Home Blog Page 2025

MP ANM & STAFF NURSE RECRUITMENT 2779 पदों पर बंपर भर्तिया

MP ANM & STAFF NURSE RECRUITMENT

MP ANM & STAFF NURSE RECRUITMENT

MP ANM & STAFF NURSE RECRUITMENT राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम , मध्य प्रदेश में एएनएम और स्टाफ नर्स के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके तहत कुल 2779 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें एएनएम (ANM) के 2019 पद और स्टाफ नर्स के 760 पद शामिल हैं। ये सभी भर्तियां संविदा (SAMVIDA) के आधार पर होंगी। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन (Online Application) करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2019 है। इन पदों के लिए सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है : 

एएनएम (ANM), पद : 2019 (अनारक्षित-673)
योग्यता 
: मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा पास होना चाहिए। 
– इसके साथ ही एएनएम डिप्लोमा के साथ ही महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पंजीयन होना अनिवार्य है।
आयु सीमा : न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष। 
वेतन : 12,000 रुपये। 

स्टाफ नर्स(STAFF NURSE), पद : 760 (अनारक्षित-254)
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा पास होने के साथ ही जीएनएम कोर्स किया हो। अथवा 
– बारहवीं पास होने बाद नर्सिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। 
– इसके साथ ही उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन मध्यम प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में होना अनिवार्य है। 
आयु सीमा : न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष। 
वेतन : 20,000 रुपये। 

जरूरी सूचना : 
– आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2019 के आधार पर की जाएगी। 
– अधिकतम आयु में छूट मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी। 

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। 

आवेदन शुल्क : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा।

आवेदन प्रक्रिया : 
– इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट (www.mponline.gov.in) पर लॉगइन करना होगा। 
– होमपेज खुलने पर आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर एक बॉक्स नजर आएगा। इस बॉक्स में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम | NHM) सेक्शन में जाएं। 
– यहां पर सेवाए टैब के अन्दर Click here to Apply for the post of Staff Nurse & Auxiliary Nurse Midwifery (ANM) Recruitment Under National Health Mission, MP शीर्षक दिखाई देगा। 
– इस शीर्षक में दिए गए क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करते ही एक और वेबपेज खुल जाएगा। 
– नए पेज पर डाउनलोड सेक्शन में जाना होगा। अब यहां पर एएनएम के लिए Recruitment For Auxiliary Nurse Midwifery (ANM) – 2019-ANM001 और स्टाफ नर्स के लिए Recruitment For Staff Nurse – 2019-SN001 शीर्षक दिया गया है। 
– अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित शीर्षक के आगे दिए गए पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किए गए विज्ञापन आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
– इन विज्ञापनों को अच्छी तरह से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें। 
– इसके बाद विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। 
– ध्यान रहे ऑनलाइन आवेदन करते समय अपनी हालिया खिचाई गई फोटोग्राफ और हस्ताक्षर एवं अन्य मांगे गए प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड स्कैन कॉपी निर्धारित साइज के अनुरूप ही अपलोड करनी होगी। 
– भरे हुए फॉर्म को सब्मिट करने से पहले इसमें दर्ज की गई सभी जानकारियों को एक बाद जांच लें और संतुष्ट होने के बाद ही उसे सब्मिट करें। 
– यदि आवेदन में भरी गई जानकारियों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव करना है, तो उसे सब्मिट करने से पहले ही कर लें। 
– अंत में ऑनलाइन सब्मिट किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

महत्वपूर्ण तिथि : 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 सितंबर 2019

अधिक जानकारी यहां : 
वेबसाइट : www.mponline.gov.in

अन्य रोजगार के अवसर के लिए यहाँ क्लिक करें

घर मे करता था गांजा की खेती SEONI पुलिस ने दे दी दबिश…

सिवनी : पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कुमार प्रतीक महोदय के द्वारा सम्पूर्ण जिला में अवैध मादक पदार्थ गांजा अफीम के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है | उक्त अभियान के दौरान थाना प्रभारी धूमा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घोघरी नागन में आरोपी मुकेश तिवारी के द्वारा अपने घर में घर से लगी बाड़ी में करीबन 02,03 साल से गांजा के पौधें लगाकर अवैध व्यापार किया जा रहा है ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमलेश खरपुसे एंव श्रीमान्‌ एस0डी0ओ0पी0 महोदय लखनादौन श्री अरविन्द कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धूमा के द्वारा कल दिनांक 04.09.19 को हमराह बल के ग्राम घोघरी नागन में मुखबिर के बतायेनुसार स्थान पर दविश दी गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दविश में जो आरोपी मुकेश तिवारी पिता रामकुमार तिवारी उम्र 40 साल निवासी घोघरी नागन थाना धूप्ता के द्वारा अपने घर से लगे बाड़ा में तार की फेंसिंग लगाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ अवैध तरीके से लगाये जाने पर मौके पर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी व आरोपित के कब्जे से 44 नग छोटे बड़े गांजा के पेड़ जिनका वजन 46 किलो ग्राम लगभग पाया गया।

