Home Blog Page 1959

Nirbhaya Case Updates: 1 फरवरी को फांसी , 31 को तिहाड़ पहुंच जाएगा जल्लाद

0

निर्भया केस में फैसले की घड़ी करीब आती दिख रही है। चारों दरिंदों, विनय कुमार, पवन गुप्ता, अक्षय कुमार और मुकेश सिंह की फांसी के लिए 1 फरवरी की तारीक तय है। तिहाड़ जेल ने तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। फांसी के फंदे बुलाए जा चुके हैं। मेरठ से जल्लाद को बुला लिया गया है जो 31 जनवरी को तिहाड़ पहुंच जाएगा। हालांकि दोषियों की ओर एक के बाद याचिकाएं दायर कर एक बार फिर फांसी की तारीख टालने की कवायद की जा रही है। पढ़िए पूरे मामले से जुड़ी बड़ी बातें –

फांसी टालने की एक और कोशिश 

निर्भया के दरिंदों ने फांसी टालने के लिए एक और कानूनी दांव चला जो कामयाब होता दिख रहा है। पवन गुप्ता और अक्षय कुमार सिंह की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने तिहाड़ जेल को आदेश दिया है कि वह दोषियों को मांगे गए दस्तावेज मुहैया करवाए। अब इन दस्तावेजों के आधार पर दोषी क्युरेटिव पिटीशन दायर करेंगे और फांसी की तारीख बढ़वाने की कोशिश करेंगे, जिसमें वे पहले कामयाब हो चुके हैं। 

  • विनय शर्मा, पवन गुप्ता, अक्षय कुमार और मुकेश सिंह को दी जाना है फांसी।
  • निर्भया की मां की मांग है कि चारों को एक साथ फांसी दी जाए।
  • तिहाड़ जेल ने मेरठ से जल्लाद पवन कुमार को बुलाया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया जारी

Madhya Pradesh Panchayat Election 2020 भोपाल। मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सभी जिलों में सरपंच पद, पंच पद, जिला पंचायत के वार्ड, जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद और पंचायत के वार्ड के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी जिलों के कलेक्टर 3 फरवरी तक इस प्रक्रिया को पूरी करेंगे और राज्य निर्वाचन आयोग और पंचायतराज के कार्यालय में यह रिपोर्ट भेजेंगे।

इस तरह होगा आरक्षण

जानकारी के मुताबिक एसटी-एससी के वार्ड का आरक्षण वहां की जनसंख्या के हिसाब से किया जाएगा। सरपंच और जनपद पंचायत के अध्यक्ष चक्रानुक्रम से विभिन्न् वर्गों के लिए लॉटरी के द्वारा आरक्षित किए जाएंगे। अनुसूचित क्षेत्र की सभी पंचायत के सरपंच और जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। महिलाओं और ओबीसी के पदों के लिए भी चक्रानुकम से लॉटरी निकालकर आरक्षण किया जाएगा। महिलाओं के लिए आधे स्थानों को आरक्षित रखा गया है। जनपद पंचायत और जिला पंचायत के अध्यक्ष पद और वार्ड के लिए इसी प्रक्रिया में 30 जनवरी को आरक्षण किया जाएगा। News Updating…

Skin Care In Winters: सर्दियों में इन 10 तरीकों से करें रूखी और बेजान त्वचा की देखभाल

Skin Care In Winters तो फिर सर्दियों में कैसे रखें त्वचा का ख्याल? कुछ घरेलू टिप्स के जरिए सर्दियों में आप अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत रख सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care In Winters: त्वचा की देखभाल हर मौसम में ज़रूरी होती है, लेकिन सर्दी के मौसम में त्वचा को ज़्यादा केयर की ज़रूरत पड़ती है। ठंड के मौसम में सर्द और तेज़ हवाओं की वजह से अक्सर त्वचा रूखापन आ जाता है और वह दिखने में बेजान और सूखी लगती है। यह ऐसा मौसम है जब हमारी त्वचा बेहद नाज़ुक हो जाती है। थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी त्वचा को खराब कर सकती है। 

तो फिर सर्दियों में कैसे रखें त्वचा का ख्याल? कुछ घरेलू टिप्स के जरिए सर्दियों में आप अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत रख सकते हैं।

सर्दियों में ऐसे करें स्किन की देखभाल

1. सर्दियों में साबुन का प्रयोग जितना हो सके कम करें। त्वचा अगर रूखी है तो ग़लती से भी स्क्रब न करें, क्योंकि इससे त्वचा पर मौजूद पोर्स तो खुल जाएंगे लेकिन रूखापन बढ़ सकता है और पिंपल्स आ सकते हैं। स्क्रब तभी करें अगर स्किन ऑयली है ताकि इससे स्किन का ऑयल कम हो सके।

2. सर्दियों में त्वचा को जानदार और कोमल बनाने के लिए दही और चीनी को मिक्स कर अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर सूखने दें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो दें।

3. सर्दियों में स्किन काफी रूखी और बेजान हो जाती है। इसके लिए ज़रूरी है कि विटामिन-ई युक्त मॉइश्चराइज़र लगाएं। चेहरे को साफ पानी से धोएं और रोज़ाना रात को और दिन में 3-4 बार अच्छा मॉइश्चराइज़र लगाएं।

