Home Blog Page 1988

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मिला ऐसा सम्मान – शहीदों के परिजन

हमने अपने जिगर टुकड़ों को सरहद की माटी के लिए समर्पित किया लेकिन सिवनी आकर हमने अपना सब कुछ वापस पा लिया- ये उद्गार हैं अमर शहीदों के माता पिता के .

सिवनी,खबर सत्ता : सिवनी जिले के मातृशक्ति संगठन समर्पण यूथ ने 19 राज्यों से अमर शहीदों के परिजनों को आमंत्रित किया था जिन अमर्त्य वीरों के परिवार जन आए थे उन शहीदों का परिचय इस प्रकार है-अमर शहीद एकनाथ खैमर महाराष्टर.अमर शहीद बाजीराव रौंदल कश्मीर.अमर शहीद प्रद्युत मंडल प.बंगाल.अमर शहीदसुन्दर पंडी तमिलनाडु.अमर शहीद बबलूसिंह यू पी .अमर शहीदगोपालसिंह भदौरिया गुजरात .अमर शहीदआकाश सिंह यादव हरियाणा .अमर शहीदकिरण शेखावत दिल्ली .अमर शहीद हनुमथप्पा कोपड असम .अमर शहीद चित्रेसिंह बिष्ट उत्तराखंड.अमर शहीदमनेन्दर सिंह पंजाब .अमर शहीद रोहिताश लाँबा राजस्थान .अमर शहीदकुलविंदर सिंह लुधियाना .अमर शहीद जयमल सिंह जालंधर.अमर शहीदसुखजिंदर सिंह पंजाब .अमर शहीदअश्वनी काछी म.प्र.।अमरशहीद हेमराज मीणा राजस्थान अमर शहीद अमजद खान छत्तीसगढ़ अमर शहीद प्रवीण सिंह राजपूत म.प्र.। संगठन ने अथक परिश्रम करके शहीद जवानों के परिजनों को शिव की नगरी सिवनी में 26/11 शौर्य के सम्मान कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था.

जिसे शहीदों के परिजनों द्वारा ससम्मान स्वीकार किया गया क्योंकि मातृशक्ति संगठन किसी परिचय का मोहताज नहीं है संगठन ने ग्रह मंत्रलाय एवं रक्षा मंत्रालय के सहयोग से शहीद हुए परिवारों का पता लगाया एवं 26.11 शौर्य का सम्मान कार्यक्रम में आमंत्रित किया कार्यक्रम के आरंभ में द्वीप प्रज्वलित कर माँ भारती को माल्यार्पण किया गया एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात संगठन की प्रार्थना हुई सिवनी के जंगल सत्याग्रह में शहीद हुए श्रीमती रैनो बाई .मुड्डे बाई .देभो बाई .बिरजू भोई को सादर स्मरण करते हुए सिवनी के हमारे वीर शहीद जिन्होंने अपने रक्त से वीरता की गाथा लिखी है वे वीर शहीद हैं -वीरबाला बिंदु कुमरे .अमर शहीद .अमर शहीद फत्ते सिंह कुड़ोपा के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन वह किसी कारणवश कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए।

संगठन के शानदार बारहवें वर्ष में शौर्य का सम्मान कार्यक्रम के भव्य आयोजन में विंग कमांडर एम ए अफराज(बैगलोर)भी संगठन के आग्रह पर उपस्थित थे विंग कमांडर एम ए अफराज भारतीय वायु सेना में 25 साल सराहनीय योगदान देते हुए पूर्व राष्ट्रपति महामहिम प्रणव मुखर्जी द्वारा सम्मानित हैं ।

