Home Blog Page 1967

सिवनी प्रिमियर लीग (SPL) के सेमीफाइनल 18 जनवरी को

बॉयज,बाबा,नेशनल,शाईनिंग भिड़ेंगी SPL की ख़िताबी जंग के लिए

सिवनी : जिले की सबसे बड़ी टैनिस बाल क्रिकेट चेम्पियनशिप SPL के सेमीफाइनल मुकाबले 18 जनवरी को तो फाइनल 19 जनवरी इतवार को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल औऱ फाइनल मैच की तिथि के सम्बंध में जानकारी देते हुए आयोजन के अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र गुड्डू और सचिव अभिषेक दुबे ने बताया कि 21 दिसम्बर से शुरू हुई SPL प्रतियोगिता को मध्यप्रदेश में बीते दिन हुई तेज़ बारिश और कड़ाके की शीत लहर चलने के चलते विराम दिया गया था।

वही आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अखिलेश खेड़ीकर ने बताया कि तेज़ बारिश और ओला गिरने की वजह से प्रतियोगिता के लिए सबसे शानदार सिवनी का एक मात्र मिशन ग्राउंड में कीचड़ बन गया था जिसके चलते पिच और ग्राउंड खेलने योग्य नही थे सभी टीमो के कप्तान और मिशन स्कूल प्रचार्य अजय ढबले सर से स्वीकृति लेने एवं चर्चा के बाद एक बार पुनः आयोजन प्रारम्भ किया जाने का निर्णय लिया गया।।

बॉयज,बाबा,नेशनल,शाईनिंग भिड़ेंगी SPL की ख़िताबी जंग के लिए

सिवनी प्रिमियर लीग के तीनो सीज़न के संयोजक क़ाबिज़ खान ने टीमो और खिलाड़ियों सम्बंधित रोचक जानकारी दी कि रुकी हुई प्रतियोगिता सीज़न के तीसरे वर्ष में सिवनी प्रिमियर लीग के सेमीफाइनल मैचों में पहुचने वाली सर्वश्रेष्ठ 4 टीमे बॉयज क्लब बाबा 11 शाईनिंग स्टार और नेशनल स्पोर्ट्स है।इनमे से बॉयज क्लब औऱ शाईनिंग स्टार गत वर्ष की फाइनल में पहुचने वाली अनुभवी टीम है तो वही बाबा 11 औऱ नेशनल स्पोर्ट्स पहलीबार SPL के सेमीफाइनल मैच का अनुभव प्राप्त करेंगी।।

खिताब में बरकरार रहने के लिए बॉयज क्लब उतरेगी सितारे

सिवनी प्रिमियर लीग SPL की दो बार चैम्पियन रही आसिफ पटेल की कप्तानी में बॉयज क्लब के लिए सीज़न थ्री काफ़ी महत्वपूर्ण है इस सीज़न में वे चेम्पियनशिप जीतकर ट्राफी की हैट्रिक लगा सकते है।जबकि दो बार के चेम्पियन रहे बब्बू इस बार उनकी टीम में नही है बावजूद नेशनल 11 में खेलते हुए इस सीजन में भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की सूची बब्बू सबसे आगे है।अब देखना ये होगा कि बॉयज क्लब के कप्तान आसिफ पटेल इस बार बब्बू की जगह लेने वाला कोनसा सितारा सेमीफानल में उतारते हैं या कोनसा खिलाड़ी बब्बू की जगह ले पाएगा सूत्रों की माने तो टैनिस क्रिकेट के बादशाह के नाम से पहचाने जाने वाले गुल, छोटा आज़म इरफान पटेल जैसे खिलाड़ियों को लेकर बाबा11 से वे सेमीफाइनल में प्रतिस्पर्धा कर सकते है।।

दिलीप बिजुआ और बब्बू सीरीज़ की दौड़ में

बाबा 11 की ओर से खेलने वाले दिलिप बिजुआ SPL सीज़न 3 में अबतक के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है।बिजुआ ने 5 मैचों में 15 चौके 33 छक्के की मदद से 276 रन बनाकर अपना नाम बल्लेबाज़ी में सबसे शीर्ष पर बनाकर रखा है तो वही शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में 7 विकेट भी बिजुआ ने झटके है बिजुआ ने अपनी ताबातोड़ बल्लेबाज़ी से लगातार 8 छक्के लगाकर सिवनी के क्रिकेट प्रेमी दर्शकों अपनी ओर आकर्षित भी किया है।

