Home Blog Page 1990

सिवनी : सड़क दुर्घटना में पूर्व सरपंच की मौत

सिवनी न्यूज़ , खबर सत्ता : सिवनी जिला मुख्यालय से छिंदवाड़ा जाने वाले मार्ग पर स्थित ग्राम फुलारा के समीप विगत 21 नवंबर की देर रात्रि मोटरसाइकिल पर सवार फुलारा के पूर्व सरपंच रामप्रसाद सनोडिया को किसी अज्ञात चौपहिया वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई.

घटना में गंभीर रूप से घायल रामप्रसाद पिता रामदयाल सनोडिया उम्र 42 वर्ष को 108 वाहन के माध्यम से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस चौकी में पदस्थ कर्मियों द्वारा आज प्रात: मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-1 व 2 के खिलाफ अतिथि शिक्षकों ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका

Guest teachers petition in the High Court against teacher eligibility test class-1 and 2
Guest teachers petition in the High Court against teacher eligibility test class-1 and 2

भोपाल। मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 व 2 के खिलाफ अतिथि शिक्षकों ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग मैं शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था।

बताया जा रहा है कि 7 जिलों के अतिथि शिक्षकों ने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान अपनाई गई परीक्षा प्रणाली के खिलाफ याचिका दाखिल की है। याचिकाकर्ता अतिथि शिक्षक MPPEB की नॉर्मलाइजेशन पद्धति से नाराज हैं। सभी याचिकाकर्ता पात्रता परीक्षा में शामिल हुए थे। उनका दावा है कि नॉर्मलाइजेशन के कारण वह पात्र होने के बावजूद चूक गए।

अतिथि शिक्षक संघ ने बताया कि पीईबी कम अंक वाले अतिथि शिक्षक हाईकोर्ट की शरण में चले गए हैं। हाईकोर्ट में मोहनदास, मधु सिंह, संगीता यादव, संतोष विश्वकर्मा, सरस्वती चौहान, भूपेंद्र जोशी ने याचिका लगाई है। इस मामले में अधिवक्ता बृजेश दुबे, दिनेश राजपूत, शशिकांत बाजपेयी याचिकाकर्ताओं का पक्ष रख रहे हैं।

PEB MP NEWS : आरक्षण की वजह से सभी भर्ती परीक्षायें रुकी, 40 लाख से ज्यादा उम्मीदवारो को इंतजार

PEB MP NEWS
PEB MP NEWS

भोपाल PEB MP NEWS । मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) ने सरकार के करीब एक दर्जन विभागों में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं पर रोक लगा दी है। विभागों ने सभी परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए भर्ती नियम बनाकर भेज दिए थे परंतु कमलनाथ और केंद्र सरकार की आरक्षण नियमों में बदलाव किए जाने के कारण सभी परीक्षाओं पर रोक लगा दी गई। मध्यप्रदेश में एक बार फिर नए नियम बनाने की लंबी प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कब खत्म हो पाएगी कोई नहीं कह सकता।

ओबीसी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण सबसे बड़ी बाधा

कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद ओबीसी वर्ग का आरक्षण 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी कर दिया है। इसी तरह केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को दस फीसदी आरक्षण दिया है। इन आरक्षणों के आधार पर ही अगली भर्ती होना है लेकिन इन नियमों को शामिल किए बिना ही विभागों ने प्रस्ताव बनाकर पीईबी को भेज दिए थे। इसी तरह दिव्यांगों में अब तक चार केटेगरी हुआ करती थीं जिसे केंद्र सरकार ने बढ़ाकर छह कर दिया है। इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग वर्दीधारी पदों की भर्ती के लिए तय आयु सीमा में भी बदलाव करने जा रहा है। इस वजह से पुलिस और वन विभाग के विभिन्न पदों पर भर्ती फिलहाल रोक दी गई है। संविदाकर्मियों को बीस फीसदी आरक्षण भी दिया जाना है। पीईबी ने सभी विभागों को स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सभी नियमों के तहत प्रस्ताव नहीं भेजा जाएगा भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित विभागों को पीईबी ने प्रस्ताव लौटा दिया है।

चेयरमेन ने ली सभी विभाग प्रमुखों की बैठक

पीईबी के चेयरमेन प्रभांशु कमल ने कुछ दिन पहले सभी विभाग के प्रमुख सचिवों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि विभाग जो भी प्रस्ताव भेजें वे नए नियमों के मुताबिक ही भेजें। साथ ही जल्द भेजें जिससे परीक्षा समय पर आयोजित कराई जा सके।

