Home Blog Page 2040

रिश्वतखोर लिपिक को हुई सजा

चार साल पहले चाय पान की दुकान वाले से रिश्वत लेने वाले स्वास्थ्य विभाग के लिपिक को माननीय न्यायालय ने सजा सुनायी है।

सिवनी । दुकान के लाईसेंस के नाम पर रिश्वत माँगने वाले स्वास्थ्य विभाग के जिन लिपिक को लोकायुक्त की टीम ने जिला चिकित्सालय के मुख्य गेट के पास की एक चायपान की दुकान के पास 10 हजार रुपये लेते हुए 23 जून 2015 को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी को जिला सिवनी के विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के न्यायालय ने जिले के एक और भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनायी है।

मीडिया सेल प्रभारी मनोज सैयाम ने बताया कि संदीप शर्मा निवासी लखनादौन द्वारा 29 मई 2015 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर में लिखित शिकायत की गयी थी कि उनकी लखनादौन पेट्रोल पंप के पास दवाई की दुकान है। सन 2014 में दुकान खोलने के लिये खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सिवनी द्वारा लाईसेंस जारी किया गया था।

संदीप शर्मा ने बताया था कि उक्त लाईसेंस को जारी रखने के लिये विभाग के औषधि निरीक्षक अजीत जैन एवं नीलकण्ठ कहाते (नमूना सहायक) उन्हें डरा धमका कर 30,000 की रिश्वत की माँग कर रहे थे। इस पर उनके द्वारा अजीत जैन औषधि निरीक्षक एवं नीलकण्ठ कहाते (नमूना सहायक) को रिश्वत के 20,000 रूपये पूर्व में दिये जा चुके थे, शेष 10,000 रूपये न देने के कारण अजीत जैन औषधि निरीक्षक द्वारा 23 मई 2015 को आदेश जारी कर उनकी दुकान 10 दिन के लिये बंद करवा दी गयी थी। इसके बाद वे अजीत जैन एवं नीलकण्ठ कहाते से मिले थे तब वे लोग शेष 10,000 रुपये की माँग कर रहे थे। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर द्वारा प्राथमिक अपराध दर्ज कर आरोपी गणों को रंगे हाथ पकड़ने के लिये अग्रिम कार्यवाही की गयी।

अस्पताल के मेन गेट के पास खड़ी थी लोकायुक्त की टीम : ट्रेप दल द्वारा 23 जून 2015 को जिला अस्पताल सिवनी के मुख्य द्वार के पास चाय दुकान के सामने प्रार्थी संदीप शर्मा से नीलकण्ठ कहाते द्वारा रिश्वत की राशि 10,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर बताया गया कि रिश्वत की राशि अजीत जैन के लिये ली गयी थी। लोकायुक्त पुलिस द्वारा मौके पर समस्त कार्यवाही कर नीलकण्ठ कहाते तथा अजीत जैन को गिरफ्तार किया गया था।

संपूर्ण विवेचना पश्चात लोकायुक्त पुलिस जबलपुर द्वारा न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया था जिस पर न्यायालय द्वारा आरोपी अजीत जैन के विरूद्ध शासन द्वारा अभियोजन स्वीकृति प्रदान न किये जाने पर उसके विरूद्ध आरोप विरचित नहीं किया गया केवल नीलकण्ठ कहाते के विरूद्ध आरोप विरचित किये गये।

इसकी सुनवायी राजर्षि श्रीवास्तव विशेष सत्र न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) सिवनी की न्यायालय में की गयी। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक दीपा मर्सकोले जिला अभियोजन अधिकारी सिवनी के द्वारा गवाह और सबूत पेश किये गये जिस पर न्यायालय द्वारा आरोपी नीलकण्ठ कहाते को दोषी पाते हुए धारा-7 में तीन वर्ष एवं 5000 रुपये जुर्माना तथा धारा -13(1)(डी), 13(2) भ्रष्टाचार अधिनियम में 04 वर्ष के कारावास एवं 5000 रुपये जुर्माना की सजा से दण्डित किया गया है।

दिघौरी में स्थापित है एशिया का सबसे बड़ा स्फटिक शिवलिंग

सिवनी । जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलो मीटर दूर दिघौरी में स्थित श्री गुरुरत्नेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित एशिया के सबसे बड़े स्फटिक शिवलिंग के दर्शन करने के लिये दूर-दूर से श्रद्धालु पहुँचते हैं। सावन में यहाँ विशेष अनुष्ठान के साथ काँवड़िये गंगाजल से अभिषेक करने पहुँचते हैं। मान्यता है कि स्फटिक शिवलिंग के दर्शन करने से पापों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है।

