Home Blog Page 1939

सिवनी : पटवारी को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

सिवनी । जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशन में संपूर्ण जिले में राजस्व सरकार आपके द्वार योजना क्रियान्वित कर राजस्व प्रकरणों को निराकरण किया जा रहा है।

इसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरई कामेश्वर चौबे एवं नायब तहसीलदार कुरई नितिन कुमार पटेल द्वारा 22 फरवरी को ग्राम अर्जुनी में आयोजित राजस्व शिविर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान हल्का पटवारी सतीश पांडे, पटवारी शिविर में अनुपस्थित पाये गये। इस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरई द्वारा पटवरी सतीश पांडे का 07 दिवस का वेतन काटने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मध्य प्रदेश : देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों के वार्षिक मूल्य में 25 प्रतिशत की वृद्धि

वर्ष 2020-21 में नहीं खुलेंगी उप-दुकानें
ई-टेंडर-सह-नीलामी प्रक्रिया से होगा दुकानों का निष्पादन

प्रदेश में वर्ष 2020-21 के लिये प्रस्तावित आबकारी व्यवस्था में राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से 2544 देशी मदिरा दुकानों और 1061 विदेशी मदिरा दुकानों का निष्पादन पूर्व वर्ष के वार्षिक मूल्य में 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ किया जाएगा। दुकानों का निष्पादन ई-टेंडर सह-नीलामी प्रक्रिया से होगा। प्रस्तावित व्यवस्था में देशी और विदेशी मदिरा की उप दुकानें नहीं खोली जायेंगी।

प्रदेश के चार बड़े महानगर वाले जिले इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में दुकानों के 2-2 समूह बनाए जायेंगे। इन समूहों में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की देशी-विदेशी मदिरा की दुकानें शामिल होंगी। शेष 12 नगर निगम वाले जिलों में दुकानों का एक समूह बनाया जाकर निष्पादन की कार्यवाही ई-टेंडर सह-नीलामी प्रक्रिया से होगी। शेष 36 जिलों में वर्ष 2019-20 में प्रचलित मदिरा दुकानों के यथास्थित एकल समूहों के वार्षिक मूल्य में 25 प्रतिशत की वृद्धि कर आरक्षित मूल्य निधारित किया जाएगा। इन दुकानों का निष्पादन वर्ष 2019-20 में प्रचलित व्यवस्था के अनुसार अर्थात नवीनीकरण/लॉटरी/ई-टेंडर (CLOSE BID AND AUCTION) के माध्यम से किया जाएगा।

प्रदेश में वर्ष 2020-21 में देशी और विदेशी मदिरा की उप-दुकानें (SUB SHOPS) नहीं खोली जाएंगी। प्रदेश के अंगूर उत्पादन किसानों की आय में वृद्धि करने और अंगूर की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंगूर से बनाई जा रही वाईन के प्रचार-प्रसार के लिये पर्यटन स्थलों पर 15 नये आउटलेट खोले जाएंगे। इन आउटलेट्स की फीस मात्र 10,000 रूपये वार्षिक होगी।

विदेशी मदिरा के प्रदाय को ऑनलाइन किया जाएगा। मदिरा के व्यवसाय पर प्रभावी नियंत्रण रखने के उद्देश्य से प्रत्येक बोतल में बारकोड लगाये जाने के अतिरिक्त बोतल की निगरानी की व्यव्स्था का प्रयास किया जाएगा। वर्ष 2020-21 की आबकारी नीति में प्रक्रियात्मक सरलताएं भी सम्मिलित हैं।

करेंट अफेयर्स | हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 फरवरी, 2020

Current Affairs | Hindi Current Affairs Quiz: February 22, 2020
करेंट अफेयर्स | हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 फरवरी, 2020

1. भारत के 22वें विधि आयोग का कार्यकाल कितना है?

