Home Blog Page 2021

डंपर बना 6 वर्षीय मासूम की मौत का कारण

0

सिवनी– तेज रफ़्तार चल रहे डंपर से सिवनी जिले में प्रतिदिन कोई ना कोई दुर्घटना होते नज़र आती है वही आज सोमवार की सुबह डंपर की तेज़ रफ़्तार ने 6 वर्षीय बालक की जान ले ली .

सोमवार 16 सितम्बर की सुबह 11 बजे बंडोल थानाअंतर्गत ग्राम बाकी ने डंपर क्रमांक एम पी 49 जी 0084 द्वारा एक 6 वर्षीय बालक को रौंद दिया गया था, घटना के बाद बालक जय प्रकाश पिता सत्य प्रकाश ग्राम बंधा के दोनों पैर कुचल गये थे. डंपर से दोनों पैर कुचल जाने की वजह से 6 वर्षीय मासूम बालक के पैर घुटने के पास से अलग हो गए.

इस घटना के बाद मासूम को तुरंत जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था परन्तु कुछ ही देर बाद मासूम की हालत नाजुक देखते हुए मासूम को सिवनी से नागपुर रेफेर कर दिया गया .

किन्तु सिवनी से नागपुर जाते समय ही कामठी तक पहुचते ही बालक ने दम तोड़ दिया . सिवनी से नागपुर जाते समय ही मासूम बालक के शरीर से अत्यधिक रक्त बहने की वजह से पहली कक्षा में पढ़ रहे जयप्रकाश की मौत हो गयी

हत्या के प्रयास के 03 आरोपी दोषमुक्त

0

सिवनी । माननीय विशेष न्यायाधीश (एट्रो) श्रीमति अशिता श्रीवास्तव ने हत्या के प्रयास के 03 आरोपियों वसीम उर्फ मोसीन, शाबिर आ. समीम खान, समशेर आ. मेहमूद खान को हत्या के प्रयास अपराध से दोषमुक्त कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिवनी में धारा 307, 324, 34 भारतीय दण्ड संहिता एवं 3(2)(5) 3(2)(5-अ) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत आरोपियों के ऊपर आरोप था कि 14 मई 2018 को प्रार्थी मोंटू लोट अपने मामा के लड़के गोविंद लाहोरिया व बुआ के लड़के विशाल के साथ मोटर साईकिल से मोबाईल खरीदने बारापत्थर जा रहा था।

शाम लगभग 07 बजे न्यायालय परिसर के पास ऑफिसर क्लब के सामने रोड पर समशेर व उसके दो साथी रोड पर खड़े थे। उसे रोड से हटने के लिये बोला तो तीनों आरोपी ने प्रार्थी से झगड़ा करना आरंभ कर दिया तथा समशेर ने अपने पास रखा चाकू निकालकर एवं वसीम और शाबिर ने हाथ मुक्कों से जान से मारने की गरज से मारपीट की।

माननीय विशेष न्यायाधीश के समक्ष साक्षियों के परीक्षण और प्रतिपरीक्षण के दौरान आये तथ्यांे तथा बचाव पक्ष की ओर से प्रस्तुत घटनाक्रम और तर्कों को मान्य करते हुए आरोपी वसीम उर्फ मोसीन, शाबिर, एवं समशेर खान को आरोपित अपराधांे से दोषमुक्त कर दिया गया।

प्रकरण में अभियोजन की ओर से सहायक लोक अभियोजक एवं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सज्जाद अनवर खान, अधिवक्ता सोहेल जकी अनवर खान एवं सहयोगी अधिवक्तागण के द्वारा पैरवी की गयी थी।

सरकारी शिक्षकों की कोचिंग पर छापेमारी

0

शिक्षक संगठन के अध्यक्षों ने कहा हो कड़ी कार्यवाही

सिवनी । पाबंदी के बाद भी सरकारी स्कूलों के मास्टर कोचिंग लगा रहे हैं। अब उन पर कार्यवाही के लिये जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक संचालक एस.एस. कुमरे छापेमारी कर रहे हैं। सभी को हिदायत दी जा रही है, कि आगे से कोचिंग पढ़ाते मिले तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। ऐसे शिक्षकों पर कार्यवाही के लिये खुद शिक्षक संगठन भी सामने आया है।

गौरतलब है कि शिक्षकों को शासन इतना वेतन दे रहा है, कि एक बेहतर जीवन जीया जा सकता है। इसके बावजूद कुछ शिक्षक ज्यादा रूपये कमाने के लालच में शासन के निर्देशों की परवाह किये बिना गुपचुप तरीके से चुस्ती से कोचिंग का कारोबार कर रहे हैं, जबकि यही शिक्षक स्कूलों में सुस्त बने रहते हैं। अपने शिक्षकीय दायित्व का निर्वहन न कर रूपये के लालच में कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों का कृत्य निंदनीय है। यह कहना है जिले के विभिन्न शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारियों का।