सम्मान केे गौरवशाली आयोजन में श्री मनोज ठाकुर पुलिस हेड कांस्टेबल(हिमाचल प्रदेश)यूथ आईकॉन ऑफ द ईयर 2016 से सम्मानित है एवं फेसबुक यू ट्यूब ट्विटर पर अपनी ओजस्वी वाणी से देशप्रेम का भाव जगाने वाले माँ भारती के लाल हैं जो दहाड़ते हुए आतंकियों को ललकारने के लिए भारत में विख्यात है। मनोज जी ने भी संगठन के आमंत्रण को सहर्ष
स्वीकार किया था जैसे ही शहीदों का परिवार छिंदवाडा़ चौक पर पहुँचा मातृशक्तियाँ यूथ विंग समर्पण तिरंगे की पगड़ी लगाए स्वागत में पलकें बिछाए खडा़ हुआ था।पुष्प वर्षा करते हुए दूरस्थ अंचलों से आए परिजनों का स्वागत किया गया। मातृशक्तियों यूथ विंग समर्पण के द्वारा अपने वेश कीमती मेहमानों की अगुवाई करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से परिजनों को भ्रमण कराते हुए होटल वृंदावन एवं होटल नटराज ससम्मान लाया गया हर चौक चौराहे पर परिजनों का अभूतपूर्व स्वागत किया गया ।सिवनी वासियों का प्रेम देख बाहर से आए अतिथि अभिभूत थे ।हर आँखें नम थीं ।रूँधे कंठ से अमर शहीदों के बूढ़े माता पिता यही कहते रहे इतना प्यार और सम्मान हमने कहीं नहीं पाया ।

हमने अपने बच्चों को खो दिया लेकिन यहाँ आकर हमने मातृशक्ति समर्पण यूथ के रूप में अपने बेटे बेटियों को फिर से पा लिया है। सम्मान की शृंखला आरम्भ करते हुए जाँबाज वीर शहीदों के परिजनों का सम्मान शॉल एवं संगठन के प्रतीक चिन्ह से किया गया ।

विंग कमांडर एम ए अफराज़ जी ने कहा कि वीर बलिदानी हमारे असल हीरो हैं इनके वालीदानों को भुला देना किसी मक्कारी से कम नहीं है वही शहीद जवानों के माता पिता ने अपने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के स्वयं के साथ लाये छायाचित्र आमजन मानस को दिखाते हुए कहा की आप सवके घरों में खुशी के रंग देने वाले ये हमारे बेटे वही बलिदानी हैं जिनके जाने से हमारे अपने परिवार वे रंग हो गए लेकिन इस नगरी से मिला ये सम्मान और स्नेह हमारे बेटों की कमी को पूरा कर रहा है कार्यक्रम के दौरान सिवनी की धरा और गगन वंदेमातरम,भारत माता की जय वीर शहीद अमर रहे के नारों से गूँजता रहा।

सिवनी की बेटी आरती सनोडिया Bsf जवान जैसलमेर में पदस्थ है उनका शुभकामना संदेश भी L. E .D टी वी के माध्यम से दिखाया गया । वीर जवान मनोज ठाकुर मंच पर प्रवेश करते हुए कहा कि, ये महान माता पिता इस मंच को धन्य कर रहे हैं । यह मंच मंदिर की तरह पवित्र हो गया है । मनोज जी ने कहा हम कल्पना नहीं कर सकते कि कितने महान माता पिता हमारे सामने बैठे हुए हैं।अपनी ओजस्वी वाणी में मनोज जी ने दुश्मनों को ललकारते हुए कविता पढ़ी ।

26.11.2008 की घटनाों पर आधारित क्विज़ के प्रश्न अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान द्वारा पूछे गए सही उत्तर देने वाले विजेताओं को पुरस्कार के रूप में हेलमेट दिए गए । सिवनी के पुलिस बल का सम्मान किया गया ।हमारे पुलिस बल के जवानों से अथक लगन और परिश्रम से दो दिन के नन्हे बालक जिसका अपहरण कर लिया गया था अत्यंत कम समय में नन्हे शिशु को माता की गोद में सकुशल लौटाने के लिए पूरी टीम को सम्मानित किया गया हमारे पुलिस बल ने वर्दी ही नहीं हमदर्दी भी स्लोगन सही साबित कर दिया ।

