पूरे देश के छात्रों के लिए हितकारी होगी। वैकेशन पीरियड बढ़ाने को लेकर कई तरह के तर्क दिए गए हैं।

Jabalpur Railway Station से एक महीने के लिये 26 Train रद्द

Jabalpur Railway Station

जबलपुर रेलवे बोर्ड ने Jabalpur Railway Station के यार्ड रि-मॉडलिंग के काम को मंजूरी दे है, जिसके अनुसार 29 जुलाई से 27 अगस्त तक प्लेटफॉर्म नं. 1 और 6 पर नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। यह बात डीआरएम डॉ. मनोज सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित पत्रवार्ता में कही। डीआरएम ने कहा कि इस एक महीने की अवधि में 26 गाडिय़ों को रद्द कर दिया गया है, वहीं कुछ गाड़ियों को मदन महल और अधारताल रेलवे स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया है।    

आने वाले दिनों में इंजीनियरिंग, एसएंडटी और ऑपरेशन विभाग द्वारा नॉन-इंटरलॉकिंग का काम शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुंबई की ओर जाने वाली गाड़ियों के लिए प्लेटफॉर्म नं. 1 और 2 उपलब्ध रहेंगे, यानि प्लेटफॉर्म नं.1 पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य जारी रहेगा। इससे प्लेटफॉर्म नं. 2 पर गाड़ी लेते समय कटनी की ओर जाने वाली गाड़ियों का संचालन बाधित नहीं होगा। वहीं इटारसी की ओर प्लेटफॉर्म नं. 3,4 और 5 का प्रस्थान और इटारसी की ओर से आने वाली गाडिय़ों को प्लेटफॉर्म नं. 6 पर आगमन एक साथ संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि गाड़ियों के संचालन के लिए अतिरिक्त छोटा प्लेटफॉर्म 1-ए उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां से 10 कोच वाली गाड़ियों को  जबलपुर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे-इटारसी के लिए आगमन और प्रस्थान की सुविधा रहेेगी।

ये गाड़ियां रहेंगी रदद

इंटरलॉकिंग वर्क की वजह से जबलपुर संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस, सतरागाछी जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस, पटना बांद्रा टर्मिनस, बांद्रा पटना टर्मिनस, धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस, कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस, इटारसी कटनी एक्सप्रेस, कटनी इटारसी एक्सप्रेस, मंडुआडीह जबलपुर एक्सप्रेस, जबलपुर मंडुआडीह एक्सप्रेस, पटना पूर्णा एक्सप्रेस, पूर्णा पटना एक्सप्रेस, कोटा जबलपुर एक्सप्रेस, जबलपुर कोटा एक्सप्रेस, जबलपुर हबीबगंज जनशताब्दी, हबीबगंज जबलपुर जनशताब्दी, जबलपुर अंबिकापुर इंटरसिटी, अंबिकापुर जबलपुर इंटरसिटी, भुसावल कटनी पैसेंजर,कटनी भुसावल पैसेंजर, इटारसी इलाहाबाद पैसेंजर,इलाहाबाद इटारसी पैसेंजर, नैनपुर पैसेंजर, नैनपुर मदनमहल पैसेंजर, सिकंदराबाद रक्सौल स्पेशल और रक्सौल सिकंदराबाद स्पेशल को रदद कर दिया गया है।

मदन महल से चलने वाली गाड़ियां

रीवा जबलपुर इंटरसिटी, सिंगरौली जबलपुर इंटरसिटी, जबलपुर रीवा इंटरसिटी और जबलपुर सिंगरौली इंटरसिटी को जबलपुर स्टेशन के स्थान पर मदनमहल रेलवे स्टेशन से चलाया जाएगा।

अधारताल से चलने वाली गाडिय़ां

रीवा जबलपुर इंटरसिटी, सिंगरौली जबलपुर इंटरसिटी, जबलपुर रीवा इंटरसिटी और जबलपुर सिंगरौली इंटरसिटी को अधारताल रेलवे स्टेशन से चलाया जाएगा।