4. सर्दियां आते ही लोग गरम पानी से नहाने लगते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि ज़्यादा गरम पानी आपकी त्वचा को रूखा कर सकता है।

5. ग्लिसरीन, नींबू और 3-4 बूंद गुलाबजल मिलाकर एक मिश्रण बना लें और इसे एक शीशी में भरकर रख लें। रोज़ाना इस मिश्रण को रात को सोने से पहले चेहरे और शरीर पर लगाएं और सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से नहा लें।

6. चाहे कोई भी मौसम हो त्वचा का ख्याल रखना है तो इसके लिए सबसे ज़रूरी है कि सेहतमंद और संतुलित खाना खाएं। मौसमी फल और सब्ज़ियां खाएं। सर्दियां हैं तो खूब गाजर, पालक, मेथी, सरसों, नींबू जैसी चीजें खाने में शामिल करें।

7. कई लोगों की स्किन पहले से ही रूखी होती है और सर्दियों में ऐसी स्किन का हाल और बुरा हो जाता है। रूखी स्किन के लिए दूध सबसे बेहतर टॉनिक है। चाहे तो इसे आप किसी फेसपैक में मिलाकर लगा सकते हैं या फिर ऐसे ही दूध को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। करीब एक घंटे बाद गुनगुने पानी से धो दें। रोज़ाना ऐसा करेंगे तो कुछ ही वक्त में फायदा देखेगा।

8. गर्मियों में तो लोग अक्सर सनब्लॉक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सर्दियों में इसकी ज़रूरत नहीं समझते, जबकि सूरज की किरणें सर्दियों में स्किन को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। अक्सर लोग धूप सेंकते हैं और उसकी वजह से स्किन टैनिंग तो होती ही है वो बेजान भी हो जाती है। इससे बचने के लिए ज़रूरी है कि बाहर बिना सनब्लॉक के न बैठें।

9. सर्दी हो या गर्मी, खूब पानी पीएं ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो। पानी पर्याप्त मात्रा में रहेगा तो स्किन डेड नहीं होगी और ग्लो बरकरार रहेगा।

10. स्किन को कोमल और हेल्दी रखना है तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नारियल का तेल सिर्फ बालों के लिए ही उपयोगी नहीं है बल्कि इससे रोजाना नहाने से एक घंटे पहले शरीर और चेहरे की मालिश करें और फिर नहाएं। स्किन कभी रूखी नहीं होगी।

ऑपरेशन के समय डॉक्टर हरे रंग का कपड़ा क्यों पहनते हैं ? GK IN HINDI

आपने अक्सर देखा होगा अस्पताल के पर्दे हरे होते हैं, अस्पताल का ज्यादातर स्थान हरे रंग के कपड़े पहनता है। जब कोई डॉक्टर सर्जरी या ऑपरेशन करने जाता है तो अनिवार्य रूप से हरे रंग का कपड़ा पहनता है। कभी-कभी यह हल्का नीला भी होता है। प्रश्न यह है कि ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर/नर्स सभी लोग हरे रंग के कपड़े क्यों पहनते हैं। क्या हरे रंग के कपड़े सस्ते होते हैं या फिर हरे रंग में एंटीबायोटिक होता है। आइए जानते हैं मेडिकल में हरे रंग के कपड़ों का रहस्य:

अस्पतालों में हरे रंग के कपड़ों या पर्दों की शुरूआत कब से हुई

कहा जाता है कि पहले डॉक्टरों से लेकर अस्पताल के सभी कर्मचारी सफेद कपड़े पहने रहते थे, लेकिन साल 1914 में एक प्रभावशाली डॉक्टर ने इस पारंपरिक ड्रेस को हरे रंग में बदल दिया। तब से यह चलन ही बन गया। हालांकि कुछ-कुछ डॉक्टर नीले रंग के भी कपड़े पहनते हैं।

अस्पतालों में हरे के अलावा दूसरा कौन सा रंग उपयोग किया जाता है

अगर आपने ध्यान दिया होगा तो अस्पताल में पर्दों का रंग भी हरा या नीला ही होता है। इसके अलावा अस्पताल के कर्मचारियों के कपड़े और मास्क भी हरे या नीले रंग के ही होते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर हरे रंग या नीले रंग में ऐसा क्या खास है, जो अन्य किसी रंग में नहीं?