उत्तर: 3 वर्ष

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत के 22वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी दी। प्रस्तावित विधि आयोग का कार्यकाल तीन वर्ष है। पिछले विधि आयोग का कार्यकाल, जो सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीएस चौहान की अध्यक्षता में था, पिछले अगस्त में समाप्त हुआ। सर्वोच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश या एक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा विधि आयोग की अध्यक्षता की जाएगी। यह जटिल कानूनी मुद्दों पर केंद्र सरकार को परामर्श देने का कार्य करेगा।

2. राम मंदिर परिसर विकास समिति का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर: नृपेन्द्र मिश्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को राम मंदिर परिसर विकास समिति का अध्यक्ष चुना गया है। राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख नृत्य गोपाल दास को श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया है।

3. IRCTC द्वारा विशेष तीर्थयात्रा पर्यटक ट्रेन श्री रामायण एक्सप्रेस को किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश से शुरू किया जाएगा?
उत्तर: नई दिल्ली

IRCTC ने हाल ही में घोषणा की कि भारतीय रेलवे एक विशेष तीर्थयात्रा पर्यटक ट्रेन श्री रामायण एक्सप्रेस संचालित करने जा रही है। आईआरसीटीसी की विशेष ट्रेन, जो भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों को कवर करेगी, जिसे ‘रामायण सर्किट ऑफ इंडिया’ के रूप में जाना जाता है, इसे 28 मार्च से नई दिल्ली से शुरू किया जाएगा। इसमें पांच एसी 3 टियर कोच सहित कुल दस कोच होंगे। 16 रात-17 दिनों की इस यात्रा की बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी।

4. किस राज्य द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती को ‘राज्य महिला बाल संरक्षण दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा?
उत्तर: तमिलनाडु

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी ने हाल ही में राज्य विधानसभा में घोषणा की है कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जन्मदिवस 24 फरवरी को राज्य में ‘महिला और बाल संरक्षण दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने राज्य के मुसलमानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा की, राज्य के मुस्लिम विद्वानों (उलेमाओं) की पेंशन को दोगुना करके 3000 रुपए कर दिया गया है।

5. हाल ही में सुर्खियों में रही दिव्या काकरान, पिंकी और सरिता मोर किस खेल से जुड़ी हुई हैं?
उत्तर: कुश्ती

दिव्या काकरान ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। दिव्या ने 68 किग्रा वर्ग में सभी चार मुकाबले जीते। अन्य भारतीय पहलवान पिंकी और सरिता मोर ने भी क्रमश: महिलाओं के 55 किग्रा और 59 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले आशु, आदित्य कुंडू और हरदीप ने चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन कुश्ती में भारत के लिए कांस्य पदक जीते।

RSS Error: Retrieved unsupported status code "404"

करेंट अफेयर्स | प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 22 फरवरी, 2020 के मुख्य समाचार

Current Affairs | Headlines of competitive exams 22 February 2020
करेंट अफेयर्स | प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 22 फरवरी, 2020 के मुख्य समाचार

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण22 फरवरी, 2020  के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • रक्षा मंत्री ने दिल्ली में सेना के नए मुख्यालय ‘थल सेना भवन’  की आधारशिला रखी
  • सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी भास्कर खुल्बे और अमरजीत सिन्हा को प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया
  • मालदीव के गृह मंत्री शेख इमरान अब्दुल्ला भारत की यात्रा पर आए

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • नई दिल्ली में BRICS CCI द्वारा वार्षिक प्रत्यक्ष कर शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया
  • यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल ने विजय आडवाणी को ग्लोबल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चेयरमैन नियुक्त किया
  • आईआरसीटीसी की ऑनलाइन चैटबॉट  ‘आस्क दिशा’  को अपग्रेड किया गया, अब यह चैटबॉट रेलवे के ग्राहकों से हिंदी में वार्तालाप कर सकती है
  • नई दिल्ली में किया जा रहा है ऑर्गेनिक फूड फेस्टिवल का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बरकरार रखने का फैसला लिया
  • आयरलैंड के प्रधानमंत्री लिओ वरदकर ने इस्तीफा दिया

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • आर्मी रेड आइस हॉकी टीम ने 9वीं नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप को जीता
  • एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता, 21 फरवरी की महिला विजेताओं की सूची: साक्षी मलिक  (65 किलोग्राम भारवर्ग,  रजत पदक),  विनेश फोगाट (53 किलोग्राम भार वर्ग,  कांस्य पदक),  अंशु मलिक (57 किलोग्राम भार वर्ग, कांस्य पदक),   गुरशरण प्रीत कौर (72 किलोग्राम भार वर्ग, कांस्य पदक)
  • न्यूजीलैंड के रोस टेलर टेस्ट,  वनडे और T20 में 100 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने
  • 33 वर्षीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने क्रिकेट से संयास लिया
RSS Error: Retrieved unsupported status code "404"