ये गाड़ियां चलेंगी परिवर्तित मार्ग से

नॉन-इंटरलॉकिंग की वजह से कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन किए गए हैं। अंत्योदय एक्सप्रेस को खंडवा इंटारसी, जयनगर एलटीटी अंत्योदय एक्सप्रेस को कटनी बीना इटारसी, दरभंगा अहमदाबाद जनसाधारण को कटनी बीना इटासी, अहमदाबाद दरभंगा जनसाधारण खंडवा इटारसी बीना, उदना जयनगर अंत्योदय बीना कटनी और जयनगर उदना अंत्योदय एक्सप्रेस कटनी, बीना इटारसी होकर चलेगी।

“प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” योजना में सिवनी जिला द्वितीय स्थान पर

सिवनी । भारत शासन की महत्वाकांक्षी ” प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” योजना में सिवनी जिले के पात्र किसानों की जानकारी पोर्टल में अपलोडिंग का कार्य सतत रूप से जारी है। मंगलवार 23 जुलाई की स्थिति में जिले के 359153 पात्र खसरों में से 249479 खसरों को ऑनलाइन दर्ज कर लिया गया हैं तथा सिवनी जिला 69.46 प्रतिशत पूर्ण कार्य के साथ सम्पूर्ण प्रदेश के जिलों की रैंकिंग में द्वितीय स्थान पर है।

जिले में शासन की किसान हितैषी प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना में हुए अच्छे कार्य पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा हर्ष व्यक्त कर सभी राजस्व अधिकारी कर्मचारी, राजस्व निरीक्षक, पटवारियों को बधाई दी है।

इसी तरह मंगलवार 23 जुलाई को आयोजित हुए रक्तदान शिविर में राजस्व विभाग के मैदानी अमले पटवारी ,आर आई द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेने पर सभी को सम्मानित कर भविष्य में प्रस्तावित सभी कार्ययोजनाओं में इसी तरह शत प्रतिशत सहयोग की अपेक्षा सभी से की है।

उम्मीद है कि आगामी दिनों में पटवारी बचे हुए कृषको को लाभ दिलवा कर जिले को प्रथम स्थान पर लाएंगे।

भीमगढ़ डेम पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित

भीमगढ़ डेम को पयर्टन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं के संबंध में सिवनी कलेक्टर ने अवश्य निर्देश दिए।

सिवनी । सिवनी कलेक्टर प्रवीम सिंह द्वारा भीमगढ़ डेम का अवलोकन कर जलभराव स्थिति का अवलोकन किया गया डेम में क्षमता अनुरूप जलभराव के उपरांत की जाने कार्यवाही की पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में उपस्थित विभाग के अधिकारी-कर्मचरियो से जानकारी प्राप्त की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमगढ़ डेम को पयर्टन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं एवं विभागीय निरीक्षण भवन के कायाकल्प को लेकर अधिकारियो से चर्चा कर अवश्य निर्देश दिए।

इस अवसर में सिवनी कलेक्टर के साथ अनुविभागीय जलसंसाधन श्री उदयभान मर्सकोले एवं अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Lady Police Constable Suspended After Viral Tik Tok Video

lady police constable suspended after viral tik tok video

lady police constable suspended after viral tik tok video . A police woman has been suspended for recording a TikTok dance video in a police station in Gujarat. Arpita Chaudhary was seen dancing to a Bollywood song in front of a lock-up. Chaudhary is a Lok Rakshak Dal (LRD) recruit and she was transferred to Mehsana in 2018. The lady constable shot the clip inside Langhnaj police station in Mehsana district.