गांजे के पौधों को मोके पर जप्त कर धूमा थाना प्रभारी द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 230/19 धारा 8,20 एन.डी. पी.सी.एक्ट का कायम कर विवेचना में लेकर आरोपी को जेल भेज दिया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा उक्त कार्यवाही करने वाले उप निरीक्षक देवकरण डेहरिया, स उप निरीक्षक बी.डी. कमरे,आरक्षक चालक रवि कुमार, महिला आरक्षक कमल कुर्रम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई

seoni ganja news

4 लाख 70 हज़ार ₹ के लोहे के पाइप और 13 आरोपी सहित अन्तर्राजीय चोर गिरोह लखनादौन पुलिस की गिरफ्त में

सिवनी : श्री कुमार प्रतीक पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी एवं श्री कमलेश खरपुसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी के निर्देशन एवं श्री अरविंद श्रीवास्तव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लखनादौन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लखनादौन निरीक्षक एम.डी. नागोतिया ने हमराह स्टाफ सउनि जी.पी.शर्मा, प्रधान आर.73 सदाराम बघेल,आर.465 मनमोहन मिश्रा, आर.586 अजय मंडल,आर.423 मोंटी गोखले,आर.496 राहुल कुशवाहा ,आर.236 प्रियंक तिवारी आर. 670 प्रकाश के मुखबिर की सूचना मिलने पर अन्तर्राजीय चोर गिरोह को धर दबोचा लिया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतर्राज्यीय गिरोह को स्विफ्ट कार क्र.एच.आर.74 ए 7345 से पायलेटिंग करते हुए ट्रक क्र.आर.जे-05 2036 को धर दबोचा गया ।

पूछताछ पर उक्त लोहे के 47 नग लोहे पाईप कीमती 4,70,000:00 रूपये (चार लाख सत्तर हजार रूपये) सिवनी से ट्रक में भरक़र लें जाते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों के विरूद्ध धारा 41 (1-4) द.प्र.स.,34 भा. दं.स.की कार्यवाही कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

आरोपी
इरशाद पिता इलियास मुसलमान उम्र 24 वर्ष निवासी उटावड थाना बहीन जिला पलवल हरियाणा ,अजय कुमार पिता गौरीशंकर भगेले उम्र 19 वर्ष निवासी टीचर कालोनी सासनी थाना कोतवाली सासनी जिला हाथरस उत्तरप्रदेश ,.पवन चौधरी पिता होतीलाल चौधरी उम्र 24 वर्ष निवासी सासनी थाना कोतवाली सासनी जिला हाथरस उत्तरप्रदेश ,गोपाल चौधरी पिता मनवीर सिंह चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी टीचर कालोनी सासनी थाना कोतवाली सासत्नी जिला हाथरस उत्तरप्रदेश , राधाकृष्ण बघेल पिता महेन्द्र सिंह बघेल जाति गडरिया उम्र 20 वर्ष निवासी सरदा नगला थाना कोतवाली सासनी जिला हाथरस उत्तरप्रदेश , प्रशांत चौधरी पिता चरनसिंह चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी पलटन मोहल्ला सासनी थाना कोतवाली सासन्ती जिला हाथरस उत्तरप्रदेश ,नौशाद मुसलमान पिता ममनूर मुसलमान उम्र 25 वर्ष निवासी बबूरगंज मोहल्ला सासनी थाना कोतवाली सासनी जिला हाथरस उत्तरप्रदेश, आसिफ पिता कयूम मुसलमान उम्र 20 वर्ष निवासी पलटन मोहल्ला सासनी थाना कोतवाली सासनी जिला हाथरस उत्तरप्रदेश, गोपाल बघेल पिता महेन्द्र सिंह बघेल जाति गडरिया उम्र 19 वर्ष निवासी सरदा नगला थाना कोतवाली सासनी जिला हाथरस उत्तरप्रदेश , कासिम पिता कयूम मुसलमान उम्र 21 वर्ष निवासी पलटन मोहल्ला सासनी थाना कोतवाली सासनी जिला हाथरस उत्तरप्रदेश , इमरान पिता शहीद मुसलमान उम्र 28 वर्ष निवासी उटावंड थाना बहीन जिला पलवल हरियाणा ,तैय्यब पिता मंगलवार मुसलमान उम्र 31 ग्राम बुबलेहडी थाना पुनाहना जिला नूहु हरियाणा , साहिल पिता फजरूद्वीन मुसलमान उम्र 28 ग्राम डुंगेजा थाना पुनाहना जिला नूहु हरियाणा को पकड़ लिया गया ।

