संशोधित सिवनी जिले में दिनांक 09/09/2019 को अतिवृष्टि के कारण शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में अवकाश
सिवनी : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा जिले में लगातार हो रही बारिश एवं मौसम विभाग द्वारा दी गई सूचना अनुसार अतिवृष्टि की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार 09 सितंबर 2019 को जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयो के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया था।
किंतु वर्तमान में महाविद्यालय में प्रवेश प्रकिया अंतिम चरण में होने एवं महाविद्यालय में परीक्षाएं संचालित होने के कारण महाविद्यालय के अवकाश निरस्त किया गया है। महाविद्यालय पूर्ववत संचालित होंगे। जारी अवकाश आदेश विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही लागू होगा।
सिवनी : कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह कि जागरूकता के चलते लगातार बारिश के कारण दलसागर Dalsagar तालाब के जलस्तर अपने जलभराव के ऊपर होते देख नींद में सोई नगर पालिका परिषद , सिवनी को जगाया और तत्काल समय अवधि में दलसागर तालाब के निर्गम दो गेट को खोलने पर कार्यवाही का आदेश दिया .
उल्लेखनीय हे कि गत दिवस सिवनी कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने दलसागर तालाब और विसर्जन घाट का निरीक्षण कर ये निर्णय लिया.
समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने बताया कि नगरपालिका परिषद सिवनी के लापरवाही के कारण दलसागर तालाब के निर्गम गेट में साल में देख रेख न होने के कारण गेट खोलने में बहुत परेशानी हुई अंततः रविवार को सुबह से जद्दोजहद के वाद जे .सी .वी .मशीन कि मदद से दोपहर को लगभग 1बजे सोमवारी चोक , भेरौगंज के गेट खोलने में में सफलता मिली
कश्यप ने बताया कि नगर पालिका परिषद , सिवनी कि लापरवाही के चलते खोले गये दलसागर तालाब के निर्गम गेट से निकला पानी स्थानीय नागरिको के धरो में जा घूसा जिससे उनके धरेलू समान अस्त व्यस्त हो गये और समीप सड़क ने मानो नदी का रुप ले लिया हो
इस दौरान सिवनी कलेक्टर श्री कश्यप ने सिवनी कलेक्टर को फोन पर वस्तुस्थिति से अवगत कराया जिसपर नगर पालिका कर्मचारियों ने व्यवस्ता को कंट्रोल में लेकर निर्धरित स्थित को बनाकर खुलै पानी निकासी के गेट को निर्धरित माप दंड से व्यवस्थित किया आज सभी स्थानीय नागरिको को भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित मूलचंद दुबे जी याद आये जिनके कारण निर्गम पानी निकासी कि बड़ी आर .सी .सी .कि नाली का निर्माण कराया था अन्यथा इसके न होने से बहुत बड़ी समस्य़ा बन जाती
कश्यप ने बताया कि समय समय पर नगर पालिका परिषद , सिवनी को इसको ले अवगत कराया जाता रहा जिसपर सिवनी ज़िले के समाचार पत्रो ने उन्हे सचेत किया किन्तु कुंभकरन कि नींद में मदमस्त होने के कारण ये हाल हुऐ कि स्थानीय रहवासियों के घर में पानी जा समाया
शुक्र हे सिवनी कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह जी कि जागरूकता के चलते नींद में सोई नगर पालिका परिषद , सिवनी जागी और कार्य में जूट गई सभी स्थानीय नागरिको ने सिवनी कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह जी का आभार व्यक्त किया
ISRO has said that we are trying to establish contact with lander ‘Vikram’, soon the contact will be established.
Chandrayaan 2 : ISRO has said that we are trying to establish contact with lander ‘Vikram’, soon the contact will be established.
नई दिल्ली: इसरो (ISRO) चीफ के सिवन ने कहा है कि इसरो ने चंद्रयान 2 Chandrayaan 2 के लैंडर ‘विक्रम’ की लोकेशन पता लगा ली है. उन्होंने कहा कि चंद्रयान2 के ऑर्बिटर ने चंद्रमा की सतह पर लैंडर ‘विक्रम’ की थर्मल तस्वीरें ली हैं.