गुजरात की महिला पुलिसकर्मी को बुधवार को इसलिए सस्पेंड कर दिया गया क्योंकि वो पुलिस स्टेशन के अंदर बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस कर रही थी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया. मेहसाणा जिले के लंगनाज पुलिस स्टेशन में लोक रक्षक दल (LRD) में तैनात अर्पिता चौधरी नाम की महिला पुलिसकर्मी लॉकअप के सामने डांस करते हुए शॉर्ट वीडियो क्लिप बनाया. सलमान खान की ‘किक’ फिल्म के गाने ‘तू ही तू’ पर डांस करती दिख रही हैं. 

https://youtu.be/B6qVHph2r2c
lady police constable suspended after viral tik tok video

फेसबुक, ट्विटर और वाट्सऐप पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. अर्पिता चौधरी का टिकटॉक अकाउंट है, जिसमें वो काफी एक्टिव रहती हैं. वहां उनके कई वीडियो हैं. @anaa_queen_2117 नाम से उनका यूजर आईडी है. आपको बता दें, कि अर्पिता चौधरी के टिक-टॉक पर 14 हजार से ज्यादा फैन्स हैं. उनके सभी वीडियो को अब तक 55 हजार से ज्याद हर्ट्स मिल चुके हैं. टिक-टॉक पर उन्होंने अपनी प्रोफाइल के कैप्शन पर लिखा है- ‘अभी तो शुरू हुए हैं… पार्टी अभी बाकी है मेरे दोस्त.’

डीएसपी मनजीत वनजारा ने संवाददाताओं को बताया कि ”अर्पिता चौधरी ने नियमों का उल्लंघन किया है. वह ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म में नहीं थी. दूसरा, वह लंगनाज गांव के पुलिस स्टेशन में अपना वीडियो बना रही थी. पुलिस को खुद अनुशासन का पालन करना चाहिए, जिसे उसने नहीं निभाया और इस वजह से उसे निलंबित कर दिया गया.”

अधिकारी ने कहा, अर्पिता चौधरी द्वारा यह वीडियो 20 जुलाई को बनाया गया था, जोकि अब सोशल मीडिया साइट्स और व्हाट्सएप पर वायरल हो गया है. डीएसपी ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी अर्पिता चौधरी ने साल 2016 में लोक रक्षक दल में तैनाती हुई थी, जिसके बाद 2018 में मेहसाणा में पोस्टिंग मिली थी.

शासकीय कार्य में बाधा : परमानन्द तथा रामगोपाल जायसवाल को हुई सजा

सिवनी । सात साल पुराने शासकीय कार्य में बाधा डालने के एक मामले में दो आरोपियों को माननीय न्यायालय ने सजा सुनायी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाने का यह मामला 04 मई 2012 दोपहर लगभग पौने तीन बजे का है। आरोपी परमानन्द (52) पिता जिया लाल जायसवाल निवासी विवेकानंद वार्ड, कटंगी रोड तथा राम गोपाल (57) पिता जियालाल जायसवाल, निवासी टूरिया, थाना कुरइ के द्वारा उपवन मण्डल अधिकारी कार्यालय सिवनी, में जगदीश प्रसाद शिवहरे द्वारा आरोपी रामगोपाल जायसवाल के एक मामले राजसात प्रकरण की सुनवायी कर रहे थे तथा वहीं पर रेंजर ताराचंद दुबे भी कार्यवाही में प्रस्तुतकर्त्ता अधिकारी के रूप में थे।

इस दौरान संतोष सोनी वन रक्षक के बयान दर्ज हो रहे थे तभी आरोपी रामगोपाल अचानक संतोष सोनी पर उत्तेजित होकर उसे गालिया देने लगे। इस पर रेंजर ताराचंद दुबे ने ऐसा करने से मना किया तो उन्हें भी वे उल्टा सीधा बोलने लगे, तभी आरोपी परमानन्द भी वहाँ आ गये और रेंजर दुबे को हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया।

दोनों आरोपियों ने शासकीय कार्य मे बाधा पहुँचायी जिससे संतोष सोनी की जो गवाही हो रही थी उसमें बाधा उत्पन्न हुई । घटना की रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों के विरूद्ध मामला बनाकर माननीय न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया था। इसकी सुनवायी श्रीमति सुचिता श्रीवास्तव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सिवनी की न्यायालय में की गयी।