शौर्य का सम्मान कार्यक्रम में सेना के वीर जवानों पर आधारित दिल को छू लेने वाला बेहतरीन नाटक प्रस्तुत किया गया ।कलाकारों के मंजे हुए अभिनय ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।आँखें आँसुओं से भीगी थीं और सिर गर्व से ऊँचा था

नाटिका ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। इस दौरान भारत माँ की जय के जयकारों की आवाज तो जैसे देश की सरहदो पर टकराई हो क्योंकि इस आयोजन में बहुत गर्व का विषय यह था कि हमारी सेना के जवान जो की देश की विभिन्न सरहदो पर तैनात हैं वे कार्यक्रम की खबर पाकर छुट्टियां लेकर 11 जवान सिवनी आए हुए थे उन्हें मंच पर आमंत्रित कर शॉल भेंट कर संगठन द्वारा सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में इंदौर से आमंत्रित समाजसेवी मध्यप्रदेश रत्न से सम्मानित सुश्री नेहा सिंह जी ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई और उन्होंने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि सेना को समर्पित इस तरह का आयोजन मेरे लिए अकल्पनीय है।टीकमगढ़, नरसिंगपुर,छिंदवाड़ा एवं ग्रामीण शाखाओं द्वारा देश भक्ति का जज्बा तो देखने लायक था टीकमगढ़ जिले से आये युवाओं के प्रेरणास्रोत विनय प्रताप सिंह जी ने कहा कि इस आयोजन का एक एक पल अविस्मरणीय है।

कार्यक्रम के अंत में यूथ विंग के अध्यक्ष आशीष मानाठाकुर ने आभार प्रदर्शन किया ।राष्ट्गान और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद शालीन और गरिमामय कार्यक्रम का समापन हुआ । कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता में मातृशक्ति संगठन समर्पण यूथ का ऐतिहासिक सहयोग रहा ।सिवनी के देशप्रेमी गणमान्य नागरिकों की बहुसंख्य उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए ओर दूसरी तरफ सिवनी के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार श्री संजय प्रताप सिंह एवं उनके साथीं मित्रो द्वारा देशभक्ति के गीतों की शानदार दी गई

दिनाँक 27 नवम्बर को शहीदों के परिजनों को भावभीनी विदाई दी गई। परिजन अत्यधिक भावुक थे ।माताओं की हिचकियाँ थम नहीं रही थीं। परिजनों ने कहा हम देश से कुछ नहीं चाहते हमारे जिगर के टुकड़ों ने भारत माँ के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया भारत वासी उन्हें सदा सम्मान के साथ याद रखें यही हमारी दिली ख्वाहिश है ।वंदे मातरम् ।जयतु भारतम्

जानकारी उपलब्ध कराने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये

सिवनी , खबर सत्ता : 27 नवंबर 19 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में अवैधानिक रूप से लिंग परीक्षण एवं कन्या भ्रूण हत्या पर प्रभावी कार्यवाही हेतु जिले के समस्त सोनोग्राफी सेंटर की सतत रूप से निरीक्षण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। सोनोग्राफी सेंटरों में होने लिंग परीक्षण एवं भ्रूण हत्या के सहप्रमाण फोटो- वीडियो के साथ सूचना देने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपये पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किये जाने के निर्देश दिए हैं।

ऐसे व्यक्ति, संस्था एवं सामाजिक संगठनों के साथ शासकीय सेवक सम्बंधित पुलिस थाने के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग सिवनी में संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं, इसी तरह जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी धुर्वे से मोबाइल न. 9407091821तथा सहायक संचालक श्री अभिजीत पचौरी से मोबाइल न.9407850004 संपर्क किया जा सकता हैं।

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार परिषद् की दो मांग और स्वीकृत, सरकार ने की घोषणा

जबलपुर,खबर सत्ता : प्रदेश के पत्रकारों को सुरक्षा तथा सस्ती दरों पर आवास दिलाये जाने के लिये मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार परिषद् द्वारा समय-समय पर सरकार व शासन से मांग की जा रही थी, अभी हाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ को परिषद् पदाधिकारियों द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें प्रमुख रूप से दो मांगें कीं गईं थीं।

