Home Blog Page 1910

MP में Covid-19 से पहली मौत, 65 वर्षीय बुजुर्ग में आज ही हुई थी कोरोना की पुष्टि

आज ही कोरोना पॉजिटिव मिलीउज्जैन निवासी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. 

इंदौर: मध्य प्रदेश में भी जानलेवा कोरोना वायरस ने अपने पैर पसार लिए हैं. आज ही कोरोना पॉजिटिव मिली 65 वर्षीय उज्जैन निवासी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. प्रदेश में कोरोना से यह पहली मौत है. बता दें कि इंदौर शहर में ही अब तक Covid 19 के कुल 5 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. जिसमें से अभी भी चार मरीजों का इलाज जारी है.

इंदौर में जारी 4 पॉजिटिव मरीजों का इलाज
इंदौर शहर के 4 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. सभी का उपचार इंदौर के ही निजी अस्पतालों में चल रहा है. कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. मंगलवार को इंदौर से कुल 13 मरीजों और आसपास के जिलों से 8 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. इन सभी सैंपलों की जांच इंदौर के ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मौजूद वायरोलॉजी लैब में हुई. जांच में इंदौर के 4 मरीजों और उज्जैन के एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई. जिसमें से एमवायएच में भर्ती उज्जैन निवासी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है.

चार मरीजों में 2 पुरूष मरीज और दो महिला मरीज हैं. 68 वर्षीय मनीषबाग निवासी और 66 वर्षीय बुजुर्ग का इलाज, रानीपुरा निवासी 49 वर्षीय महिला के साथ बॉम्बे हॉस्पिटल में चल रहा है. जबकि चंदन नगर निवासी 50 वर्षीय महिला का अरिहंत हॉस्पिटल में उपचार जारी है. मरीजों की उम्र ज्यादा होने के चलते हालत गंभीर बनी हुई है. उधर मरीजों का पता चलते ही स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया है. फिलहाल मरीजों के कॉनटेक्ट में आने वाले सभी लोगों की तलाश की जा रही है.

मध्य प्रदेश में अभी-भी 14 लोग करोनो पॉजिटिव
मध्य प्रदेश में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 14 हो गई है. जबलपुर से 6 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है. जबकि भोपाल में 2, ग्वालियर और शिवपुरी में 1-1 और इंदौर में पांच मरीज हैं.
वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल के हमीदिया में 600 बेड रिजर्व किये गए हैं. इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा मेडिकल कालेज से जुड़े अस्पतालों को रीजनल कोरोना पेशेंट ट्रीटमेंट सेंटर बनाया गया है.

सिवनी कोरोना अपडेट : सिवनी लॉक डाउन आदेश में हुआ संशोधन ,कल 26 मार्च को मिलेगी छूट, पर इन बातो का रखना होगा ध्यान

भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्‍ली का आदेश के अनुसार आगामी 21 दिवस के लिए टोटल लॉक डाउन घोषित किया गया है जिसमे सिवनी जिले में 23 मार्च को जारी आदेश में संशोधन संशोधन करते हुए 21 दिवस के लॉक डाउन अवधि के दौरान प्रतिबंध में निम्नानुसार शिथिलता रहेगी

थोक फल, सब्जी मण्डी केवल पासधारी थोक फल-सब्जी व्यापारियों के लिए प्रतिदिन प्रातः 07 से 08 बजे तक खुली रहेगी। थोक सब्जी व्यापारी अपने माल वाहक वाहन हेतु पास अपने क्षेत्र के अधिकारी, राजस्व से प्राप्त करेगें, पास अधिकतम 20 माल वाहक को जारी किये जायेंगे