इसमें शासन की ओर से श्रीमति कौशल्या एक्का सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गयी। 19 जुलाई को सबूतों एव गवाहों के आधार पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी परमानन्द तथा रामगोपाल जायसवाल दोनों को धारा 353 एवं 34 भादवि के अपराध में 06-06 माह के कारावास एवं 2000 – 2000 रुपये के जुर्माना से दण्डित करने की सजा सुनायी गयी है।

छपारा टीआई सहित सहा. उपनिरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक : लाईन अटैच

सिवनी । जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के द्वारा छपारा थाना प्रभारी राजन उईके, सहायक उप निरीक्षक आर.एस. ठाकुर एवं प्रधान आरक्षक अनिल ठाकुर को तत्काल प्रभाव से लाईन हाज़िर कर दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खाण्डेल ने खबर सत्ता से चर्चा के दौरान बताया कि 19 जुलाई को एक प्रकरण के संदेही सुरेश सनोडिया की हुई मौत के बाद इस मामले में न्यायिक जाँच के आदेश होने के उपरांत जाँच प्रभावित न हो इसलिये यह कार्यवाही की गयी है।

जिला बदर आरोपी गोलू पठान पर चाकू से हमला!

चाकूबाजी के मामले में 04 बने पुलिस के मेहमान

सिवनी । सोमवार को दोपहर में बारापत्थर क्षेत्र में हुए चाकूबाजी से सनसनी फैल गयी। इसके बाद इन आताताईयों के द्वारा उस युवक को मोटर साईकिल पर बैठाकर अपने साथ ले जाया गया और पोस्ट ऑफिस के बाजू में स्थित नगर पालिका के राजस्व कार्यालय के सामने उसे पटककर मारना आरंभ कर दिया गया।

कोतवाली पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला दण्डाधिकारी के द्वारा 27 अक्टूबर 2018 को बड़े मिशन स्कूल के पीछे रहने वाले गोलू पठान उर्फ सोहेल खान (20) पिता शफीक खान को जिला बदर किया गया था। इसके बाद गोलू पठान नागपुर में रह रहा था।

सूत्रों ने बताया कि बिना किसी वैध अनुमति के सोमवार को गोलू पठान बारापत्थर में पीआरओ कार्यालय के पास में अरविंद अग्रवाल के निवास में किराये से रहने वाले हिमांशु तुरकर के घर छुपा हुआ था। गोलू पठान के साथ कुछ युवकों के द्वारा दोपहर 02 बजे हिमांशु तुरकर के निवास पर जाकर मारपीट की गयी।

सूत्रों ने बताया कि सोनू उर्फ गौस मोहम्मद (27) पिता शफीक खान निवासी पिंजारी मोहल्ला, ओमी उर्फ अनुराग मिश्रा (30) पिता हर प्रसाद मिश्रा निवासी दुर्गा चौक एवं जुनैद (32) पिता जावेद खान के द्वारा हिमांशु के घर छुपे गोलू पठान पर चाकुओं से हमला कर दिया गया।

सूत्रों की मानें तो इन आताताईयों से बचकर जैसे ही गोलू पठान भागा तो इन्होंने उसे पकड़ लिया और फिर उसे अपने साथ मोटर साईकिल पर बैठाकर, उनके द्वारा ले जाया गया। इसके बाद राजस्व कार्यालय के पास पहुँचकर इन्होंने गोलू पठान को पटककर उस पर चाकुओं से वार कर दिये, इसी दौरान इन लोगों ने उस पर पत्थर भी पटके।

सूत्रों ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम को किसी पुलिस कर्मी के द्वारा वीडियो में कैद कर लिया गया। इस दौरान चीता मोबाईल में चल रहे आरक्षक श्याम वर्मा के द्वारा बीच बचाव के प्रयास किये गये। आताताईयों को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी कि उनकी हरकतों को रिकॉर्ड कर लिया गया है तब उनके द्वारा गोलू पठान को कोतवाली ले जाया गया।

सूत्रों ने बताया कि गोलू पठान की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 307, 323, 294, 506, 34 भारतीय दण्ड विधान पंजीबद्ध किया गया। दूसरी ओर मारपीट के दौरान सोनू उर्फ गौस मोहम्मद द्वारा भी गोलू पठान के विरुद्ध रिपोर्ट करने पर धारा 323, 324, 506 भारतीय दण्ड विधान का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