यह बड़ी परीक्षाएं हो रहीं प्रभावित

पुलिस सूबेदार-एसआई भर्ती परीक्षा
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा
सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा
जेल आरक्षक भर्ती परीक्षा
वन रक्षक भर्ती परीक्षा
गु्रप दो – एकॉउंटेंट
ग्रुप दो – लेबर
ग्रुप तीन – लैब टेक्निशियन
गु्रप पांच – फार्मासिस
्टग्रुप चार – स्टेनो

अब भर्ती नए नियमों से ही होगी

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने ओबीसी को आरक्षण बढ़ाने समेत कई निर्णय लिए हैं। इन्हीं नियमों से अब भर्ती की जाएगी। किसी भी उम्मीदवार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। बाला बच्चन, तकनीकी शिक्षा मंत्री

सिवनी : पिता ने डांटा पुत्र ने खाया कीटनाशक, मौत!

keetnashak sevan death
सिवनी न्यूज़ : पिता ने डांटा पुत्र ने खाया कीटनाशक, मौत!

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : सिवनी के जिले के समीपस्थ ग्राम हिमरा निवासी एक युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिसकी नागपुर ले जाते समय, रास्ते में मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम हिमरा निवासी अंशुल (19) पिता मनोज बघेल बीती शाम अपने मोबाईल पर किसी से बहुत देर तक बात कर रहा था। अंशुल को मोबाईल पर काफी देर तक बात करता देखकर उसके पिता ने उसे डांट लगा दी। बताया जाता है कि अपने पिता की डांट से अंशुल इतना आहत हुआ कि उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।

अंशुल को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद अंशुल को जब उपचार के लिये नागपुर ले जाया जा रहा था तभी बीच रास्ते में कुरई के समीप उसने दम तोड़ दिया। मृतक के शव का पोस्ट मार्टम करवाये जाने के उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

CISF Head Constable Recruitment 2019 – केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल

CISF Head Constable Recruitment 2019
CISF Head Constable Recruitment 2019

CISF Head Constable Recruitment 2019 केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने सहायक हेड कांस्टेबल (Head Constable) CISF Head Constable Notification 2019 के 300 पदों के लिए भर्ती हैं | यह बेरोजगार उम्मीदवारो के लिए सुनहरा मौका है, भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वार आवेदन 28 नवंबर 2019 के पहले तक आवेदन कर सकता है | आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस CISF Head Constable Vacancy 2019 सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी और नोटिफिकेशन पड़ ले ! फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं |

इस भर्ती सूचना से सम्बंधित समस्त विवरण जैसे शेक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, परीक्षा शुल्क, तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी  khabarsatta.comके इस पोस्ट में दी गयी है | khabarsatta.com पर प्रतिदिन सभी विभागों में निकलने वाली समस्त सरकारी नौकरियों की जानकारी दी जाती है | अतः रोजगार की जानकारी के लिए प्रतिदिन www.khabarsatta.com पर विजिट करें |

CISF Head Constable Recruitment 2019

भर्ती से सम्बंधित जानकारी 

विभाग का नामकेन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
पद का नामहेड कांस्टेबल ( Head Constable)
पद संख्याकुल 300 पद
नौकरी का प्रकारGovt Job

शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव – इस Central Industrial Secruity Force Vacancy 2019 में आवेदक के पास 12th की डिग्री होना चाहिए ! इसके समकक्ष होने पर भी मान्य रहेगा शेक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी लिए कृपया विभाग द्वारा नोटिफिकेशन देखें, जो निचे दिया गया है |

Number Of Posts

पद संख्या – कुल 300 पद (Central Industrial Secruity Force)

Age Limits

आयु सीमा  – इस CISF Head Constable Vacany 2019 के लिए कैंडिडेट के लिए आयु 18 से 23 वर्ष तक होना चाहिए। कृपया आयु के लिए विभाग का ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे । 

Exam Fee / Application Fee

परीक्षा शुल्क – इस CISF Head Constable Online Form 2019 के लिए आवेदन का अनारक्षित (GEN/OBC) 100/- रूपये | आरक्षित (SC/ST) वालो को कोई शुल्क नही देना होगा । फीस सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन जरूर देंखे |

Selection Process

चयन प्रक्रिया – इस CISF Head Constable Notification 2019 के लिए साक्षात्कार (Interview), Physicacl Test  प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा।कृपया चयन प्रकिया में छूट के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे !

Salary

सैलरी – इस केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भर्ती 2019 में सैलरी नोटिफिकेशन के अनुसार 25,500/- से 81,100/- रूपये प्रतिमाह दी जाएगी ! नोटिफिकेशन में सैलरी की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है ! सभी पद के लिए अलग अलग सैलरी है जिसकी जानकारी निचे दी गई लिंक के द्वारा नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते है |

Job Location

नौकरी करने का स्थान –  पूरा भारत (All India)

CISF Head Constable Notification 2019

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की प्रारंभ तिथि (Start Date)12 नवंबर 2019
आवेदन करने की अंतिम तिथि (End Date)17 दिसम्बर 2019

How To Apply

आवदेन कैसे करे – इस CISF Head Constable Bharti 2019 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निचे दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर समस्त जानकारी भरें तथा उपलब्ध माध्यमो से फीस भरे | फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है | 

CISF Head Constable Vacancy 2019

महत्वपूर्ण लिंक्स 
ऑनलाइन आवेदनयहां क्लिक करें
ऑफिसियल नोटिफिकेशनयहां क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण नोटिस–  CISF Head Constable Recruitment 2019 आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल नोटिस देखे ! यह जानकारी अपने दोस्तों को भी भेजे और नयी भर्ती के लिए हमारी वेबसाइट पर हमेशा बने रहे !

आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी , शेक्षणिक योग्यता ,आयु सीमा भर्ती प्रक्रिया आवेदन की फीस Application Fee और ऑफिसियल नोटिफिकेशन पड़ ले ! फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती है |

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना : जाने लाभ,पात्रता,आवेदन कैसे कैसे करे ?

madhya-pradesh-mukhyamantri-kanya-vivah-evam-nikah-yojna/
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना – योजना की पूरी जानकारी अभी जाने जैसे लाभ, पात्रता, आवेदन कैसे कैसे करे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत गरीब एवं जरुरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दी जाती है ! यह योजना 2006 में मुख्यमत्री कन्यादान योजना के नाम से शुरू की गई थी लेकिन वर्ष 2015 में इसका नाम बदलकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना कर दिया गया है !

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना का उद्देश्य 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना का उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद एवं बेसहारा परिवारों की बेटियों / विधवा / तलाकशुदा महिलाओ के विवाह के लिए आर्थिक सहायत प्रदान करना ! इस योजना के तहत सामूहिक विवाह करने वाली सभी कन्याओ की शादी पर 51000/- रूपये खर्च करती है !

लाभ लेने हेतु पात्रता 

  • कन्या या कन्या के अभिभावक मध्यप्रदेश मूलनिवासी हो |
  • कन्या स्वयं निराश्रित हो या गरीब हो एवं अपने शादी हेतु आर्थिक रूप से सक्षम न है |
  • शादी कर रहे जोड़े में लड़की की ऊम्र 18 वर्ष एवं लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम नही होना चाहिए |
  • कन्या का नाम समग्र विवाह पोर्टल पर भी रजिस्टर्ड होना चाहिए |
  • कन्या के अभिभावक गरीब हो एवं गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करते हो एवं आर्थिक रूप से सक्षम न हो |
  • ऐसी परित्क्या या विधवा महिला जो स्वयं के पुनर्विवाह हेतु आर्थिक रूप से सक्षम न हो |

आवेदन कैसे करे 

सामजिक न्याय नि:शक्त जन कल्याण विभाग या समग्र विवाह पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा ! यह आप अपनी या अभिभावक के समग्र आई डी डालकर आवेदन भर लेवे, एवं उसका प्रिंटआउट निकल कर अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत/ग्राम पंचायत/नगर निगम/नगर परिषद्/वार्ड कार्यालय में जमा करें या आप पने क्षेत्र के जनपद पंचायत/ग्राम पंचायत/नगर निगम/नगर परिषद्/वार्ड कार्यालय से भी आवेदन प्राप्त कर सकते है ! प्रत्येक विवाह हितग्राहियों को भुगतान की जानकारी , विवाह कार्यक्रमों की रिपोर्ट , ऑनलाइन विवाह हेतु आवेदन देने की सुविधा, विवाह संबधी शिकायत एवं सुझाव भी आपम समग्र पोर्टल कर सकते हैं |!