17 साल पहले हुई थी स्थापना : 17 साल पहले वर्ष 2002 में गुरूधाम दिघौरी में एशिया के सबसे बड़े स्फटिक शिवलिंग की स्थापना धर्माचार्यों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई थी। जिस स्थान पर स्फटिक शिवलिंग की स्थापना हुई है उसी स्थान पर द्विपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद महाराज का जन्म हुआ था।

वर्ष 2002 में 15 से 22 फरवरी तक एक सप्ताह तक विशाल मेले का आयोजन स्फटिक शिवलिंग की स्थापना के अवसर पर किया गया था। इस दौरान चारों पीठों के शंकराचार्य सहित सभी धर्मों के धर्माचार्य यहाँ पहुँचे थे। दिघौरी के इस शिवलिंग की स्थापना जगतगुरु शंकराचार्य महाराज ने करवायी थी।

बताया जाता है कि गुरूधाम दिघौरी में स्थापित स्फटिक शिवलिंग को कश्मीर से यहाँ लाया गया था। बर्फ की चट्टानों के बीच कई वर्षों तक पत्थर के बीच दबे रहने के बाद ऐसा शिवलिंग निर्मित होता है। ऐसे शिवलिंग के पूजन का धर्मग्रंथों में बहुत महत्व बताया गया है। स्फटिक शिवलिंग के दर्शन और पूजन से समस्त पापों का नाश होता है। यही वजह है कि स्फटिक शिवलिंग के दर्शन और पूजन करने अन्य जिलों और प्रदेशों से भी श्रद्धालु पहुँचते हैं।

दक्षिण शैली में बना मंदिर : शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज की जन्म स्थली दिघौरी गाँव में मंदिर का निर्माण दक्षिण शैली में किया गया है। मंदिर में सीढ़ी चढ़ने के बाद एक हॉल में विशाल नंदी विराजित हैं। इसके बाद एक गर्भगृह में स्फटिक शिवलिंग स्थापित है। मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर स्थित इस मंदिर में सिर्फ सड़क मार्ग से ही पहुँचा जा सकता है। जबलपुर मार्ग पर राहीवाड़ा से लगभग 08 किलोमीटर अंदर मंदिर स्थापित है। यहाँ पहुँचने के लिये कम साधन हैं। आमतौर पर स्वयं के साधन से ही मंदिर तक पहुँचा जाता है।

वन कर्मचारियों को वन्यप्राणी सुरक्षा एवं रेस्क्यू का मिला प्रशिक्षण

सिवनी- दिनांक 29 जुलाई 2019 को राजीव गाँधी वानकी प्रशिक्षण संस्थान लखनादौन में श्रीमान मुख्य वन संरक्षक महोदय शशि मलिक जी एवं श्रीमान वनमंडल अधिकारी महोदय उत्तर सिवनी सामान्य सु .श्री संध्या जी के निर्देनुसार प्रशिक्षण संस्थान में कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

अनुदेशक वन विद्यालय एन. एस कोरचे जी के समक्ष आयोजन में 2019 सत्र 39 प्रशिक्षण में विभिन्न व्रतों से आए वनरक्षकों को मुख्य वन संरक्षक उड़न दस्ता दल में पदस्थ अर्पित मिश्रा द्वारा वन्यप्राणी सुरक्षा, वन्य प्राणियों को सुरक्षित संसाधनों एवं उपकरणों से सुरक्षित रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में सुरक्षित पुनर्स्थापित करने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया ।

अक्सर वन्यप्राणी वन क्षेत्रों के किनारे खेतों के खुले हुए कुओं में गिर जाते है ,सड़क पर दुर्घटना, या घरों में घुस जाने पर तत्काल पहुंच कर रेस्क्यू करना, साथ ही सरीसृपों का आवासीय स्थानों से सुरक्षित रेस्क्यू कर – सुरक्षित छोड़ने की विधियों से अवगत कराया गया । साथ ही सर्पदंश प्रबंधन स्नेक रेसक्यू हैंडलिंग , कार्य का प्रशिक्षण भी दिया गया।