  • लॉक डाउन अवधि में अनाज, किराना व्यापारी, आटा चक्‍की दिनांक 26.03.2020 में समय सुबह 10 बजे से शाम 08 बजे तक अपने प्रतिष्ठान खोल सकेगें
    •  इस सम्बंध में आमजनता से अपील है कि वे अपने निकटतम प्रतिष्ठान से ही खरीदी करें
    • प्रत्येक दो दिवस के अन्तराल के पश्चात तीसरे दिन दिनांक 29.03.2020, 01.04.2020, 04.04.2020, 07.04.2020, 10.04.2020, 13.04.2020 को भी वस्तुस्थिति का परीक्षण कर आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अनुमति जारी की जावेगी, जिसकी विस्तृत सूचना पृथक से की जावेगी।
  • हाथठेला सब्जी व्यापारी प्रतिदिन प्रात: 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक मोहल्ले-मोहल्ले जाकर सब्जी, फल का विक्रय कर सकेंगे। उक्त सब्जी व्यापारी साथ में दूध के पैकेट भी रखेगें।
    • हाथठेला सब्जी व्यापारी को पास जारी किए जाने की कार्यवाही सम्बंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारियों / जनपद पंचायत मुख्यालय पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा की जावेगी, साथ ही पास क्षेत्रवार दिया जावेगा जिससे सभी स्थानों पर सब्जियाँ पहुँच सके।
    • हाथठेला को दूध के पैकेट उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था प्रभारी उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएँ सिवनी रहेगें जिसके सहायक प्रभारी दुग्ध संघ बण्डोल रहेगें।
    • हाथठेला फुटकर सब्जी विक्रेता प्रतिदिन निर्धारित समय पर थोक सब्जी मंडी से सब्जी ले सकेगे।
    • हाथठेला फुटकर विक्रेता किसी भी स्थिति में अधिक कीमतों पर विक्रय नहीं करेगें।
  • 21 दिवस के लॉक डाउन अवधि के दौरान निम्नानुसार पूर्णतः प्रतिबंध से मुक्त रहेगें – पास धारी शासकीय कर्मचारी
    • समस्त शासकीय/ निजी माल वाहक वाहन (खाली भरा)
    • पास धारी दवाई दुकान संचालक या उनके डिलेवरी बॉय
    • शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य कर्मी (अपना आई कार्ड धारण करने पर)
    • सफाई कर्मचारी (अपना आई कार्ड धारण करने पर)
    • पास धारी सब्जी, फल विक्रेता, होम डिलेवरी वाले किराना/राशन दुकान (अपने-अपने निर्धारित समय हेतु)
    • अति आवश्यक सेवाओं से सम्बंधित शासकीय व्यक्ति / कर्मचारी
    • वाहनों के सम्बंध में स्पष्ट किया जाता है कि दो पहिया वाहन पर एक व्यक्ति एवं चार पहिया वाहन पर मात्र दो व्यक्ति ही परिवहन करेगें |
    • फुटकर दुग्ध विक्रेता इस प्रतिबंध से मुक्त रहेगें |

सिवनी कोरोना अपडेट : किसानो को फसल कटाई की अनुमति इन शर्तो पर रहेगी

सिवनी जिले के किसानो को फसल कटाई हेतु अनुमति निम्न शर्तो के आधार पर दी गयी है
शर्तो का पालन नहीं होने पर होगी कार्यवाही

सिवनी, अभिषेक बघेल : वर्तमान में कोरोना वाइरस से सुरक्षा हेतु के सम्पूर्ण जिले को लॉक डाउन किया गया है. जिले में फसलो की कटाई तथा उससे सम्बंधित कार्य किये जाने है इसमें कृषको द्वारा व्यक्तिगत रूप से तथा कम्बाइन हार्वेस्टर, स्ट्रा रीपर तथा थ्रेसर आदि मशीनों के उपयोग से फसलो कि कटाई की जाएगी इस हेतु अनुमति निम्न शर्तों के अधीन दी जाती है –

कम्बाइन हार्वेस्टर, स्ट्रा रीपर तथा थ्रेसर आदि मशीनों से फसल कटाई हेतु –

  • प्रत्येक मशीन संचालक सम्बंधित ग्राम पंचायत के सचिव /ग्राम रोजगार सहायक को आने/जाने की सूचना देगा
  • ग्राम पंचायत सचिव /ग्राम रोजगार सहायक यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक मशीन के साथ संचालन हेतु 2 से 5 से अनाधिक व्यक्ति न हो तथा ये व्यक्ति सर्दी जुखाम ,खासी ,बुखार से पीड़ित न हो अन्यथा पीड़ित व्यक्ति को तत्काल चिकित्सीय जाँच हेतु वापिस जाने के निर्देश देगा
  • प्रत्येक खेत में मशीन द्वारा फसल कटाई के समय भू-स्वामी सहित कुल दो व्यक्ति को ही उपस्थित रहने कि अनुमति होगी
  • मशीन से फसल कटाई के समय प्रत्येक व्यक्ति के बीच न्यूनतम 2 मीटर कि दूरी, हाथो की स्वच्छता सहित समस्त सावधानियों का पालन करना होगा