वही अगर हम बात बब्बू की करे तो बब्बू ने नेशनल स्पोर्ट्स की टीम से खेलते हुए अब तक 5 मैच में18 चौके 24 छक्के लगा कर अपने लिए 228 रन बनाए है बल्लेबाज़ी तो शानदार की ही है वही गेंदबाजी में भी बब्बू का जवाब नही 8.5 ओवरों में बब्बू ने 10 विकेट हासिल किए है

अब देखना होगा कि बब्बू ओर बिजुआ अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में किसको कितना पछाड़ते या कोन सीरीज़ का खिताब अपने नाम करता है। सिवनी प्रीमियर लीग के अध्यक्ष ठाकुर नरेन्द्र गुड्डू संयोजक क़ाबिज़ खान उपाध्यक्ष अखिलेश खेड़ीकर सचिव अभिषेक दुबे सहित समस्त आयोजन समिति के सदस्यों ने सिवनी के क्रिकेट प्रेमी दर्शको से अपील की है कि वे प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के भरपूर आनंद उठाए और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहभागिता प्रदान करे।।

सिवनी में फिल्मी तरीके से ATM काटकर नगद उड़ा ले गए चोर

सिवनी। जिला मुख्यालय सिवनी में छिंदवाड़ा रोड पर स्थित गंगानगर के एटीएम पर चोरो ने बीती रात हाथ साफ कर नगदी ले उड़े है। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

देखा जाये तो शहर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं वहीं पुलिस की गश्ती व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनेक सवाल खड़े हैं। नगर निरीक्षक सिवनी मनोज गुप्ता ने जानकारी दी कि 12 व 13 जनवरी 2020 की रात लगभग 1 से 1.30 के मध्य अज्ञात चोरों ने गंगानगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को कटर से काटकर नगदी रूपया चुरा ले गए है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। जिस स्थान पर घटना हुई है उस स्थान को सुरक्षित रखा गया है तथा डाग स्काट बुलवाया गया है ताकि घटना की जांच की जा सकें।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार आज जब लोग जागे तो देखा गया कि गंगा नगर का एसबीआई का एटीएम टूटा हुआ पड़़ा है तथा एटीएम को काटने में उपयोग किया गया कटर भी पड़ा हुआ है। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को गई जहां मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच प्रारंंभ कर दी है।

बताया गया कि कोतवाली पुलिस द्वारा घटना स्थल के आस-पास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फोटों खंगाले जा रहे है। बताया जा रहा है कि एटीएम में 8 लाख 75 हजार रूपये के करीब रकम चोर ले उड़े है।

CM कमलनाथ के लिए 65 करोड़ का नया विमान, वीडियो में देखिए कितना लग्जरी | MP NEWS

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की कमलनाथ (CM Kamalnath) सरकार को नया विमान (aircraft) खरीदने के लिए केंद्र के DGCA ने अनुमति दे दी है. प्रदेश सरकार अमेरिकी कंपनी से जल्द ही 65 करोड़ का 7 सीटों वाला विमान खरीदेगी.

भोपाल. केंद्र सरकार के डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की मंजूरी मिलने के बाद अब मध्य प्रदेश की कमलनाथ (CM Kamalnath) सरकार नए विमान (aircraft) में सवार हो सकती है. डीजीसीए ने सरकार को नया विमान (Beechcraft King Air B-200GT) लाने की अनुमति दे दी है. इसके बाद सरकार (Kamalnath Government) ने खरीदी प्रक्रिया को तेज कर दिया है. नया विमान अमेरिकी कंपनी से खरीदा जाएगा. इसलिए खरीदी से पहले सरकार प्रदेश से चिह्नित अपने दो पायलट और दो मैकेनिक को अमेरिका की विमान निर्माता कंपनी के पास ट्रेनिंग के लिए भेजेगी.

