Home Blog Page 2041

लखनादौन पुलिस का नवाचार

स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण सम्पन्न

लखनादौन // पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिविल अस्पताल में रविवार को लखनादौन थाना प्रभारी एम ड़ी नागोतिया के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान के तहत पुलिस विभाग के कर्मचारियों , पत्रकार बंधुओ, समाजसेवियों ने श्रम दान किया।

जिसमें अस्पताल परिसर में पोषण पुर्नवास केंद्र के समक्ष उगी घास पूस और गाजर घास का सफाया किया इसके साथ ही अस्पताल परिसर में पांच पौधों का रोपण किया। सफाई किये गए स्थानों में गिट्टी की डस्ट भी श्रमदान के तहत बिछवाई गई जिससे कीचड़ व गंदगी से बचा जा सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनादौन में भर्ती मरीजों को शिक्षक सतीश सोनी और मनीष सोनी ‘सोनी कंप्यूटर’ के द्वारा सुबह चाय बिस्किट वितरित की गई ।

उक्त कार्यक्रम में नगर निरीक्षक एम ड़ी नागोतिया सहित आरक्षक रवि धुर्वे, मोंटी गोखले, अमित रघुवंशी, डॉ बी एस सोलंकी,अधिवक्ता हरीश जैन सहित नगर के मोहित अशोक बकौडे, शिक्षक सतीश सोनी और मनीष सोनी, अभय पराशर, रामदत्त सोनी, दिलीप चौरसिया, प्रकाश चन्द्र राय, नीरज पांडेय, मोहित मिश्रा, राशिद खान, राजेश श्रीवास्तव, अस्पताल के सफाई कर्मचारी के साथ नगर पंचायत के योगेंद्र ढिमोले, उमेश तिवारी और उनके सफाई कर्मचारियों का भी विशेष सहयोग रहा।

चुनाव में पीली साड़ी पहनकर हुई थीं फेमस, अब डांस से मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

इस बार उन्होंने साड़ी पीली नहीं, हरी पहनी है और जमकर हरियाणवी गानों पर ठुमके लगाए हैं. सोशल मीडिया पर लोग वीडियो वायरल कर रहा है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दौरान पीली साड़ी पहने वाली अधिकारी रीना द्विवेदी को आप शायद ही भूले होंगे. ‘पीली साड़ी’ पहनकर पीडब्ल्यूडी ऑफिसर इलेक्शन बूथ पर पहुंची थीं और सुर्खियों में छा गईं. एक बार फिर से पीली साड़ी वाली महिला अधिकारी सोशल मीडिया पर छाईं हुई है. इस बार उन्होंने साड़ी पीली नहीं, हरी पहनी है और जमकर हरियाणवी गानों पर ठुमके लगाए हैं. सोशल मीडिया पर लोग वीडियो वायरल कर रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=0IVtgkWXgng

हरियाणवी गाने पर किया डांस 
चुनाव के बाद भी रीना द्विवेदी को लेकर लोगों का क्रेज बढ़ता चला गया, लोगों ने फेसबुक और टिक टॉक पर उनको फोलो करना शुरू कर दिया. चुनाव के बाद टिक टॉक पर उनके कई वीडियो वायरल हुए. रीना द्विवेदी का हरियाणवी गाने का नया वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

शादी समारोह का है वीडियो
सपना चौधरी के फेमस गाना ‘तेरी आख्या का काजल’ गाने पर उन्होंने ठुमके लगाए. इस वायरल वीडियो में रीना ने गहरे हरे रंग की साड़ी पहनी है और वह सपना चौधरी की ही तरह डांस स्टेप्स कर रही हैं. वीडियो पर रीना खूब तारीफ बटोर रही हैं. ये वीडियो किसी शादी समारोह में फिल्माया गया है. इस वीडियो के अब तक 38 हजार व्यूज आ चुके हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=4Gio06gZS5A

पहले भी डांस वीडियो हुआ था वायरल
रीना ने इससे पहले यूट्यूब पर डांस वीडियो अपलोड किया थी, जो काफी वायरल हुआ था.