VIDEO : Bhimgarh बांध का पेट भरा : खोले गए 6 गेट

जिले में हो रही झमाझम के साथ ही ऐशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांध में पानी की भरपूर आवक के चलते बांध की ंक्षमता से अधिक पानी की निकासी जारी है। बुधवार को बांध के 6 गेट खोले गए।

सिंचाई विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने खबर सत्ता को बताया कि बुधवार तक भीमगढ़ बांध के 4 गेट खोले जा चुके थे जिन्हें वाटर लेवल कम होने के बाद बंद कर दिया गया था । बांध में पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए सुबह दस बजे भीमगढ़ बांध के टोटल 6 गेट खोल दिए गए।

यहां से दस हजार घन फीट पानी की निकासी हर मिनिट 29 हजार क्यूसिक हो रही थी। दिन भर 6 गेट खुले रहे।

सूत्रों ने बताया कि इससे पहले जब पानी की आवक बांध में कम होती दिखी तो बांध के दो द्वार को बंद किया जाकर शेष दो गेट को 45 – 45 सेंटी मीटर खोल दिया गया है। आने वाले दिनों में अगर बारिश होती है और बांध में पानी का भराव बढ़ता है तब और गेट खुल सकते हैं। अगर पानी की आवक कम हुई तो इन खुले गेट को बंद किया जा सकता है।

सूत्रों ने बताया कि बांध में पानी का जल स्तर 518.80 मीटर पहुँच गया था जिसके बाद 4 अगस्त की रात्रि में भीमगढ़ बांध के 6 गेट खोले गए

New Traffic Rules : 15 हजार की स्कूटी, 23 हजार का चालान | Traffic Challan

0

Scooty of 15 thousand, Challan of 23 thousand

New Traffic Rules
New Traffic Rules | challan

Delhi : नए ट्रैफ‍िक रूल्स ( New Traffic Rules) तोड़ने के ख‍िलाफ बढ़ी जुर्माना राश‍ि को लागू हुए अभी दो द‍िन भी नहीं हुए क‍ि इसके ख‍िलाफ आवाज बुलंद हो रही है. द‍िल्ली के रहने वाले और गुड़गांव कोर्ट में काम करने वाले एक शख्स पर 23 हजार रुपये का जुर्माना ठोक द‍िया गया जबकि उसकी स्कूटी की कुल कीमत ही वर्तमान में 15 हजार रुपये है.

द‍िल्ली की गीता कॉलोनी में रहने वाले द‍िनेश मदान हर‍ियाणा की गुड़गांव कोर्ट में काम करते हैं. सोमवार को वह क‍िसी छोटे से काम के ल‍िए अपनी 2015 मॉडल की स्कूटी लेकर निकले तो ट्रैफिक पुल‍िस के हत्थे चढ़ गए. ब‍िना हेलमेट के न‍िकले द‍िनेश से जब गाड़ी का रज‍िस्ट्रेशन, लाइसेंस, एयर पॉल्यूशन एनओसी, हेलमेट और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बारे में पूछा था उनके पास उस समय कुछ नहीं था. उन्होंने कहा क‍ि वह कुछ समय बाद कागजात उपलब्ध करा देंगे लेक‍िन तब तक तो उनका 23 हजार रुपये का चालान कट चुका था.

23 हजार रुपये उस समय उनके पास नहीं थे ल‍िहाजा उनकी गाड़ी ट्रैफिक पुल‍िस ने जब्त कर ली और मामला कोर्ट में पहुंचा द‍िया. अब द‍िनेश इस पशोपेश में हैं क‍ि 15 हजार रुपये की स्कूटी को छुड़ाने के ल‍िए 23 हजार रुपये भरें या फ‍िर नई गाड़ी ही खरीद लें. इस बारे में वह कोई न‍िर्णय नहीं कर पा रहे.