पुराने विमान की हालत खराब
सरकार के पास मौजूदा स्टेट प्लेन बी-250 की हालत खस्ता है. इसलिए सरकार ने पुराने को बेचकर नया विमान खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी. यह विमान अमेरिका से आएगा. 7 सीट वाले विमान में दो अतिरिक्त सीटें भी हैं, जो फोल्डिंग रहेंगी, जिनका उपयोग बैठने के साथ-साथ सामान रखने में किया जा सकता है. पुराने विमान के रखरखाव में काफी खर्च हो रहा था. बताया गया कि इस पर अभी तक 10 से 12 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं. साथ ही इसके बार-बार खराब होने से निजी विमान किराए पर लेना पड़ता था. ऐसे में कई बार सीएम कमलनाथ को निजी विमान से यात्राएं करनी पड़ती थीं.

65 करोड़ में आएगा नया विमान
नए विमान की कीमत 59 करोड़ है, लेकिन दूसरे खर्चे और टैक्स मिलाकर इसकी लागत 65 करोड़ रुपए आएगी. मप्र सरकार ने 17 दिसंबर 2019 को केंद्र सरकार के विमानन निदेशालय को पत्र लिखकर मंजूरी मांगी थी, जिस पर सहमति मिल गई है. इसके अलावा सरकार ने मौजूदा 17 साल पुराना विमान और दो हेलिकॉप्टर बेचने का भी निर्णय लिया है. आपको पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने भी विमान खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन कंपनियों के रुचि न दिखाने पर टेंडर रद्द करना पड़ा था. इसी प्रक्रिया को कांग्रेस सरकार ने आगे बढ़ाया है.

अध्यक्ष बनने के लिये लड़ना होगा पार्षद का चुनाव!

nagar-palika-seoni

सिवनी : नगरीय निकाय चुनावों के लिये कवायद आरंभ होती दिख रही है। इस बार नगर परिषद या नगर पालिका अध्यक्ष बनने के लिये पार्षद बनना आवश्यक हो सकता है। अब जिला स्तरीय क्षत्रपों के द्वारा अपने – अपने लिये सुरक्षित ठिकानों की तलाश हेतु हर जगह संभावनाएं टटोली जा रहीं हैं।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि नगरीय निकायों के चुनावों के लिये कवायद आरंभ कर दी गयी है। हाल ही में राज्य शासन के द्वारा प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखकर नगरीय निकाय चुनावों के लिये वार्ड आरक्षण की कार्यवाही करने को कहा गया है।

सूत्रों ने आगे बताया कि जिला स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही में नगरीय निकाय की कुल जनसंख्यावार्डवार जनसंख्या एवं वार्डवार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या का पूरा ब्यौरा तलब किया है। वार्ड के हिसाब से आरक्षण तिथिस्थान एवं समय की सूचना के प्रकाशन के बारे में जानकारीवार्ड आरक्षण की कार्यवाही का विवरण भी जिलाधिकारियों से जल्द से जल्द विशेष वाहक के जरिये भेजने के निर्देश दिये गये हैं।

इधरशहर के सियासी हल्कों में चल रहीं चर्चाओं के अनुसार नगरीय निकाय चुनावों के अध्यक्ष का चुनाव पार्षद के द्वारा कराया जा सकता है। इस लिहाज़ से नगर पालिका या नगर परिषद अध्यक्ष बनने का सपना मन में पालने वालों को पार्षद का चुनाव लड़क परचम लहारान आवश्यक होगा।

चर्चाओं के अनुसार चुनाव का दायरा जितना संकुचित होता हैचुनाव जीतना उतना ही कठिन होता है। इस हिसाब से पार्षद का चुनाव लड़ने के लिये अब जिला स्तरीय क्षत्रपों ने जन संपर्क बढ़ाने के साथ ही साथ विभिन्न क्षेत्रों में जीत की संभावनाएं तलाशना आरंभ कर दिया गया है। यह इसलिये क्योंकि वार्ड आरक्षण की कार्यवाही के बाद ही उन नेताओं को चुनाव कहाँ से लड़ना है यह स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