रात के अंधेरे में मोटरसाइकिल से पेट्रोल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिवनी । सिवनी नगर में टैगोर वार्ड में रहने वाले अधिवक्ता श्री राजकुमार श्रीवास के द्वारा थाना कोतवाली में शिकायत की गई की रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर उनके घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल से एक युवक के द्वारा दो बार पेट्रोल निकाल लिया जाता है ।

उक्त शिकायत पर टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने अपने स्टाफ आरक्षक नीतेश एवं राकेश के साथ अधिवक्ता श्री राजकुमार श्रीवास के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे एवं मोहल्ले एवं चौराहों पर लगे हुए अन्य सीसीटीवी कैमरों की मदद से पेट्रोल चोर को पकड़ने में सफलता मिली ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में मोटरसाइकिल से पेट्रोल चोरी करने वाले आरोपी सुरेश लाहोरिया पिता जीवनलाल लाहोरिया उम्र करीब 35 साल निवासी गौंडी मोहल्ला, टैगोर वार्ड सिवनी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सुरेश लाहोरिया नगर पालिका सिवनी में अपने मां के स्थान पर काम करता है ।

MP News: भाजपा नेतृत्व गंभीर, पलटवार के संकेत

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा भाजपा के दो विधायकों को तोडऩे की घटना से भाजपा नेतृत्व सकते में हैं। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि यह मामला उनके ध्यान में हैं और इसे गंभीरता से लिया गया है।केंद्रीय नेतृत्व ने इस पर प्रदेश नेतृत्व से रिपोर्ट मांगी है और प्रमुख नेताओं के साथ वह विचार विमर्श भी कर रहा है। भाजपा ने इस पर पलटवार के संकेत दिए हैं, लेकिन वह इसके लिए उचित समय का इंतजार करेगी।

भाजपा नेतृत्व इसका कारण प्रदेश के पार्टी नेताओं के बीच समन्वय न होना मान रही है।प्रदेश के तीन बड़े नेताओं शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय व नरेंद्र सिंह तोमर के केंद्रीय राजनीति में आने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और नरोत्तम मिश्रा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सूत्रों के अनुसार इस घटना के लिए प्रदेश के नेता एक दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं।

भाजपा में ही हैं दोनों विधायकदो विधायकों का पालाबदल करा कांग्रेस ने अपनी मजबूती की कोशिश की है। भाजपा के एक नेता ने कहा है कि चूंकि दोनों विधायकों ने व्हिप का उल्लंघन नहीं किया है और उन्होंने इस्तीफा दिया है, इसलिए वे भाजपा में ही हंै।

शिवराज सरकार के समय आए थे भाजपा मेंविधानसभा में एक विधेयक पर मतदान के दौरान भाजपा के नारायण त्रिपाठी व शरद कौल ने सरकार के पक्ष में मतदान किया था। चूंकि इस विधेयक पर किसी का विरोध नहीं था, इसलिए भाजपा ने मतदान में भाग नहीं लिया। उसने व्हिप भी जारी नहीं किया था। यह दोनों विधायक भाजपा की शिवराज सिंह चौहान की सरकार के समय भाजपा में आए थे। इनको लाने में शिवराज सिंह की अहम भूमिका रही थी।

शातिर BIKE चोर सिवनी पुलिस की गिरफ्त में

सिवनी// सिवनी कोतवाली में विजय कुमार छबलानी पिता रामचंद्र छबलानी निवासी सिंधी कॉलोनी सिवनी के द्वारा थाना कोतवाली में पहुंचकर रिपोर्ट की गई कि उनके घर के सामने खड़ी हुई काले रंग की मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर एम.पी. 22 एम.बी. 9363 सुबह करीब 11:00 बजे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है.