सर्जरी/ऑपरेशन के समय डॉक्टर/नर्स अनिवार्य रूप से हरें रंग के कपड़े क्यों पहनते हैं

टूडे सर्जिकल नर्स के 1998 के अंक में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, सर्जरी के समय डॉक्टरों ने हरे रंग का कपड़े पहनने इसलिए शुरू किए, क्योंकि ये आंखों को आराम देते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि जब भी हम किसी एक रंग को लगातार देखने लगते हैं तो हमारी आंखों में अजीब सी थकान महसूस होने लगती है। हमारी आंखें सूरज या फिर किसी भी दूसरी चमकदार चीज को देख कर चौंधिया जाती हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद अगर हम हरे रंग को देखते हैं, तो हमारी आंखों को सुकून मिलता है।

हरे या नीले रंग से आखों को आराम क्यों मिलता है

अगर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो हमारी आंखों का जैविक निर्माण कुछ इस प्रकार से हुआ है कि ये मूलतः लाल, हरा और नीला रंग देखने में सक्षम हैं। इन रंगों के ही मिश्रण से बने अन्य करोड़ों रंगों को इंसानी आंखें पहचान सकती हैं। लेकिन इन सभी रंगों की तुलना में हमारी आंखें हरा या नीला रंग ही सबसे अच्छी तरह देख सकती हैं।

अस्पतालों के पर्दे हरे या नीले रंग के क्यों होते हैं

हमारी आंखों को हरा या नीला रंग उतना नहीं चुभता, जितना कि लाल और पीला रंग आंखों को चुभते हैं। इसी कारण हरे और नीले रंग को आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। यही वजह है कि अस्पतालों में पर्दे से लेकर कर्मचारियों के कपड़े तक हरे या नीले रंग के ही होते हैं, ताकि अस्पताल में आने और रहने वाले मरीजों की आंखों को आराम मिल सके, उन्हें कोई परेशानी न हो।

हरे और नीले रंग में क्या समानता है

डॉक्टर ऑपरेशन के समय हरे रंग के कपड़े इसलिए भी पहनते हैं, क्योंकि वह लगातार खून और मानव शरीर के अंदरूनी अंगों को देखकर मानसिक तनाव में आ सकते हैं, ऐसे में हरा रंग देखकर उनका मस्तिष्क उस तनाव से मुक्त हो जाता है। कभी-कभी वह नीले रंग के कपड़ों में भी होते हैं। नीला रंग भी हमारे मस्तिष्क पर हरे जैसा ही प्रभाव डालता है।

(current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

सिवनी : मीडिया व पुलिस का सद्भावना मैच

मैत्री भाव से पुलिस व पत्रकारों ने खेला सद्भावना क्रिकेट मैच

सिवनी। जिला मुख्यालय सिवनी में स्थानीय मिशन स्कूल ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस प्रशासन व पत्रकारों ने आपस में सद्भावना मैच मैत्री भाव से खेला। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि एक नवाचार के तहत पुलिस कर्मचारी व मीडियाकर्मी ने आपस में बंटकर टीमें बनायी और क्रिकेट मैच के सहभागी बने। ज्ञात हो कि बीते माह 4 दिसम्बर को श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिला सम्मेलन में शामिल हुये पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने यह इच्छा जाहिर की थी कि एक क्रिकेट मैच खेला जाये, जिसमें पुलिस व पत्रकार आपस में बंटकर टीमें बनाकर प्रतियोगिता के सहभागी बने। पुलिस अधीक्षक की इस मंशा के अनुरूप पुलिस व पत्रकार आपस में बंटकर मैत्री भाव से क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुये, जहाँ पुलिस इलेवन व पत्रकार इलेवन के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया। इस प्रतियोगिता में पत्रकार इलेवन ने 7 रनों से जीत हासिल की।

पत्रकार व पुलिस कर्मचारियों के मध्य खेले गये इस मैच को लेकर प्रतिक्रिया यह रही कि लोगों ने इसे नवाचार कहा और इस तरह का आयोजन सिवनी जिले के इतिहास में पहली बार हुआ, जहाँ पत्रकार व पुलिस ने आपस में बंटकर आपसी सामंजस्य व मित्रता बढ़ाने के उद्देश्य से मैच खेला।

इस प्रतियोगिता में पत्रकारों की सहभागिता रही है, जिसमें प्रमुख रूप से प्रशांत शुक्ला, सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा, विपिन शर्मा, नंदन श्रीवास्त्री, अतीक खान, चंदन पाल, दिनेश ठाकुर, गोल सक्सेना, काबिज खान, रूपेश कोहरू, नीरज वर्मा शामिल रहे। इसी तरह पुलिस विभाग से मनोज गुप्ता, श्याम सुन्दर तिवारी, परवेज सिद्दीकी, अभिराज ठाकुर, नवीन तिवारी, अमित यादव, संतोष मर्सकोले, भुजवल प्रजापति, ललित पाल, इरफान खान एवं राजेश जंघेला ने पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
मैच शुभारंभ के समय मुख्य अतिथि के रूप में राजा बघेल व संतोष पंजवानी ने दोनों ही टीमों के कप्तानों के बीच टास करवाकर सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।

इस सद्भाव मैच में एम्पायर की भूमिका राकेश जैन बाबूजी एवं बंटी बिसेन द्वारा की गई। मैच के दौरान मीडिया कर्मियों का उत्साहवर्धन करने के लिए अखिलेश ठाकुर, रामदास ठाकुर, अखिलेश दुबे, जितेन्द्र ठाकुर, अश्वनी मिश्रा समीम खान, अजय ठाकरे सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे। इसी तरह पुलिस विभाग के अनेक कर्मचारी भी दर्शकों की दीर्घा में नजर आए जिन्होंन पुलिस खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020: आवेदकों के लिए 3 खुशखबरियां, Latest Update

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 (Rajasthan Police Constable Recruitment 2020) के आवेदकों के लिए तीन तीन खुशबरियां हैं। राजस्थान पुलिस (rajasthan police) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर नोटिस जारी कर सूचना दी है कि राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती (Rajasthan Police Constable Recruitment 2020) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब 10 फरवरी, 2020 तक आवेदन किया जा सकता है। दूसरी खुशखबरी यह है कि आयु सीमा में छूट दी गई है।

कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकतम आयु सीमा बढ़ाए जाने के छूट के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अब राजस्थान पुलिस ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। पहले जारी नोटिफिकेशन में आयु सीमा की गणना की तिथि 1 जनवरी, 2020 रखी गई थी।

लेकिन अब इसे बदलकर 1 जनवरी, 2021 कर दिया गया है। तीसरी खुशखबरी यह है कि वैकेंसी बढ़ा दी गई है। कांस्टेबल जीडी में जनरल क्षेत्र की पहले 3050 वैकेंसी थी अब इसे बढ़ाकर 3452 कर दिया गया है। वहीं टीएसपी क्षेत्र की 1591 वैकेंसी थी अब इसे बढ़ाकर 1633 कर दिया गया है। कांस्टेबल ड्राइवर में जनरल क्षेत्र की 347 वैकेंसी हैं और टीएसपी क्षेत्र की 12 वैकेंसी है। कांस्टेबल ड्राइवर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बढ़ेंगे आवेदक, मुश्किल होगी प्रतियोगिता 
आयु की अधिकतम सीमा बढ़ने से भर्ती परीक्षा में हजारों आवेदकों का बढ़ना तय माना जा रहा है। ऐसे में अब हर पद के दावेदार बढ़ जाएंगे। नौकरी पाना और मुश्किल होगा। 

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आयु सीमा के नये नियम : Rajasthan Police Constable Recruitment 2020

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पद पर नयी वैकेंसी डिटेल्स के लिए यहाँ क्लिक करें | Rajasthan Police Constable Recruitment 2020

आवेदन से जुड़ी अन्य खास बातें- 

शैक्षणिक योग्यता
कांस्टेबल जीडी – 10वीं पास 
आरएससी/एमबीसी बटालियन के लिए – 8वीं पास

ड्राइवर पद के उम्मीदवारों का ड्राइविंग का टेस्ट भी होगा। जो 15 अंकों का होगा। एनसीसी सी सर्टिफिकेट वालों को भर्ती में 5 अंक, एनसीसी बी सर्टिफिकेट वालों को 4 अंक और एनसीसी ए सर्टिफिकेट वालों को 3 अंक मिलेंगे। होमगार्ड वालों को भी इसी तरह अनुभव के आधार पर अतिरिक्ति अंक मिलेंगे। 

75 अंकों की होगी लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। डाक से कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। 
परीक्षा 100 नंबर की होगी। इसमें लिखित परीक्षा 75 अंकों की होगी। इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। निगेटिव मार्किंग भी होगी। 15 अंक की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। साथ ही 10 नंबर विशेष योग्यता के दिए जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे की होगी। अन्य राज्यों में रहने वाले एससी, एसटी, ओबसी के आवेदकों को सामान्य श्रेणी में माना जाएगा।

सैलरी 
दो साल तक ट्रेनी के दौरान 14600 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इसके बाद 7वें वेतन आयोग के मुताबिक नियमित वेतन एल-5 वेतन व नियमानुसार अन्य भत्ते मिलेंगे। 

परीक्षा शुल्क
– सामान्य/आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग/एमबीसी वर्ग – 400 रुपये
– एससी, एसटी, सहसिया (केवल राजस्थान के मूल निवासी)- 350 रुपये
– सामान्य, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग/एमबीसी वर्ग के ऐसे आवेदक जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम है – 350 रुपये 

आवेदन 
– उम्मीदवार को पहले SSO ID बनाना होगा। अगर पहले से हो तो अच्छी बात है। अगर नहीं है तो sso.rajasthan.gov.in पर SSO ID बना सकते हैं। 
recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। 

सिवनी : BPL सीजन -3 हुआ आरंभ,28 से होंगे ओपन वर्ग के मुकाबले

सिवनी : भैरोगंज प्रीमियर लीग के मीडिया प्रभारी बंटू ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज 26 जनवरी 2020 को हमारे राष्ट्रीय पर्व गड़तंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समिति द्वारा स्व श्री गिरीश अग्रवाल जी, स्व श्री विनोद राजपूत जी, एवं स्व श्री जय सनोडियॉ जी की स्मृति मे शानदार त्रतिय वर्ष के रूप में आयोजित Bpl में विधान सभा की सम्मानीय उपाध्यक्षा सुश्री हिना कावरे जी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एवं जिला काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राज कुमार खुराना जी की अध्यक्षता में भव्य शुभारंभ किया गया.