DoT Launches 5G Hackathon | दूरसंचार विभाग ने लॉन्च की 5G हैकथॉन

0

DoT Launches 5G Hackathon | दूरसंचार विभाग ने लॉन्च की 5G हैकथॉन

इस हैकथॉन में अत्याधुनिक विचारों को शॉर्टलिस्ट करने किया जायेगा जिन्हें व्यावहारिक 5 जी उत्पादों और समाधानों में परिवर्तित किया जा सकता है। इस कार्यक्रम का समापन इस वर्ष 16 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में एक भव्य समारोह में होगा। विभिन्न चरणों के विजेता 2.5 करोड़ रुपये के कुल पुरस्कार पूल को साझा करेंगे।

5G

5G वायरलेस संचार टेक्नोलॉजी थर्ड जनरेशन पार्टनरशिप प्रोजेक्ट (3GPP) पर आधारित है। यह 4G LTE के बाद मोबाइल नेटवर्क टेक्नोलॉजी का अगला चरण है। 5G टेक्नोलॉजी में डाउनलोड व अपलोड स्पीड मौजूदा 4G नेटवर्क से 100 गुना तेज़ होगी। इससे इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स (IoT), ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) और वर्चुअल रियलिटी (VR) को बढ़ावा मिलेगा।

दिसम्बर, 2017 में 3GPP ने 5G रेडियो मानक का पहला सेट पूरा किया था। 5G की तेज़ गति के कारण क्लाउड सिस्टम से संगीत आसानी से स्ट्रीम किया जा सकेगा, इससे बिना चालक वाले वाहन को आसानी से नेविगेशन डाटा उपलब्ध करवाया जा सकेगा। आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स के विकास में 5G की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।

सिवनी : शिव सनोडिया के कहने पर विधायक ने दिये महाविद्यालय को 20 लाख !

जितनी जरूरी पढ़ाई उतनी जरूरी प्रतिभा निखारने की: दिनेश राय

  • फैशन डिजाईन से बन सकते है आत्मनिर्भर: राजा
  • पुरूस्कार के रूप में शिव ने दी हवाई यात्रा की टिकट
  • स्नेह सम्मेलन में हुआ फैशन-शो एवं पुरूस्कार वितरण

सिवनी । जितनी जरूरी लिखाई-पढ़ाई है उतनी ही जरूरी हमें अपने अंदर की छिपी हुई विभिन्न प्रतिभाओं को निखारते हुए आत्मनिर्भरता के लिए उपयोग करना है। मैं कभी भी किसी काम से पीछे नही रहा। चाहे खाना बनाने का मामला रहा हो या फिर व्यवसाय का मामला सभी मैने सीखा है। कोई सीखी हुई कला जीवन में कब काम आ जाये कहा नही जा सकता। इस महाविद्यालय में दूर-दूर के गांव से बालिकाऐं आती है और यहां पर बहुत सारी कमियाँ है। निश्चित ही इसे दूर करने के लिए प्रयास की आवश्यकता है। मैं इस महाविद्यालय में इस वर्ष 10 लाख एवं अप्रैल माह में शेष 10 लाख की राशि देने की घोषणा करता हूं। उक्त उद्गार कन्या महाविद्यालय के स्नेह सम्मेलन के मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर विधायक दिनेश राय ने व्यक्त किये।

फैशन डिजाईन से रोजगार के अवसर
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा बघेल ने कहा कि हम लोग जो पहले काम करते थे अब वह वातावरण नही रहा। अब आज के दौर में हमें समय के साथ चलने की आवश्यकता है। फैशन डिजाईन से जुड़े हुए मेरे मित्र है। जो पुराने मंहगे कपड़ों को एकत्र कर उन्हें आज के फैशन के हिसाब से लोगों के बीच लाते है। यह कला भविष्य में इस महाविद्यालय में भी आये जिससे छात्राऐं इस कला को सीखकर आत्मनिर्भर बन सके।