अर्पित मिश्रा द्वारा पूर्व में दिये गए प्रशिक्षण उपरांत मध्यप्रदेश के विभिन्न वृतों से प्रशिक्षित वनरक्षकों ने रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया है जिसके चलते संकट में फंसे वन्यप्राणियों को रेस्क्यू करने का कार्य उत्कृष्टता से निरंतर किया जा रहा है।

कार्यशाला में वनपाल नेतराम सनोडिय ,गणेश प्रसाद सनोडिया,प्रवीण यादव ,राजेन्द्र पन्द्रे,संजय नामदेव,भी खान ,प्रशिक्षण में शामिल हुए। संकट में फंसे वन्यप्राणियों की सूचना तत्काल वन विभाग को दे.| वन क्षेत्र के समीप सभी ग्रामीण अपने कुँए की मेड़ो को जरूर बनवाए।

दिल्ली पावरलिफ्टिंग में सिवनी की बेटी अनमोल बनी विजेता : सिवनी को किया गौरान्वित

सिवनी ।।दिल्ली में 27 जुलाई को आयोजित पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिवनी निवासी अनमोल सच्चानी ( Anmol Sachchani ) ने ओवरआल विनर बनकर अपना व जिले का नाम गौरान्वित किया है।

अनमोल ने इस प्रतियोगिता में 200 किग्रा. डेड लिफ्ट, 150 किग्रा. सकाट्स, और 90 किग्रा. बेंच प्रेस टोटल 440 किग्रा. वजन उठाने के साथ ओवरआल विजेता बानी । वहीं ऐसा उन्होंने 5वी बार दिल्ली में विजेता के रूप में अपना ओर जिले का नाम रोशन किया ।

अनमोल ने बताया ये उनका 5वी बार पॉवरलिफ्टिंग में विजेता के रूप में अपना प्रदर्शन किया । इससे पहले भोपाल इंदौर नसरुल्लागंज बहुत से स्टेट और नेशन लेवल पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओ में अनेकों मेडल्स सर्टिफिकेट्स और ट्रॉफी जीतकर सिवनी जिले का नाम नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओ में बढ़ाया है ।

अनमोल ने बताया कि अब तक ट्रॉफी ओर मेडल्स जीते है पर आगे उनका विचार वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड लाने का है। यदि उन्हें ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेने का मौका मिलता है तो वह कभी इस मौके के अपने हाथों से नही जाने देंगी जिसके लिए वो अभी से बहुत तैयारियां कर रही है ।

जारी है खाद्य विभाग की कार्यवाही

सिवनी- मध्यप्रदेश के वीभन्न जिलो में विगत दिनों नकली दूध के कारोंबार के खिलाफ सरकार के निर्देश अनुसार दुध से बने पदार्थो की जांच का कार्य जिले में भी जारी है।

आज 29 जुलाई को जिला खाध सुरक्षा अधिकारीयो ने आदेगाव में चल रही साईराम होटल एवं चौरसिया होटल से खोवे के सेम्पल लिये वही नगर मुख्यालय में दूध का व्यवसाय करने व्यापारीयो से दूध के सेम्पल एकत्र किये गये।

इस दौरान ग्राम हिवरा निवासी गप्पू यादव व राजेंद्र बघेल,ग्राम नगझर के महेश बघेल,ग्राम सिमरिया के हरियादव से दूध के सेम्पल एकत्र उह्ने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

इस कार्यवाही के दौरान खाध सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सोंनू तिवारी,श्रीमती शारदा विनोदिया, पंकज घाघरे,एवं अवशेष अग्रवाल शामिल थे।

दीनदयाल स्पर्श छात्रवृति योजना : 26 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित

सिवनी // दीनदयाल स्पर्श योजना 2018-19 के सफल आयोजन पश्चात भारतीय डाक विभाग द्वारा फिलाटेली छात्रवृति योजना दीनदयाल स्पर्श योजना वर्ष 2019-20 के अतर्गत कक्षा 06 से 09 तक के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति प्रदाय करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। इस योजना में छात्रवृत्ति के लिए आगामी 26 अगस्त 2019 तक आवेदन किया जा सकता है।

अधीक्षक डाकघर बालाघाट ने बताया कि इस योजना में कक्षा 6 से 9 तक प्रत्येक कक्षा में चयनित 10-10 विद्यार्थियों सहित कुल 40 विद्यार्थियों को 06 हजार रुपये छात्रवृति प्रदान की जायेगी । विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर अथवा संबंधित प्रवर अधीक्षक डाकघर या अधीक्षक डाक घर से प्राप्त की जा सकती है ।