जिसमे सर्वप्रथम अतिथिगणो द्वारा माता सरस्वती की पूजन पश्चात् स्व गिरीश अग्रवाल जी, स्व विनोद राजपूत जी, स्व जय सनोडियॉ जी के छायाचित्रो मे पुष्पॉजली अर्पित करनोपरॉत अतिथीगणो का हमारी समिति के अध्यक्ष एड राज गोस्वामी जी के नेतृत्व मे पुष्पगुच्छों पुष्पहारो , एवं साल श्रीफल एव प्रतीकचिनह भेट कर फटाको की गूज के मध्य भव्य स्वागत किया गया।

जिसमे पहला मैच बॉयज इलेवन टीम सिवनी एवं लखनादौन टीम के मध्य रखा गया अतिथीगणो को हमारी बी पी एल समिती के अध्यक्ष एड श्री राज गोस्वामी द्वारा दोनो टीम से परिचय काराया गया
जिसमें बॉयज टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनादौन टीम को 134 रनो का टारगेट दिया ,जिसमे बायज टीम ने 06 विकेट से जीत दर्ज की, मैन ऑफ द मैच जावेद खॉन ने अपने नाम किया,जिसमे ऐम्पायर की भूमिका मे श्री प्रहलाद ठाकुर,मनीष चोरसिया थे एवं स्कोरिग श्री संजय बघेल मामाजी ने किया |

अतिथीगणो के साथ,बिशिष्ठ अतिथी के रूप में पूर्व विधायक श्री रजनीशसिह जी, कलेक्टर श्री प्रवीण अडाईच जी पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक जी, जिला काग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री असलम खॉन जी, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री इमरान खॉन, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमति आशा सनोडीयॉ, जिला युवक काग्रेस के अध्यक्ष श्री आनंद पंजवानी, विपिन यादव, दीपेन्द्र पटैल, किसान नेता हुकुम चँद सनोडिया, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे,जिनका भी पुष्पहारो,से भव्य स्वागत कर ,शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेट किये गये,, अन्त मे आभार प्रदर्शन समिति के सचिव शुभम राजपूत ने किया |

कल दिनॉक 28/01/2020 से ओपन बर्ग के मैच प्रारंभ होने वाले हैं, जिसकी ओनलाईन स्कोर की जानकारी आप अपने मोबाइल फोन पर भी लाईव(ExtraSportsMile)एप डाउनलोड कर देख सकेगे |

Rajasthan Police Constable Recruitment 2020 – राजस्थान पुलिस भर्ती 2020

Rajasthan Police Constable Recruitment 2019 -2020 ( Rajasthan Police Bharti 2019-2020 ) Rajasthan Govt ने राजस्थान पुलिस विभाग मे कांस्टेबल के 5000 पदों के लिए भर्ती ( Rajasthan Police Constable Notification 2019-2020 ) निकाली हैं , जो भी उम्मीदवार अब तक राजस्थान पुलिस भारती के लिए इंतज़ार कर रहे थे उनका इंतजार अब ख़त्म हो गया है , राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 -2020 के लिए Rajasthan Police Constable Notification जारी किया गया है. सभी आवेदन करने वाले उमीद्वारो को ये जानलेना चाहिए की इस Rajasthan Police Constable Vacancy 2019-2020 के लिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन पढ़ ले क्योकि एक छोटी सी गलती भी परेशानी का कारण बन जाती है

Rajasthan Police Constable Recruitment 2020 – राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020

Latest Update Dated 21.01.2020:- राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने 5000 कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नीचे दिए गए लिंक से पूर्ण विवरण की जाँच करें ……।

राजस्थान पुलिस ने भारतीय आवेदक को कांस्टेबल और कांस्टेबल ड्राइवर के पदों के लिए आमंत्रित किया (अन्य क्षेत्र के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।)। सभी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और रिक्ति का विवरण, शिक्षा योग्यता और अन्य संबंधित जानकारी नीचे से देख सकते हैं… ..

DETAILS OF VACANCIES वैकेंसी का विवरण :-Total 5000 Posts
Constable General (General Area) कांस्टेबल जनरल (सामान्य क्षेत्र) – 3050 Posts
Constable General (TSP Area) कांस्टेबल जनरल (टीएसपी क्षेत्र) – 1597 Posts
Constable Driver (General Area) कांस्टेबल चालक (सामान्य क्षेत्र) – 347 Posts
Constable Driver (TSP Area) कांस्टेबल चालक (TSP क्षेत्र) – 12 Posts
Age Limit आयु सीमा(As on 01.01.2020)
For Constable (GD) Postsकांस्टेबल (जीडी) पदों के लिए
Whatsapp GroupClick Here
वर्गनिम्न तिथि के बाद का जन्म नहीं हो (न्यूनतम आयु तिथि)निम्न तिथि के पूर्व का जन्म नहीं हो (अधिकतम आयु तिथि)
पुरुष / महिलापुरुषमहिला
सामान्य01.01.200202.01.199702.01.1992
एस.सी. / एस. टी. / ओ.बी.स.01.01.200202.01.199202.01.1987
कर्तव्य निर्वहन में मृत पुलिसकर्मी के आश्रित एवं राज्य कर्मचारी01.01.200202.01.199402.01.1989
भूतपूर्व सैनिक01.01.200202.01.197802.01.1978

