सिवनी : जिले की कन्हीवाडा पुलिस ने दोनों पक्षों समझाइश देकर विवाह कराकर एक मिशाल पेश की हे।
आज 12 सितम्बर की सुबह ग्राम कटिया का लड़का प्रियांश उर्फ सोनू साहू पिता दीपचंद साहू 24 साल अपनी प्रेमिका खुशबू पिता प्रभु दयाल राने उम्र 19 साल निवासी बोरी कला के साथ थाना पहुंचा तथा दोनों अपनी मर्जी से बालिक होने के कारण शादी करने की बात बताएं ।
तब थाना प्रभारी दिलिप पचेवश्र्वर् द्वारा दोनों पक्षों के माता पिता से संपर्क कर थाना बुलाया गया लड़की के माता पिता नहीं आए फोन से ही कोई आपत्ति नहीं होना बताएं तब दोनों लड़का लड़की के भविष्य को देखते हुए पुलिस द्वारा थाने पर ही रिश्ता तय कर अच्छे से जीवन करने आशीर्वाद दिया गया.
उस समय ग्राम कटिया के उपसरपंच संदीप तिवारी लड़के के पिता दीपचंद साहू मामा नरेश साहू नाना रामखेलावन साहू तथा लड़के की मां उपस्थित थे इस प्रकार कहानी वाड़ा पुलिस द्वारा एक अच्छा कार्य किया गया जिसकी थाना क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है
सिवनी : जिले के डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने ट्रक चोरी की झूठी रिपोर्ट लिखाकर गुमराह किये जाने के मामले में खुलासा किया है, जहाँ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। ये एक ऐसा प्रकरण है, जहाँ पुलिस जांच के बाद प्रार्थी ही आरोपी बन गया है। चर्चाएं यह भी है कि इस मामले में आरोपी बने अनीस खान को बचाने के लिये एक काँग्रेसी नेता सक्रिय है जो कि पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस निष्पक्षता से काम करती है या फिर राजनैतिक दबाव में।
पुलिस सूत्रों के अनुसार के अनुसार डूंडासिवनी थाना अंतर्गत 29 मार्च 2019 को अनीस खान गुरूनानक वार्ड निवासी ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसका 10 चका ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 2952 जो कि 28 व 29 मार्च की रात को चोरी हो गया है। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की थी।
इस मामले में डूंडासिवनी पुलिस ने ट्रक चोरी जाने के मामले में अनीस खान से पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी, इसी बीच अनीस खान ने जांच करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की झूठी शिकायत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कर डाली तथा जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया था। डूंडासिवनी पुलिस को जांच के दौरान सूचना मिली कि प्रार्थी अनीस खान द्वारा उक्त ट्रक को कलर कर हुलिया व नम्बर प्लेट बदलकर चलवाया जा रहा है।
इस सूचना पर संपत्ति स्क्वॉड के दल को सिवनी, छिन्दवाड़ा, बालाघाट, नरसिंहपुर, जबलपुर, नागपुर तथा अमरावती सहित अनेक स्थानों से साक्ष्य जुटाने के आदेश दिये गये। जांच के दौरान चौकाने वाली बातें सामने आयीं कि अनीस खान ने लगभग 1 साल पहले अपने ससुर अज्जु खान कुंजड़ी मोहल्ला सिवनी निवासी से एक 10 चका ट्रक एमपी 20 एचबी 1086 खरीदकर स्वयं के नाम से पंजीयन कराया था। ट्रक काफी पुराना था, जिसे अनीस खान ने सिवनी के कबाड़ी
