Home Blog Page 1989

बस और मैजिक की सीधी भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत

मण्डला, खबर सत्ता : महाराजपुर थाना के अंतर्गत बस एवं मैजिक वाहन की टक्कर होने के कारण पिता पुत्र की मौत हो गयी। इसी दुर्घटना में मैजिक वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिये जिला अस्तपाल मण्डला में भर्त्ती कराया गया है। मृतक सिवनी जिले के किंदरई थाना के सालीवाड़ा निवासी बताये गये हैं। मृतकों के नाम दशरथ तिवारी (60) पिता हिम्मत प्रसाद तिवारी व उनका पुत्र मंजोत तिवारी (25) ग्राम सालीवाड़ा किंदरई थाना जिला सिवनी निवासी बताये गये हैं।

दुर्घटना के संबंध में महाराजपुर थाना के विवेचना अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक जी.पी. अहिरवार ने बताया कि बस क्रमाँक एमपी 22 पी 0442 घंसौर से मण्डला की ओर जा रही थी। उसी दौरान मैजिक वाहन क्रमाँक एमपी 51पी 0885 घंसौर की ओर जा रहा था। घंसौर मार्ग पर मण्डला एवं सिवनी जिले की बॉर्डर पर बस ने मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मैजिक में सवार मंजोत तिवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं अन्य घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उपचार के दौरान ही मंजोत के पिता दशरथ तिवारी की भी मौत हो गयी। इसी दुर्घटना में मंजोत के भाई ब्रजेश तिवारी (26), प्रमोद यादव (25), देवीलाल यादव (23) को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है। उन्हें भी गंभीर चोटें आयी हैं।

पुलिस ने बताया कि मंजोत शारीरिक रूप से बहुत कमजोर हो गया था, वह काफी दुबला था। उपचार करवाने के लिये वह अपने पिता और भाई के साथ मण्डला आया था। उपचार करवाकर वापस वह अपने गाँव मैजिक वाहन से वापस लौट रहा था और यह हादसा हो गया, जिसमें पिता पुत्र चल बसे। दुर्घटना लगभग साढ़े 04 बजे के आसपास की बतायी गयी है। जानकारी लगते ही पुलिस एवं एंबुलेंस मौके पर पहुँची, जिसके बाद घायलों को व मृतकों को जिला अस्पताल देर शाम ले जाया गया। पुलिस ने बस को जप्त कर लिया और अपने साथ थाने ले गयी है।

VIDEO : शटर्स वाले शहर SEONI में 7 दिनों तक चलेगा अतिक्रमण हटाने का जिन्न

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : सिवनी जिले में मंगलवार से शहर में एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कवायद की जा रही है । 04 अक्टूबर को संपन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण सिंह के द्वारा शहर में यातायात सुव्यवस्थित करने की गरज़ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश नगर पालिका परिषद को दिये गये थे।

इस आदेश के जारी होने के लगभग डेढ़ माह बाद भी भाजपा शासित नगर पालिका परिषद के द्वारा इस मामले को ठण्डे बस्ते में डाले रहने के कारण जिलाधिकारी ने सोमवार को संपन्न हुई समय सीमा की बैठक में एक बार फिर इस तरह के निर्देश जारी किये थे कि मंगलवार से शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंज़ाम दिया जाये।

सोमवार को जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार जिलाधिकारी प्रवीण सिंह के द्वारा समय सीमा की बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुव्यवस्थित करने के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं कि 26 नवंबर से ही अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही आरंभ की जाये।

यहाँ यह उल्लेखनीय होगा कि नगर पालिका के द्वारा साल में एक या दो बार अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही को अंज़ाम दिया जाता है पर पालिका की यह कार्यवाही महज़ एक या दो दिन चलने के बाद ठण्डे बस्ते के हवाले कर दी जाती है। शहर की मॉडल रोड से ही अब तक अतिक्रमण नहीं हटवाये जा सके थे ।

इस साल जून माह में भी शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान आरंभ किया गया था। इसके लिये नेहरू रोड की नापज़ोख की जाकर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किये गये थे। इसके बाद यह कार्यवाही एक बार फिर ठण्डे बस्ते के हवाले कर दी गयी थी।

नागरिकों का कहना है कि जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था कई वर्षों से अराजक स्थिति में है। रात को चौड़ी नज़र आने वाली सड़कें सुबह नौ बजे के बाद एकदम तंग गली में तब्दील हो जाती हैं। शहर में शायद ही कोई ऐसी सड़क बची हो जहाँ अतिक्रमण के चलते यातायात प्रभावित न होता हो।

सिवनी शहर को लोग अब शटर्स वाला शहर भी कहने लगे हैं। यहाँ जितने आवास होंगे कमोबेश उतनी ही दुकानें भी यहाँ बन चुकी हैं। मकान मालिकों के द्वारा बिना पार्किंग की व्यवस्था किये ही दुकानें बनाकर या तो खुद व्यवसाय आरंभ कर दिया जाता है या किराये पर दे दी जाती हैं।

शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चल रहे प्रतिष्ठानों के वाहन सड़क पर खड़े होने के कारण जब चाहे तब जाम की स्थिति बन जाती है। इस तरह के जाम में जब एंबुलेंस फंसती है तो मरीज़ के परिजनों की सांसें फूल जाती हैं। कमोबेश यही आलम आपात स्थिति में दमकल का होता है।

लिये गये थे निर्णय : 04 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अनेक निर्णय लिये गये थे। इसमें शहर के चुनिंदा मार्गों का चौड़ीकरण, बस स्टैण्ड क्षेत्र को व्यवस्थित करने, छः दिन (10 अक्टूबर तक) यातायात सिग्नल्स को आरंभ कराने जैसे अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये थे।

मौन है भाजपा : शहर में यातायात की बदहाली को देखने के बाद भी नगर पालिका में सत्तारूढ़ भाजपा ने अब तक अपना मौन नहीं तोड़ा है। नागरिकों का कहना है कि जनता चुपचाप सब कुछ देख रही है, आने वाले नगर पालिका चुनावों में जनता का मौन अगर कुछ अप्रत्याशित निर्णय दे दे तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिये।

आज दिनाँक को हुई अतिक्रमण कार्यवाही में मुख्यालय बस स्टैंड से लेकर छिंदवाड़ा चौक तक अतिक्रमण जबरदस्त तरीके से हटाया गया जिसकी कुछ झलक आप नीचे वीडियो में देख सकते है , प्रशासनिक सूत्रों की माने तो आज से निरंतर 7 दिनों तक जिले में अतिक्रमण हटाने की इस मुहिम को हवा की तरह तेज़ रफ़्तार से चलाया जाएगा ।

MP Police Vacancy 2019 : आयु सीमा और नौकरी के नियमों में बदलाव की तैयारी

MP Police Constable Recruitment 2019, MP Police Vacancy 2019, मध्यप्रदेश पुलिस विभाग ( MP Police Department ) ने आरक्षक (जी0डी0) आरक्षक (MT) चालक एवं आरक्षक ट्रेडमेन (अकुशल) के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु Mp Police Constable Bharti Notification जारी करने वाले है। Madhya Pradesh Police Constable Vacancy के लिए योग्य इच्छुक उम्मीदवार विभाग को अंतिम तिथि तक विभागीय वेबसाइट mppolice.gov.in के माध्यम से Mp Police Constable Job Online Application Form अप्लाई कर सकते हैं। MP Police Constable Recruitment भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार- आयु सीमा, योग्यता, आवेदन शुल्क व अन्य जानकारी के लिए नीचे प्रारूप देख सकते हैं साथ ही Mp Police Vacancy Upcoming प्राप्त कर सकते हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बुरी खबर है। कमलनाथ सरकार मध्य प्रदेश पुलिस के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तो शुरू करने जा रही है लेकिन आवेदन कर्ताओं की आयु सीमा में बदलाव होने वाला है। इसके अलावा नौकरी के नियम व शर्तों में भी परिवर्तन किया जा रहा है। सरल शब्दों में कहें तो सरकार कुछ ऐसा करने जा रही है ताकि उम्मीदवारों की संख्या कम हो जाए।