हालांकि के सिवन ने कहा है कि अभी तक लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क नहीं स्थापित हो सका है. हम लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, जल्द संपर्क स्थापिक हो जाएगा.
Chandrayaan 2 : लैंडर विक्रम से संपर्क की उम्मीद अभी बाकी है: इसरो चीफ
‘विक्रम’ ने ‘रफ ब्रेकिंग’ और ‘फाइन ब्रेकिंग’ चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, लेकिन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से पहले इसका संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया.
Chandrayaan 2 : ‘चांद को छूने का हमारा संकल्प और मजबूत हो गया है’
शनिवार को पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा था, मैं आपके चेहरों पर मायूसी को समझ सकता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लैंडर से संपर्क टूटने के बाद वैज्ञानिकों से कहा. चांद को छूने का हमारा संकल्प और मजबूत हो गया है, हम बहुत करीब आ गए थे लेकिन हमें और आगे जाना है. उन्होंने कहा चांद को छूने का हमारा संकल्प और मजबूत हो गया है, हम बहुत करीब आ गए थे लेकिन हमें और आगे जाना है.
शनिवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिक की तारीफ करते हुए कहा था, ‘ISRO और वहां काम करने वाले लोग ऐसे हैं जो, लक्ष्य प्राप्त करने तक न रुकते हैं, न थकते हैं और न बैठते हैं।’ आज हमने मिशन चंद्रयान में एक रुकावट देखी है। लेकिन ISRO के वैज्ञानिक तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक मंजिल पर नहीं पहुंच जाते। चांद पर पहुंचने का सपना पूरा होकर रहेगा’
सिवनी: विगत 7 सितम्बर की रात से जिले में जारी भारी बारिश के बाद सारे जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. नगर मुख्यलाय सहित अन्य विकास खण्डों से मिल रही खबरों के अनुसार मानसून की जोरदार बारिस के बाद अनेक ग्रामो का मुख्य मार्ग से सम्पर्क टूटा हुआ वही छोटे एवं बड़े नदी नालो में पानी का प्रवाह तेज हो गया है.
नगर मुख्यालय के बुधवारी बाजार,नेहरू रोड सहित अन्य निचले इलाकों में जल प्लावन की स्थिति बन गई है, हालकि जिला प्रशासन के के मार्गदर्शन में नपा सहित होमगार्ड के जवान तैनात किये गये हे.
इसी बीच जारी बारिश के बाद वेंनगंगा नदी अपने पुरे प्रवाह के साथ बह रही है जिससे ऐशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांध में पानी की भरपूर आवक के चलते बांध की क्षमता से अधिक पानी की निकासी जारी है।
भीमगढ़ बाँध में आज जलस्तर 518.80 मीटर पहुच गया था .जिसके बाद आज पुनः भीमगढ़ बांध के 10 में से 6 गेट खोल दिए गये हे जिससे प्रति मिनिट 50 हज़ार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है.