विधायक ने अध्यक्ष शिव की मांग की पूरी
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शिव सनोडिय़ा ने कहा कि स्नेह सम्मेलन निश्चित ही आपस में मित्रता को मजबूत करता है। इस महाविद्यालय में अनेक कमियाँ है। इसके लिए विधायक दिनेश राय अगर चाहे तो यहां पर 20 लाख की राशि प्रदान करें। तो निश्चित ही यहां पर छात्राओं को अनेक सुविधाऐं मिल सकती है। साथ ही आज आयोजित फैशन शो कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शिवानी सनाड्य को सिवनी से बंबई जाने के लिए 4 टिकट देने की घोषणा भी श्री सनोडिय़ा द्वारा की गई।

यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य अमिता पटेल ने कहा कि जब से जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शिव सनोडिय़ा बने है निश्चित ही महाविद्यालय का विकास चरमसीमा पर है। और इस कार्य में यहां की गुणवत्ता समिति के अध्यक्ष संजय जैन संजू का हमें विशेष योगदान मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अर्चना चंंदेल ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि नरेश गिरी गोस्वामी,जनभागीदारी समिति के सदस्य ओम उपाध्याय,राकेश बघेल, अंशुल अवस्थी,भावेश वर्मा, रत्नेश चौकसे, ऋषभ ठाकुर,सागर मरकाम, कपिल सराठे, संजय जैन संजू सहित एनएसआईयू के अध्यक्ष प्रवेश बाबू भालोटिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शकीना खान,राशिद खान, वाहिद खान,शेषराव नावंगे, टीकाराम सनोडिय़ा, हेमराज नागवंशी,विवेक पालीवाल, अनीता कुल्हाड़े, अनीता भट्ट, अर्पणा अवस्थी, सकुनतला शर्मा, समिता शर्मा, निधी मिश्रा, सी.बी.बघेल सहित अनेक लोग उपस्थित हुए।

आज आयोजित हुये फैशन-शो में शिल्पा राय ने एयर-होस्टेज,निहारिका दूदानी ने सरदार बनकर जेबरा बेगम ने बॉबी डॉल ,सबिया तबस्सुम ने डॉक्टर, कहकशा कुरैशी ने रानी लक्ष्मी बाई, मिसबा खान सब्जी की रानी, पल्लवी मिश्रा ने मॉडल, शिवानी सनाड्य ने पेपर क्वीन,याशमिन प्रिंसेस, निवेदिता नाग ने अप्सरा के रूप में अपनी प्रस्तुती दी। इस अवसर पर निवेदिता नाग ने भरत नाट्यम को कथक के रूप में प्रस्तु किया।

7 दिनों से चल रहे स्नेह सम्मेलन के अवसर पर आयोजित खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साहित्य कार्यक्रम, ललितकला में शामिल हुए प्रतिभागियों को 5 हजार छात्राओं की उपस्थिति में पुरूस्कार वितरण किया गया। सारे कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुए। कार्यक्रम के अंत में आभार डॉ. अर्चना चंदेल द्वारा व्यक्त किये गये।

सिवनी : बच्चो को गोद लेने के इच्छुक माता पिता जरूर पढ़े ये खबर

बच्चो को गोद लेने के इच्छुक माता पिता जरूर पढ़े ये खबर

सिवनी : जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सिवनी श्रीमती लक्ष्मी धुर्वे द्वारा जानकारी दी गई कि 3 मार्च को कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में स्म़ृति लान सिवनी में दत्तक ग्रहण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में दत्तक ग्रहण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जायेगी। जो व्यक्ति परिवार बच्चा गोद लेना चाहता है, वह इस कार्यक्रम में भाग ले सकते है तथा निम्नानुसार नम्बर पर सम्पर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग 9407091821, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग 940785004, बाल संरक्षण अधिकारी 8819933139 है।