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती की आयु सीमा क्या होगी

मध्य प्रदेश में पुलिस पदों पर भर्ती की आयु सीमा कम की जा रही है। अब 33 की जगह 28 साल आयु सीमा की जा रही है। सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। आयु सीमा पहले के मुकाबले पांच साल घटाई जा रही है। सब कुछ ठीक चला और प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी मिली, तो पुलिस में अब 21 से लेकर 28 आयु के लोग ही शामिल हो सकेंगे.।

28 साल से ज्यादा के उम्मीदवार पुलिस भर्ती परीक्षा नहीं दे पाएंगे

सरकार के इस फैसले का असर 28 आयु सीमा से ज्यादा उम्र के लोगों पर पड़ेगा, जो बरसों से पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं। सरकार के इस फैसले से उस बात को भी बल मिल रहा है, जिसमें एमपी पीएससी ने अपने नोटिफिकेशन में आयु सीमा तय करने के लिए शासन को फ्री हैंड दिया है।

शिवराज सरकार ने आयु सीमा बढ़ाई थी

5 जून 2017 को डीएसपी, सब इंस्पेक्टर, जेल कांस्टेबल समेत अन्य पुलिस पदों के लिए आयु सीमा में बदलाव किया गया था। पहले डीएसपी सहित अन्य राजपत्रित और अराजपत्रित वर्दीधारी पदों के लिए आयु सीमा 21 से 28 साल थी। बदलाव करते हुए पुरुष के लिए आयु सीमा 28 से 33 साल और महिलाओं के लिए 28 से 38 साल की गई थी। प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 28 रखी गई थी। बीजेपी सरकार में तीन बार 33 साल की आयु सीमा के तहत ही भर्ती हुई थी।

पुलिस भर्ती में आयु सीमा कम करना जनता के साथ धोखा: भाजपा

सरकार पहले की तरह पुलिस विभाग में विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा 21 से 28 साल कर रही है। जल्द की प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूरी के लिए लाया जाएगा। आयु सीमा के प्रस्ताव को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उसका कहना है सरकार कोई भी वादा पूरा नहीं कर रही है। किसानों और युवाओं के साथ धोखा हुआ है। सरकार जनता के साथ सिर्फ खिलवाड़ कर रही है.जनता को धोखा दिया जा रहा है। 

सरकार आयु सीमा का निर्धारण क्यों कर रही है

कमलनाथ सरकार ने आयु सीमा में बदलाव का मन इसलिए भी बना लिया है कि क्योंकि एमपी पीएससी आयु सीमा के बारे में अपना स्पष्ट मत दे चुकी है। एमपी पीएससी ने भी अपने नोटिफिकेशन में लिखा है कि शासन की ओर से आयु सीमा का जो निर्धारण किया जाएगा, उसकी आयु सीमा को मान्य किया जाएगा। ऐसे में सरकार जल्द कैबिनेट में आयु सीमा का प्रस्ताव लाकर उसे लागू करेगी।

SEONI : लोकायुक्त का छापा, कृषि विभाग का सहायक संचालक रिश्वत लेते गिरफ्तार

सिवनी न्यूज़ , खबर सत्ता : सिवनी जिले के कृषि विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार . प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि विभाग सिवनी के असिस्टेंट डायरेक्टर वी.के. देशमुख ( V . K. Deshmukh ) 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए

बालाजी कृषि केंद्र के संचालक सीताराम बघेल से ले रहा था रिश्वत, सीज हुई दुकान पर कार्यवाही ना करने के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर द्वारा 8 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की गई थी . जिसके बाद लोकायुक्त जबलपुर की टीम द्वारा वी. के. देशमुख को रंगे हाथो रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया.

मोदी सरकार ने MP के लिए जारी की 1000 करोड़ की राशि, CM कमलनाथ ने जताया आभार

मध्‍य प्रदेश में अति-वृष्टि से हुए नुकसान के लिए केन्द्र सरकार (Central Government) ने 1000 करोड़ की राशि जारी की है. इसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ (Chief Minister Kamal Nath) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का आभार जताया है.

modi kamalnath

भोपाल. मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (Chief Minister Kamal Nath) ने सूबे में विगत दिनों अतिवृष्टि से हुए नुकसान के लिए केन्द्र सरकार (Central Government) द्वारा एक हजार करोड़ रुपए की राहत राशि दिए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शेष 5621.28 करोड़ की राशि भी अविलम्ब जारी की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 55 लाख किसानों की 60 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है, लिहाजा उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से आग्रह किया है कि वे तत्काल शेष राहत राशि जारी करें, जिससे किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके. आपको बता दें कि अति-वृष्टि से हुए नुकसान के लिए कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार से 6621.28 करोड़ मांगे थे.

सीएम कमलनाथ ने कही ये बात

कमलनाथ ने कहा कि अन्य राज्यों के समान ही केन्द्र सरकार मध्य प्रदेश की जनता के प्रति भी उदारता दिखाए. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अति-वृष्टि से हुए नुकसान को लेकर जो ज्ञापन सौंपा था उसमें इसे गंभीर त्रासदी मानकर गंभीर आपदा की श्रेणी में भी रखने का आग्रह किया था.

केन्द्रीय अध्ययन दल ने किया था दौरा

केन्द्रीय अध्ययन दल ने भी सभी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट दी है और उसके बाद नुकसान का आकलन भी दिया गया. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में विगत दिनों हुई अति-वृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की वजह से वे नगदी की समस्या का सामना कर रहे हैं. रबी सीजन की बुआई के लिए बीज एवं खाद के लिए उन्हें पैसों की जरूरत होगी. ऐसी स्थिति में शेष राहत राशि केन्द्र सरकार तत्काल जारी करे जिससे किसानों की अधिक से अधिक मदद की जा सके.

Indian Navy Recruitment 2020 – भारतीय नौसेना भर्ती 2020

Indian Navy Recruitment 2020 भारतीय नौसेना ने प्रबंधक (Steward), महाराज (Chef), स्वास्थ्य विज्ञानी (Hygienist) Indian Navy Notification 2019 के 400 पदों के लिए भर्ती हैं | यह बेरोजगार उम्मीदवारो के लिए सुनहरा मौका है, भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वार आवेदन 28 नवंबर 2019 के पहले तक आवेदन कर सकता है | आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस Indian Navy Vacancy 2020 सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी और नोटिफिकेशन पड़ ले ! फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं |

इस भर्ती सूचना से सम्बंधित समस्त विवरण जैसे शेक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, परीक्षा शुल्क, तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी  khabarsatta.com के इस पोस्ट में दी गयी है | khabarsatta.com पर प्रतिदिन सभी विभागों में निकलने वाली समस्त सरकारी नौकरियों की जानकारी दी जाती है | अतः रोजगार की जानकारी के लिए प्रतिदिन www.khabarsatta.com पर विजिट करें |

indian navy recruitment 2020
indian navy recruitment 2020

Indian Navy Recruitment 2020

भारतीय नौसेना भर्ती 2020

भर्ती से सम्बंधित जानकारी 
विभाग का नाम भारतीय नौसेना
पद का नाम प्रबंधक (Steward), Chef, स्वास्थ्य विज्ञानी (Hygienist)
पद संख्या कुल 400 पद
पद संख्या Govt Job

Educational Qualifications

शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव  इस Indian Navy Vacancy 2020 में आवेदक के पास 10वीं होना चाहिए ! इसके समकक्ष होने पर भी मान्य रहेगा शेक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी लिए कृपया विभाग द्वारा नोटिफिकेशन देखें, जो निचे दिया गया है |

Number Of Posts

पद संख्या  कुल 400 पद (Join Indian Navy (Nausena Bharti)

Age Limits

आयु सीमा  – इस Indian Navy Recruitment 2020 के लिए कैंडिडेट के लिए आयु 01 अक्टूबर 2000 से 30 सितंबर 2003 के बीच मे होना चाहिए। कृपया आयु के लिए विभाग का ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे । 

Exam Fee / Application Fee

परीक्षा शुल्क  इस Join Indian Navy (Nausena Bharti)  Online Form 2020 के लिए आवेदन का अनारक्षित (GEN/OBC) 215/- रूपये | आरक्षित (SC/ST) वालो को कोई शुल्क नहीं देना होगा। फीस सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन जरूर देंखे |

Selection Process

चयन प्रक्रिया  इस Indian Navy Notification 2020 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer Based Test), चिकित्स्क जाँच (Medical Test), मेरिट लिस्ट (Merit List), शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (Physical Fitness Test) प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा।कृपया चयन प्रकिया में छूट के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे !

Salary

सैलरी  इस भारतीय नौसेना भर्ती 2020 में सैलरी नोटिफिकेशन के अनुसार 21,700-69,100/- रूपये प्रतिमाह दी जाएगी ! नोटिफिकेशन में सैलरी की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है ! सभी पद के लिए अलग अलग सैलरी है जिसकी जानकारी निचे दी गई लिंक के द्वारा नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते है |

Job Location

नौकरी करने का स्थान   पूरा भारत

Indian Navy Notification 2020

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की प्रारंभ तिथि (Start Date) 23 नवंबर 2019
आवेदन करने की अंतिम तिथि (End Date) 28 नवंबर 2019

How To Apply

आवदेन कैसे करे  इस Indian Navy Bharti 2020 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निचे दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर समस्त जानकारी भरें तथा उपलब्ध माध्यमो से फीस भरे | फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है | 

Indian Navy Vacancy 2020

महत्वपूर्ण लिंक्स 
ऑनलाइन आवेदन यहां क्लिक करें
ऑफिसियल नोटिफिकेशन यहां क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइट यहां क्लिक करें
हमारे साथ Whats App ग्रुप मे जुड़ें यहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण नोटिस  Indian Navy Recruitment 2020 आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल नोटिस देखे ! यह जानकारी अपने दोस्तों को भी भेजे और नयी भर्ती के लिए हमारी वेबसाइट पर हमेशा बने रहे !

आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी , शेक्षणिक योग्यता ,आयु सीमा भर्ती प्रक्रिया आवेदन की फीस Application Fee और ऑफिसियल नोटिफिकेशन पड़ ले ! फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती है     

MAHARASHTRA : सुबह 5.47 बजे हटा राष्ट्रपति शासन, 8.05 बजे राज्यपाल ने फडणवीस-पवार को दिलाई शपथ

0

मुंबई में सुबह 8.05 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.

नई दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र (Maharahstra) में 29 दिन तक चले सियासी नाटक के बाद शनिवार को आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) उपमुख्यमंत्री बने हैं. चौंकाने वाली बात यह रही कि जब शिवसेना पूरी तरह से तय मानकर चल रही थी कि कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन से उसकी सरकार बनने जा रही है, इसी बीच शनिवार सुबह पूरा खेल ही पलट दिया.

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार अलसुबह 5.47 बजे महाराष्ट्र में लगे राष्ट्रपति शासन को हटाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया. इसके बाद मुंबई में सुबह 8.05 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. आपको बता दें कि राज्य में 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को हुआ था और इसके नतीजे 24 अक्टूबर को आये थे. बीजेपी 105 सीटों के साथ अकेली सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी, वहीं शिवसेना को 56 सीटें, राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें आई थीं.

चुनाव पूर्व गठबंधन सहयोगी दलों भाजपा और शिवसेना ने कुल मिलाकर 161 सीटें जीती थीं. यह 288 सदस्यीय सदन में बहुमत के 145 के आंकड़े से काफी अधिक था. इसके बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों के बीच खींचतान से दोनों में दरार पड़ गई और इससे सरकार गठन में देरी हुई.

बीजेपी ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सूचित कर दिया कि वह सरकार नहीं बना पाएगी क्योंकि उसके पास जरूरी संख्याबल नहीं है. इसके बाद राज्यपाल ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना को सरकार बनाने के लिए बुलाया. सोमवार (11 नवंबर) को उद्धव ठाकरे नीत पार्टी ने राज्यपाल से भेंट की और सरकार बनाने की इच्छा जताई, लेकिन वह अपनी जरूरी संख्या बल दिखाने के लिए अन्य पार्टियों से समर्थन का पत्र पेश करने में विफल रही.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार (12 नवंबर) को महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की. यह पहली बार था कि जब राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक दलों के सरकार नहीं बना पाने के चलते अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल किया गया.

SEONI : मानव अधिकार आयोग की फुल बैंच में 23 आवेदनों का मौके में हुआ निराकरण

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की फुल बैंच आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में सिवनी जिले में 22 नवम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें मानव अधिकार आयोग सदस्य श्री मनोहर ममतानी एवं श्री सरबजीत सिंह तथा रजिस्ट्रार श्री जे.पी.राव की उपस्थिति में आयोजित फुल बैंच में सिवनी जिले के पुराने 25 मामलों में से 17 का निराकरण किया गया तथा 8 प्रकरण रिपोर्ट प्रक्रिया हेतु लंबित रखे गए हैं।

इसी तरह फुल बैंच में प्राप्त 23 नए आवेदनों में से 6 आवेदनों का निराकरण तत्काल आयोग द्वारा कर दिया गया तथा 17 की रिर्पोट मांगी गई है। इस प्रकार कुल 23 प्रकरणों का निराकरण मानव अधिकार आयोग की फुल बैंच द्वारा किया गया । इस अवसर पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुनील दुबे सहित सभी संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति रही ।

मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित फुल बैंच में प्रकरणों के निराकरण के साथ ही आवेदकों को उनके हितलाभ का वितरण भी किया गया । जिसमें कुशल कुमार यादव पिता स्व. गोविंद प्रसाद यादव विवेकानंद वार्ड सिवनी को अनुकम्पा नियुक्ति, श्रीमती कुदिया बाई पति स्व. मालेराम चौहान को पति की मृत्यु पर राहत अनुशंसा समिति द्वारा प्रवाधानुसार 8 लाख 25 हजार रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई, इसी तरह नवीन आवेदन लेकर पहुंची जैतपुर खुर्द निवासी सविता तिवारी को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता तथा घसियारी मोहल्ला सिवनी निवासी प्रकाश यादव को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा व्हील चेयर प्रदाय की गई।

अंडे को आहार में शामिल ना करने का निवेदन : जैन समाज

मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष से जैन समाज ने किया अंडे का आहार में ना शामिल करने का निवेदन

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : आज 22 नवम्बर शुक्रवार की प्रात:कालीन बेला में छिंदवाड़ा मार्ग से प.पू.आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य योगसागर जी महाराज का संसध नगरागमन हुआ। इस दौरान भोपाल से पधारे राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस नरेन्द्र जैन ने मुनि संघ की आगवानी कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर के ऐतिहासिक बड़े जैन मंदिर के दर्शन वंदना कर पूज्य मुनि श्री संघ की प्रवचन सभा बाहुबली हॉल में आयोजित की गई।

चीफ जस्टिस नरेन्द्र जैन एवं उनकी धर्म पत्नि श्रीमति मधु जैन ने पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, जनरल सेकेटरी नरेन्द्र गोयल, उपाध्यक्ष मिलन बाझल सेकेटरी सुबोध बाझल,पूर्व अध्यक्ष डॉ.अशोक खजांची, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल जैन बंटी द्वारा जस्टिस नरेन्द्र जैन का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह के माध्यम से अभिनंदन किया गया। श्रीमति मधु जैन का अभिनंदन स्थानीय महिला समाज द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जयपुर निवासी जस्टिस नरेन्द्र जैन ने अपने उदगार व्यक्त करते हुये कहा कि आज प्रभातकालीन बेला में सिवनी के भव्य जिनालयों की वंदना के साथ गुरू वंदना का सुयोग बना निश्चित रूप से ऐसा संयोग भाग्य से प्राप्त होता है। मुझे अनेक अवसर अपने जीवन में ऐसे मिले जब मुझे अनेक स्थलों पर पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शनों के साथ उनसे सम सामायिकी पर चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

उनके निर्देशन में मैने प्रदेश की अनेक जेलों का निरीक्षण कर उनकी प्रेरणा से संचालित हथकरघा जैसे स्वावलम्बन की योजना को क्रियान्वित करने का प्रयास एवं पुरूषार्थ किया।  इस अवसर पर मुनिश्री योगसागर जी महाराज ने उन्हें जस्टिस नरेन्द्र जैन का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह के माध्यम से अभिनंदन किया गया।

श्रीमति मधु जैन का अभिनंदन स्थानीय महिला समाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर जयपुर निवासी जस्टिस नरेन्द्र जैन ने अपने उदगार व्यक्त करते हुये कहा कि आज प्रभातकालीन बेला में सिवनी के भव्य जिनालयों की वंदना के साथ गुरू वंदना का सुयोग बना निश्चित रूप से ऐसा संयोग भाग्य से प्राप्त होता है।

मुझे अनेक अवसर अपने जीवन में ऐसे मिले जब मुझे अनेक स्थलों पर पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शनों के साथ उनसे सम सामायिकी पर चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

उनके निर्देशन में मैने प्रदेश की अनेक जेलों का निरीक्षण कर उनकी प्रेरणा से संचालित हथकरघा जैसे स्वावलम्बन की योजना को क्रियान्वित करने का प्रयास एवं पुरूषार्थ किया। 

इस अवसर पर मुनिश्री योगसागर जी महाराज ने उन्हें निर्देशित किया कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा विद्यायलयीन मध्यान्ह भोजन में छात्र छात्राओं को अण्डा जैसा मांशाहारी दूषित पदार्थ खाने में दिया जा रहा है वह सर्वथा अनुचित है।

समग्र जैन समाज इसका घोर विरोध करती है। इस विषय में भी आपके द्वारा सकारात्मक पहल होनी चाहिये। इस हेतु आप संबंधित मंत्रालय में चर्चा कर इसका सकारात्मक समाधान लेवें।

ठंड से बचने CWSN में दिव्यांग बच्चों को किया गया गर्म वस्त्र का वितरण

बालाघाट न्यूज़,खबर सत्ता : ठंड से बचने CWSN में दिव्यांग बच्चों को किया गया गर्म वस्त्र का वितरण

बालाघाट न्यूज़,खबर सत्ता। मानव सेवा ही माधव सेवा के भाव को लेकर समाजसेवियों की टीम ने ठंड से बचाव के लिए सीडब्ल्युएसएन में दिव्यांग बच्चों को आज 22 नवंबर को एक सादे कार्यक्रम के तहत गर्म कपड़ो में स्वेटर, हाथ के ग्लोब्स, टोपा और मोजो का वितरण किया और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए समझाईश दी।

कार्यक्रम में नगर के युवा साथी सिद्धांत पाटिल, अजय सुखदेवे, संजू शेंडे, विशाल मेश्राम, नितिन मेश्राम, सचिन वराडे, राज वैध, मनीष मेश्राम सहित अन्य युवा साथी मौजूद थे। सम्राट अशोक सेना के राष्ट्रीय सचिव युवा नेता अजय सुखदेवे ने बताया कि प्रतिवर्ष ठंड के मौसम में विभिन्न स्थानो में लोगों को गर्म कपड़ो का वितरण किया जाता है।

यह सभी कार्य सेवाभाव से किया जाता है। साथ ही उन्होंने अन्य समाजसेवियों को भी मानव सेवार्थ के लिए इस तरह की पहल करते हुए आगे आने की बात कही। श्री सुखदेवे ने कहा कि बच्चों के बीच आज संस्था द्वारा गर्म कपड़ो का वितरण किया। साथ ही बच्चो को समझाईश भी दी गई कि वह ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहे।

सीडब्ल्युएसएन दिव्यांग छात्रावास प्रबंधन ने भी बच्चों को ठंड से बचाव के लिए दिये गये गर्म वस्त्र वितरण जैसे सेवार्थ भाव की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने कहा कि मानव सेवा का कार्य एक पुणित कार्य है, सामाजिक संस्थायें हमारे बच्चों के बीच आकर ऐसे सेवाभावी कार्य करती है तो निश्चित ही बच्चों पर इसका असर पड़ता है। सीडब्ल्युएसएन दिव्यांग छात्रावास में गर्म कपड़े पाकर बच्चों के भी चेहरों पर खुशी देखी गई। अजय सुखदेवे, सचिव, सम्राट अशोक सेना