चालान नहीं भरूंगा, स्कूटी जमा करा दूंगा

दिनेश मदान का दावा है कि वो सर्विस लेन में जा रहे थे इसलिए हेलमेट को हाथ में ले रखा था। हालांकि उन्होंने माना कि उनके पास स्कूटी के कागज नहीं थे। उनका कहना है कि वो मिडिल क्लास से आते हैं। उन्होंने कहा कि यदि 23 हजार रुपए देने होंगे तो मैं 15 हज़ार की स्कूटी के लिए चालान का भुगतान नहीं करूंगा। मदान का कहना है कि जब से उनके मोबाइल पर 23 हजार रुपए के चालान का SMS आया है तब से परेशान हूं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पता चलने के बाद कई लोगों के फोन उनके पास आ रहे हैं।

SEONI जिले में शिक्षक बने मेरा विद्यालय-मेरा देवालय मनोवृत्ति के संवाहक

seoni news teacher

सिवनी : सिवनी जिले के आदिवासी विकासखण्ड घंसौर के शासकीय हाईस्कूल कटिया के शिक्षकों ने ”मेरी शाला-मेरी जिम्मेदारी” भावना को आत्मसात कर लिया है। यहाँ के शिक्षक अपनी शाला को देव-स्थान मानते हैं।

उन्होंने ”मेरा विद्यालय-मेरा देवालय” की मनोवृत्ति अपनाकर शाला परिसर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी ले ली है। प्राचार्य श्री एस.के.बोपचे के निर्देशन में शाला के शिक्षक प्रतिदिन का चार्ट बनाकर परिसर की सफाई के साथ शौचालय की सफाई भी करते हैं। प्राचार्य भी सोमवार को शाला की सफाई करते हैं।

अब इस हाई स्कूल का परिसर और कक्षाएँ साफ-सुथरी और व्यवस्थित रहती हैं। इससे यहाँ पढ़ रहे बच्चे भी स्वच्छता में सहभागी हो गये हैं। इसी तरह प्राथमिक शाला कुर्मी ठेलमाल भी साफ-सफाई की मिसाल बन गई है।

यहाँ के 60 वर्षीय शिक्षक चुरामन सिंह मार्को बीमारी के कारण खड़े होने में असमर्थ हैं। फिर भी अपनी शाला की स्वयं रोजाना साफ-सफाई करते हैं।

SEONI जिले के लापरवाह प्रधान पाठक की रोकी वेतन वृद्धि

सिवनी : जिला परियोजना समन्वयक द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला करहैया के 27 अगस्त को किये गए औचक निरीक्षण में शाला में पदस्थ प्रधान पाठक श्री सतीश कुमार नामदेव के अनुपस्थित पाए जाने तथा शासन के निर्देशानुसार दक्षता उन्नयन अभ्यास पुस्तिका संबंधी कोई कार्य नहीं किया जाना, बच्चों की वर्कबुक की सही जांच न होने एवं होमवर्क की जांच त्रुटिपूर्ण पाई गई तथा अन्य लापरवाही पाई जाने पर प्रधान पाठक श्री सतीश कुमार की एक वेतन वृद्धि तत्काल रोकने के आदेश दिए गए।

सफेद रेत का काला कारोबार करते ग्रामीणों ने पकड़ा…

सफेद रेत का काला कारोबार करते ग्रामीणों ने पकड़ा... SEONI NEWS
सफेद रेत का काला कारोबार करते ग्रामीणों ने पकड़ा… SEONI NEWS

सिवनी : क्षेत्र में रेत का काला कारोबार जोरों पर जारी है। जिसका परिणाम है कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कें खराब हो चुकी है। बार बार कार्रवाई की औपचारिकता मात्र निभाने के कारण रेत माफिया के हौसले बुलंद है। इसका एक नजारा मंगलवार को खरसारू में देखने को मिला जहां ग्रामीणों ने रेत से भरे एक डंपर को रुकवा कर पुलिस के हवाले कर दिया।

त्रस्त हो चुके हैं ग्रामीण
क्षेत्र में सफेद रेत का काला कारोबार लगातार जारी है। सरकारें बदलने के बावजूद रेत माफिया के हौसले बुंलद हैं। इसका परिणाम यह है कि क्षेत्र में ओवरलोड डंपर दिन रात ग्रामीण सड़कों का सीना छलनी करते दौड़ते रहते हैं। मंगलवार को खरसारू के ग्रामीणों ने रेत से भरे ओवरलोड डंपर को रुकवा कर पुलिस को सूचना दी।ग्रामीणों ने बताया कि रेत से भरे यह ओऴरलोड डंपर क्रमांक एमपी 50 एच 1572 क्षेत्र से होकर गुजर रहा था। शासन की रोक के बावजूद इस डंपर में रेत का परिवहन किया जा रहा था। जबकि प्रदेश शासन ने खनन संबंधी नई नीति की घोषणा कर रेत खनन पर फिलहाल रोक लगा रखी है। ग्रामीणों ने डंपर को रोककर केवलारी पुलिस को सूचना दी।