Dhan Registration 2019 किसान स्वयं कर सकेंगे अपना पंजीयन सिवनी : जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 16 सितंबर से 16 अक्टूबर 2019 तक विगत वर्ष खरीफ वर्ष में धान उपार्जन हेतु स्थापित 80 उपार्जन केन्द्रों पर प्रातः 8 बजे से सायंकाल 8 बजे तक शासकीय कार्य दिवसों में किया जायेगा।
शासन द्वारा किसानों को सशक्त बनाते हुए डाटा एन्ट्री आपरेटर पर निर्भरता तथा पंजीयन केन्द्रों के दबाव को कम करने के लिये इस वर्ष में पंजीयन के तकनीकी साधनों को विस्तारित किया गया है, जिसके तहत एमपी किसान एप, ई-उपार्जन मोबाईल एप, पब्लिक डोमेन में ई-उपार्जन पोर्टल तथा विगत वर्ष के खरीफ उपार्जन केन्द्रों पर किसान पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, किसान चाहे तो मोबाईल एप्लीकेशन एवं वेब एप्लीकेशन पर स्वंय अपना पंजीयन कर सकते है। किन्तु सिकमी एवं वन पट़टाधारी किसानों का पंजीयन मात्र पंजीयन केन्द्रों पर ही हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि विगत खरीफ एवं रबी विपणन वर्ष में जिन किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर फसल विक्रय करने हेतु पोर्टल पर पंजीयन कराया गया था एवं जिनके द्वारा अपनी मूलभूत जानकारी जैसे किसान का नाम एवं भूमि का खसरा/सर्वे /मोबाईल नम्बर/बैंक खाता में कोई परिवर्तन नहीं किया जाना है, ऐसे किसानों को इस वर्ष खरीफ विपणन वर्ष में पंजीयन दस्तावेज देने की आवश्यकता नही है ।
लेकिन ऐसे किसानों को गत वर्ष के पंजीयन डाटा के आधार पर समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज विक्रय हेतु पंजीयन कराना आवश्यक होगा। जिसके लिए मोबाइल नंबर, समग्र आईडी नंबर, विगत खरीफ मौसम के किसान पंजीयन कोड दर्ज करना होगा |
यदि किसान को विगत वर्ष के पंजीयन में उल्लेखित आधार नम्बर, बैंक खाता, मोबाईल नंबर में किसी प्रकार के परिवर्तन, संशोधन की आवश्यकता होने पर संबंधित दस्तावेज प्रमाण स्वरूप पंजीयन केन्द्र पर लाने होंगे, जिनको देखकर पंजीयन में दर्ज डाटा सत्यापित किया जा सके।
किसान पंजीयन में बैंक खाता में संशोधन एवं नवीन खातों की प्रविष्टि की कार्यवाही OTP आधारित e-authentication प्रक्रिया के माध्यम से किया जायेगा। इस वर्ष किसान से उपज के विक्रय की संभावित मात्रा एवं विक्रय की 3 तिथि प्राप्त की जायेगी, जिसे पंजीयन के समय दर्ज किया जायेगा।
शासन द्वारा इस वर्ष धान कॉमन का समर्थन मूल्य 1815 प्रति क्विंटल, धान ग्रेडः-ए 1835 प्रति क्विंटल ज्वार 2550 प्रति क्विंटल एवं बाजरा का समर्थन मूल्य 2000 प्रति क्विटल घोषित किया गया है। किसान भाईयों से अनुरोध है कि निर्धारित समयावधि में अपना पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करें।
सिवनी: आज दिनाँक 07 अगस्त 2019 को सिवनी पुलिस कप्तान कुमार प्रतीक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान कमलेश खरपुसे एवं अनुभागीय अधिकारी (पुलिस ) सिवनी श्री संजीव पाठक के निर्देशन में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पैदल फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारम्भ होकर फैजागंज चौक, गुरूद्वारा चौक, साहू कबाडा, छोटा मिशन चौक, शुक्रवारी चौक, घसियारी मोहल्ला, तिग्गा मोहल्ला, डायमंड चौक, दुर्गा चौक, एलआईबी चौक, दारू धर्मशाला, नगर पालिका चौक, नेहरू चौक, जिन्ना चौक, होते हुये कंट्रोल रूम सिवनी में समाप्त किया गया।
जारी हुए प्रेस नोट के हिसाब से फ्लैग मार्च में लगभग 120 पुलिस जवान उपस्थित रहें । फ्लैग मार्च का उद्देश्य पुलिस की उपस्थिति से अवगत करा कर जनता को भय मुक्त करना व सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना हैं तथा वर्तमान में चल रहे त्यौहारों को शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना है।
सिवनी : जिले के डूंडा सिवनी पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली जब एक मोटरसायकिल चोर सहित चोरी का वाहन खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ़तार किया गया है ।
थाना प्रभारी अमित दानी ने बताया कि अरविंद पिता रेवाराम विश्वकर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी:- ग्राम भरगा, थाना आदेगांव, सिवनी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।
आरोपी के द्वारा चोरी की गई 03 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले अमजद पिता अमीर खान, निवासी: बीबी कटोरी, थाना आदेगांव को भी पकड़ा गया है।ऊक्त तीनो मोटर साइकिल गोपालगंज तथा कुरई से चोरी की गई है ।
आदेगाव- लखनादौन विकास खंड के आदेगाव में स्वेक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 37 यूनिट रक्त संग्रह कर ब्लड बैंक भेजा गया खेरापति जनकल्याण समिति व न्यू बहुउदेशीय कार्यकर्ता संग के बैनर तले विगत वर्षों से 6 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाता है उक्त शिविर में अब तक 600 से अधिक तक रक्तदाताओं ने ब्लड संग्रह कर ब्लड बैंक को दे चुके है,.