अधिकारी, प्राचार्य दिखायें गंभीरता : शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों, प्राचार्यों से सख्त कार्यवाही का आग्रह करते हुए कहा कि शासकीय शाला के जो शिक्षक कोचिंग पढ़ा रहे हैं, उन पर सख्ती से कार्यवाही की जाये। साथ ही शिक्षकों से भी अपने पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए शिक्षकीय कार्य को प्राथमिकता से करने का आग्रह किया गया है।

अपनी ऊर्जा शालाओं में लगायें : आजाद अध्यापक संघ के अध्यक्ष कपिल बघेल का कहना है कि जो ऊर्जा शालाओं में लगानी चाहिये, कुछ शिक्षक वह ऊर्जा कोचिंग में लगा रहे हैं। वही ऊर्जा शाला में दें, तो विद्यार्थी शिक्षा में बेहतर होंगे और उन्हें कोचिंग की आवश्यकता नहीं रहेगी। अभिभावक व बच्चों का शोषण न हो, शिक्षक की गरिमा बनी रहे, यह भी ध्यान रखना चाहिये।

राज्य अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष विपनेश जैन का कहना है कि यदि शासकीय शिक्षक कोचिंग पढ़ा रहे हैं, तो उन पर नियम अनुसार कार्यवाही होनी चाहिये। शिक्षकों से आग्रह किया गया है कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए नियमित रूप से शालाओं में अध्यापक कार्य करें, ताकि बच्चों का भविष्य बेहतर हो।

संविदा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्रवण डहरवाल का मानना है कि सभी कोंचिग के विरूद्ध हैं। निश्चित तौर पर उन शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही करनी चाहिये, जो आवश्यकता से अधिक धन के लिये कोचिंग पढ़ा रहे हैं। शासन पर्याप्त वेतन दे रहा है, इसके बाद भी कोचिंग पढ़ाना अनुचित है।

कार्टून : आर्थिक मंदी से उबरने के लिए मनमोहन ने सरकार को सुझाए उपाय : Todays Cartoon

कार्टून : आर्थिक मंदी से उबरने के लिए मनमोहन ने सरकार को सुझाए उपाय : Todays Cartoon

aarthik mandi manmohan narendra modi

कार्टून : आधार से लिंक होगा सोशल मीडिया : Todays Cartoon

कार्टून : आधार से लिंक होगा सोशल मीडिया : Todays Cartoon , SC ने केंद्र से पूछा प्लान !

aadhar-link-with-social-media-account
aadhar-link-with-social-media-account

गणेश विसर्जन में नागिन डांस ने ले ली जान |WATCH VIDEO

0

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कटिया में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. गणेश विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर लोग डांस कर रहे थे. इसी दौरान नागिन डांस करते हुए एक युवक की मौत हो गई. घटना गुरुवार रात तकरीबन 10 बजे की है. देखें वीडियो…

सिवनी (सम्राट सूर्यवंशी): सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कटिया में सार्वजनिक रूप से गणेश प्रतिमा की स्थापना की गयी थी , जहाँ विगत रात्रि सार्वजनिक रूप से स्थापित की गयी गणेश प्रतिमा का विसर्जन होना था . वही गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नागिन डांस करते वक्त जमीन पर गिरकर एक युवक की मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां विगत रात्रि प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान नागिन डांस करते समय सिर के बल गिर जाने से गुरूप्रसाद पिता राजकुमार ठाकुर की मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। गुरूप्रसाद ठाकुर को पूर्व में दुर्घटना में सिर पर चोट लगी थी। उपचार के बाद वह ठीक हो गया था लेकिन नागिन डांस करते समय सिर के बल गिर जाने से उसका दम निकल गया.

जानकारी के अनुसार एवं विडियो में देखा जा सकता है की गाने की धुन पर लोग डांस करते रहे। मृतक के सर के बल गिर जाने के बाद भी लोगो को समझ नहीं आया की व्यक्ति के साथ दुर्घटना हो चुकी है जिससे काफी देर बाद पता चला कि उसका दम निकल गया। इसके बाद गणेश उत्सव का पर्व मातम में बदल गया.

गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटी, 18 डूबे, 11 शव बरामद, तलाश जारी | BHOPAL NEWS

bhopal ganesh visarjan news

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। राजधानी भोपाल में विसर्जन के समय एक नाव पलट गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, पांच लोगों को बचा लिया गया। जबकि अभी भी दो लोगों की तलाश जारी है। ये हादसा भोपाल की मशहूर छोटी झील के खाटलापुरा घाट पर नाव पलटने से हुआ।

भोपाल हादसे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना के मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है, साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ एक्शन की बात कही गई है।

खाटलापुरा घाट के पास सुबह साढ़े चार बजे यह घटना हुई। प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि मृतकों के परिवारों को सरकार की ओर से चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

जिस नाव में मूर्ति विसर्जित करने के लिए झील में उतारी गई थी, वह नाव काफी छोटी थी जबकि मूर्ति काफी बड़ी थी। मूर्ति विसर्जन के लिए पानी में उतारने के दौरान नाव एक तरफ झुक गई और पलट गई। इस दौरान नाव में सवार श्रद्धालु मूर्ति के नीचे आ गए। अब तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बाकी लापता लोगों की तलाश जारी है।

जैसे ही हादसे का पता चला तो स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम भी लोगों का रेस्क्यू करने में लगी हुई थी। जिन लोगों की मौत हुई है वह पिपलानी के 1100 क्वार्टर के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया।

Bhopal Army Rally Open Bharti 2019 : BHOPAL ARMY BHARTI 2019

0
bhopal army bharti 2019
bhopal army rally bharti 2019

BHOPAL : ARMY RECRUITMENT RALLY (BHARTI) AT LAL PARADE GROUND, BHOPAL (MP) FOR SEPOY PHARMA CATEGORY FROM 07 NOVEMBER 2019 TO 16 NOVEMBER 2019. ONLINE REGISTRATION IS MANDATORY AND WILL BE OPEN FROM 08 SEPTEMBER 2019 TO 22 OCTOBER 2019.

Bhopal Army Rally Open Bharti 2019 : BHOPAL ARMY BHARTI : मप्र में सेना भर्ती रैली पूरी जानकारी पढ़े

भोपाल। सेना में भर्ती के लिये भोपाल के लाल परेड मैदान में 7 से 16 नवम्बर तक भर्ती रैली की जायेगी। सेना भर्ती कार्यालय भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोल्जर सामान्य, टेक्निकल, नर्सिंग, सोल्जर क्लर्क, सोल्जर ट्रेडमेन, सोल्जर फार्मा आदि पदों के लिये भर्ती की जाएगी।

भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आवेदक को WWW.JOININDIANARMY.NIC.IN पर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 8 सितम्बर से प्रारम्भ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 22 अक्टूबर है। रिक्त पदों की संख्या, शारीरिक एवं शैक्षणिक योग्यता आदि का विवरण 9 से 15 सितम्बर के साप्ताहिक ‘रोजगार और निर्माण’, भोपाल में प्रकाशि‍त है।

विभिन्न श्रेणी के रिक्त पदों के लिए हरदा, बैतूल, सीहोर, राजगढ़ ,छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, रायसेन और भोपाल जिले ‍के युवा ऑनलाईन आवेदन कर भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे। केवल सोल्जर फार्मा पद के लिए विदिशा, हरदा, बैतूल, सीहोर, राजगढ़, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, रायसेन, भोपाल, जबलपुर, बालाघाट, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सिवनी,‍ सीधी, डिंडौरी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सिंगरौली, दमोह, पन्ना, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी , गुना, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर और सागर जिले के आवेदक ऑनलाईन आवेदन कर भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे।

Admit Cards for the rally will be sent through registered e-mail from 23 October 2019 to 06 November 2019. Candidates should reach the venue on given date and time as mentioned in the Admit Card. Gates will be open at 0030hrs and will be closed by 0500hrs on each day

मध्य प्रदेश में भारतीय सेना की भर्ती रैली
पद का नाम  :  सिपाही फार्मा, सैनिक और अन्य पद
पद की संख्या : कोई निर्दिष्ट नहीं        
वेतनमान :- नियमानुसार 
शैक्षिणिक योग्यता : 8 वीं / 10 वीं /12वीं/डी.फार्मा / बी.फार्मा 
कार्यस्थल  : लाल परेड ग्राउंड, भोपाल  (मध्य प्रदेश)
पद श्रेणी : सेना , सेंट्रल 
आयु सीमा  : 19 से 25 वर्ष 
आवेदन शुल्क :- कोई शुल्क नहीं 
आवेदन कैसे करें : ऑनलाइन 

चयन प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण तिथियाँ 

चयन फ़िल्टर करने के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट आयोजित करेगा।
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने की तिथि : 08 सितम्बर 2019 
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 22 सितम्बर 2019 

महत्वपूर्ण लिंक :-

आवेदन ऑनलाइन पंजीकरण CLICK HERE
आधिकारिक अधिसूचना 1 CLICK HERE
आधिकारिक अधिसूचना 2 CLICK HERE
विभागीय लिंक CLICK HERE

शराब माफिया को सपोर्ट: कांग्रेस जिलाध्यक्ष और आबकारी अधिकारी का AUDIO VIRAL | MANDLA NEWS

0

सिवनी। एक आडियो क्लिप वायरल हुई है जिसमे 2 व्यक्ति आपस में बात कर रहे हैं। उस वायरल ऑडियो में मामला अवैध शराब का समझ आ रहा है। मंडला जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवैध शराब के कारोबारी को संरक्षण देने सुनाई दे रहे हैं। लोगो द्वारा कहा जा रहा है कि ये दोनों आवाजें मंडला जिले के आबकारी अधिकारी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हैं। 

शहर ने हो रही चर्चाओं के अनुसार

लोकल मीडिया एवं शहर से आ रहीं खबरों के अनुसार वायरल हुआ ऑडियो जिसमे मंडला जिले के कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह और आबकारी अधिकारी इंद्रेश तिवारी की आवाज है। जिसमें दोनों ही एक कांग्रेस पार्षद के द्वारा अवैध शराब बेचे जाने पर उसे परेशान ना करने की बात कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में यह मामला सूखी घास में आग लगने जैसे फ़ैल रहा है एवं कड़े सवाल उठ रहे हैं।

कमिश्नर तक पहुंचा मामला

मंडला के आबकारी अधिकारी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष के वायरल ऑडियो का मामला कमिश्नर राजेश बहुगुणा तक भी पहुंच गया है। जबलपुर में कमिश्नर से इस बारे में अनेको सवाल किए गए। हालांकि उन्होंने यह कहते हुए मामले को टालने की कोशिश की कि ‘मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।’ साथ ही उन्होंने ये भी कहा की इसकी जांच करवाए जाने की जरूरत है। 

ये बातचीत हुई वायरल ऑडियो में

वायरल ऑडियो में पैसों के लेनदेन और शराब के अवैध कारोबारी पार्षद को सहयोग करने की बातचीत सुनाई दे रही है।वायरल ऑडियो में कांग्रेस नेता को 15 हजार और विधायक को 50 हजार रुपए देने की बात कर रहे है।

ऑडियो में अवैध शराब कारोबार में लिप्त पार्षद की पैरवी कांग्रेस जिला अध्यक्ष परिहार कर रहा है । आडियो में जिला अध्यक्ष परिहार कह रहा है कि पार्षद को परेशान मत करो । कमलनाथ जी की सरकार है पार्षद ने विपक्ष में रहते हुए 15 साल मेहनत की है उसे मैं आपके पास भेजता हूँ।

आबकारी अधिकारी इंद्रेश तिवारी ने भी ऑडियो में स्थानीय सिंडिकेट कर्ता-धर्ता राजेश पटेल का नाम लिया और बैक डेट के लेटर के आधार पर कारवाई करने की बात कही। बातचीत में गजेंद्र सिंह बर्वे उर्फ गज्जू हेड क्लर्क मंडल आबकारी कार्यालय का भी जिक्र है।

सरपंच को धारा – 40 की कार्यवाही का नोटिस,कई कर्मचारी निलंबित

0

जुआँ खेलते पाए जाने की घटना पर संलिप्त कर्मचारी निलंबित एवं सरपंच को धारा-40 की कार्यवाही का नोटिस जारी

सिवनी : जनपद पंचायत प्रांगण लखनादौन में मनोज गोल्हानी की केन्टीन में जुआं खेलते पाए जाने की घटना पर प्रशासन द्वारा संलिप्त 6 कर्मचारियों एवं 1 जनप्रतिनिधि पर कार्यवाही की गई है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रकरण में जनपद पंचायत लखनादौन में पदस्थ सहा0ग्रेड- 3 आशीष श्रीवास्तव को कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा तथा ग्राम पंचायत पुरवा सचिव झाडूलाल यहके को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी द्वारा निलंबित किया गया | साथ ही ग्राम पंचायत पुरवा सरपंच सोमनाथ धुर्वे को धारा-40 की कार्यवाही अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है |

इसी तरह जनपद पंचायत लखनादौन में पदस्थ भृत्य सुखचंद कहार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनादौन द्वारा एवं उच्च श्रेणी शिक्षक माध्यमिक शाला भिलमा बज्जीलाल सल्लाम एवं अध्यापक (प्रभारी प्राचार्य) हाईस्कूल सिरमगनी संदीप गोल्हानी तथा विकास खण्ड अधिकारी कार्यालय में पदस्थ भृत्य भूरेलाल पटेल पर सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा निलंबन कार्यवाही की गई है ।