कुछ नहीं बिगाड़ सकता कोई
ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने इस डंपर को रुकवाया तो वाहन में सवार चालक औऱ परिचालक ग्रामीणों से ही अभद्रता करने लगे। उनका कहना था कि सारा सिस्टम ऊपर से चल रहा है। जिसके चलते इन डंपरों को रोकना नामुमकिन है। वाहन में सवार लोगों का कहना था कि वे एक घंटे में ही छूट जाएंगे।

रास्ते हो गए छलनी
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में डंपरों को धमाचौकड़ी लगातार जारी है। जिसके कारण क्षेत्र की सड़कें छलनी में तब्दील हो चुकी है। बारिश के दिनों में सड़कों पर पैदल गुजरना भी दुश्वार सा हो गया है। बार बार प्रशासन को शिकायत के बावजूद किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ये डंपर दिन रात दौड़ते रहते हैं जिससे प्रदूषण फैल रहा है।

बालाघाट का निवासी है डंपर मालिक
जिले में प्राकृतिक संपदा की लूट में पड़ोसी जिले से भी लोग सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि यह डंपर बालाघाट निवासी एजाज खान का है। जिले में विभिन्न रेत खदानों में उसके विभिन्न डंपर दौड़ते भागते रहते हैं। कई जगहों पर रेत खनन की अनुमति न होने के बावजूद रेत का खनन किया जा रहा है। जिससे नदी की धारा मुड़ने का खतरा भी पैदा हो गया है। इससे नदी के किनारे की खेती की जमीन भी बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने नियमानुसार खनन कराए जाने की मांग की है।

इनका कहना है: केवलारी पुलिस द्वारा मुझे मामले की जानकारी लगी है। इस संबंध में स्टाफ को केवलारी भेजा गया है। अवैध रूप से उत्खनन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में हो रहे उत्खनन की वैधता की जांच की जाएगी।
आशालता वैद्य, जिला खनिज अधिकारी, सिवनी

झारखण्ड ANM भर्ती 2019 – Jharkhand ANM Recruitment 2019 Apply Online

Jharkhand ANM Recruitment 2019: Jharkhand National Health Mission 2019 ने ANM और स्टाफ नर्स के विभिन्न पदों लिए अधिसूचना जारी की है | इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार Jharkhand NHM Recruitment 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है इस भर्ती में उम्मीदवार का इंटरव्यू टेस्ट के आधार पर चयन किया जायेगा | आवेदन करने की अंतिम तिथि घोषित कर दी गयी है | आप सभी से निवेदन है की आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी पढ़ ले, उसके बाद ही आवेदन करें, अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर देंखे |Jharkhand ANM Vacancy 2019 से सम्बन्धित सभी जानकारी इस पोस्ट में बताया गया है कृपया ध्यान से पड़े एवं आवश्क दस्तावेजो की तयारी करे ताकि ऑनलाइन एप्लीकेशन अप्लाई करते समय कोई समस्या न हो |

Jharkhand ANM Recruitment 2019

Jharkhand NHM job 2019, latest update
Jharkhand NHM Recruitment 2019

Jharkhand NHM Vacancy 2019 JharkhandNHM ANM Recruitment 2019 Jharkhand Staff Nurse Bharti 2019 Jharkhand Staff Nurse Vacancy 2019 Jharkhand ANM Vacancy 2019 Jharkhand Govt Jobs Jharkhand NHM Vacancy 2019 Jharkhand Staff Nurse Vacancy 2019 JSSC ANM Vacancy 2019 Jharkhand National Health Mission Vacancy 2019 NHM Jharkhand vacancy 2019 NHM Jharkhand ANM Bharti 2019 इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने का प्रस्ताव है योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते है | आवेदन करने  इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications), पात्रता मापदंड (eligibility criteria), आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date), आवेदन मोड (Mode Of Application), नौकरी का प्रकार (Job Type)आयु सीमा (Age Limits)नौकरी का स्थान (Job Location),वेतन (Salary) सम्बंधित जानकारी जरूर जान ले | आवेदन करने से पहले निचे दिए गए विवरण जरूर पढ़ ले | SRBPost.com द्वारा शुभकामनाओं के साथ …..