चर्चाओं के अनुसार अब तक बिना चुनाव लड़े ही अपनी सियासत को चमकाने वाले नेताओं के लिये नगरीय कल्याण चुनाव किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं होंगे। इन चुनावों में अगर इन नेताओं के हाथ पराजय लगी तो इनकी बंद मुठ्ठी खुलने का खतरा भी मण्डरा सकता है।

नगर पालिका परिषद लगातार तीन बार से भाजपा के कब्जे में है तो लखनादौन और बरघाट में निर्दलीय का कब्जा है। आने वाले चुनावों में काँग्रेस और भाजपा संगठन की अग्नि परीक्षा भी नगरीय निकाय चुनाव में होने की उम्मीद है।

MP में सबसे पहले बालाघाट के इस सिंधी परिवार को मिली भारत की नागरिकता #CAA

जबलपुर। सन 1964 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत से जान बचाकर भागे गोपालदास प्रियानी का परिवार मध्यप्रदेश के बालाघाट में रह रहा था। तब से लेकर अब तक उन्हें भारत की नागरिकता नहीं दी गई थी। वह बार-बार अपनी वीजा की अवधि बढ़ाकर भारत में रह रहे थे। भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने आज जबलपुर में आयोजित रैली में गोपालदास के परिवार को भारत की नागरिकता देने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही बालाघाट के चार सिंधी परिवारों भारत की नागरिकता दी गई।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाले गोपाल दास प्रियानी का परिवार 1964 में बालाघाट में आकर बस गया था। इसके बाद 1991 में श्रीचंद गुरनानी का परिवार आया। ऐसे सिंधी परिवारों की संख्या धीरे-धीरे कर बढ़ती गई जो पाकिस्तान से आकर बालाघाट में रहने लगे और 2019 में कुल 47 सदस्य हो गए जिनके पास भारत की नागरिकता नहीं है सिर्फ वीजा की अवधि बढ़वाकर वे बालाघाट में रह रहे थे।

हाल ही में उन्होंने एक बार फिर गृह मंत्रालय को आवेदन देकर वीजा की अवधि 2024 तक बढ़वा ली थी। हाल ही में देश में लागू हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम के बाद इन परिवारों में भी इस बात की आशा जाग गई थी कि उन्हें अब इस देश की नागरिकता मिल सकती है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर प्रयास किया और आखिरकार रविवार को गैरीसन ग्राउंड में आयोजित अमित शाह की सभा में उन्हें भारतीय होने का अधिकार मिल गया।

गृहमंत्री से मिली नागरिकता के बाद सिंधी परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि वे सालों से अपने ही देश में परायों तरह रह रहे थे। वीजा के आधार पर उन्हें यहां रहने और जीवन गुजर-बसर करने का अवसर तो मिल रहा था लेकिन देश की नागरिकों को जो अधिकार मिले हैं उनसे वे वंचित रहे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

परिवार अभी भी पाकिस्तान में

बालाघाट के इन सिंधी परिवारों के कई सदस्य अभी भी पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ही हैं जो दोयम दर्जे की जिंदगी व्यतीत करने मजबूर हैं। 2011 में पाकिस्तान से आकर बालाघाट में रह रहे करमचंद नागदेव ने कहा कि वहां की स्थिति यह है कि अन्याय होने के बाद भी वे आवाज नहीं उठा सकते हैं। व्यापार करने की भी उतनी छूट नहीं है। बंदूक के साए में कभी भी लूट लिया जाता है। भारत आने में लोग सिर्फ इसलिए हिचकते रहे कि उन्हें यहां की नागरिकता ही नहीं मिलती थी लेकिन अब कानून में संशोधन हो गए। ऐसे कई परिवार हैं जो अपने देश में वापस लौट सकेंगे।

इनको मिली नागरिकता

1. राजकुमार खत्री – 1991 में आए

2. श्रीचंद गुरनानी – 1991

3. गोपालदास प्रियानी – 1964

4. अजीत नागदेव – 2011

MPPSC ANSWER KEY 2020 : MPPSC Prelims Answer Key (Set A,B,C,D)