रिपोर्ट पर टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने हमराह स्टाफ आरक्षक नीतेश, राकेश , चंचलेश के साथ मिलकर घटनास्थल और आने-जाने वाले रास्तों पर पतासाजी की एवं चोरी गई मोटरसाइकिल को शातिर मोटरसाइकिल चोर निशांत राजपूत पिता संत कुमार ठाकुर उम्र 30 साल निवासी महाराज बाग परतापुर रोड सिवनी से बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

पकड़े गए मोटरसाइकिल चोर निशांत राजपूत ने बताया कि वह अपने नशे की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल चोरी किया था चोरी करने के बाद मोटरसाइकिल में नंबर प्लेट को पलटकर लगा दिया और शहर से बाहर ले जाने के पहले ही धर दबोचा गया । पकड़े गए वाहन चोर से अन्य चोरी गई मोटरसाइकिल के संबंध में भी थाना कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के छात्र छात्राओं को थाना कोतवाली सिवनी का भ्रमण कराया गया

seoni police

सिवनी // पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री गोपाल खांडेल जी के निर्देशन में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत सिवनी नगर के चयनित शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को दोपहर में थाना कोतवाली का भ्रमण कर पुलिस से रूबरू हुए।

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा चलाई जा रही स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत थाना कोतवाली से संबद्ध सिवनी नगर के चयनित चार शासकीय विद्यालयों शासकीय उर्दू कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बस स्टैंड सिवनी , महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उत्तर माध्यमिक शाला भैरोगंज सिवनी ,शासकीय तिलक हाई स्कूल सिवनी एवं महात्मा गांधी हाई स्कूल सिवनी में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का संचालन किया जा रहा है । उक्त योजना के अंतर्गत इन विद्यालयों के कक्षा आठवीं एवं कक्षा नौवीं के चयनित छात्र – छात्राओं को टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने थाना कोतवाली सिवनी का भ्रमण कराया ।

भ्रमण के दौरान थाने पर आए बच्चों ने थाना प्रभारी कोतवाली अरविंद जैन से थाना एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा , साथ ही थाने में थाना प्रभारी कक्ष , कंप्यूटर रूम , विवेचना कक्ष , मुंशी कक्ष ,हवालात और माल खाना को घूमकर समझा और महिला पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक ममता परस्ते एवं मंजू से बच्चों ने अपनी उत्सुकता के प्रश्न भी पूछे। एसपीसी के छात्र-छात्राओं को थाना के अतिरिक्त पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला दंडाधिकारी कार्यालय, जिला अस्पताल, जिला जेल आदि का भ्रमण भी कराया जाएगा । छात्र-छात्राओं में देशभक्ति और जनसेवा की भावना को पैदा करने के लिए पुलिस से जुड़ा जाकर उन्हें सड़क सुरक्षा , सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध लड़ाई, महिलाओं व बच्चो की सुरक्षा, भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई तथा आपदा प्रबंधन के साथ साथ नैतिक शिक्षा भी दी जाएगी ।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम (एसपीसी) गृह मंत्रालय का एक कार्यक्रम है, जो स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए सक्षम बनाने के लिए मूल्य प्रदान करता है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शांति और सार्वजनिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिए पुलिस और छात्रों के बीच एक मजबूत इंटरफ़ेस तंत्र पेश करना है। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव, खेल को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर व्याख्यान व फील्ड अभ्यास शामिल हैं, जो स्वस्थ मूल्यों और नागरिक भावनाओं को विकसित करने और बेहतर नागरिक बनने के लिए छात्रों को प्रेरित करने में मदद करता है ।

विद्यार्थी पुलिस कैडेट कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य हैं:
(i) एसपीसी कार्यक्रम में कैडेटों के शारीरिक, भावनात्मक, सामाजिक, कौशल, बौद्धिक और उद्यमी उद्धारकर्ताओं को मजबूत करने के साथ साथ एक 2-वर्ष कठोर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन ताकि एक सुस्पष्ट व्यक्तित्व विकसित किया जा सके।
(ii) एसपीसी की दीर्घकालिक मकसद पूरे भारत में एक न्यायपूर्ण और मानवीय समुदाय का विकास करना है, जिसमें सभी लिंग के नागरिक स्वेच्छा से कानून का पालन करते हैं, जिम्मेदार व्यवहार करते हैं, समाज के कमजोर वर्गों के साथ सहानुभूति रखते हैं और समुदाय के मुद्दों से निपटने में भाग लेते हैं। स्टूडेंट पुलिस कैडेट के चयनित छात्र-छात्राओं ने पुलिस थाने में जाकर पुलिस की कार्यप्रणाली को समझ कर आनंदित महसूस किया।