कितनी सहायता मिलेंगी

  • इस योजना के तहत कन्या की शादी पर कुल 51000/- रूपये खर्च किये जायेगे जो की इस प्रकार है
  • नवदम्पति अच्छे से अपनी गृहस्थी बसा सके इस हेतु 43000/-रूपये कन्या के बचत खाते में जमा किये जाते है |
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत कन्या के विवाह में लगने वाली सामग्री पर 5000/- खर्च किये जाते है !
  • समुहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था को कार्यक्रम की तैयारी हेतु प्रति कन्या 3000/-रूपये का खर्च दिया जाता है |

इस योजना के अंतर्गत शादी कर रहे जोड़े को गृहस्थी का सामान, शादी हेतु कपडे, आभूषण दिए जाते है एवं शादी के बाद अपनी गृहस्थी अच्छे से बसा सके इस हेतु कन्या के खाते में पैसे भी जमा किये जाते है ! इस योजना में कन्या को 51000/- का लाभ दिया जाता है ! मुख्यमत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत जरुरतमंद एवं आर्थिक रूप के अक्षम बेटियों के विवाह हेतु सहायता प्रदान करना की लक्ष्य है 

सिवनी पेंच परियोजना में व्यापक अनियमिताएं

सिवनी न्यूज़ , खबर सत्ता : पेंच व्यापवर्तन परियोजना (माचागोरा) के नहर निर्माण में एक नही अनेक विसंगतियां देखने को मिलेगी ।सिर्फ देखने वालों की जरूरत है ।मुख्य नहर की केनाल की दाई तट का निरिक्षण नजरी नक्शा के साथ मात्र भंडारपुर से कारीरात ,करहैया ,फुलारा ,चारगाँव तक ही पेदल मार्च करके निरिक्षण कर्ता गण तकरीबन चार से पांच किलो मीटर की यथा स्थिति भांप ले तो एक नही अनेकों विशंगतियां देखने को मिलेगी ।

कुछ किसानों ने तो अपनी शिकवा शिकायतें भी की परंतु कोई देखने सुनने वाला कोई नहीं है ।इसे मैं विकास नही मानता जिस विकास के पीछे आम जन दुखी हो रहे हों ।जैसे कि 2014 से लेकर आज दिनांक तक किसानों के खेतों में बेतिहासा मुरम पत्थरौं का पहाड़ बनाकर निर्माण कंपनी के लोगों का चंपत हो जाना ।जिसके कारण किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है फसलें खराब हो रही है ट्रेक्टर ट्राली,हार्वेस्टर खेतों तक पहुँचने मे भारी परेशानी हो रही है ।कंपनी के लोगों ने बिजली के खंबे भी उखाड़ कर अन्य जगहों में गाड़ दिये हैं जिससे तार आपस में टकरा कर आग पैदा कर रहे हैं जिसके कारण किसानों की फसलें आग से जलकर नष्ट हो रही हैं ।

फुलारा के किसानों की गेहूं की फसल पूर्व में जलकर नष्ट हूई है जो सर्वविदित है । दाई पटल पर पानी निकासी ना होने के कारण खेतों का पानी मिट्टी सहित बहकर नहरों को भर रहे हैं ।जिसके कारण रास्ते में गड्डे होने से भी वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो रहा है ।तो कई जगह नहर के मलबे के कारण खेत जलमग्न होकर फ़सलों को तबाह कर रहे हैं जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर महोदय जी सहित कांग्रेस अध्यक्ष भाई पप्पू खुराना जी को भी किसान संघर्ष समिति के प्रदेश प्रतिनिधि डॉ राजकुमार सनोड़िया ने की परंतु निरिक्षण दल किसानो से एवं किसानो की समस्या से आज दिनांक तक अवगत नही हुये और ना ही क्षति पूर्ति राशी के लिए कोई ठोस कार्यवाही की गई ।हाल ही में दाई ओर में किसानों को पानी सिचाई के लिए मनमुताविक जगह में पाइपों को गाड़ दिया गया है इससे भी किसानों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

कई जगह तकनीकी प्रतिवेदन को दर किनार किया गया है कांक्रीट उखाड़ कर नहर में बह रही है ।गोहा में पुल पुलिया नही बनने के कारण किसान परेशान हो कर आन्दोलन को विवश हो रहे हैं । वही दूसरी ओर माइनर पाइंट तो है परंतु माईनर पाइंट से नहर एवं पुलिया आज दिनांक तक नही बनाई गई है ।जबकि किसानों की भूमी अधिग्रहण कर राशी भी दी जा चुकी है ।