आवेदक को संबंधित विद्यालय में स्थित फिलाटेली क्लब का सदस्य होना चाहिए। यदि किसी विद्यालय में फिलाटेली क्लब नही है तो विद्यार्थी या प्रतियोगी का किसी भी डाक घर में एक्टिव बचत खाता, सक्रिय फिलाटेली जमा खाता होना चाहिए। बिना फिलाटेली जमा खाते के आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा ।

चयन प्रक्रिया में 2 दो स्तर होगें। जिसमें 16 सितम्बर 2019 को लिखित क्विज परीक्षा आयोजित की जायेगी । जिसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न समसामयिक, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल एवं संस्कृति प्रत्येक से 5 प्रश्न एंव स्थानीय व राष्ट्रीय फिलाटेली से संबंधित क्रमश 10 एवं 15 प्रश्न रहेगें। लिखित क्विज की समय अवधि एक घंटा रहेगी । लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र द्वारा स्थान एवं समय की सूचना दी जायेगी ।

लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के लिए कोई भी यात्रा व्यय देय नही होगा । द्वितीय स्तर में लिखित क्विज में चयनित विद्यार्थियों को स्तर 2 में भाग लेने हेतु फिलाटेली प्रोजेक्ट प्रस्तुत करना होगा। फिलाटेली प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने की अवधि दिनांक 03 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक रहेगी । फिलाटेली प्रोजेक्ट हेतु विषय अलग से सूचित किये जायेगे ।

इस छात्रवृति योजना में भाग लेने हेतु आवेदन पत्र नजदीकी डाक घर में उपलब्ध होगे तथा निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र अंतिम तारीख 26 अगस्त 2019 को समय अपरान्ह 04 बजे तक या उसके पहले अधीक्षक डाक घर, बालाघाट 481001 के पते पर रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा हाथो हाथ भेजा जाना है । आवेदन पत्र के लिफाफे पर स्पष्ट रूप से दीनदयाल स्पर्श छात्रवृति योंजना वर्ष 2019-20 लिखा हुआ होना आवश्यक है ।

स्व. घासीराम सनोडिया जी को ओबीसी महासभा की श्रध्दांजलि

सिवनी। ओबीसी महासभा उपाध्यक्ष स्व.श्री घासीराम सनोडिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु जिला कार्यालय (राजेन्द्र जायसवाल) के आवास पर रविवार, 28 जुलाई को सायं 5 बजे आयोजित शोकसभा में संगठन के पदाधिकारी तथा अन्य उपस्थितों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान देने प्रार्थना की।

वक्ताओं ने कहा कि वे दृढ़ संकल्पी थे, उन्हें मालुम रहता था कि कौनसा काम कितना और कैसे करना है। उन्होंने कुर्मा समाज और ओबीसी महासभा को अच्छे मुकाम तक पहुँचाकर ही दम लिया। उनके कार्यों को आगे ले जाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वे चाहते थे कि ओबीसी वर्ग के अंतर्गत आने वाले सामाजिक संगठनों को एक मंच पर आना चाहिए।

ओबीसी महासभा को इसके लिए कोशिश करनी चाहिए। इसी मंशा से वे जिला सर्व ओबीसी जाति अध्यक्ष मंडल के संयोजक भी थे। उनके इस काम को पूर्णता की ओर ले जाना अब ओबीसी महासभा का लक्ष्य होगा। वक्ताओं ने कहा कि हम इस कार्य को पूर्ण करेंगे।

सभा के बाद ओबीसी महासभा के सभी पदाधिकारीगणों द्वारा स्व. घासीराम सनोडिया जी के निवास पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी गई। पदाधिकारियों में सर्वश्री रामाधार सनोडिया, पूनम सोनी, राजेन्द्र जायसवाल, गोपाल प्रसाद सनोडिया, अशोक चौधरी, राजकुमार सनोडिया, राजेश सोलंकी, अशोक चौधरी, जीवन सनोडिया, लोकेश साहू आदि का समावेश था।

8 अगस्त को प्रणब मुखर्जी को मिलेगा भारत रत्न, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

प्रणब मुखर्जी जुलाई 2012 से जुलाई 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे. इसके पहले उन्होंने वित्त, रक्षा और विदेश जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाली थी. 

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 8 अगस्त को राष्ट्रपति के हाथों भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जाएगा. प्रणब मुखर्जी जुलाई 2012 से जुलाई 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे. इसके पहले उन्होंने वित्त, रक्षा और विदेश जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाली थी. साल 2004 से 2012 तक केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में उन्हें प्रमुख ‘संकटमोचक’ माना जाता था.

कांग्रेस नेताओं ने प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिए जाने के फ़ैसले का स्वागत किया था. भारत रत्न मिलने के ऐलान के बाद प्रणब मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा था कि, “मैं भारत के लोगों के प्रति पूरी विनम्रता और कृतज्ञता की भावना के साथ इस महान सम्मान भारत रत्न को स्वीकार करता हूं. मैंने हमेशा कहा है और मैं दोहराता हूं कि मुझे अपने महान देश के लोगों से उससे कही अधिक मिला है जितना मैंने उन्हें दिया है.” 

मुखर्जी 1982 में 47 वर्ष की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के वित्त मंत्री बने थे. वर्ष 2004 से उन्होंने तीन महत्वपूर्ण मंत्रालयों विदेश मंत्रालय, रक्षा और वित्त मंत्रालय का कामकाज संभाला था. ‘प्रणब दा’ के नाम से मशहूर मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे थे. पिछले वर्ष नागपुर में आरएसएस के एक कार्यक्रम में शामिल होने पर मुखर्जी को कुछ लोगों से आलोचना का सामना करना पड़ा था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर खुशी जताते कहा था कि मुखर्जी ने अपने निस्वार्थ कार्यों से देश की विकास यात्रा में मजबूत छाप छोड़ी है. पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा था, ‘‘प्रणब दा हमारे समय के उत्कृष्ट राजनेता हैं. उन्होंने दशकों तक देश की निस्वार्थ और अथक सेवा की है और देश की विकास यात्रा पर मजबूत छाप छोड़ी है. उनकी बुद्धिमत्ता और मेधा के सानी बहुत कम लोग होंगे. प्रसन्नता है कि उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की गई है.” 
  
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की भारत सरकार की घोषणा के बाद मुखर्जी को बधाई दी थी और कहा था कि उनकी पार्टी को गर्व है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे एक व्यक्ति के योगदान को पहचान और सम्मान दिया गया है.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ‘प्रणब दा, भारत रत्न के लिए बधाई. कांग्रेस पार्टी को गर्व है कि जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण में हमारे एक अपने के असीम योगदान को पहचान और सम्मान मिला है.’ उन्होंने भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को भारत रत्न (मरणोपरांत) दिए जाने की घोषणा पर भी खुशी जताई.

https://youtu.be/5cGQEjb1_jE

सिवनी में कमलनाथ सरकार के वचन पत्र की निकली अर्थी : जयदीप सिंह चौहान ने लगाये गंभीर आरोप

कमलनाथ सरकार ने वचन पत्र में युवाओं किसानों व आम लोगों से जो वादे किए थे उनमें से एक भी वचन पूरा नहीं किया – जयदीप सिंह चौहान

सिवनी- भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रविवार को सिवनी में कांग्रेस सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं किसानों व आम जनमानस के साथ की गई धोखाधड़ी और वादाखिलाफी के विरोध में कांग्रेस के वचन पत्र की अर्थी निकाली गई। भाजयुमो के मीडिया प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि वचन पत्र की अर्थी के जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। और कमलनाथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया सिवनी में निकाले गए इस जुलूस में भाजपा नेता और आम कार्यकर्ता शामिल हुए ।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह चौहान ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहां की वचन पत्र बेरोजगार युवाओं को 4000 रुपए बेरोजगारी भत्ते दिए जाने की बात थी ।लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ पूरी तरह मुकर गए। उन्होंने विधानसभा में इसे मान भी लिया ।

भाजयुमो महामंत्री युवराज सिंह राहंगडाले ने कहा कि युवाओं को कौशल विकास के नाम पर बैंड बजाने ढोर चलाने जैसे कामों को प्रशिक्षण देने की बात कही कमलनाथ सरकार को प्रदेश में सात माह हो चुके लेकिन इस सरकार ने वचन पत्र में युवाओं से आम लोगों से जो वादे किए थे। उनमें से एक भी वचन पूरा नहीं किया इस सरकार ने सिर्फ शिवराज सरकार के समय की योजनाओं को बंद करने का काम किया है। भाजयुमो जिला महामंत्री दीपक नगपुरे ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की अनेक स्थानों पर निर्मम हत्या की गई और उन पर फर्जी मुकदमे दायर किये जा रहे है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन,भाजपा सदस्यता प्रभारी गजानंद पंचेश्वर,लालू राय,नवनीत सिंह ठाकुर नगर अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर,जयदीप सिंह चौहान, दीपू मिश्रा,युवराज सिंह राहंगडाले,दीपक नगपुरे,पीयूष दुबे रोहित महारोलिया,,जय सनोडिया,कार्यक्रम प्रभारी तुलेश डहरवाल,आशीष माना ठाकुर,बबलू विश्वकर्मा,मनोज गौतम,नितेश सनोडिया,रूपेश मिश्रा,योगेश चन्द्रवँशी,अशोक शरणागत,राहुल पाण्डे,सौरभ यादव,कमलेश सनोडिया,इंद्र कुमार जँघेला, शशि भूषण,मनीष अवधिया,दिलीप सिंह,शुभम राजपूत, खुशेंद्र पवार,राजेश पाल,राकेश विश्वकर्मा,सूर्यकान्त चतुर्वेदी,नीलेश डहेरिया, विनायक शर्मा,भुनेश कुल्हाड़े, अर्पित त्रिपाठी,विवेक दुबे,चन्दन जैन,रतन चौरसिया,हिमांशु जैन सोनू टेकाम,रोहित साहू राज यादव भाजपा नेता व् युवा मोर्चा कार्यकर्ता व आम जनमानस उपस्थित रहे।

गिरते पानी में चल रहे बड़े जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस का छापा : आधा दर्जन गिरफ्तार

मुख्य आरोपी सतीष चौधरी । बाबा का ढाबा संचालक । आमागढ़

सिवनी । पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के द्वारा सिवनी जिले में जुआं एवं सट्टे के अपराधों पर अंकुश लगाए जाने के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । शनिवार की रात करीब 10:30 बजे स्टेशन रोड, सिवनी पर इलाहाबाद बैंक के पीछे गिरते पानी में चल रहे बड़े जुआं फड़ पर कोतवाली पुलिस के द्वारा सादे कपड़ों में घेराबंदी कर छापा डाला गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टी.आई .कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा , आरक्षक देवेंद्र अहिरवार, अरुण झरे, नितेश एवं इरफान के द्वारा ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

जानकारी के अनुसार 6 आरोपियों में : 1. सतीश चौधरी पिता सुरेश चौधरी उम्र 38 साल निवासी ग्राम टिकारी थाना अरी जिला सिवनी 2. हेमंत ठाकुर पिता शीतल प्रसाद ठाकुर उम्र 29 साल निवासी अंबेडकर वार्ड मंगलीपेठ सिवनी, विनोद जंघेला पिता शंभू लाल जिला उम्र 26 साल निवासी मंगलीपेठ सिवनी 3 . संदीप साहू पिता अंतराम साहू उम्र 22 साल निवासी मंगलीपेठ सिवनी 5. नवीन चौहान पिता अनिल सिंह चौहान उम्र 28 साल निवासी तिलक वार्ड बढ़ई मोहल्ला सिवनी एवं 6. नितिन जंघेला पिता शिवकुमार उम्र 35 साल निवासी मंगलीपेठ सिवनी से ₹30600 नगदी एवं ताश के पत्ते जप्त किए जा कर गिरफ्तार किया गया है ।

पकड़े गए आरोपियों में से मुख्य आरोपी सतीश चौधरी ग्राम टिकारी का रहने वाला है जिसका आमागढ़ थाना अरी क्षेत्र में बाबा का ढाबा चलता है , उक्त ढाबे से सतीश चौधरी द्वारा असामाजिक गतिविधियों को संचालित किए जाने की जानकारी मिली है ।

कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी सतीश चौधरी के ऊपर पूर्व से ही थाना अरी में अब तक आधे दर्जन से अधिक जुआ, सट्टा और मारपीट के मामले दर्ज हैं ।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार के द्वारा उक्त अपराधी सतीश चौधरी के विरुद्ध 110 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए हैं, साथ ही भविष्य में अपराधों में संलिप्त पाए जाने पर जिला बदर की कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं ।