Home Blog Page 2023

VIDEO : बस में फंसी बाइक से लगी आग ,सभी यात्री सुरक्षित

0

सिवनी : जिले के दो थाना काह्निवाड़ा एवं डुंडा सिवनी सीमा में एक ऐसी वारदात हुई जिसमें एक बस जल गई। हादसे की वजह बस में फंसी बाइक से लगी आग था। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। मौके पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी से भोमा की ओर जा रही चौरसिया ट्रेवल्स की बस की चपेट में बाइक सवार दो लोग आ गए।हादसे में बस के नीचे बाइक फस गई थी और बस चालक ने स्पीड बढ़ा दी ।

बड़वानी टेक के पास बाइक से निकले पेट्रोल और स्पार्किंग से आग लग गई और धीरे-धीरे आग बस में फैल गई ।बस चालक ने बस को रोका और अपने परिचालक के साथ फरार हो गया। वही बस में बैठे सभी यात्री घबराकर बाहर निकल आए ।

बस में आग ने भीषण रूप ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही डूंडा सिवनी और कान्हीवाड़ा थाने का बल मौके पर पहुंच गया ।फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई।

PM मोदी के लिए रक्तदान करेंगे सिवनी के भाजपाई और मोदी समर्थक

0

PM मोदी जी को जन्मदिन के उपहार स्वरूप रक्तदान करेंगे सिवनी के भाजपाई ।भाजपा कार्यालय सिवनी में 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन

सिवनी : भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के आह्वाहन पर आगामी 17 सितंबर 2019 को देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय बारापत्थर सिवनी में विशाल रक्तदान शिविर एवम निशुल्क हेल्थ चेक अप केम्प का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में रखा गया है.

इस रक्तदान शिविर में जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता एवम मोदी जी के समर्थकों अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील जिला अध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी एवम सेवा सप्ताह कार्यक्रम प्रभारी श्री संतोष अग्रवाल जी ने की है ।

इस कार्यक्रम में जिले के प्रसिद्व चिकित्सको के द्वारा निःशुक्ल स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है , रक्तदान शिविर में तैयारी और सहभागिता की दृष्टि से रक्तदान करने के इक्छुक सभी मंडलो के रक्तदाता इन नम्बरो में अपना पूर्व पंजीयन करा सकते है.

प्रभारी
पीयूष दुबे : राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य ,भाजयुमो
मो – 9039671194

राहुल पांडेय :नगर अध्यक्ष ,भाजयुमो सिवनी
मो – 7566518179

गर्भवती महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या!

0

सिवनी । सिवनी में एक महिला ने अपने मुँह बोले रिश्तेदार के यहाँ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिवनी के ललमटिया क्षेत्र स्थित गोकुलधाम निवासी वैशाली (24) पति संदीप बघेल बीते दो दिनों पूर्व अपनी मुँह बोली रिश्तेदार बुआ जो सिवनी के ही बारापत्थर क्षेत्र के कंचन विहार में निवासी करतीं हैं, के यहाँ गयी हुईं थीं। यहाँ श्रीमति वैशाली ने सोमवार 09 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

महिला का मृत शरीर फांसी के फंदे पर झूलता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुँची पुलिस के द्वारा शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया जिसके बाद पंचनामा कार्यवाही के उपरांत उसे पोस्ट मार्टम के लिये भिजवा दिया। मृतिका का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका की तीन साल की एक बच्ची है और वर्तमान में वह लगभग सात माह के गर्भ से थी। पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।

क्षतिग्रस्त घर में महिला की करंट लगने से मौत!

0

सिवनी । तेज बारिश के चलते घर के क्षतिग्रस्त हुए खप्परों को ठीक कर रहे एक शख्स को करंट का जोरदार झटका लगता देख उसकी पत्नि उसे बचाने के लिये आगे आयी जिसके बाद पति तो बच गया लेकिन महिला की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 08 सितंबर को हुई तेज बारिश के बाद डूण्डा सिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम भुरकुलखापा मठ्ठाटोला निवासी धन सिंह बरकड़े, सोमवार 09 सितंबर की सुबह अपने घर के खप्परों को व्यवस्थित कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान धन सिंह को करंट का जोरदार झटका लगा।

करंट लगने से चीख उठे धन सिंह की आवाज सुनकर उनकी पत्नि श्रीमति सरिता उन्हें बचाने के लिये दौड़ीं। बताया जाता है कि इस प्रयास के दौरान धन सिंह तो सुरक्षित बच गये लेकिन करंट की चपेट में आने के कारण श्रीमति सरिता को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतिका के शव का पोस्ट मार्टम करवाये जाने के उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

सालों बाद बढ़ा हिर्री नदी का जल स्तर

0

जलमग्न हुई जेवनारा घाट की शिव गुफा

बरघाट । शनिवार व रविवार को हुई भारी बारिश के बाद हिर्री नदी के उफान पर होने के कारण जेवनारा स्थित शंकर मंदिर व गुफा पूरी तरह डूब गयी है। हिर्री नदी में ऐसा उफान कई सालों बाद देखने को मिला। 02 दिनों की तेज वर्षा के कारण बरघाट क्षेत्र में स्थित डैम व नदी के तटों के इस नज़ारे के साथ सेल्फी लेने लोग बड़ी संख्या में पहुँचे।

क्षेत्र के कई नाले उफान पर होने के कारण आवागमन बाधित रहा। तेज बारिश में क्षेत्र के कुछ कच्चे मकान गिर गये। नगर के छीन तालाब में नगर परिषद द्वारा गलत तरीके से उत्खनन व एक हिस्से में पुराव कराने के कारण तालाब में जल भराव होने के कारण तालाब की पार टूटने की कगार पर थी। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा आनन – फानन में पार की मरम्मत की गयी लेकिन इस जल भराव से कई किसानों के खेत पानी में डूब गये।

तेज बारिश के चलते बालाघाट सिवनी मुख्य मार्ग पर बरघाट से आगे खूंट मे गदम पुल पर 10 चक्का ट्रक के पुल पार करते समय पुल का एक हिस्सा गिर गया। इसके बाद इस मार्ग के अवरुद्ध होने के बाद बरघाट एसडीओपी पुलिस भगत सिंह धुर्वे, थाना प्रभारी कुँवर सिंह मरावी के साथ मौके पर पहुँचकर भारी वाहनों का आवागमन रोककर छोटे वाहन व यात्री बसों का आवागमन प्रारंभ रखा गया। ट्रक निकालने की व्यवस्था कर संबंधित अधिकारियों को बुलवाकर सड़क की मरम्मत करवाने के निर्देश दिये गये।

सरकारी जमीन पर सरपंच के रिश्तेदार कर रहे थे खेती

0

सिवनी । जनपद पंचायत सिवनी की ग्राम पंचायत लूघरवाड़ा में सरपंच के रिश्तेदारों द्वारा सरकारी जमीन पर किये गये प्लांटेशन को उजाड़कर किये गये अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश तहसीलदार प्रभात मिश्रा ने संबंधितों को दिये हैं।

कर रहे थे खेती : प्राप्त जानकारी के मुताबिक लूघरवाड़ा पंचायत में सरपंच ग्यारसवती के रिश्तेदार नान्हो व परिवार के लोगों के द्वारा सरकारी जमीन पर खेती की जा रही थी।

पटवारी हलका नंबर 98 राजस्व निरीक्षक मण्डल सिवनी दो की शासकीय मद घास भूमि खसरा नंबर 48 रकबा 3.03 हेक्टेयर सरकारी जमीन में से लगभग 2.83 में अवैध रुप से कब्जा कर खेती की जा रही थी। मामले की शिकायत पंचायत सचिव व रोजगार सहायक ने तहसीलदार से की थी। इस मामले में तहसीलदार ने संबंधितों से जवाब तलब किया था।

सरकारी जमीन पर की जा रही खेती के मामले में पटवारी के मौका जाँच प्रतिवेदन पर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार ने संबंधितों के खिलाफ बेदखली आदेश जारी कर 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है।

अग्रसेन जयंति महोत्सव 25 से | Agrasen Jayanti 2019

0

05 दिनों तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम | Agrasen Jayanti 2019

सिवनी । अग्रवाल समाज द्वारा महाराज श्री अग्रसेन महाराज का जयंति agrasen jayanti 2019 महोत्सव 25 से 29 सितंबर तक मनाया जायेगा। पाँच दिनों तक लूघरवाड़ा स्थित अग्रोहा धाम में इस वर्ष भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जयंति महोत्सव को भव्य बनाने अग्रवाल समाज ने तैयारियां आरंभ ्कर दी गयी हैं।

श्री अग्रसेन महासभा के प्रवक्ता संजय अग्रवाल ने बताया कि अग्रोहा धाम में 25 सितंबर को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ जयंति महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा। ध्वजारोहण के बाद दोपहर 12 बजे अग्रोहा धाम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। शाम 07 बजे से बच्चों के लिये ओपन डान्स तथा महिला व पुरूषों के लिये रिश्तों की डोर थीम पर डान्स प्रतियोगिता रखी गयी हैं।

इसके अगले दिन 26 सितंबर को शाम 07 बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कक्षा एक से पाँचवी के बच्चों के लिये आयोजित की गयी है जबकि युवती व महिलाओं के लिये ग्रुप डान्स प्रतियोगिता रखी गयी हैं। दोपहर में बच्चों के लिये रस्सी कूद, पैकिंग प्रतियोगिता, मैं हूँ चित्रकार, पासिंग गेम इत्यादि रखे गये हैं।

27 सितंबर को दोपहर में रंगोली बनाओ, नीबू चम्मच दौड़, हरी पत्ती से डेकोरेशन, सलाद डेकोरेशन इत्यादि प्रतियोगिताएं होंगी। शाम साढ़े 06 बजे से म्युजिकल अंताक्षणी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है। शाम 04 बजे से आनंद मेला आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक गेम कुर्सी दौड़, रिंग गेम, बैलून गेम, नारियल से व्यंजन बनाओ, पान से व्यंजन बनाओ प्रतियोगिताएं होंगी। शाम को म्युजिकल अंताक्षणी का सेमी फाईनल व फाईनल होगा।

शोभा यात्रा के बाद होगा समापन : 29 सितंबर को सुबह 09 बजे छिंदवाड़ा रोड गंगानगर से विशाल वाहन रैली अग्रवाल समाज द्वारा निकाली जायेगी जो शहर के प्रमुख मार्गांें से होते हुए अग्रोहा धाम लूघरवाड़ा समाप्त होगी। सुबह 11 बजे से महाराजश्री का हवन पूजन किया जायेगा। दोपहर 01 बजे से अतिथियों का स्वागत, परिचय व उदबोधन का मंचीय कार्यक्रम होगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरित किये जायेंगे। शाम 04 बजे अग्रवाल धर्मशाला दुर्गा चौक से महाराजश्री की परंपरानुसार शोभायात्रा निकाली जायेगी।

agrasen jayanti 2019

वैनगंगा में बहे सिवनी के 2 युवाओं के शव मिले

सिवनी : विगत 8 सितंबर की रात्रि 11:30 बजे पानी के तेज बहाव में सिवनी के जय सनोडिया ओर सिंघोडी के चंद्रशेखर सनोडिया मुंगवानी वैनगंगा पुल के समीप पुसेरा के छोटे पुल से कार सहित बह गए थे .

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा देर रात 1.30 बजे से ही दोनों की खोज के लिये रेस्कयू दल रवाना किया था.

जिसके चलते रात भर दोनो युवको की तलाश निरंतर जारी थी 09 सितंबर की सुबह से पानी मे तैरती हुई कार पुसेरा पुल से 300 मीटर दूर नज़र आरही थी सिवनी कलेक्टर द्वारा भेजा गया . कार में कोई नही मिला और कार के काँच टूटे पाए गए थे . रेस्क्यू दल निरंतर प्रयासरत था कि जल्द से जल्द दोनो युवको को ढूंढ लिया जाए .

09 सितंबर की सुबह लगभग 10 बजे 1 युवक का शव रेस्क्यू दल द्वारा खोजा गया. जिसके कुछ देर बाद लगभग 10. 20 मिनिट पर दूसरे युवक का शव मिला.

ख़बरसत्ता परिवार भगवान से प्रार्थना करता है कि दोनों युवकों के परिवार को इस दुख की घड़ी में लड़ने की हिम्मत प्रदान करें । ख़बरसत्ता परिवार सभी से आग्रह करता है कि बारिश में संभलकर चले जहां पानी का बहाव ज्यादा समझ आये वहां से निकलने की सोचे भी नही

सिवनी कलेक्टर और एस.पी. की संवेदनशीलता ने बचाई परिवार की जान

जिले का राजा यदि पद के साथ सवेदन शील हो तो जनता सुखी होती है आज Seoni Collector श्री प्रवीण जी की पहल पर चार जाने बचा ली गई

सिवनी: जिले का राजा यदि पद के साथ सवेदन शील हो तो जनता सुखी होती है आज कलेक्टर सिवनी Seoni Collector श्री प्रवीण जी की पहल पर चार जाने बचा ली गई गौर तलब हो की ग्राम ग्वारी थाना केवलारी जिला सिवनी नैनपुर से लगा सिवनी ज़िला का पहला ग्राम है 37 पंचायत केवलारी विकास खंड की नैनपुर से रोज अपनी जरूरतें पूरी करती है कहने का मतलब सीधा 37 गाँव नैनपुर से जुड़े है कल रात से लगातार हो रही बारिश और बीजेगाव डेम के 6 गेट खोल दिये जाने से आज नैनपुर और सिवनी की सीमा से लगा थावर नदी उफान पर है.16 फिट के ऊपर तक पानी बह रहा था इस से ठेल मारता पानी ग्राम ग्वारी में बनी एक कालोनी जो नियम अनुसार माप दंड में सही नही है.

परिवार के 4 लोग दूसरी मंजिल पर फसे सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार
इस कॉलोनी पर ठेल मारता पानी प्रवेश कर गया इस कालोनी में 2 फ्लैट में 4 लोग मौजूद थे जिन को उम्मीद नही थी की वो संकट में आ जायेंगे पानी प्रवेश करते ही ग्राउंड फ्लोर के साथ बढ़ रहा था और परिजन सहमे हुए 2 मंजिल पर मदद की दरकार में थे चूंकी वल्लभ यमुनेश्वरी विकास खंड नैनपुर के ग्राम मक्के में टीचर है उन ने नगर क़े कई लोगो को मदद मांगी और मैसेज किया 1 मेसेज मुझे भी मिला. आज सोशल मीडिया ने भी सिवनी जिले के पत्रकारों ने भी सहयोग किया एक बार तो ये बात और खबर सामने आई की अल सुबह मदद प्रशासन देगा.

जिले का राजा यदि पद के साथ सवेदन शील हो तो जनता सुखी होती है आज जिला कलेक्टर सिवनी श्री प्रवीण जी की पहल पर चार जाने बचा ली गई

सिवनी कलेक्टर सोशल मीडिया पर मेसेज देख तुरंत हुए एक्टिव
सोशल मीडिया पर चली खबर के बाद जिला कलेक्टर सिवनी खुद एक्टिव हुए हम ने भी उनके निजी मोबाइल पर बात कर के हालात नैनपुर के बताये कलेक्टर सिवनी ने कहा प्रयास कर रहे है और 1 घन्टे से कम समय में पूरे लाव लश्कर के साथ सिवनी कलेक्टर एवं सिवनी एस पी कुमार प्रतीक ग्राम ग्वारी के उस कालोनी के सामने थे जहाँ 4 जान संकट मे थी आप अपने साथ लाये वोट के मदद से चार जिंदगी को सामने से रेसक्यू कर के निकलवाये जैसे ही चार जान बाहर आई उन को लगा दूसरी ज़िन्दगी मिल गई मौके पर ही कलेक्टर को सब ने साधु वाद किया सभी चार जनो को अभी सर्किट हाउस केवलारी में रुकवाया गया है.

सोशल मीडिया की समाज में भूमिका
सोशल मीडिया आज समाज़ में महत्व पूर्ण भूमिका में है खबर चलने के बाद सिवनी जिला प्रशासन हरकत में आया और एक्टिव हुआ और मौके पर कलेक्टर भी,नैनपुर का नागरिक मंच और चंपा शंकर एम्बुलेन्स ग्रुप जिला प्रशासन सिवनी और कलेक्टर सिवनी सहित पूरे अमले को साधु वाद देता है जिन के प्रयास से आज चार जान बची साथ ही लखनादोन ग्रुप,केवलारी ग्रुप को भी जिन से आला अधिकारी सिवनी के जुड़े है जिन तक हमारी बाते पहुची

हाई अलर्ट पर SEONI जिला Bhimgarh Bandh के सभी 10 गेट खोल दिए गए

  • हाई अलर्ट पर सिवनी जिला.
  • Bhimgarh Bandh के सभी 10 गेट खोल दिए गए.
  • सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह ले रहे पल पल की जानकारी.

सिवनी: विगत 7 सितम्बर की रात से जिले में जारी भारी बारिश के बाद सारे जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. नगर मुख्यलाय सहित अन्य विकास खण्डों से मिल रही खबरों के अनुसार मानसून की जोरदार बारिस के बाद अनेक ग्रामो का मुख्य मार्ग से सम्पर्क टूटा हुआ वही छोटे एवं बड़े नदी नालो में पानी का प्रवाह तेज हो गया है.

इसी बीच जारी बारिश के बाद वेंनगंगा नदी अपने पुरे प्रवाह के साथ बह रही है जिससे ऐशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांध में पानी की भरपूर आवक के चलते बांध की क्षमता से अधिक पानी की निकासी जारी है।

विगत रात्रि से जारी निरंतर बारिश के बाद आज सुबह भीमगढ़ बांध के 8 गेट खोल दिए गए थे, लेकिन जारी बारिश एवं जल भराव के चलते आज रविवार की रात 8 बजे बांध के सभी 10 गेट खोल दिए गए हे.

वही जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह सारे जिले से सम्पर्क कर पानी के चलते हर पल की स्थति पर नजर रखे हे.