सिवनी : DSPL डूंडा सिवनी प्रीमियर लीग का शुभारंभ 25 फरवरी से

DSPL डूंडा सिवनी प्रीमियर लीग का शुभारंभ 25 फरवरी से

सिवनी : जिले की सबसे बड़ी जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता डुंडा सिवनी प्रीमियर लीग का शुभारंभ दिनाँक 25 फरवरी 2020 से बरघाट रोड डुंडा सिवनी स्थित पेंथर ग्राउंड में आयोजित की जा रही है जिसका आयोजन डी. एस. सी. क्लब एवं पेंथर क्लब के संयुक्त तत्वाधान एवं डुंडा सिवनी वासियों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता को वेटरन्स वर्ग एवं ओपन वर्ग में आयोजित किया जा रहा है जिसमें केवल सिवनी जिले के क्रिकेट खिलाड़ी ही खेल का प्रदर्शन करेंगे। ओपन वर्ग में प्रथम पुरुस्कार 51000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी,द्वितीय पुरुस्कार 31000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी साथ ही वेटरन्स वर्ग में प्रथम पुरुस्कार 11000 रुपये एवं ट्रॉफी वहीं द्वितीय पुरुस्कार 7000 रुपये एवं ट्रॉफी साथ ही दोनों वर्गों में अन्य समस्त पुरुस्कारों के साथ वेटरन्स एवं ओपन वर्ग में प्रथक रूप से बेस्ट दर्शक का चयन कर 1100₹-1100₹ एवं ट्रॉफी आयोजन समिति द्वारा प्रदान की जावेगी।

आयोजन के संचालन के लिये रुद्रदेव राहंगडाले एवं अरूण यादव को संयोजक दौलतराम सनोडिया ,वीरू बघेल ,श्री राजा यादव जी,संदीप दुबे को सहसंयोजक पंकज शर्मा को आयोजन समिति का अध्यक्ष एवं अमित सनोडिया एवं बबली खान को कार्यकारी अध्यक्ष उपाध्यक्ष के रूप में अरविंद राय,राजेंद्र ठाकुर ,संदीप उपाध्याय ,पीयूष दुबे ,राकेश राहंगडाले
आयोजन समिति के सचिव राजेश पटेल जी एवं सह सचिव के रूप में सर्व शमनोज हरिनखेड़े जी,मोनू मिश्रा ,गौरी ठाकुर फरहत बाबू खान एवं गोलू दमाहे समिति के कोषाध्यक्ष श्री विक्रांत पाण्डेय जी एवं संजय ठाकरे होंगे.

करेंट अफेयर्स | हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 फरवरी, 2020

Current Affairs | Hindi Current Affairs Quiz: February 21, 2020
करेंट अफेयर्स | हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 फरवरी, 2020

1. कीटनाशक प्रबंधन बिल, 2020 के अनुसार डिफाल्टर कीटनाशक कंपनियों से वसूले गए जुर्माने तथा राज्य व केंद्र सरकार के योगदान से निर्मित फण्ड की राशि कितनी होगी?

उत्तर – 50,000 करोड़ रूपये

इस बिल के द्वारा 50,000 करोड़ रूपये के फण्ड का निर्माण किया जायेगा। इस राशि को डिफाल्टर कीटनाशक कंपनियों से वसूले गए जुर्माने तथा राज्य व केंद्र सरकार के योगदान से जुटाया जायेगा।

2. हाल ही में अशरफ गनी को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया?

उत्तर – अफगानिस्तान

सितम्बर, 2019 में हुए राष्ट्रपति चुनावों के परिणाम की घोषणा हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा की गयी। इन चुनावों में अशरफ गनी को 50.64% वोट प्राप्त हुए।

3. भारत का पहला सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त हवाईअड्डा कौन सा बना?

उत्तर –दिल्ली हवाईअड्डा

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा भारत का पहला सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त हवाईअड्डा बन गया है। इस हवाईअड्डे ने 2018 पर्यावरण दिवस के बाद सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनने के लिए कार्य शुरू कर दिया था।
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे में प्लास्टिक के स्थान पर ईको-फ्रेंडली विकल्पों का इस्तेमाल किया जाता है। यह ज़रूरी है क्योंकि यह देश के अग्रणी अवाई अड्डों में से एक है। प्रतिवर्ष 68.5 मिलियन यात्री दिल्ली हवाईअड्डे से सफ़र करते हैं।

4. किस देश ने पॉइंट बेस्ड इमीग्रेशन (आप्रवासन) सिस्टम लॉंच करने की घोषणा की है?