जिनमें प्रदेश के पत्रकारों को सुरक्षा देने के लिये पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा सस्ती दरों पर आवास एवं भूखण्ड दिलाये जाने की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने परिषद् द्वारा बार-बार की जा रही इस मांग को प्राथमिकता से लेते हुये स्वीकार किया है ।

विगत दिवस इसकी जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में शीघ्र ही पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जायेगा। वहीं पत्रकारों को भूखण्ड व आवास कृय करने के लिये सस्ती व्याज दरों पर 25 लाख रूपये तक का ऋण दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत मांग की जनसंपर्क मंत्री की घोषणा से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार परिषद् सहित सभी पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है। मुख्यमंत्री तथा जनसंपर्क मंत्री का परिषद् के पदाधिकारी व सदस्य साथियों ने आभार व्यक्त किया है।

सिवनी : सतेंद्र पटवा ABVP के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बने

सतेंद्र पटवा

सिवनी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 65 वां राष्ट्रीय अधिवेशन ब्रज प्रान्त के आगरा में सम्पन हुआ जिसमें देश भर के चयनित 1500 कार्यकर्ता सम्मलित हुए . राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन को मजबूत करने अन्य विषयों में विस्तृत चर्चा हुई एवं विभिन्न घोषणाएं हुई जिसमे मूलतः सिवनी जिले के रहने वाले कार्यकर्ता सतेंद्र पटवा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है .

ज्ञात हो की सतेंद्र पटवा मूलतः सिवनी जिले के घँसोर तहसील के रहने वाले हैं आपने अभाविप में सन 2008 से अपनी छात्र राजनीति की शुरूआत की एवं नगर उपाध्यक्ष,नगर अध्यक्ष, ब्लाक संयोजक, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य,जिला सह संयोजक तक सिवनी रहे और 2012 से आप पूर्णकालिक निकले दो साल प्रदेश कार्यालय मंत्री,मंडला जिला संगठन मंत्री,मण्डला विभाग संगठन मंत्री कार्य कुशलता देखते हुए संगठन ने मण्डला एवं सिवनी विभाग संगठन मंत्री जबलपुर महानगर संगठन मंत्री आदि दायित्वों का कुशल निर्वहन किया.

संगठन के प्रति समर्पण एवं कार्यकुशलता देखते हुए संगठन ने प्रदेशमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी पहली बार सिवनी विभाग से किसी कार्यकर्ता को अभाविप प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी वर्तमान में आप अभी प्रदेशमंत्री छतरपुर विभाग संगठन मंत्री भी हैं आपका केंद्र प्रदेश छतरपुर है सतेंद्र पटवा को राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बनाए पर सभी प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है ।

सिवनी पुलिस का " वारंट " अभियान : 09 वारन्टी गिरफ्तार

सिवनी, खबर सत्ता : सिवनी जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी अरविन्द श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला को अपराधमुक्त कर शाँति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान “वारंट” चलाया जा रहा है!

प्राप्त जानकरी अनुसार इस अभियान में आज थाना धूमा के प्रभारी व हमराह स्टॉफ द्वारा विभिन्न अपराधों के 04 स्थाई वारंटियों लालसिंह पिता सुखलाल लड़िया निवासी मोहास, अखिलेश पिता भीमराज बरमैया निवासी कमोद (गौवंश प्रतिशेध, पशुक्रूरता अधिनियम); रामेश्वर पिता कोदूलाल उइके निवासी, रमेश पिता समयलाल कुमरे निवासी मोहगांव नागन (शासकीय वन अधिनियम) के साथ हाल ही में घटित अपराधों के आरोपियों 05 गिरफ्तारी वारण्टी नीरज पिता दिनेश तिवारी, रविशंकर उर्फ रिंकू पिता दिनेश तिवारी, धन्नीलाल पिता रूपलाल यादव सभी निवासी नागनदेवरी, रामकुमार पिता हल्केसिंह राजपूत, विजयसिंह पिता हल्केसिंह राजपूत निवासी मकरझिर (294, 323, 506 भादवि) के अन्तर्गत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया!

SEONI कलेक्टर की कार्यवाही : साजपानी अधीक्षक M. L. Pandre निलंबित

कथित ऑडियो वायरल होने के बाद हुई कार्यवाही तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबन

सिवनी, खबर सत्ता : कलेक्टर प्रवीण सिंह ने आदिम जाति कल्याण विभाग सिवनी अंतर्गत संचालित उत्कृष्ट आदिवासी बालाक छात्रावास साजपानी धनोरा में पदस्थ अधीक्षक श्री एम एल पन्द्रे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

छात्रावास साजपानी में निवासरत छात्र एवं अधीक्षक श्री पन्द्रे के बीच कथित वायरल ऑडियो की प्रारंभिक जांच में अपशब्दों के प्रयोग करने के सत्य पाए जाने पर एवं बिना अनुमति मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के कृत्य के कारण कलेक्टर श्री सिंह द्वारा यह कार्यवाही की गयी हैं। छात्र एवं अधीक्षक पंद्रे के बीच हुए वार्तालाप का वायरल ऑडियो निचे विडियो में प्ले करके सुन सकते है

बस्ती में घूम रहा है बाघ, दहशत में इंसान

सिवनी, खबर सत्ता : पेंच नेशनल पार्क से लगे दक्षिण सामान्य वन मण्डल की बिछुआ बीट परिक्षेत्र में बाघ लगातार मवेशियों का शिकार कर रहा है। इससे सांवरीरीड, खातिटोला सहित आसपास के गाँवों के ग्रामीण दहशत में आ गये हैं। रविवार शाम बाघ ने एक बैल को अपना शिकार बनाया। इसके दो दिन पहले सांवरीरीड रोड पर बैल व एक दिन पहले सांवरीरीड गाँव में ही बाघ ने बकरी का शिकार किया। तीन दिनों से लगातार बाघ मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है।

महिला के सामने बैल ले गया बाघ

रविवार शाम लगभग साढ़े 05 बजे ग्रामीण संजय उईके की पत्नि जंगल की पगडण्डी से अपने दोनों बैलों केा लेकर जा रही थी। एक बैल महिला के आगे चल रहा था जबकि दूसरा कुछ दूरी पर था। अचानक दूर चल रहे बैल के चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला ने देखा तो बाघ बैल को घसीटते हुए जंगल की ओर ले जा रहा था। यह नज़ारा देख महिला भागते हुए गाँव पहुँची। ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी, लेकिन रात हो जाने के कारण ग्रामीण जंगल की ओर नहीं गये।

सुबह मिला बैल के शरीर का आधा हिस्सा

सोमवार सुबह ग्रामीण बैल की तलाश करने जंगल की ओर पहुँचे। वन परिक्षेत्र कक्ष क्रमाँक पीएफ 254 के पास बैल के शरीर का आधा भाग मिला। शरीर के शेष भाग को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी सी.एम. सनोड़िया को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुँचे बीट गार्ड रमेश वर्मा ने बैल की क्षति पूर्ति राशि दिलाये जाने का प्रकरण बनाने के बाद बैल के शेष अवशेष को जलाने की कार्यवाही की।

इंसानों के साथ बाघ को भी है खतरा

बाघ के लगातार इंसानी बस्तियों में घूमने के कारण न सिर्फ इंसानों, मवेशियों को ही खतरा नहीं है बल्कि बाघों पर भी संकट मण्डरा रहा है। जिला मुख्यालय से लगे हिस्सों में नवंबर की शुरुआत में बाघ के घूमने के निशान लगातार मिलते रहे हैं। इसके साथ ही कुरई क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में भी बाघ लगातार देखा जा रहा है। ऐसे में बाघ को खतरा बढ़ गया है। प्रशासन के विभिन्न विभाग अपनी सीमा क्षेत्र की बात करते हुए जिम्मेदारी लेने से कतराते रहते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि आपसी समन्वय से बाघों को इंसानी क्षेत्र में आने से रोका जाये। वैसे भी बीते दिनों में जिले में शिकार के कई मामले सामने आ चुके हैं।