MPPSC Prelims Answer Key (2020) 12/01/2020 – GS 1 And CSET

MPPSC Prelims Answer Key (2020) 12/01/2020 - GS 1 And CSET

MPPSC 2020 ANSWER KEY सभी 4 सेट्स के देखिये | खबर सत्ता ने MPPSC प्रीलिम्स पेपर 2020 उत्तर कुंजी (दिनांक 12-01-2020) के लिए सबसे प्रामाणिक उत्तर कुंजी प्रदान करने की पूरी कोशिश की है। 2-3 दिनों में हम सभी प्रश्नों के विस्तृत विवरण के साथ MPPSC प्रीलिम्स उत्तर कुंजी अपलोड करेंगे, जिसमें वीडियो समाधान भी शामिल है।

कृपया कमेंट बॉक्स में अपने अपेक्षित मार्क्स पोस्ट जरूर करें और साथियों के साथ शेयर भी करें

MPPSC Prelims Answer Key (2020) 12/01/2020 – GS 1 And CSET | उम्मीदवार इस लेख में प्रारंभिक परीक्षा के लिए MPPSC प्री उत्तर कुंजी 2029 की जांच / डाउनलोड कर सकते हैं। MPPSC प्रीलिम्स 2020 का आयोजन रविवार, 12 जनवरी, 2020 को किया गया था।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) हर साल तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। सिविल सेवा परीक्षा का पहला चरण MPSC प्रारंभिक परीक्षा है। MPSC प्रीलिम्स एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा है जिसमें सामान्य अध्ययन और सामान्य अध्ययन (CSAT) नाम से दो पेपर होते हैं।

जबकि MPPSC आधिकारिक उत्तर कुंजी भी जारी करता है, उम्मीदवारों को वर्ष की पूरी परीक्षा प्रक्रिया समाप्त होने तक इंतजार करना पड़ता है।

इसलिए, MPPSC प्रीलिम्स 2020 परीक्षा आयोजित होने के तुरंत बाद, खबर सत्ता के विशेषज्ञ उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी प्रदान करते हैं। MPPSC Prelims Answer Key (2020) 12/01/2020 – GS 1 And CSET यहाँ दी गई है, जिससे उम्मीदवार अत्यधिक प्रतिस्पर्धी एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं।

यदि आपको चारो सेट ठीक तरह से नहीं दिखाई दे रहे हो तो अपने मोबाइल को Rotate करें या फिर Chrome Browser को डेस्कटॉप मोड़ पर चालू करे

Answer Key

Que No.

SET A

SET B

SET C

SET D

1

C

D

A

B

2

C*

C

B

C

3

C

C

A

D

4

D

B

D

C

5

C

A

A

A

6

B

A

D

D

7

D

C

B

*CNot true with regard do NHRC- member is not eligible for reappointment( as per old provisions)

8

C

D

A

D

9

A

A

C

D

10

C

D

A

A

11

A

C

C

D

12

C

A

C*

C

13

A

B

C

* A and B Tarikh – I- Firojshahi- Ziauddi Barni , Shams-I- Siraj

14

D

D

D

Jahaj Mahal – *Ghiyasuddin Khilji

15

C

B

C

A

16

B

A

A

A

17

C

B

C

B

18

D

B

A

A

19

C

B

D

C

20

D

C

C

A

21

B

D

D

C

22

B

B

A

D

23

B

D

B

A

24

D

C

D

D

25

C

A

C

D

26

D

B

D

C

27

*CNot true with regard do NHRC- member is not eligible for reappointment( as per old provisions)

D

C

A

28

A

A

* A and B Tarikh – I- Firojshahi- Ziauddi Barni , Shams-I- Siraj

C

29

D

A

Jahaj Mahal – *Ghiyasuddin Khilji

D

30

A

B

A

B

31

D

B

A

A

32

A

D

B

B

33

B

C

A

A

34

D

A

C

D

35

C

C

A

A

36

B

B

C

D

37

A

C

D

B

38

A

D

A

A

39

A

C

D

C

40

A

D

D

A

41

D

D

C

B

42

C

*CNot true with regard do NHRC- member is not eligible for reappointment( as per old provisions)