शिविर का शुभारंभ नगर में जागरूकता रैली निकाल कर किया गया जिसमें स्कूली छात्र छात्राएं, रेडक्रास ड्रेस में , स्थानीय युवाओ सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही ।
आयोजित शिविर में सारी व्यवस्थाएं प.गोलू तिवारी द्वारा की जाती है चूंकि उनकी माता जी की स्म्रति में शिविर का आयोजन उक्त दिनांक को किया जाता है जिसमे सम्पूर्ण परिवार भी शिविर के माध्यम से रक्तदान कर जरूरत मंदो की मदद करता है.
शिविर का उद्द्देश्य- नगर सहित आसपास समूचे क्षेत्र में रक्तदान हेतु जागरूकता लाना लोगों के मन मे व्याप्त रक्तदान के प्रति डर, भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक रक्तदाता तैयार कर , इस पुनीत कार्य से जोड़ना।
इसमें आदेगाव नगर में काफी सफलता देखने को मिली है जो आज जिले में जब भी रक्तदान की बात की जाती है तो आदेगाव का नाम सर्वप्रथम आता है आदेगाव ब्लड डोनर ग्रुप में लगभव 300 रक्तदाता सम्लित हो चुके है , जिनमे गोलू तिवारी सर्वाधिक 38 बी बार रक्तदान किये व देवेन्द्र विश्वकर्मा 32 बार जरूरतमंदों की मदद कर चुके है यही के पूर्व निवासी सतीश सोनी शिक्षक जो कि 51 बार ब्लड दे चुके है जो अन्य युवाओ के प्रेरणास्रोत है ।
डोनर जरूरत के समय अपने निजी खर्च से जिला मुख्यालय सहित आसपास के अनेक जिलों में जाकर रक्तदान किया करते है,जिसका श्रेय इसी शिविर को जाता है।
शिविर में नय रक्तदाताओं को जोड़ने का का अवसर मिलता है साथ ही कुछ ऐसे रक्तदाता रक्तदान करते है, जिन्होंने हर तीन माह में रक्तदान करने का मन बना लिया है। साथ ही कुछ ऐसे रक्तदाता जो अपने जरूरी कार्यो में अधिक व्यस्त रहने के कारण , आवश्यकता के समय रक्तदान करने में असमर्थ होते है।
उक्त शिविर में खेरापति जनकल्याण समिति के सदस्यों जिसमे महिलाएं भी सम्लित है साथ ही शिविर में आदेगाव थाना प्रभारी राहुल बघेल ने भी रक्तदान किया तो वही लखनादौन के यशवंत गोल्हानी ने भी प्रथम बार रक्तदान कर इस पुनीत कार्य हेतु अग्रसर हुए।
आज के रक्तदान शिविर में शासकीय माध्यमिक शाला चमारी खुर्द से शिक्षक गण श्री नारायण सिंग ठाकुर, श्री हिरूप सिंह ठाकुर एवं श्री स्वतन्त्र नेमा जी द्वारा रक्तदाता एवं सहयोगियों को सेवफल वितरण कर पूण्य कार्य हार्दिक शुभकामनाएं आयोजन में सिवनी ब्लड बैंक से डॉ शिल्पा सहलाम अनिल साहू, वीरेंद्र भट्ट , एल.पी . बघेल, राजेश तिवारी, पूर्णिमा श्रीवास एवं GNM ट्रेनिंग सेंटर के छात्र छात्राये।
लखनादौन से – अभय पारासर, राकेश उसरेठे ,राजेन्द्र पटेल, प्रेमकुमार डेहरिया, रितु विसेन, शारदा वरकड़े स्थानीय PHC आदेगांव सेअमित श्रीवास्तव, सुरेश बग्गा, नियाज खान, भारती बग्गा खेरापति जन कल्याण समिति के संचालक प. राजेश तिवारी (गोलू), देवेंद्र विश्वकर्मा अध्यक्ष, राकेश प्रजापति सचिव के साथ साथ खेरापति जन कल्याण समिति के सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। 2015 से लगातार छठवीं बार रक्तदान शिविर में बहुत से नए डोनर भी तैयार किये गए जो जरूरत पड़ने पर आमजन की मदद कर सके।
