Home Blog Page 1940

सिवनी : घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को 3 माह का कारावास

सिवनी : Seoni News | जिला सिवनी थाना लखनादौन का मामला इस प्रकार है कि पीड़िता ने दिनांक 21.11.2013 को थाना लखनादौन में इस आशय की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई कि उक्त दिनांक को वह अपने घर में खाना बना रही थी, तभी करीब 10 बजे आरोपी अंतराम पिता ध्यानीलाल परते उम्र 40 वर्ष, निवासी पाटन, थाना हर्रई, जिला छिंदवाड़ा, उसके घर पर आया और पूछा की घर के लोग कहा है,

तब वह अंदर से ही बोली की खेत गये है, तो आरोपीगण उसके घर में घुस गये उसके साथ वाद विवाद कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया तब पीड़िता उससे छुटकार दूर भागी और चिल्लाई तो उसे गंदी-गंदी गालियां देते हुये बोले की चिल्ला मत ।

उसके चिल्लाने से मौके पर लीलाबाई और संतोष आये तो आरोपीगण उन्हेंं देखकर भाग गये। झूमालामी में उसके हाथ की चुडिया फूट कर उसकी कलाई में लग गर्इ, और चूडी उसके घर में पडी है। पीड़िता की उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना लखनादौन में अपराध क्रमांक 610/13 पंजीबद्ध किया गया।

जिसके पश्चात पुलिस द्वारा घटनास्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया, पीड़िता का चिकित्सी‍य परिक्षण करवाया गया, साक्षियों के कथन लेखबद्ध किये गए, आरोपीगण के विरूद्ध अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ,श्रीमती ज्योति सिंह टेकाम के न्यायालय में पेश किया गया, जिसमें शासन की ओर से श्रीमती नीना पटेल, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी लखनादौन के द्वारा पैरवी की गई, सुनवाई उपरांत माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपी अंतराम परते को धारा- 451,323 भा0द0वि0 में 03-03 माह का सश्रम कारावास एवं 500-500 रूपयें के अर्थदंड से दंडित किया गया

सिवनी : भाभी के साथ मारपीट करने वाले दो देवर पहुँचे जेल

सिवनी : Seoni News | जिला सिवनी का मामला इस प्रकार है कि प्रार्थिया रमलाबाई पति पोहपसिंह ने दिनांक 07/11/2014 को थाना लखनादौन में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम सोहागपुर की निवासी है तथा मजदूरी करती है उसकी छोटी बहन चैनाबाई एवं उसका बहनोई चेतराम मोहर्रम के समय से मेहमानी में आए थे।

दिनांक 06/11/2014 को दिन में उसका देवर आरोपी घनश्याम पिता भवानी सिंह कतिया उम्र 52 वर्ष,तथा तुलसीराम उर्फ तुलाराम पिता घनश्याम उम्र 27 वर्ष दोनों निवासी सोहागपुर, उसके घर लाठी लेकर आए और दोनों बुरी-बुरी गालियां देते हुए बोले की तू गुनिया को बसाई है कहकर तुलाराम ने लाठी से मारपीट किया जिससे पीठ, बाएं पैर की जांघ, बायें बक्खा, सीना में चोट आई।

देवर घनश्याम ने भी हाथ मुक्को से मारपीट किया। उसकी बहन चैनाबाई बीच – बचाव करने लगी तो तुलाराम ने उसे भी लाठी से मारपीट किया। जिससे उसे भी दाहिने हाथ, कलाई में, जांघ में चोटें आई। दोनों आरोपीगण गंदी- गंदी गालियां देते हुए धमकी भी दिए की उसने किसी को बताया या रिपोर्ट की तो उसके जीजा को जान से खत्म कर देंगे।

हल्ला झगड़ा सुनकर गुप्तार खान और मुन्नू तिवारी ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने उसे एवं उसकी बहन को रिपोर्ट करने नहीं आने दिया किसी तरह छुपकर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करायी।

जिस पर पुलिस द्वारा मामला कायम कर आरोपी के विरुद्ध चालान पेश किया गया, जिसकी सुनवाई माननीय श्रीमान सचिन ज्योतिषी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लखनादौन के न्यायालय में की गई, जिसमें शासन की ओर से कुमारी कीर्ति तिवारी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गई, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा दोनों आरोपीगणों को धारा- 325 भा0द0वि0 में पृथक-पृथक 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 3500-3500 रूपयें के अर्थदंड से दंडित किया गया।