A

D

43

* A and B Tarikh – I- Firojshahi- Ziauddi Barni , Shams-I- Siraj

A

C

C

44

Jahaj Mahal – *Ghiyasuddin Khilji

D

D

A

45

A

A

B

C

46

D

C

A

B

47

C

C*

B

B

48

C

C

B

B

49

B

D

B

D

50

A

C

C

C

51

A

B

D

A

52

B

A

B

C

53

A

A

D

C

54

C

A

C

B

55

A

A

A

A

56

A

D

B

B

57

C

A

D

A

58

D

B

A

A

59

A

D

A

A

60

D

C

B

A

61

C

D

B

C

62

D

C

D

A*

63

A

* A and B Tarikh – I- Firojshahi- Ziauddi Barni , Shams-I- Siraj

C

B

64

D

Jahaj Mahal – *Ghiyasuddin Khilji

A

D

65

D

A

C

B

66

C

C

B

A

67

A

D

C

B

68

B

A

D

B

69

D

D

C

B

70

B

D

D

C

71

C

A

D

B

72

A

B

*CNot true with regard do NHRC- member is not eligible for reappointment( as per old provisions)

C

73

C

A

A

D

74

D

D

D

A

75

B

A

A

D

76

A

C

B

C

77

B

A

B

B

78

B

C

B

D

79

B

D

D

C

80

C

B

C

A

81

A

D

D

B

82

B

B

C

D

83

A

A

A

A

84

D

C

B

A

85

A

A

B

B

86

D

A

A

D

87

B

C

C

A

88

D

A

D

B

89

C

D

A

D

90

A

C

D

C

91

D

B

C

C

92

B

B

A

C*

93

A

B

B

C

94

C

D

D

D

95

A

C

B

C

96

B

A

B

A

97

D

B

A

C

98

A

A

A

A

99

A

C

A

B

100

B

A

A

C

MPPSC ANSWER KEY 2020,MPPSC ANSWER KEY 2020 set a,MPPSC ANSWER KEY 2020 set b ,MPPSC ANSWER KEY 2020 set c, MPPSC ANSWER KEY 2020 set d, MPPSC ANSWER KEY 2020 all set,

सिवनी पुलिस और पत्रकार की मिलीजुली टीम खेलेगी क्रिकेट मैच

सिवनी। गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर 26 जनवरी 2020 को पुलिस एवं पत्रकारों की मिलीजुली टीम का क्रिकेट मैच आयोजित किया गया है। इस टीम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए चयन प्रक्रिया 19 व 20 जनवरी को होना सुनिश्चित किया गया है।

इस संबंध में ज्ञात हो कि बीते दिवस 4 जनवरी को जिला मुख्यालय सिवनी के राशि लान में सम्पन्न हुए श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिला सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक ने अपने उद्बोधन में कहा था कि पत्रकार व पुलिस के मध्य सामन्जस्य होना चाहिए ।

ज्ञात हो कि जिले में यह पहली बार हो रहा है कि एक ही टीम में पुलिस और पत्रकार प्रतिभागी के रूप में बराबरी से हिस्सा लेंगे और एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगे।

ज्ञात हो कि 26 जनवरी को आयोजित होने वाले इस मैच के लिए पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने पहल की है। जहां पत्रकारों से सद्भाव क्रिकेट मैच खेलने का आवाहन किया था। इस मैच की सबसे बड़ी खास बात यह है कि मैच पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी सामन्जस्य स्थापित करेगा, जिसका श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने स्वागत करते हुए 26 जनवरी को क्रिकेट मैच खेलने में अपनी सहमति प्रदान की थी।

क्रिकेट मैच के लिए 19 एवं 20 जनवरी को चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। यह चयन प्रक्रिया स्थानीय पुलिस ग्राउंड में संपन्न होगी। सभी पत्रकार साथियों से जिला श्रमजीवी पत्रकार परिषद सिवनी ने आग्रह किया है कि वे पुलिस मैदान में ट्रायल मैच में पहुंचे और 26 जनवरी को होने वाले क्रिकेट मैच में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।ं