सिवनी : जिले के लखनवाड़ा थाने के ग्राम गोपालगंज वैनगंगा नदी गोपालगंज में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए दो युवक पानी में डूबे एक की मौके पर मौत हो गई वही एक जिला चिकित्सालय में भर्ती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनवाड़ा थाना अंतर्गत गोपालगंज में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने गए युवक हादसे का शिकार हो गए । दोनो युवको के पानी में डूबने के बाद बाहर निकाला गया किन्तु उन दोनों में से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज निवासी पप्पू चंद्रवंशी एवं राजेश सीसराम मूर्ति विसर्जन करने आज 11 सितम्बर की शाम 6 बजे वैनगंगा नदी के घाट में गए थे दोनों युवक गहरे पानी में चले गए जिसमें से राजेश सिरसाम की पानी में डूबने से मौत हो गई वही मौके पर उपस्थित लोगों ने पप्पू चंद्रवंशी को बचा लिया गया है।
खबर सत्ता परिवार आप सभी से विनम्र निवेदन करता है कि मूर्ति विसर्जन के समय सावधानी बरतें जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना स्व बचा जा सके ।
सिवनी: जिले थाना छपारा जिला सिवनी का यह मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि फरियादी मो0 आसिफ अंसारी इस आशय की रिपेार्ट दर्ज करायी कि उसके घर के बाजू में गफूर मुसलमान, उम्र 32 वर्ष, निवासी पिंजारी वार्ड छपारा थाना छपारा जिला सिवनी, रहता है, उनके घर के और गफूर के घर के बीच में एक छेडी है, जिसकों लेकर उनके बीच पुराना विवाद चला आ रहा है।
दिनाँक 29-09-2010 को सुबह करीब 09-30 बजे वह और उसका भाई अशफाक घर में थे तभी उसकी मां जाहिदा बेगम ने गफूर के लडके अब्दुल रहीम उम्र 32 वर्ष व अब्दुल करीम, उम्र 28 वर्ष, को बोली के छेडी क्यों खोद रहे हो, तो उन्होंने जाहीदा बेगम को गंदी-गंदी गालियां देने लगे , जब गाली देने से मना की तो अब्दुल रहीम छूरा लेकर एंव अब्दुल करीम कुदाली लेकर आए और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर घर के अंदर घूस गए तथा जाहिदा बेगम के साथ झूमाझपटी करने लगे।
मो0 आसिफ एंव अशफाक बीच-बचाव करने गए तो, अब्दुल रहीम ने अशफाक को छूरा मारा जो उसकी पीठ-बक्खे में चोट आई, फिर मो0 आसिफ और असफाक ने दोनो आरोपी को घर से बाहर निकाले तो इतने में अब्दुल गफूर तथा उसकी पत्नी शकीला बेगम आ गई और सभी ने मिलकर जाहीदा बेगम के साथ मारपीट किये थे। घटना को मुस्तकिनख् खान राशिद एंव रोहित ने देखे एंव सुने।
पुलिस द्वारा मामला कायम कर आरोपियों के विरूद्ध चालान पेश किया गया। जिसकी सुनवाई माननीय श्री अरविंद टेकाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लखनादौन की न्यायालय मे की गई, जिसमे शासन की ओर से कु0 कीर्ति तिवारी, सहायक जिला अभियेाजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गई जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी अब्दुल करीम, अब्दुल रहीम एंव शकीला बेगम को दोषी पाते हुये क्रंमश: धारा 452 भा0द0वि0 में 06-06 माह, धारा 323 भा0द0वि0 में 03-03 माह, का सश्रम कारावास एंव 1500-1500 रूपये जुर्माना, से दंडित करने का निर्णय सुनाया है।।
Current Affairs from 1 September to 5 September 2019. Current Affairs September 2019
हमारी वेबसाइट पर हर रोज़ नए प्रश्न-उत्तर अपडेट किये जाते हैं। जो सामान्य ज्ञान बढ़ाने तथा आने वाले एग्जाम में सहायक हैं | Current Affairs September 2019
1 सितम्बर से 5 सितम्बर 2019 तक के करंट अफेयर्स निम्नलिखित हैं – Following are the current affairs from 1 September to 5 September 2019 –
हाल ही में सीनियर महिला नेट फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन कहां किया जाएगा ? उत्तर: अरुणाचल प्रदेश
हाल ही में कोल इंडिया के नए चेयरमैन कौन नियुक्त हुए ? उत्तर: प्रमोद अग्रवाल
हाल ही में किस खिलाड़ी ने क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है ? उत्तर: अजंता मेंडिस
हाल ही में किस का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया गया है ? उत्तर: पी सी मोदी
हाल ही में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत किसने की है ? उत्तर: नरेंद्र मोदी
हाल ही में फेशियल BSID लांच करने वाला पहला देश कौन बना ? उत्तर: भारत
हाल ही में राष्ट्रिय खेल दिवस कब मनाया गया है ? उत्तर: 29 अगस्त
हाल ही में निमू भौमिक का निधन हुआ वे कौन थे ? उत्तर: अभिनेता
हाल ही में शूटिंग वर्ल्ड कप में अभिषेक वर्मा ने कौन सा पदक जीता है ? उत्तर: स्वर्ण
हाल ही में किस मोबाइल एप्प ने अमेरिका में टेक पुरस्कार जीता है ? उत्तर: मैत्री
हाल ही में योग पुरस्कार किसने प्रदान किये हैं ? उत्तर: नरेंद्र मोदी
हाल ही में “Walk To Work” अभियान की शुरुआत किस राज्य सरकार ने की है ? उत्तर: मेघालय
हाल ही में किसने एकीकृत उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगाया है ? उत्तर: एयर इंडिया
हाल ही में लापता विवादों के पीड़ितों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया गया है ? उत्तर: 30 अगस्त
हाल ही में ओलेक्सी होंजेरुक को किस देश का प्रधानमंत्री चुना गया है ? उत्तर: यूक्रेन
हाल ही में PMO के विशेष कार्य अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ? उत्तर: पी के सिन्हा
हाल ही में ज़ारी सैफ सिटीज इंडेक्स 2019 में कौन सा शहर शीर्ष पर रहा ? उत्तर: टोक्यो
हाल ही में गूगल डूडल ने किस कवियित्री को सम्मानित किया है ? उत्तर: अमृता प्रीतम
हाल ही में मेगा वेंडर मीट 2019 का आयोजन कहाँ किया गया है ? उत्तर: लखनऊ
हाल ही में “लाइफ लाइन एक्सप्रेस” का उद्धघाटन कहाँ से किया गया है ? उत्तर: मुंबई
हाल ही में किस राज्य ने “विशेष टाइगर फोर्स” का गठन किया है ? उत्तर: उत्तराखंड
हाल ही में अंतराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन 2019 की मेजबानी कौन करेगा ? उत्तर: भारत
हाल ही में SAFF अंडर 15 ख़िताब किसने जीता है ? उत्तर: भारत
हांल ही में 1 से 7 सितम्बर तक कौन सा सप्ताह मनाया जाएगा ? उत्तर: पोषण सप्ताह
हाल ही में कहॉं देश का सबसे ऊँचा “स्काई साइकिल ट्रैक” बनाया गया है ? उत्तर: मनाली
हाल ही में शूटिंग वर्ल्डकप में भारत के संजीव राजपूत ने कौन सपादक जीता है ? उत्तर: रजत
हाल ही में रूस के मास्को में महात्मा गाँधी की प्रतिमा का अनावरण किसने किया है ? उत्तर: एस जयशंकर
हाल ही में वैलेरी हार्पर का निधन हुआ वे कौन थीं ? उत्तर: अभिनेत्री
हाल ही में टेस्ट क्रिकेट लगाने वाले तीसरे भारतीय कौन बने ? उत्तर: जसप्रीत बुम्राह
हाल ही में किस देश ने अपनी राजधानी को पूर्वी कालीमंतन में स्थानांतरित किया है ? उत्तर: इंडोनेशिया
हाल ही में BSF के पच्चीसवें महानिदेशक कौन बने हैं ? उत्तर: विवेक कुमार जौहरी
हाल ही में भारत का पहला कचरा कैफ़े कहाँ खोला जाएगा ? उत्तर: छत्तीसगढ़
हाल ही में जारी ग्लोबल हैप्पीनेस सर्वे में कौन शीर्ष पर रहा है ? उत्तर: ऑस्ट्रेलिया
हाल ही में शूटिंग वर्ल्डकप में भारत की यशस्विनी देसवाल ने कौन सा पदक जीता है ? उत्तर: स्वर्ण
15 हजार में कट्टा, 30 में बेच रहे थे पिस्टल | Chhindwara News | प्रतीकात्मक फोटो
15 हजार में कट्टा, 30 में बेच रहे थे पिस्टल
छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा (Chhindwara) में अवैध हथियारों के कारोबार पर पुलिस की वक्र दृष्टि पड़ गयी है। छिंदवाड़ा पुलिस (Chhindwara police) ने गत दिवस अवैध रूप से अस्त्र शस्त्र बेचने वालों को धर दबोचा है। इसमें सिवनी के हड्डी गोदाम निवासी एक युवक को भी पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि इनसे पूछताछ में सिवनी में भी अवैध हथियारों के बेचे जाने का खुलासा हो सकता है।
पुलिस अधीक्षक मनोज राय के द्वारा पत्रकार
वार्ता में पुलिस के द्वारा 22 शस्त्रों की
बरामदगी की जानकारी दी गयी। इनमें 14 पिस्टल, आधा दर्जन कट्टे और 02 रिवॉल्वर शामिल
हैं। इसके साथ ही लगभग 160 जिंदा कारतूस भी
पुलिस ने बरामद किये हैं।अवैध हथियारों के सामने आने के बाद एसपी ने सीएसपी अशोक
तिवारी व कोतवाली टीआई विनोद सिंह कुशवाह को जाँच के आदेश दिये।
सीएसपी, कोतवाली टीआई व कुण्डीपुरा टीआई राजेश सिहं चौहान के नेत्तृत्व में पुलिस
दल ने जाँच आरंभ की तो पता चला की चांदामेटा निवासी इमरान आलम (38) उर्फ चैन पिता इकबाल आलम अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त है।
पुलिस ने इस आरोपी को हिरासत मंे लेकर
पूछताछ की और इसके घर की तालाशी ली तो आरोपी के घर से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ
है। आरोपी से पूछताछ में अन्य चार लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से
भी पिस्टल व कट्टे बरामद किये हैं। पाँचों आरोपियों के खिलाफ धारा 25 ए, ए आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की
गयी है।
बुरहानपुर, खरगौन और यूपी से हथियारों की तस्करी : जिले में हथियारों की खेप
बुरहानपुर,
खरगौन और उत्तर प्रदेश से हो रही थी। आरोपी इमराम
आलम उत्तर प्रदेश के मैनपुरी और एमपी के खरगौन व बुरहानपुर से हथियार खरीदकर छिंदवाड़ा
जिले सहित सिवनी और आसपास के जिलों में सप्लाई कर रहा था। अन्य आरोपी इमरान से
हथियार खरीदते थे।
हथियार बनाने और सुधारने का काम भी : पकड़े गये इमरान के घर से पुलिस को पिस्टल बनाने और उन्हें सुधारने की सामग्री भी मिली है। उसके घर से 08 पिस्टल, 02 रिवॉल्वर, 04 कट्टे 12 बोर, 66 पिस्टल के कारतूस, और 12 बोर के 40 कारतूस बरामद हुए हैं। अन्य पिस्टल व कारतूस दूसरे आरोपियों के पास मिले हैं।
दो कारतूस फ्री, 100 रुपये एक कारतूस की कीमत : हथियारों के सौदागर बाहर से हथियार लाकर उन्हें जिले में या अन्य जिलों में 15 हजार से 30 हजार तक में बेचते थे। 12 बोर कट्टे की कीमत 12 हजार से 18 हजार तक थी और पिस्टल 30 तक में बेची जा रही थी। हथियार के साथ 02 कारतूस फ्री दिये जाते थे। अलग से कारतूस लेने पर एक कारतूस की कीमत 100 रुपये थी।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार : पुलिस ने इमरान के साथ धरम सिंह उर्फ राज (34) पिता सहस राम मालवी निवासी पलटवाड़ा चौरई, शेख मुश्ताक (54) पिता नूर मोहम्मद निवासी हड्डी गोदाम सिवनी, अम्बिका दुबे (22) पिता त्रिलोक नाथ दुबे निवासी लाल बाग छिंदवाड़ा और जुबैर उर्फ बादशाह (28) पिता सफी कुरैशी निवासी भैय्याजी की दरगाह के सामने छिंदवाड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिये रिमाण्ड पर ले लिया है।
हथियार कौन-कौन बेच रहा है यह पता लगाया है, साथ ही जिले में हथियार के खरीददार कौन हैं, इस बारे में भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. मनोज राय,पुलिस अधीक्षक, छिंदवाड़ा.
Swiggy की सर्विस सिवनी (Seoni) शहर में आज से चालू हो गयी है
सिवनी । भारतीय ऑनलाइन फ़ूड ऑर्डरिंग क्षेत्र में अग्रणी कंपनियां जैसे Zomato और Swiggy काफी तेजी से अपनी विस्तार पर कार्य कर रही हैं।हाल ही में भारी निवेश हासिल कर इन कंपनियों ने अपनी मौजूदा सेवाओं के साथ ही साथ अन्य आयामों में भी विस्तार की पहल की है।
Swiggy In Seoni
इसके साथ ही अब देखने वाली बात यह है कि Zomato और Swiggy वर्तमान में भी भारत के चुनिंदा शहरों में ही अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं।
और शायद अब इसी बात एहसास इन कंपनियों को भी होने लगा है। और इसी के चलते Zomato और Swiggy दोनों ही भारत के ऐसे शहरों की तलाश कर रहें हैं जहाँ वह अपनी सेवाओं को विस्तार कर सकें।
और इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल करते हुए अब Swiggy ने अक्टूबर तक देश के 500 नए शहरों में अपनी सेवाओं का आगाज़ करने की बात कहीं है।
सिवनी जिले में आज 10 सितंबर से Swiggy ने अपनी सेवाएं चालू कर दी है Swiggy की सेवाओ का आनंद उठाने के लिए इस लिंक से आप Swiggyएप्प डाउनलोड कर सकते है
दरसल हम आपको बता दें कि कंपनी Swiggy वर्तमान में 200 से ज्यादा शहरों में कार्यरत है। और कंपनी के दावे के मुताबिक कंपनी हर महीनें इन शहरों में करीब 38 मिलियन ऑर्डर डिलीवर कर रही है।
हालाँकि Swiggy द्वारा अपनी सेवाओं का प्रसार करने की वजह मुख्यतः Zomato ही है। दरसल Swiggy ने हाल ही में रिटेल क्षेत्र में कदम रखते हुए (स्विगी स्टोर) Swiggy Store की शुरुआत की है। और अपने प्रतिद्वंदी के बढ़ते आयामों को देखते हुए अब Zomato ने भी इस क्षेत्र में भी कदम रखने का मन बनाया है।
हालाँकि इसके लिए Zomato कोई अलग नई कंपनी बनाने के प्रयास करने के बजाए इस क्षेत्र के मौजूदा ख़िलाड़ी Dunzo के अधिग्रहण की ही कोशिशें कर रहा है। लेकिन इसके साथ ही Zomato को यह एहसास है कि वह अपनी मूल सेवाओं से ध्यान नहीं हटा सकता है और मूल सेवाओं के प्रसार के साथ ही नए आयामों कीतलाश करना उचित है।
खैर! सूत्रों का कहना है कि Zomato अक्टूबर तक इन नए शहरों में प्रवेश कर सकता है। अब देखते हैं की Swiggy अपने प्रतिद्वंदी की इस पहल का जवाब किस अंदाज़ में देता है।