इधर, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खाण्डेल के निर्देशन में गोलू पठान द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर बिना वैध अनुमति के सिवनी नगर की सीमा में आकर रुकने के कारण मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत पृथक से प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

गोलू पठान को जिला बदर अवधि में आश्रय दिये जाने के लिये हिमांशु (19) पिता नरबद सिंह तुरकर निवासी पीआरओ ऑफिस के पास, बारापत्थर, स्थायी निवासी ग्राम पोनार धारना थाना बरघाट को मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 32 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि गोलू पठान ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह और मोहम्मद गौस पहले दोस्त थे, किन्तु पैसों के लेनदेन के चलते दोनों के बीच वैमनस्यता आ गयी थी। सोमवार को मोहम्मद गौस अपने साथियों के साथ बारापत्थर पहुँचा और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

फर्जी एफआईआर मामले में नोटिस जारी

सिवनी । कोतवाली में एक फर्जी एफआईआर मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के द्वारा पुलिस महकमे के आला अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।

ज्ञातव्य है कि कोतवाली पुलिस के द्वारा 22 अप्रैल 2018 को नकली एफ़.आई.आर. किये जाने के मामले में नगर भाजपा के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर के द्वारा पुलिस के उच्च अधिकारियों से इस संबंध में निष्पक्ष जाँच के लिये 19 सितंबर 2018 को शिकायत की गयी थी लेकिन 10 महीने का समय गुजर जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई तब नरेंद्र ठाकुर ने अपने अधिवक्ता मुकेश साहू के माध्यम से उच्च न्यायालय में एक रिट पीठासीन दायर करवा दी जिसकी सोमवार को सुनवायी हुई।

उक्त संबंध में नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जस्टिस संजय द्विवेदी के समक्ष अधिवक्ता मुकेश साहू ने बताया कि कोतवाली में तत्कालीन अधिकारियों की पदस्थापना के दौरान चिन्मय मेहता नामक युवक की बाईक चोरी हो गयी थी जिसकी शिकायत लेकर चिन्मय मेहता कोतवाली गया था लेकिन एफ़.आई.आर. दर्ज नहीं की गयी थी, तब चिन्मय मेहता के द्वारा पुलिस एप में इसकी शिकायत की गयी थी।

इसके उपरांत तत्कालीन थाना प्रभारी ने इसकी जाँच कराते हुए अपराध क्रमाँक 130/18 धारा 379 दर्ज करते हुए एफआईआर की कॉपी उन्हें दे दी गयी, जबकि सीसीटीएनएस में उक्त प्रकरण क्रमाँक में चिन्मय मेहता की कोई एफआईआर थी ही नहीं, बल्कि उक्त अपराध क्रमाँक 130/18 धारा 379 की शिकायत शाद कॉलोनी निवासी शाहिद बेग के नाम से उसकी बाईक क्रमाँक एमपी 22 एमए 4919 के नाम से दर्ज है जबकि नकली एफआईआर में जिस बाईक की चोरी का उल्लेख है वह एमपी 20 एमए 6512 का था।

अधिवक्ता मुकेश साहू ने माननीय न्यायधीश को अवगत कराया कि शिकायत कर्त्ता ने 10 महीने पहले पुलिस के अधिकारियों से शिकायत करते हुए दोषियों के विरुद्ध एफआईआर करने का निवेदन किया था लेकिन 10 महीने बाद भी न तो जाँच हुई औऱ न ही दोषियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही।

उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जस्टिस संजय द्विवेदी ने प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी, डीआईजी, एसपी सिवनी, कोतवाली टीआई को नोटिस जारी किया और 30 अगस्त तक जवाब देने को कहा है। साथ ही केस डायरी भी कॉल की गयी है।

नगर भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने बताया की वे नकली एफआईआर करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की माँग को लेकर 25 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे जिसके लिये उन्होंने प्रशासन से अनुमति माँगी है।