JSSC Vacancy 2019

शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications) – उम्मीदवार भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक / स्नातकोत्तर GNM / B.Sc Nursing Degree या समकक्ष डिग्री होना आवशक है। कृपया अधिकारिक वेबसाइट देखे

पद का नाम – Jharkhand ANM Vacacny 2019

पदों की संख्या –  1985 पदों पर भर्ती होने वाली है

आवेदन शुरू करने की तारीख (Application Start Date) – 05/09/2019

आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date)– 04/10/2019

आवेदन मोड (Mode Of Application) – ऑनलाइन

नौकरी का प्रकार (Job Type) – Full Time

आयु सीमा (Age Limits) – इस रोजगार में उम्मीदवार की आयु 21 – 40 वर्ष के होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Jharkhand NHM Notification 2019) देखें।

चयन प्रक्रिया (Section Process) – चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार पर आधारित होगा जो की NHM Jharkhand द्वारा आयोजित की जाएगी |

नौकरी का स्थान (Job Location)– मध्यप्रदेश (Jharkhand Govt Jobs)

वेतन (Salary Details) – Jharkhand NHM Recruitment 2019 (NHM Jharkhand ANM Vacancy) के आदेश अनुसार रहेगी |

आवेदन कैसे करें (How To Apply)– इच्छुक उम्मीदवार Jharkhand NHM Recruitment 2019 के लिए आवेदन कर सकते हैं। कृपया इस भर्ती के अधिक विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

आधिकारिक अधिसूचना NotificationRegular | backlog
ऑनलाइन आवेदन करेंLink Activate on 5/09/19
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
खबरसत्ता एंड्राइड एप्पयहाँ क्लिक करें
STUDENT CORNERयहाँ क्लिक करें
JOB ALERTSयहाँ क्लिक करें

महत्वपूर्ण सूचना –Jharkhand NHM 2019 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक अधिसूचना देखें। और अपने मित्रों के साथ अधिसूचना साझा करें और नए रोजगार समाचार तथा जॉब्स भर्ती 2019 के लिए हमारी वेबसाइट khabarsatta.com पर प्रतिदिन विजिट करें | इसके अतरिक्त SSC, UPSC, Railway, Bank एवं सरकारी जॉब के लिए भी KHABARSATTA.com को विजिट कर सकते है |

VOTER HELPLINE APP से , VOTER ID कार्ड में कर पाएंगे करेक्शन

0

VOTER HELPLINE APP से , VOTER ID कार्ड में कर पाएंगे करेक्शन

आप अपने मतदाता परिचय पत्र (VOTER ID CARD) में किसी भी प्रकार का बदलाव करना चाहते हो जैसे की नाम की स्पेलिंग, फोटो या एड्रेस में बदलाव करना चाहते हैं तो आपको किसी सरकारी दफ्तर में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप इंस्टाल करके खुद यह काम कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया आपको आगे बताते है .

वोटर हेल्पलाइन एप (VOTER HELPLINE APP) गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड करना होगा। इसकी लिंक नीचे दी गई है। APP की मदद से संशोधन वे ही वोटर कर सकेंगे जो एप में अपना फोटो आईडी नंबर रजिस्टर्ड कराएंगे। ऐसा करने पर उन्हें एक OTP प्राप्त होगा। इसके बाद VOTER HELPLINE APP में कई ऑप्शन आएंगे, जिन्हें अपने काम के हिसाब से वोटर को चुनना होगा। 

voter helpline app

यदि आपको फोटो बदलवाना है तो नया फोटो, एड्रेस बदलवाना है तो एड्रेस प्रूफ (Address Proof) का कोई एक दस्तावेज और नाम में करेक्शन है तो उसका प्रमाण भी APP में ऑनलाइन एप्लीकेशन के साथ अटैच करने होंगे। मास्टर ट्रेनर एसबी ओझा ने इस नए एप की पुष्टि करते हुए कहा कि यह उन लोगों की मदद करेगा, जिनको पोलिंग सेंटर तक जाने का वक्त नहीं है।

वोटर हेल्पलाइन एप्प प्ले स्टोर से DOWNLOAD करने के लिए यहां क्लिक करें
वोटर हेल्पलाइन एप्प चुनाव आयोग की साइट से DOWNLOAD करने के लिए यहां क्लिक करें