मोहम्मद असलम हज 2019 के प्रभारी नियुक्त

सिवनी । हज 2019 में मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के माध्यम से नागपुर इम्बारकेशन पॉइंट से जाने वाले हज यात्रियों की छोटी बड़ी समस्यों व्यवस्थाओं के लिए सिवनी के जनाब असलम खान साहब माननीय सदस्य मध्यप्रदेश हज कमेटी को प्रभारी नियुक्त किया गया।

ये नियुक्ति दाऊद अहमद खान सचिव एवं कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश हज कमेटी के द्वारा की गई है गौरतलब हो कि ये पहली नियुक्ति है जिसमे किसी को फुलफ्लेश प्रभार दिया गया है।

जनाब मोहम्मद असलम खान अपनी टीम के अन्य सदस्यों और दाऊद अहमद खान सचिव एवं कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश हज कमेटी के साथ आज नागपुर हज हाउस और एयर पोर्ट का निरीक्षण कर हज यात्रियों के लिए बेहतर से बेहतर इंतज़ाम के लिए मीटिंग कर रहे है।।

जिन हज यात्रियों को सफर के ताल्लुकात से कोई भी परेशानी हो या मद्दद चाहते हो तो सीधे जनाब मोहम्मद असलम साहब सिवनी से राफ्ता कायम कर सकते है।।

मिलावटखोरों पर रासुका और जिला बदर की कार्यवाही होगी

मुख्य सचिव श्री मोहन्ती ने मिलावट की रोकथाम के लिये वीडियो कांफ्रेंस में दिये निर्देश

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट ने कहा है कि दूध और दूध से बने पदार्थों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बेखौफ होकर मिलावटखोर व्यापारियों पर कार्यवाही करें।

आवश्यक होने पर रासुका और जिला बदर की कार्यवाही की जाए, जिससे लोग मिलावट करने से डरें। श्री सिलावट ने कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को संरक्षण दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश में यह संदेश जाना चाहिए कि मध्यप्रदेश में मिलावट के खिलाफ अभियान प्रभावी रहा। श्री सिलावट आज मंत्रालय में मुख्य सचिव श्री सुधि रजंन मोहन्ती की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्य सचिव श्री मोहन्ती ने कहा कि मिलावट की बुराई को खत्म किया जाये, नहीं तो यह हमारी आने वाली पीढ़ी को प्रभावित करेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि मिलावट के खिलाफ लगातार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिला मुख्यालय के साथ तहसील, विकासखण्ड सहित सभी कस्बों में खादय् सामग्री के नमूने लेकर परीक्षण कराया जाये। मिलावटी सामग्री का परिवहन करने वाले वाहन मालिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाये।

मुख्य सचिव श्री मोहन्ती ने सभी कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षक सहित नगरीय निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिलावट करने वालों के विरूद्ध सक्रिय रहने और परस्पर समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करें और दूध, मावा और दूध से बने अन्य पदार्थों तथा तेल के लगातार सेम्पल लिये जायें तथा कार्यवाही नामजद हो।

मिलावट में लिप्त संस्थानों के मालिकों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किये जायें। श्री मोहन्ती ने कहा कि मिलावट देशद्रोह-राजद्रोह जैसा अपराध है। इसके विरूद्ध कार्यवाही भी उतनी ही कड़ी होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने सतना, राजगढ़, बड़वानी, सागर, कटनी सहित अन्य जिलों से मिलावट के विरूद्ध की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की। वीडियो कांफ्रेंस में जिला अधिकारियों से मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली गई।

प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन गोविल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा के लिये जबलपुर और ग्वालियर में प्रयोगशालाएँ स्थापित की जा रही हैं। कांफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव पशुपालन श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव गृह श्री एस.एन. मिश्रा, परिवहन आयुक्त डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित थे। कॉफ्रेंस में सभी संभागायुक्त, कलेक्टर्स के साथ पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक भी जिला एनआईसी केन्द्रों में उपस्थित थे।

आपके बच्चे बस से स्कूल जाते है तो घर बैठे देखें बस में अपने बच्चे की लोकेशन!

स्कूल बसों पर कसा परिवहन विभाग का शिकंजा

सिवनी । स्कूल बस में बच्चे कहाँ और कैसे बैठे हैं, पूरी लोकेशन अब परिजन घर बैठे मोबाईल पर देख सकेंगे। दरअसल अब सभी शैक्षणिक वाहनों (स्कूल बस) में कैमरों के साथ ही साथ व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस (वीटीडी) और सुरक्षा (पैनिक) बटन लगाना अनिवार्य हो गया है।

परिवहन विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि इसके लिये प्रदेश में नयी गाईड लाईन जारी हो चुकी है। सिवनी में भी इस दिशा में काम आरंभ हो गया है और परिवहन विभाग द्वारा भी इसकी निगरानी की जा रही है। स्कूल के बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि देशभर में ऐसी कई घटनाएं हो रही हैं जहाँ स्कूल बसों में लापरवाही के कारण बच्चों के साथ दुर्घटनाएं घट रही हैं। इसके पहले ही परिवहन विभाग द्वारा सभी स्कूल बसों में कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया था, लेकिन अब वाहनों में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस (वीटीडी), कैमरे और पैनिक बटन भी लगाना अनिवार्य हो गया है।

ये होगा फादा : सभी शैक्षणिक वाहनों में यह उपकरण लगने से यह फायदा होगा कि अब बच्चों को घर से स्कूल ले जाने वाले प्रत्येक वाहन की मॉनीटरिंग तो होगी ही, साथ ही परिजन भी वाहन की लाईव लोकेशन मोबाईल पर देख सकेंगे। इसके लिये परिवहन विभाग ने तैयारियां भी आरंभ कर दी है और वाहनों में यह उपकरण लगाने निर्देश भी दे दिये गये हैं। इसके लिये परिवहन विभाग ने इसका एक्सेस अब विद्यार्थी, उनके परिजन और शैक्षणिक संस्थानों को देना अनिवार्य कर दिया है। इस एक्सेस को देने की जिम्मेदारी वाहन संचालक की होगी।

आपातकाल नंबर लिखना भी जरूरी : बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन का पूर्ण रूप से पालन कराने के निर्देश दिये गये हैं। इस संबंध में प्रदेश के परिवहन आयुक्त डॉ.शैलेंद्र श्रीवास्तव ने सभी जिलों में निर्देश जारी कर दिये हैं। अब 15 साल पुराने वाहन शैक्षणिक संस्थानों में नहीं चल पायेंगे। वहीं सभी शैक्षणिक संस्थानों में अब ट्रांसपोर्ट मैनेजर की नियुक्ति अनिवार्य की गयी है। बस के अंदर और बाहर हेल्प लाईन नंबर-100 व अन्य आपात काल नंबर लिखना भी जरूरी है।

सिवनी में शालेय परिवहन में लगे वाहनों को परिवहन विभाग के द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुरूप बनाने का काम आरंभ हो गया है. सभी बसों में सीसीटीवी और अन्य निर्देशों के पालन के लिये सख्ती की जा रही है.

देवेश बॉथम, एआरटीओ, सिवनी.

वनाधिकारी के बंग्ले से चोरी हुआ चंदन का पेड़

सिवनी । वनों को महफूज रखने की जवाबदेही वनाधिकारियों पर आहूत होती है पर अगर वनाधिकारियों के निवास से ही चंदन जैसे बेशकीमति लकड़ी वाले वृक्ष चोरी हो जायें तो इसके क्या माना जायेगा।

वन विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि वन विभाग के अफसरों के लिये सालों पहले बनायी गयी विभागीय कॉलोनी में वन मण्डल अधिकारी संध्या सिंह के निवास से लाल चंदन का एक बेशकीमति पेड़ चोरों के द्वारा काट कर ले जाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के होश इसलिये उड़ गये क्योंकि अब तक चंदन या अन्य प्रजाति के पेड़ों की चोरी की घटनाएं आम लोगों के घरों से या जंगलों से होने की खबरें मिलती थीं। जिले में संभवतः यह पहली बार ही हुआ होगा कि किसी वनाधिकारी से वन विभाग की कॉलोनी के अंदर से ही चंदन का पेड़ चोरों ने उड़ा दिया गया हो!