ट्रक जलाने का आरोपी निकला ट्रक मालिक

सिवनी,खबर सत्ता : कुरई थाना क्षेत्र में तेल से भरे ट्रक को आग के हवाले करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी इस वक्त जेल की हवा खा रहे हैं।

बीते दिनों देवलापार रोड पर तेल से भरे एक ट्रक के जलने की एफआईआर कुरई थाना में दर्ज करवायी गयी थी। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त ट्रक इंदौर से 16 टन तेल लेकर रवाना हुआ था। बताया जाता है कि ट्रक मालिक और चालक ने मिलकर इसमें से 10 टन तेल नागपुर में बेच दिया जिसके बाद उस ट्रक को देवलापार रोड पर आग के हवाले कर दिया गया।

पुलिस इस मामले की सूक्ष्मता के साथ जाँच कर रही थी जिसके बाद उसने महेश ठाकुर और ईश्वर को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

खेत में करंट लगने से युवक की मौत

सिवनी । खेत में कृषि संबंधी कार्य कर रहे एक युवक की मौत करंट की चपेट में आ जाने के कारण हो गयी। घटना आदेगाँव क्षेत्र की है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम रहली निवासी राजकुमार (45) पिता सरजू चौकसे मंगलवार 26 नवंबर की सुबह लगभग दस बजे अपने खेत में सिंचाई के लिये गये हुए थे। बताया जाता है कि उसी दौरान खेत में बेर के समीप लगे बिजली के बोर्ड का वायर जमीन के संपर्क में आ गया। उक्त जमीन गीली होने के कारण करंट उस क्षेत्र में फैल गया जिसकी चपेट में राजकुमार आ गया।

बताया जाता है कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर राजकुमार के एक परिचित ने उसे वायरों से लिपटकर जमीन पर पड़े हुए देखा। वह जब तक राजकुमार की कुछ मदद कर पाता तब तक राजकुमार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

रिश्वतखोर प्रधान आरक्षक का घूस लेते वीडियो वायरल

Video of the Excise Department head constable taking bribe goes viral

सिवनी । आबकारी विभाग के घंसौर कार्यालय में प्रधान आरक्षक और आरक्षक का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रधान आरक्षक पकड़े गये लोगों से फिर से वही काम आरंभ करने की सीख भी दे रहा है। मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है।

दरअसल, यहाँ के आदिवासी इलाके कई परिवार कच्ची शराब का अवैध कारोबार करते हैं। इनमें महिलाओं की भी बराबर की हिस्सेदारी रहती है। शुक्रवार को आबकारी विभाग के प्रधान आरक्षक अमृत लाल झारिया और एक आरक्षक ने शराब के कारोबार से जुड़ीं तीन महिलाओं को पकड़ लिया। प्रधान आरक्षक अमृत लाल झारिया महिलाओं को आबकारी विभाग कार्यालय ले गया।

यह बात जैसे ही महिलाओं के परिजनों को पता चली तो वे आबकारी विभाग पहुँच गये। यहाँ प्रधान आरक्षक अमृत लाल झारिया ने परिजनों को धमकाते हुए रुपयों की माँग की और नहीं देने पर महिलाओं को जेल भेज देने की चेतावनी दी। इसके बाद परिजन रुपयों का इंतजाम करने का कहकर चले गये। थोड़ी देर बाद परिजन रूपये लेकर आये व प्रधान आरक्षक और एक अन्य आरक्षक को रूपये देकर छुड़ाकर ले गये। वीडियो में प्रधान आरक्षक महिलाओं के परिजनों से फिर से आराम से शराब बेचने की बात कह रहे हैं।