उत्तर –यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम की गृह सचिव प्रीती पटेल ने हाल ही में देश में पॉइंट बेस्ड इमीग्रेशन शुरू करने की घोषणा की है। इस सिस्टम के तहत उन लोगों को वीजा दिया जाएगा जिनके पास जरूरी अंक होंगे। इस नई प्रणाली का उद्देश्य उच्च कौशल युक्त लोगों को देश में आकर्षित करना है। यह नई प्रणाली संभवत 1 जनवरी, 2021 से लागू होगी।

5. सैयद अता हसनैन, राजेंद्र सिंह और कृष्ण वत्स को हाल ही में किस भारतीय संगठन का सदस्य चुना गया?

उत्तर – राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA)

सैयद अता हसनैन, राजेंद्र सिंह और कृष्ण वत्स को हाल ही में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन है।

करेंट अफेयर्स | प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 21 फरवरी, 2020 के मुख्य समाचार

Current Affairs | Headlines of competitive exams 21 February 2020
करेंट अफेयर्स | प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 21 फरवरी, 2020 के मुख्य समाचार

National Current Affairs | राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • 20 जनवरी को मनाया गया मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का राज्य दिवस
  • काशी महाकाल एक्सप्रेस का वाणिज्यिक संचालन शुरू किया गया
  • नई दिल्ली में 20 से 23 फरवरी के बीच किया जा रहा है भारतीय छात्र संसद के दसवें संस्करण का आयोजन
  • रेलवे बोर्ड और यूनाइटेड किंग्डम की यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम ने रेलवे सिस्टम्स इंजीनियरिंग एंड इंटीग्रेशन पर वडोदरा में नेशनल ट्रांसपोर्टेशन इंस्टिट्यूट में ज्वाइंट मास्टर्स कार्यक्रम शुरू किया
  • विश्व बैंक ने ‘डिलीवरिंग रोड सेफ्टी इन इंडिया’  रिपोर्ट को तीसरे वैश्विक सड़क सुरक्षा मंत्री स्तरीय सम्मेलन में लांच किया

Economic current affairs | आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने सुनील गुरबख्शनी को धनलक्ष्मी बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त करने के लिए मंजूरी दी
  • बैंक बोर्ड ब्यूरो ने जी. आर.  चिंतला का नाम नाबार्ड के चेयरमैन के लिए प्रस्तावित किया
  • बायोकॉन की सीएमडी किरण मजूमदार शॉ को ई वाई और कंपनी ऑफ द ईयर 2019 चुना गया

International current affairs | अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • भारतीय फ्रीलांस रिपोर्टर अहमद खान ने 2019 एएफ़पी केट वेब प्राइज जीता
  • स्वीडन ने फूड प्लेनेट प्राइज की शुरुआत की, विजेता को एक मिलियन डॉलर दिए जाएंगे
  • कट,  कॉपी,  पेस्ट फीचर का आविष्कार करने वाले कंप्यूटर विशेषज्ञ लैरी टेसलर  का निधन हुआ
  • 21 फरवरी को मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
  • 20 फरवरी को मनाया गया विश्व सामाजिक न्याय दिवस
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया
  • जीवन में मेडागास्कर के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेले में भारत होगा गेस्ट ऑफ ऑनर
  • दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति सलवा कीर और विद्रोही नेता रीक मचार ने मिलकर सरकार बनाने का निर्णय लिया

Sports Current Affairs | खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • दिल्ली में एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता: सरिता देवी (59 किलोग्राम),  पिंकी जांगड़ा (55 किलोग्राम)  दिव्या काकरान (68 किलोग्राम भार वर्ग)  में स्वर्ण पदक जीता,  निर्मला देवी ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता

ESPN Multi Sports Awards | ईएसपीएन मल्टी स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स

  • बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जीता एसपीएन फीमेल स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर का अवार्ड
  • निशानेबाज सौरभ चौधरी ने जीता एसपीएन मेल स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर का अवार्ड
  • महिला स्प्रिंटर दुती चंद ने जीता करेज अवार्ड
  • महिला चैस खिलाड़ी कोनेरू हंपी ने जीता कम बैक ऑफ द ईयर अवार्ड
  • पहलवान दीपक पूनिया ने जीता इमर्जिंग स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर का अवार्ड
  • पुलेला गोपीचंद ने जीता कोच ऑफ द ईयर का अवार्ड
  • पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया