Homeसिवनीसिवनी : मकर संक्रांति पर लखनवाड़ा में भरेगा मेला, सिवनी कलेक्टर ने...

सिवनी : मकर संक्रांति पर लखनवाड़ा में भरेगा मेला, सिवनी कलेक्टर ने किया निरिक्षण

Date:

सिवनी : मकर संक्रांति के अवसर पर पुण्य सलिला बैनगंगा के तट पर लखनवाड़ा में मेले का आयोजन किया जायेगा। इस दिन शाम चार बजे से विभिन्न धार्मिक आयोजनों की शुरूआत की जायेगी।

मकर संक्रांति पर सर्वप्रथम पुण्य सलिला बैनगंगा को 5000 फीट की चुनरी भेंट कर उपस्थित श्रृद्धालु जिलेप्रदेश व राष्ट्र में शांति की कामना करेंगे। प्रकाण्ड पण्डितों की उपस्थिति में बैनगंगा की महाआरती की जायेगी। लखनवाड़ा के ग्रामीणों द्वारा संचालित मण्डली द्वारा देवी गीत भी प्रस्तुत किये जायेंगे।

आयोजकों ने बताया कि यहाँ शामिल होने वाले श्रृद्धालुओं के लियेे दीप दान करने के लिये आवश्यक सामग्री की व्यवस्था माँ बैनगंगा सेवा अभियान लखनवाड़ा द्वारा की गयी है। घाट के समीप लगने वाले मेला स्थल पर देवी गीत गायक अशोक अकेला द्वारा दोपहर 03 बजे से रात 07 बजे तक प्रस्तुतियां दी जायेंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रृद्धालुओं के लिये महाप्रसाद की व्यवस्था भी सेवा अभियान लखनवाड़ा द्वारा की गयी है।

वही जिले में मकर संक्रांति का त्यौहार परंपरागत पूर्ण हर्षोल्लास, शांति एवं सुरक्षा पूर्वक मनाए जाने को मद्देनजर रखते हुए सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक द्वारा बैनगंगा घाट लखनवाड़ा का औचक निरीक्षण कर मकर संक्रांति मेले के संबंध में समस्त सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...