For Constable Driver Posts

वर्गनिम्न तिथि के बाद का जन्म नहीं हो (न्यूनतम आयु तिथि)निम्न तिथि के पूर्व का जन्म नहीं हो (अधिकतम आयु तिथि)निम्न तिथि के पूर्व का जन्म नहीं हो (अधिकतम आयु तिथि)
 पुरुष / महिलापुरुषमहिला
सामान्य01.01.200202.01.199402.01.1989
एस.सी. / एस. टी. / ओ.बी.स.01.01.200202.01.198902.01.1984
कर्तव्य निर्वहन में मृत पुलिसकर्मी के आश्रित एवं राज्य कर्मचारी01.01.200202.01.199102.01.1986
भूतपूर्व सैनिक01.01.200202.01.197802.01.1978

Educational Qualification:

जिला / यूनिट / बटालियनन्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
जिला पुलिसमान्यता प्राप्त स्कूल/ परीक्षा बोर्ड से सेकेंडरी या दसवीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण
आर.ए.सी. /एमबीसी बटालियनमान्यता प्राप्त स्कूल / बोर्ड से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण

Application Fee:

For General, BC & Out of State Category Candidates: Rs. 400/-Rupees Only, For General, BC (Annual Income Less than 250000) Category Candidates: Rs. 350/- Rupees Only For SC/ ST in State  Including TSP & Sahariya Candidates: Rs. 350/- Rupees Only.

Selection Process:

  • Written Test
  • Physical Standard & Physical Efficiency Test
  • Proficiency Test
  • Special Qualification (N.C.C., Home guard, Degree/Diploma in Police Related Subjects), Marks to be awarded on basis of certificate.

How to Apply:

Application form  should be accepted in only online mode. Offline or any other mode will be rejected. So all the candidates apply under online mode and without submit application fee the form not be accepted.

  • All the candidates should Make SSO ID.
  • Candidates Needs to Fill Name, Gender, Dob & Other Required Details to Registered fro SSO ID.
  • After Making a SSO ID Candidates Can Apply for the Recruitment of Constable – 2019 (RajCop) By Login.
  • Now Click on the Option Applications available after successful login at the top side.
  • Now Click on RECRUITMENT STACK2 Option.
  • Now Choose the Option Constable General, Non TSP Constable General, TSP Constable Driver, Non TSP Constable Driver TSP.
  • Now Fill All the Required Details (Basic Details, Personal Details, Qualification & Experience then Identification & Enclosure) & Click on Next Option.
  • Candidates Should Check All the Details are Correct or Not Before Submitting a Online Application Form.
  • After Filling the Details Candidates Should Submit the Application Fee.
  • After final Submission Candidates Should take Print Out of the Application Form.

Important Dates

Beginning Of Registration23-Dec-2019
Last date of Registration & Fee Submission10.02.2020
Last date of Printing Application31-Jan-2020
Exam Date

Important Link Area

Download AdvertisementAvailable NOW
Apply OnlineAvailable Now
Join Whatsapp GroupClick Here

सिवनी : हनुमान घाट मे हुआ शहीदों क़ो श्रद्धांजली कार्यक्रम

मंजिले उन्ही क़ो मिलती हें जिनके सपनो मे जान होती हें : शिव सनोडिया

सिवनी : गत दिवस गणतंत्र दिवस के अवसर पर दलसागर तालाब के पचीमी किनारे प्राचीन श्री हनुमान घाट पर एक शाम शहीदों के नाम पर भूतपूर्व एन .सी .सी .के 24एम .पी .बटालियन के जूनियर और सीनियर एन .सी .सी .केडेट ने देश कि सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के दौरान अपने प्राणो कि आहुति दी उन्ही क़ो श्रद्धा सुमन नमन श्रधांजलि का आयोजन हुआ इस अवसर पर दलसागर तालाब मे पहले मछलियों क़ो भोजन कराया गया फिर शहीदों क़ो श्रधांजलि के उपरांत उनकी आत्मा कि शांति हेतु ईश्वर से प्राथना कि साथ हि शाम क़ो दीप दान किया गया

इस अवसर पर रिटायर्ड मद्रास रेजिमेंट इंजीनियरिंग कौर के पृथ्वीराज , मेजर डा अरविंद चौरसिया शासकीय पी .जी .कालेज एन .सी .सी . , रिटायर्ड केप्टन प्रो एम .सी .सनोडिया , उत्कृष्ट विध्यालय एन .सी .सी के अधिकारी अनिल सिंह राजपूत , मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल एन .सी .सी .लक्ष्मण पटेल व सन 1974-75मे एन .सी .सी सीनियर अंडर आफिसर अशोक चौहान , गिरजाशंकर अवस्थी , अमर बी .सिंह , के साथ नेता जी सुभाष चंद बॉस शासकीय कन्या महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष शिव सनोडिया , उत्कृष्ट विधायक के खेल प्रभारी देवेंद्र ठाकुर , वरिष्ट पत्रकार मंजुला कौशल मुख्य रुप से उपस्थित थे

इस अवसर पर प्रथ्वीराज ने कहाँ कि एन .सी .सी .के छात्र जब सेना मे जाते हें तो गर्व महसूस करते हें और आज जब एन .सी .सी .केडेट जब शहीदों का सम्मान और याद करते हें तो सेनिको क़ो गर्व होता हें कि हमें भी याद करनें वाले इस देश मे हें उनकी राष्ट्र प्रेम भावना का जज्बा और बढ़ जाता हें मेजर ड्रा अरविंद चोर सिया ने कहाँ कि शहीदों के शहादत पे हि हम अपना स्वतंत्र जीवन जी रहे हें हमारे मन मे कोई खोप नहीं हें हमारी सेना कि मुस्तेदी से यें देश सुरक्षित हें रिटायर्ड केप्टन प्रो एम .सी .सनोडिया ने कहाँ कि राष्टीय केडेट कौर सेकेंड लाईन हें डिफेंस कि दुनिया मे एन .सी .सी .सबसे बड़ी स्टेण्थ हें यहां से सेना के लिऐ अफसर तैयार होते हें

साथ हि केम्प के मध्यम से अनुशासन और एकता से एक अच्छे नागरिक बनाने मे एन .सी .सी का मुख्य योगदान रहता हें हमें गर्व हें एन .सी .सी .का केडेट रह चुके लक्ष्मी कश्यप और साथी जो अपने शहर व समाज के लिऐ अपने कर्तव्यो का निर्वहन कर रहे हें और इसके परिणाम आज प्राचीन श्री हनुमान घाट और दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण मे योगदान हें यें आज शहर देख रहा हें जो गेर राजनेतिक रुप से प्रशासन के सहयोग से और सहयोग कर अहम पहल कर रहे हें रिटायर्ड अंडर सीनियर आफिसर अशोक चौहान (संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष आशा दीप विध्यालय डुन्डासिवनी )ने कहाँ सिवनी के इतिहास मे येसा आयोजन जो भूतपूर्व एन .सी .सी .केडेट ने किया वे अभिनंदन के पात्र हें देश मे शहीदों क़ो कम और नेताओ का ज्यादा सम्मान होता हें जो दुःखद हें एन .सी .सी .के मध्यम से बच्चों मे एकता और अनुशासन से उनके आदर्श जीवन मे प्रेरणा का कार्य करती हें

यें आयोजन साल मे एक बार नहीं दो बार होना चाहिऐ और बच्चों क़ो छात्राओं -छात्र क़ो एन .सी .सी .के प्रति पलकों क़ो आना चाहिऐ , नेता जी सुभाष चंद बॉस शासकीय कन्या महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष शिव सनो डिया ने कहाँ कि मंजिले उन्ही क़ो मिलती हें जिनके सपनो मे जान होती हें पंखो से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती हें उन्होने कहाँ कि युवा शक्ति जो भूतपूर्व एन .सी .सी .के केडेट द्वारा जो कार्य किया जा रहा हें मे निःशब्द हूँ किसी भी अच्छे कार्य मे कई प्रकार कि बढाए और अड़चने आए गी मुझे विश्वास हें कि आप लोगो का आत्मा विश्वास अडिग हें

सफलता एक दिन जरुर मिलेगी काफिा बढ़ते चला जायगा जो एक सुन्दर समाज क़ो विकसित कर अपने सिवनी क़ो स्वच्छ सिवनी स्वस्थ सिवनी सुन्दर सिवनी बनाने मे कोई रोक नहीं पाए गा अब समय के साथ लोगो मे जागरूकता का वातावरण बनने लगा , अमर बी .सी .ने कहाँ कि आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जो प्राचीन श्री हनुमान घाट मे नमन श्रधांजलि शहीदों के कार्यों क़ो स्मरण कर समाज मे उन के प्रति समाज मे सम्मान क़ो बल मिलता हें उन्होने कहाँ कि प्राचीन श्री हनुमान घाट क़ो एक पर्यटक स्थल के रुप मे विकसित कर नगर सौंदर्यीकरण के साथ शहर वासियों क़ो एक सौगात इन भुतपूर्व एन .सी .सी .के केडेट द्वारा प्रशासन एवं जन भागीदारी के सहयोग से कि जा रही ऐतिहासिक हें

साथ हि उन्होने कहाँ दलसागर जल क्रीड़ा का जो प्रयास किया जा रहा सराहनीय कार्य हें हें “जहाँ सोच हें वहां प्रगति हें ” इस अवसर पर भूतपूर्व एन .सी .केडेट एवं समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने कहाँ कि यदि जनप्रतिनिधियों और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से कार्य करे तो समाज के लोग भी क्षेत्र के विकास मे आगे आएंगे उन्होने कहाँ कि 1999से मे एवं साथी दलसागर तालाब व प्राचीन श्री हनुमान घाट के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार मे प्रयास रत हूँ

अब जब सकारत्मक सोच के अधिकारी सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह , सिवनी पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक , सहायक कलेक्टर श्यामवीर सिंह , सिवनी एस .डी .एम .जे .पी .सय्यम , नगर पालिका अधिकारी मनोज श्रीवास्तव के साथ स्थानीय सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के अतिरिक्त स्थानीय जनमानस का सहयोग मिला तब यें प्रयास कारगर हो रहा हें और समाज मे जन चेतना का अहम योगदान सिवनी के पत्रकारो व मीडिया कर्मी का भी विशेष रहा हें मुझे न तो कोई चुनाव लड़ना हें न तो लोकप्रियता के साथ इस रचनात्मक कार्य से लाभांश कि अपेक्षा हें हमारी आवश्कता सीमित हें तो खर्चे भी कम हें

भूतपूर्व एन .सी .सी सीनियर डिवाइज सी .एच .एम अभिषेक श्रीवास्तव ने कहाँ कि हम नवयुवकों क़ो यें संदेश देना एकता और अनुशासन जो एन .सी .सी .का मूलमंत्र हें उसके प्रति कार्यरत हें इस अवसर पर मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल के एन .सी .सी .अधिकारी लक्ष्मण पटेल ने कहाँ कि एन .सी .सी .के माध्यम से सेना मे शामिल होने का उत्कृष्ट हें आज हम स्वतंत्र हें और जो गणतंत्र दिवस मना रहे हमारे शहीद जवानो कि शहादत और सेना कि चौकसी का मुख्य कारण हें

इस अवसर पर उत्कृष्ट विधायक एन .सी .सी .अधिकारी अनिल सिंह राजपूत ने कहाँ कि आज जो भूतपूर्व एन .सी .सी .केडेट के द्वारा कार्य किये जा रहे बो युवाओ और समाज के लिऐ प्रेरणा का कार्य हें व उत्कृष्ट विध्यालय के खेल प्रभारी देवेंद्र ठाकुर ने भी अपनी बात रख कर एन .सी .सी के कार्य सिधांतों से अवगत कराया साथ हि एन .सी .सी .के आला आफिसर , भुतपूर्व एवं वर्तमान केडेट और उपस्थित जन मानस ने सामूहिक रुप से मिलकर एन .सी .सी .का गीत “हम सब भारतीय हें ……..”गया उल्लेखित हें कि समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप कि पहल औरनेतृत्व पर यें आयोजन किया गया जिसका मंच संचालन सीनियर केडेट एड .अभिषेक श्रीवास्तव और व्यवस्था संजय शर्मा द्वारा किया गया

इस अवसर पर प्रमुख भूतपूर्व एन .सी .सी .केडेट धीरज पाल , महेंद्र पवार , सुशील श्रीवास , अभिनाश , समाज सेवी आशा सनोडिया ,उर्वशी कोल ,रुक्मिणी सनोडिया , नीरज बेदी , कविता शर्मा , अनेखलाल ठाकुर , मनीष पटेल अनूप मिश्रा जिला एथलेटिक्स संघ सचिव संजय शर्मा , जनभागीदारी समिति पी .जी .कालेज सिवनी विधायकप्रतिनिधि शंकर मखीजा , श्री हनुमान व्यायामशाला पृथ्वीराज चौहान वार्ड भेरौगंज समिति अध्यक्ष पूनाराम कुल्हाडे , उड़ान संस्था से पुष्पा मेहंदीरत्ता , कमला डेहेंरिया अध्यक्ष सनशाइन फाऊंडेशन ,द फूड गेराज (फूड ट्रक )के संचालक पंकज बेदी और इंसान , रूपेश नगरपालिका सफाई कर्मचारी व एन .सी सी के केडेट और नागरिक गण उपस्थित थे

Best Mehndi Designs For Karwa Chauth 2019 : इस करवा चौथ इन 10 खूबसूरत महंदी डिज़ाइन को करें ट्राए!

Best Mehndi Designs For Karwa Chauth Mehndi

Karwa Chauth 2019 Mehndi Designs महिलाए पूरे 16 श्रृंगार के साथ सजने के लिए काफी उत्सुक रहती हैं। इसलिए इस खास व्रत के लिए महिलाएं दुल्हन की तरह सजती हैं।

Karwa Chauth 2019 Mehndi Designs: हिन्दू धर्म में करवा चौथ के व्रत का बड़ा महत्व है। करवा चौथ एक ऐसा व्रत है जो पति और पत्नी के रिश्ते को दर्शाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं अपने कपड़े, मेकअप और पूरे लुक पर काफी ध्यान देती हैं।

महिलाए पूरे 16 श्रृंगार के साथ सजने के लिए काफी उत्सुक रहती हैं। इसलिए इस खास व्रत के लिए महिलाएं दुल्हन की तरह सजती हैं। पूरे साज- श्रृंगार के साथ औरतें अपने पति के लिए तैयार होती हैं।

इस साल करवा चौथ का व्रत 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस खास दिन की तैयारी महिलाएं काफी पहले से ही शुरू कर देती हैं। हमें यकीन है कि आप में से कई लोगों ने अपनी मनपसंद साड़ी खरीद ली होगी तो किसी ने मेकअप चुन लिया होगा। लेकिन क्या आपने महेंदी के बारे में सोचा?

ज़ाहिर है 16 श्रृगांर में अगर मेहंदी ना हो तो वह अधूरा सा लगता है। इसलिए इस करवा चौथ के लिए हम लेकर आएं हैं आपके लिए लेटेस्ट और स्टाइलिश मेहंदी डिज़ाइन, जो आपको काफी पसंद आएंगे।

(Picture Source: यह तस्वीरें Instagram के अलग-अलग अकाउंट्स से ली गई हैं।)