सिवनी नाबालिग का अपहरण करने वाले को हुई 02 वर्ष की सजा

सिवनी : थाना सिवनी का मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि, दिनांक 13/12/12 को नाबालिग पीड़िता करीबन 10.30 बजे स्‍कूल नगझर कालोनी गयी थी, शाम को  स्‍कूल से वापस नही आने पर उसके माता पिता के द्वारा तालाश किया गया ।

बाद उन्हें पता चला कि 3.50 बजे आरोपी अन्‍ना ऊर्फ संजय पिता भगवत बावुल, उम्र 24 वर्ष निवासी मशरूद थाना पंचवटी, जिला नासिक महाराष्‍ट्र, के द्वारा नाबालिग के पास आया और उसे बहला फुसलाकर साई मंदिर नगझर लेे गया और फिर वहां से जबलपुर की ओर ले जाकर अपहरण कर लिया ।

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा पीड़िता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया , आरोपी के विरूद्ध मामला बनाकर चालान पेश किया गया। 

जिसकी सुनवाई माननीय श्रीमति सुचिता श्रीवास्‍वत, न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रेणी सिवनी की न्‍यायालय मे की गई, जिसमे शासन की ओर से श्रीमति कौशल्‍या एक्‍का, सहायक जिला अभियेाजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गई जिस पर माननीय न्‍यायालय द्वारा आरोपी संजय को धारा 363 भा0द0वि0 मे दो वर्ष का कठोर कारावास एंव 2000 रूपये का अर्थदण्‍ड एंव से दंडित किया गया। 
 

Jio VoWiFi Calling : अगर आपके फोन में यह सुविधा है तो Jio से करे फ्री कॉल

Reliance Jio VoWiFi Calling Free : Check this if your phone has this facility

  • Reliance Jio सभी Jio ग्राहकों के लिए मुफ्त वॉयस और वीडियो कॉलिंग प्रदान करेगा और 150 से अधिक हैंडसेट पर उपलब्ध होगा
  • Jio ने यह भी घोषणा की कि यह सेवा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलती है

Reliance Jio ने बुधवार को अपने Jio ग्राहकों के लिए देशव्यापी (Jio VoWiFi Calling) मुफ्त वीडियो और वॉयस वाई-फाई कॉलिंग (VoWiFi ) सेवाओं की शुरुआत की, जिससे वे अपने घरों / कार्यालयों के अंदर Wi-Fi पर वॉइस स्विच (VoWiFi ) करने में सक्षम होंगे।

“इस समय, जब एक औसत Jio उपभोक्ता हर महीने 900 मिनट से अधिक वॉयस कॉल का उपयोग करता है, और उपभोक्ताओं के बढ़ते आधार पर, Jio वाई-फाई कॉलिंग की शुरूआत हर Jio उपभोक्ता की वॉयस-कॉलिंग अनुभव को और बढ़ाएगी, जो पहले से ही है Jio के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा, ” भारत के पहले सभी VoLTE नेटवर्क के साथ उद्योग के लिए एक बेंचमार्क।

यह सेवा सभी Jio ग्राहकों के लिए मुफ्त वॉयस और वीडियो कॉलिंग प्रदान करेगी और 150 से अधिक हैंडसेट पर उपलब्ध होगी। Apple, सैमसंग, Xiaomi, Vivo जैसे ब्रांडों के स्मार्टफोन और एचडी वॉयस फीचर से सक्षम अन्य एक बाधित मुफ्त वाई-फाई कॉलिंग अनुभव के लिए संगत होंगे।

Jio VoWiFi Calling आपके फ़ोन में होगी या नहीं

यह जानने के लिए यहां क्लिक करें कि आपका स्मार्टफोन सूची में आता है या नहीं।

दूरसंचार प्रमुख ने यह भी घोषणा की कि यह सेवा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आती है। भारतीय नंबरों पर वाई-फाई कॉल करने वाले ग्राहक भी भारत में स्थान की परवाह किए बिना, मुफ्त होंगे। इसका मतलब है, कि कॉल तब भी किया जा सकता है जब आपका फोन रोमिंग पर हो।

बिना किसी रुकावट के इस नई सेवा का आनंद लेने के लिए, आपको अपने एंड्रॉइड या आईओएस स्मार्टफ़ोन के नवीनतम डिवाइस सॉफ़्टवेयर अपडेट में अपग्रेड किया जाना चाहिए और उच्च गति और स्थिर वाई-फाई इंटरनेट कनेक्शन तक पहुंच होनी चाहिए।

रिलायंस जियो के प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल ने भी हाल ही में घोषणा की थी कि ‘एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग’ अब पूरे भारत में लाइव है। इसके अलावा, इस सेवा को अब एयरटेल मोबाइल ग्राहकों द्वारा किसी भी घर या सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क पर एक्सेस किया जा सकता है, जिससे उनकी इनडोर सेवा का अनुभव बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के वास्तव में निर्बाध हो सकता है।

Android पर कैसे सेटिंग करें?

  • सेटिंग्स पर जाएं
  • सिम कार्ड सेटिंग्स
  • “WiFi कॉलिंग” या “VoWiFi” या “WiFi का उपयोग करके कॉल करें” टॉगल करने के लिए देखें
  • टॉगल सक्षम करें

IOS पर सक्षम कैसे करें?

  • सेटिंग्स खोलें
  • फ़ोन> WiFi कॉलिंग पर जाएं
  • “इस iPhone पर वाईफाई कॉलिंग” चालू करें

किन उपकरणों का समर्थन किया जाता है?

अब तक, सीमित संख्या में डिवाइस Jio पर वाईफाई कॉलिंग का समर्थन करते हैं। Apple iPhone 6s और बाद में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10, गैलेक्सी S10 और अधिक जैसे प्रमुख सैमसंग उपकरणों के साथ समर्थित हैं। यहां तक ​​कि सैमसंग गैलेक्सी M20, गैलेक्सी A70 और अधिक जैसे कुछ मिड-रेंज और बजट डिवाइस भी समर्थित हैं। Jio ने Redmi K20, Redmi K20 Pro और Poco F1 सहित सूची में केवल तीन Xiaomi डिवाइस को सूचीबद्ध किया है। दुर्भाग्य से, वनप्लस या ओप्पो स्मार्टफोन सूचीबद्ध नहीं हैं। पूरी सूची से गुजरने के लिए, आप Jio की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

सिवनी : मकर संक्रांति पर लखनवाड़ा में भरेगा मेला, सिवनी कलेक्टर ने किया निरिक्षण

सिवनी : मकर संक्रांति के अवसर पर पुण्य सलिला बैनगंगा के तट पर लखनवाड़ा में मेले का आयोजन किया जायेगा। इस दिन शाम चार बजे से विभिन्न धार्मिक आयोजनों की शुरूआत की जायेगी।

मकर संक्रांति पर सर्वप्रथम पुण्य सलिला बैनगंगा को 5000 फीट की चुनरी भेंट कर उपस्थित श्रृद्धालु जिलेप्रदेश व राष्ट्र में शांति की कामना करेंगे। प्रकाण्ड पण्डितों की उपस्थिति में बैनगंगा की महाआरती की जायेगी। लखनवाड़ा के ग्रामीणों द्वारा संचालित मण्डली द्वारा देवी गीत भी प्रस्तुत किये जायेंगे।

आयोजकों ने बताया कि यहाँ शामिल होने वाले श्रृद्धालुओं के लियेे दीप दान करने के लिये आवश्यक सामग्री की व्यवस्था माँ बैनगंगा सेवा अभियान लखनवाड़ा द्वारा की गयी है। घाट के समीप लगने वाले मेला स्थल पर देवी गीत गायक अशोक अकेला द्वारा दोपहर 03 बजे से रात 07 बजे तक प्रस्तुतियां दी जायेंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रृद्धालुओं के लिये महाप्रसाद की व्यवस्था भी सेवा अभियान लखनवाड़ा द्वारा की गयी है।

वही जिले में मकर संक्रांति का त्यौहार परंपरागत पूर्ण हर्षोल्लास, शांति एवं सुरक्षा पूर्वक मनाए जाने को मद्देनजर रखते हुए सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक द्वारा बैनगंगा घाट लखनवाड़ा का औचक निरीक्षण कर मकर संक्रांति मेले के संबंध में समस्त सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।