क्षेत्र में खेरापति जनकल्याण समिति, न्यू बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता संग के प्रयास से रक्तदाताओं की पर्याप्त फ़ौज एकत्रित कर ली गई है जिसके परिणाम स्वरूप हर जरूरतमंद को समय पर ब्लड उपलब्ध कराया जाता है जो सराहनीय है।
सिवनी : जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में दिनांक 05.09.2019 को थाना प्रभारी निरीक्षक एम डी नागोतिया द्वारा दो अलग-अलग टीम गठित की गई .
प्राप्त जानकारी के अनुसार गठित हुई पहली टीम में स्वयं थाना प्रभारी एम डी नागोतिया हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक 169 सुरेश सोनी आरक्षक 45 अजय बरमैया आरक्षक 198 अनिल लोखंडे को लेकर मुखबिर की सूचना पर चौथा मील nh7 मार्ग ग्राम पुरवा माल थाना लखनादौन से आरोपी महेश दीक्षित पिता लोचन दीक्षित निवासी ग्राम पहाड़ी धन ककडी थाना धूमा के कब्जे से 5 किलो ग्राम अवैध गांजा एवं एक मोटर साइकिल बरामद किया गया ।
वही दूसरी टीम में सहायक उप निरीक्षक एफ एल उईके प्रधान आरक्षक 73 सदाराम बघेल आरक्षक 134 अमित रघुवंशी आरक्षक 103 राघवेंद्र राजपूत आरक्षक 138 दशरथ धुर्वे आरक्षक 196 राहुल कुशवाहा ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी नंन्हूलाल कुशवाहा पिता मेंहगू लाल कुशवाहा उम्र 49 वर्ष निवासी काछी मोहल्ला आदेगांव थाना आदेगांव के कब्जे से हनुमान मंदिर के पास नरसिंहपुर बाईपास रोड लखनादौन में 2 किलो अवैध गांजा बरामद किया.
उक्त दोनों आरोपी गणों के विरूद्ध धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया
सिवनी : कलेक्टर सिवनी के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की कार्रवाई लगातार जारी है ।
इसी क्रम में दिनांक 6 सितंबर 2019 को विवेकानंद वार्ड सिवनी पर पाए गए रुपेश ट्रेडर्स सिवनी के ट्रक में रखे खाद्य पदार्थ रिफाइंड सोयाबीन तेल लूज जो कि 6 टंकियों में लगभग 1200 लीटर की मात्रा में पाया गया का नमूना लिया जाकर शेष रिफाइंड सोयाबीन तेल को विक्रय हेतु प्रतिषेध होने के कारण नियमानुसार जप्त किया गया । जिसकी कुल कीमत लगभग ₹83000 है
छपारा स्थित मां वैष्णो किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ अंबर कैंडी तथा साईं रेस्टोरेंट धूमा से सनफ्लावर तेल और पनीर के नमूने लिए गए है ।
लिए गए नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की ओर भेजा गया है, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।