सिवनी : शिवरात्रि स्पेशल, मठ मंदिर भोले बाबा के करें दर्शन – Live

सिवनी. सिद्धपीठ मठ मंदिर प्रांगण से शिवरात्रि पर्व के अवसर पर शाम पांच बजे महादेव की बारात निकलेगी, जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। वहीं बारात में भूत, पिशाच आदि वेषधारी बाराती शामिल होंगे जिन्होंने भी अपनी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली हैं। सभी को महादेव भोलेनाथ की बारात का अब इंतजार है।

आज 21 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर हर वर्ष के अनुसार भगवान शिव एवं माँ पार्वती का विवाह आयोजित होगा. मठ महाकाल समिति द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देवाधिदेव महादेव एवं जगत जननी माता पार्वती के इस प्रतीकात्मक विवाह में आप सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पुण्य लाभ अर्जित करें

विवाह में सम्मिलित होंगे समस्त देवी देवता भूत प्रेत और आप और हम
देवाधिदेव महादेव के भव्य बारात आज 21 फ़रवरी की शाम 5 बजे स्थानीय सिद्ध पीठ मंदिर से होकर नवदीप स्कूल ढीमरी मोहल्ला चंडी चौक एलआईवी चौक मारुति मंदिर दुर्गा चौक होते हुए गिरजा कुंज पहुंचेगी तत्पश्चात महेश मालू ज्वेलर्स के सामने से नगरपालिका चौक से होते हुए शंकर मढ़िया महावीर मढ़िया होते हुए छिंदवाड़ा चौक पहुंचेगी.

जहाँ वधु पक्ष गणेश मंदिर के सौजन्य से माता पार्वती का प्रतिकात्मक विवाह भगवान शिव के साथ होगा। इस आयोजन में वर एवं वधु पक्ष की ओर से भगवान शिव एवं पार्वती के विवाह के लिए व्यापक तैयारियां लगभग कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वधु पक्ष की ओर से गणेश मंदिर समिति, महावीर मढिय़ा समिति, शनि मंदिर छिंदवाड़ा रोड, हनुमान मंदिर गंज वार्ड, नागेश्वर मंदिर समिति, अंजनी किशोर व्यायाम शाला, दुर्गा उत्सव समिति, नव दुर्गा उत्सव समिति, खैरापति मंदिर समिति, एफसीआई मार्ग, दुर्गा उत्सव समिति, महाकाली दुर्गा उत्सव समिति, शनि मंदिर दुर्गा उत्सव समिति, रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति, नस फेक्ट्री दुर्गा उत्सव समिति, माँ शक्ति दुर्गा उत्सव समिति एवं दादू धर्मशाला दुर्गा उत्सव समिति बारात की आगवानी करेंगे।

सिवनी मठ मंदिर में विराजे भोलेनाथ के लाइव दर्शन करें

मध्यप्रदेश : फिल्म पर्यटन नीति-2020 के मुख्य बिन्दु

सिवनी : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2020 का अनुमोदन किया गया। नीति के मुख्य बिन्दु इस प्रकार हैं।

तदनुसार मध्यप्रदेश को फिल्म निर्माताओं के लिए प्रमुख आकर्षण बनाना एवं निजी निवेश को प्रोत्साहित करना। राज्य में फिल्म शूटिंग के माध्यम से कौशल विकास और रोजगार सृजन। फीचर फिल्म, टी.वी. सीरियल/ शो/वेब सीरीज/शो/डाक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिये वित्तीय अनुदान के माध्यम से मध्यप्रदेश में शूटिंग को प्रोत्साहन। मध्यप्रदेश के स्थानों के प्रचार-प्रसार के लिये अधिक स्क्रीन टाईम के लिये विशेष अनुदान। अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं और दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिये विशेष वित्तीय प्रोत्साहन। स्थायी प्रकृति के बुनियादी ढांचे के निर्माण पर वित्तीय प्रोत्साहन/अनुदान/ भूमि आवंटन।

फिल्म निर्माताओं के लिये समय सीमा में अनुमति की सुविधा और सहायता देना। रियायती दरों पर एमपीएसटीडीसी की ईकाइयों में सेवाएँ उपलब्ध कराना। फिल्म नीति क्रियान्वयन के लिये विशेष समर्पित फिल्म फेसिलिटेशन सेल का निर्माण। सिंगल विन्डो सिस्टम के माध्यम से फिल्मांकन अनुमति के लिये संबंधित विभागों से आवश्यक समन्वय स्थापित करना। फिल्म सिटी, फिल्म स्टूडियो, कौशल विकास केन्द्र आदि के लिये राज्य में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहन।

फिल्म से संबंधित विभिन्न आयोजनों में सहभागिता की जाकर प्रदेश का प्रचार-प्रसार करना। बुनियादी ढांचे यथा- आवास एवं परिवहन आदि का विकास। राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आने वाले आधारभूत ढांचे और सेवाओं जैसे हवाई जहाज, हेलीकॉप्टरों, सम्पत्तियों आदि को फिल्म निर्माताओं को प्रक्रियानुसार उपलब्ध कराना। सिंगल स्क्रीन सिनेमा, बंद सिनेमा घरों के पुनरूद्वार को बढ़ावा देना और मौजूदा सिनेमा हॉल को अपग्रेड करना तथा मल्टीप्लेक्स की स्थापना को प्रोत्साहित करना/वित्तीय अनुदान।

फिल्म सिटी, फिल्म स्टूडियो, पोस्ट-प्रोडक्शन सेन्टर, वीएफएक्स सेन्टर, स्किल डेव्लपमेंट सेन्टर , फिल्म इंस्टीट्यूट एण्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, इनक्यूबेशन सेन्टर और अन्य फिल्म संबंधी स्टार्टअप प्रोजेक्ट जैसे विभिन्न फिल्म निर्माण परियोजनाओं के लिए पर्यटन नीति अन्तर्गत भूमि आवंटन।

फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया (एफटीआईआई) पुणे, सत्यजीत रे फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ कोलकाता, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली और अन्य समकक्ष प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना।

ल्म से संबंधित पाठ्यक्रमों/विषयों पर विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन। आवेदक को फिल्म नीति-2020 में अनुदान प्राप्त करने के लिए फिल्म में राज्य सरकार और पर्यटन विभाग को श्रेय देना होगा। साथ ही पर्यटन विभाग/राज्य शासन के लोगो का उपयोग एवं फिल्म शूटिंग के स्थान का नाम आवश्यक रूप से उल्लेखित करना होगा, जिससे मध्यप्रदेश का प्रचार-प्रसार होगा। साथ ही मध्यप्रदेश की विशेष ब्रांडिंग करने वाली फिल्मों के लिए विशेष वित्तीय प्रावधान का अनुमोदन किया गया है।

महत्वपूर्ण जानकारी : मध्यप्रदेश में अब पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड के लिये भी होगा ये नंबर, सेव कर लें

SEONI NEWSसिवनी | अब पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) के लिये भी डायल-100, मध्य प्रदेश पुलिस (MP Police) की डायल100 सेवा के माध्यम से अब पुलिस सहायता (Police Help) के अलावा फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की सेवाएं भी उसी तर्ज पर उपलब्ध हो सकेंगी। डायल100 सेवा में प्राप्त होने वाली सूचनाओं को अग्निशमन विभाग से एकीकृत किया जा रहा है।

प्रदेश भर में तैनात फायर ब्रिगेड्स में लगे एंड्रॉयड मोबाइल डाटा टर्मिनल डिवाइस स्थापित की जा रही हैं, जिससे आग लगने की सूचना तत्काल संबंधित फायर ब्रिगेड वाहन को भेज दी जायेगी। इससे आवश्यकता के अनुसार एक से अधिक फायर ब्रिगेड वाहन भी घटना स्थल पर भेजे जा सकेंगे।

एमडीटी डिवाइस में मौजूद जीपीएस के माध्यम से फायर ब्रिगेड को घटना स्थल तक पहुँचने में आसानी होगी और कंट्रोल रूम को सतत रूप से उसकी लोकेशन मिलती रहेगी।एमडीटी डिवाइस को संचालित करने के लिये प्रदेश भर के प्रत्येक फायर ब्रिगेड वाहन पर तैनात फायरमेन – चालक को पुलिस दूरसंचार मुख्यालय, भोपाल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अजब गजब : यह शहर कहलाता है भारत का फ्रांस

अजब गजब : विश्व के नक्शे पर फ्रांस को देखकर अगर आपका भी मन करता है कि आप फ्रांस घूमने जाये और बहुत सी खूबसूरत यादें वहां से लेकर आएं तो आपका ये अरमान काफी हद तक पूरा हो सकता है और इसके लिए आपको खर्चे को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी क्योंकि आपके फ्रांस घूमने की चाहत तो भारत में ही पूरी हो जाएगी क्योंकि भारत का पुडुचेरी बिलकुल फ्रांस जैसा ही दिखाई देता है। यहाँ तक की फ्रांस से आने वाले लोग भी यहाँ आकर फ्रांस जैसा ही अनुभव करते हैं। तो चलिए, आज जानते हैं भारत के इस खूबसूरत फ्रांस के बारे में –

पुडुचेरी एक केंद्रशासित प्रदेश हैं जो भारतीय प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्से में बसा है। इस छोटे से प्रदेश का इतिहास फ्रांस से जुड़ा हुआ है। 1673 ईस्वी में फ्रेंच लोग यहाँ आये और 1954 में ये भारतीय संघ का हिस्सा बना। इसकी बसावट समुद्र के किनारे होने के कारण भी यहाँ सैलानियों का ताँता लगा रहता है। दिल्ली से 2400 किलोमीटर दूर स्थित पुडुचेरी, भारत के खूबसूरत शहरों में से एक है और फ्रांस की सैर का आपका अरमान यहाँ बिना किसी पासपोर्ट और वीजा के ही पूरा हो जाएगा।

टाउन प्लानिंग

पुडुचेरी अपनी बेहतरीन टाउन प्लानिंग के लिए जाना जाता है। फ्रांसिसी लोगों के लिए यहाँ बनायी गयी टाउनशिप व्हाइट टाउन के नाम से पहचानी जाती है।

महात्मा गाँधी बीच

देश के कई महापुरुषों की प्रतिमाओं को पुडुचेरी के बीच पर लगाया गया है और प्रॉमीनाड बीच पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा लगायी गयी है इसलिए इस बीच को महात्मा गाँधी बीच भी कहा जाता है।

फ्रेंच वॉर मेमोरियल

प्रॉमीनाड बीच पर लगी गांधीजी की प्रतिमा के सामने ही फ्रेंच वॉर मेमोरियल है जिसे उन फ्रांसिसी सैनिकों की याद में बनाया गया है जो प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए थे और इसी स्थान पर हर साल 14 जुलाई को फ्रेंच सैनिकों की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

मनाकुला विलय कुलॉन मंदिर

पुडुचेरी में मौजूद गणेश जी का प्राचीन मंदिर 1673 से पहले बना था और इसे मनाकुला विलय कुलॉन मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में हाथी द्वारा भक्तों को आशीर्वाद दिया जाता है इसलिए इस मंदिर की मान्यता के साथ-साथ सैलानियों का रोमांच भी बढ़ जाता है।

सेक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च

पुडुचेरी का सेक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च पूरी दुनिया में मशहूर है जिसका निर्माण 1902 में शुरू हुआ था। इस चर्च में तमिल और अंग्रेजी भाषाओं में प्रार्थना होती है और एक साथ 2000 लोग इसमें प्रार्थना कर सकते हैं।

पुडुचेरी के कुछ खास स्थानों के बारे में जानकर आपको अंदाजा हो गया होगा कि पुडुचेरी की सैर फ्रांस घूमने के अरमान को काफी हद तक पूरा कर सकती है। यहाँ के खूबसूरत नजारेंबीच और चर्च जैसे दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए यहाँ जरूर जाइये क्योंकि छुट्टियां बिताने के लिए ये बेहतरीन जगह है।

छिंदवाड़ा : कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाया सवाल, बोले- Modi सरकार ने कहां और कौन सी स्ट्राइक की?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि मोदी सरकार ने कहां सर्जिकल स्ट्राइक और कौन सी स्ट्राइक की.

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि मोदी सरकार ने कहां सर्जिकल स्ट्राइक और कौन सी स्ट्राइक की. गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर तीखे हमले करते हुए कहा कि शिवराज श्रेय की राजनीति करते हैं और उनका मुंह बहुत चलता है.

मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कमलनाथ ने कहा कि यह पाकिस्तान की बात करते है, इन्हें ध्यान नहीं कि इंदिराजी की सरकार के समय 90 हजार पाकिस्तानी जवानों ने समर्पण किया था. यह उसकी बात नहीं करते यह राष्ट्रवाद की बात करते है. इन्होंने कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की कब की कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की है, देश को खुलकर बताइये.

इससे पहले सागर जिले में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में कमलनाथ ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मुंह चलाने और देश चलाने में बहुत अंतर होता है. CM कमलनाथ ने कहा था कि मोदी जी ध्यान मोड़ने के लिए कभी राष्ट्रवाद की बात करेंगे, कभी पाकिस्तान की बात करेंगे लेकिन नौजवानों और किसानों की बात नहीं करेंगे. मुंह चलाने में और देश चलाने में बहुत अंतर होता है.’ कमलनाथ इससे पहले भी बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोल चुके हैं.

बताते चलें कि कमलनाथ सरकार द्वारा शहरी बेरोजगारों के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना’ के तहत बेरोजगारों को अब चार हजार रुपये की जगह पांच हजार रुपये मासिक मिलेंगे. सूबे के जनसंपर्क मंत्री पी. सी. शर्मा ने इस बारे में कहा था, ‘राज्य के शहरी गरीब युवाओं के लिए 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना’ चलाई गई है. इस योजना में युवाओं को प्रशिक्षण के साथ चार हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है. इसे बढ़ाकर अब पांच हजार रुपये किया जा रहा है.’

Nirbhaya Case : निर्भया के दोषी की फांसी से बचने की चाल, वकील ने कहा- दिमागी हालत ठीक नहीं

0

नई दिल्ली: निर्भया मामले के दोषियों की फांसी की सजा जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, फांसी की सजा से बचने के लिए नए-नए तरीके सोचे जा रहे है. इसी कड़ी में पटियाला हाउस कोर्ट में दोषी विनय शर्मा के वकील एपी सिंह ने नई याचिका दाखिल की है, जिसके तहत विनय के मानसिक हालात ठीक नहीं होने का हवाला दिया गया है.

याचिका में कहा गया है कि उसे तुरंत शाहदरा स्थित मानसिक अस्पताल IHBAS में भर्ती कराया जाए. साथ ही उच्च स्तरीय मेडिकल जांच कराने की मांग की है. याचिका में विनय शर्मा की ओर से कहा गया है कि कोर्ट तिहाड़ जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगे.  वकील एपी सिंह के मुताबिक विनय शर्मा की दिमागी हालत ठीक नही है. 16 फरवरी को विनय ने दीवार में अपना सिर मारकर चोटिल कर लिया था साथ ही उसके हाथ में भी चोटें आईं थी. 

पटियाला हाउस कोर्ट में वकील एपी सिंह ने कहा विनय शर्मा की दिमागी हालत ठीक नहीं है. एपी सिंह ने कहा कि उसकी मानसिक स्थिति इतनी खराब है कि उसने आपने आप को चोट पहुंचाई है. कोर्ट से दरख्वास्त है कि जेल से इस बारे में जानकारी ले. विनय को हाई लेवल ट्रीटमेंट की जरुरत है. वहीं इस मामले पर तिहाड़ जेल ने विरोध जताया है.

तिहाड़ जेल प्रशासन के अनुसार दोषी विनय की तरफ से लगाई गई याचिका सुनने योग्य नहीं है. जेल मैन्युअल के तहत जो भी नियम दोषी के लिए हैं, वो किया जा रहा है. फिलहाल  कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वह विनय का ट्रीटमेंट कराएं. अगली सुनवाई शनिवार दोपहर 12 बजे होगी.  

मध्य प्रदेश : फिल्मों की शूटिंग के जरिए MP की ब्रांडिंग

भोपाल । कमल नाथ सरकार (Kamalnath Goverment) अब फिल्मों के जरिए भी मध्य प्रदेश की ब्रांडिंग करेगी। इसके लिए फिल्म पर्यटन नीति 2020 तैयार की गई है।

इसमें फिल्म की शूटिंग (निर्माण) प्रदेश में करने और स्थानीय कलाकारों को मौका देने पर अनुदान दिया जाएगा। यह ढाई करोड़ रुपए तक होगा। साथ ही फिल्म में राज्य सरकार के लोगो (चिन्ह) और शूटिंग के स्थान का भी उल्लेख करना होगा। सिंगल स्क्रीन सिनेमाबंद सिनेमाघरों को फिर से शुरू करनेमौजूदा सिनेमा हॉल को अपग्रेड करने और मल्टीप्लेक्स की स्थापना पर भी अनुदान दिया जाएगा। फिल्म सिटीफिल्म स्टूडियोकौशल विकास केंद्र की स्थापना में भी सरकार प्रोत्साहन देगी।

जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा (P C SHARMA) ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि पहली फिल्म की शूटिंग 50 से 75 फीसदी तक प्रदेश में करने पर एक से डेढ़ करोड़ रुपए, दूसरी फिल्म के लिए सवा करोड़ से पौने दो करोड़ रुपए और तीसरी फिल्म के लिए डेढ़ से दो करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा। यदि 75 फीसदी से अधिक फिल्म की शूटिंग प्रदेश में की जाती है और यहां के स्थलों को प्रमुखता से दिखाया जाता है तो 50 लाख रुपए अतिरिक्त राशि दी जा सकेगी। इसका फैसला फिल्म फेसिलिटेशन सेल करेगी। टीवी सीरियल और डाक्यूमेंट्री फिल्मों के लिए भी अनुदान दिया जाएगा। फिल्म सिटी, स्टूडियो निर्माण और उपकरणों के लिए एक से पांच करोड़ रुपए तक अनुदान मिलेगा।

नीति में प्रदेश को पर्यटन को प्रोत्साहित करने कई और प्रावधान भी किए गए हैं। बैठक में सिंगरौली हवाई अड्डे की जगह अब हवाई पट्टी का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। इसमें दो हेलीपैडएक हैंगरप्रशासनिक भवन और स्टाफ क्वार्टर भी बनाया जाएगा। इसमें जनभागीदारी से 18.75 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे। जबकि 16.75 करोड़ रुपए खनिज निधि से खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने 31 दिसंबर तक निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि रखरखाव का काम निजी कपंनियां ही करेंगी।

एक दिन में मिलेंगी 25 अनुमतियां :
निवेश को बढ़ावा देने और उद्योग मित्र माहौल बनाने के लिए देश में पहली बार एक दिन में 25 अनुमतियां और लाइसेंस ऑनलाइन दिए जाएंगे। इसके लिए कैबिनेट ने मध्यप्रदेश टाइम बॉन्ड क्लीयरेंस एक्ट के मसौदे को मंजूदी दे दी। अब विधेयक विधानसभा के बजट सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। समयसीमा में यदि स्वीकृतियां नहीं दी जाती हैं तो इन्वेस्ट पोर्टल से स्वतः डीम्ड अनुमतियां जारी हो जाएंगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

एक से 15 दिन में मिलेंगी अनुमतियां :
टाइम बॉन्ड क्लीयरेंस अधिनियम में उद्योगों को अनुमतियां व लाइसेंस एक से 15 दिन में मिलेंगी। 25 अनुमतियां व लाइसेंस एक दिन में मिलेंगे। वहीं, 10 अनुमतियां ऐसी हैं जो सात दिन और पांच मामलों के लिए अधिकतम समयसीमा 15 दिन तय किए गए हैं। यह सुविधा उद्योग, लघु उद्योग, आईटी और पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने वालों को मिलेगी।

सिवनी : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट – एक गिरफ्तार

सिवनी। कोतवाली सिवनी अंतर्गत पुलिस ने सोशल मीडिया फेसबुक में आपत्तिजनक साम्प्रदायिकता भड़काने वाली पोस्ट डालने पर जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा में पदस्थ कौशल किशोर भारती के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

इस संबंध में नगर निरीक्षक मनोज गुप्ता ने आज जानकारी दी कि कौशल किशोर भारती गंज वार्ड सिवनी निवासी जो कि एक शासकीय कर्मचारी है और वह छिन्दवाड़ा जिले की जनपद पंचायत में उपयंत्री पद पर पदस्थ है।

सिवनी नगर के गंज क्षेत्र में रहने वाले उक्त शासकीय कर्मचारी के द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक में एक धर्म विशेष व पवित्र ग्रंथ के विरूद्ध आपत्ति जनक पोस्ट डाली गई थी, जिसकी लोगों ने शिकायत दर्ज करायी थी।

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी कौशल किशोर भारती के विरूद्ध भादवि की धारा 153ए व 295ए के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।