सरकार को लाखों की चपत और कंपनी पुल एवं माईनर की राशी को हजम करने में लगी ।जिसके कारण गांव केअनेक लोग पानी की धारा से वंचित हो रहे हैं ।और भी कालाबजारी का गोरखधन्धा खुले आम चल रहा है ।जब मात्र चार,पांच किलो मीटर की दूरी पर यह आलम है तो सिवनी जिले के 134 गांवों का क्या हाल होगा ।

भ्रष्टाचार का अंदाजा इन चार पांच गावों के सर्वेक्षण से ही पता चल जायेगा ।उक्त कंपनियों के लोगों ने किसानो के साथ धोका किया है समय रहते तकनीकी प्रतिवेदन एवं नक्शा के अनुरुप निर्माण कार्य नही किया गया तो किसान आन्दोलन के लिए विवश होंगे तो इसकी जिम्मेदारी सम्बंधितों की होगी ।

जिलाधीश महोदय जी एक दिन का समय निकाल कर नहर की ओर ध्यान आकर्षित कर प्रभावित किसानों से भी भेंट करते हुए उनकी समस्या भी सुनें । उक्तआशय की बात किसान सँघर्ष समिति के जिला अध्यछ राजकुंमार सनोडिया ने जिला कलेक्टर को अवगत कराते हुए कहा है।

SEONI : ग्रामीणों ने पकड़ा गौवंश का अवैध परिवहन

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : अरी क्षेत्र से होकर गुज़र रहे लोगों के द्वारा, अवैध रूप से मवेशी भरकर ले जा रहे वाहन को इन ग्रामीणों ने पकड़ा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को बरघाट से दोंदावाड़ीपाण्डरवानी के रास्ते पर पैदल मवेशी ले जा रहे युवकों की सूचना मिलने के बाद उन्होंने घेराबंदी कर बीसापुर निवासी विजय पटले एवं अतरलाल झाड़े को धर दबोचा। इस दौरान एक आरोपी मौके से भागने में सफल भी हो गया।

पकड़े गये आरोपियों के द्वारा बताया गया कि उक्त मवेशी मिरगपुर के किसी चिकित्सक के हैं जो बरघाट से कटंगी ले जाये जा रहे थे। इस मार्ग पर गौवंश के पैदल या भारी वाहनों में परिवहन की चर्चाएं लंबे समय से हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को इस बात की जानकारी रहती है फिर भी पुलिसकथित तौर पर निष्क्रिय रहती है।

ग्राम के पाण्डरवानी के लोकेश चौधरीकमल बारकेजितेंद्र देशमुख,, कैलाश कुमार चौधरीज्ञानी राम साहूनितिन देशमुखहेमंत देशमुखराजकुमार देशमुखकृष्णकांत दुबे जामदेवेंद्र देशमुख एवं लोगों ने पैदल ले जा रहे मवेशियों को पकड़ा और फिर इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा पैदल ले जा रहे मवेशियों की जानकारी थाना प्रभारी को दिये जाने के बाद भी अरी पुलिस मौके पर नहीं पहुँची। ग्रामीणों के द्वारा इन मवेशियों को पकड़कर थाना ले जाया गया। इसके बाद की कार्यवाही के बारे में पुलिस के द्वारा गोलमोल ही जवाब दिये जा रहे हैं।

SEONI : युवक की संदिग्ध मौत!

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : घर पर सोया युवक बुधवार की सुबह परिजनों द्वारा आवाज देने पर जब नहीं उठा तब उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के ललमटिया निवासी ओम प्रकाश (31) पिता मेर ंिसंह ठाकुर अपने घर पर बीती रात्रि सोया थालेकिन सुबह वह नहीं उठा। परिजनों ने जब उसे उठाना का प्रयास किया तब भी वह नहीं उठा। ऐसी स्थिति में उसे जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मृतक के शव का पंचनामा बनाकरपोस्ट मार्टम के उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिया है।

SEONI : फांसी के फंदे पर झूला युवक

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता :जिला मुख्यालय के कटंगी नाका क्षेत्र स्थित आधुनिक कॉलोनी में एक युवक अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के आधुनिक कॉलोनी निवासी राजा (21) पिता खुर्सीराम बघेल ने बीती रात्रि अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगा ली। परिजनों की नज़र जब उस पर पड़ी तब उसके परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला चिकित्सालय पहुँचाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव का पंचनामा बनाने के उपरांतपोस्ट मार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।