व्यक्तिगत आधार पर फसल कटाई हेतु :-

  • सर्दी जुखाम ,खासी से पीड़ित कोई भी व्यक्ति फसल कटाई का कार्य नही करेगा
  • फसल कटाई कार्य में अधिकतम 05 व्यक्ति कार्य कर सकेंगे
  • कटाई कार्य कर रहे व्यक्तिओ को परस्पर न्यूनतम 2 मीटर कि दूरी रखना अनिवार्य होगा
  • फसल कटाई कर रहे व्यक्तिओ को हाथो की स्वछता एवं अन्य समस्त सावधानियो का पालन करना होगा।
  • सभी व्यक्तियों को कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा ।
  • उपरोक्त शर्तों के पालन न करने की स्थिती में यह अनुमति स्वयंमेव निरस्त मानी जावेगी तथा शर्तों के उल्लंघन करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कि जावेगी ।

भोपाल के पत्रकार को Coronavirus की पुष्टि, CM की Press Conference में भी था मौजूद

भोपाल: राजधानी में कोरोना पॉजिटिव का एक और मामला सामने आया है. इस बार एक पत्रकार में Covid-19 पॉजिटिव के लक्षण मिले हैं. यह पत्रकार 20 तारीख को मुख्यमंत्री के प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होने गए थे. उससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इनकी बेटी पहले से कोरोना पॉजिटिव थी.

प्रशासन की सलाह पर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें क्वारेंटाइन में रखा है. इनकी जांच रिपोर्ट आज ही आई है. पिता-पुत्री में कोरोना संक्रमण पाया जाने से एक शंका यह भी है कि कहीं 20 तारीख को प्रेस कांफ्रेंस में किसी अन्य को यह महामारी अपनी चपेट न ले ले.

अब तक कुल 15 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें सबसे ज्यादा जबलपुर में हैं. जबलपुर में 6, इंदौर में 5, भोपाल में 2, ग्वालियर और शिवपुरी में एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है. इस महामारी को देखते हुए भोपाल के हमीदिया में 600 बेड रिजर्व किए गए हैं. इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों को रीजनल कोरोना पेशेंट ट्रीटमेंट सेंटर बनाया गया.

आज से हिन्दू नववर्ष 2077 का आरंभ, गुड़ी पड़वा के सा​थ चैत्र नवरात्रि भी प्रारंभ

Hindu New Year 2020: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, आज मार्च माह का चौथा सप्ताह चल रहा है, वहीं, हिन्दू कैलेंडर का आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष का प्रारंभ होता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी पहली ति​थि से हिन्दू नववर्ष 2077 का प्रारंभ हो गया है। इसे नव संवत्सर 2077 भी कहते हैं। आज ही कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि का भी शुभारंभ हो गया है। इस नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की विधि विधान से पूजा अर्चना होगी। आइए जानते हैं कि इस सप्ताह में कौन कौन से व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं और वे किस दिन पड़ेंगे।

व्रत एवं त्योहार: मार्च 2020 
25 मार्च: दिन— बुधवार: चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ। कलश स्थापना। गुड़ी पड़वा। विक्रम संवत 2077 प्रारंभ।
चैत्र नवरात्रि प्रारंभ: आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हो चुका है। आज विधि विधान से शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना होगा और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की अराधना की जाएगी।

हिन्दू नववर्ष 2077: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से ही हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ होता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से विक्रम संवत 2077 यानी हिन्दू नववर्ष 2077 का प्रारंभ हो गया है। इसे नव संवत्सर 2077 के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार ही सभी व्रत एवं त्योहार आते हैं। सम्राट विक्रमादित्य के प्रयास से विक्रम संवत का प्रारंभ हुआ था।

गुड़ी पड़वा 2020: गुड़ी पड़वा का पर्व आज दक्षिण भारत के राज्यों में मनाया जा रहा है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा के रूप में मनाते हैं। गुड़ी का अर्थ होता है विजय पताका और पड़वा का अ​र्थ होता प्रतिपदा। इस दिन से शालिवाहन संवत या शक का शुभारंभ होता है। इसके पीछे भी एक कहानी है, जिसके अनुसार शालिवाहन नाम के कुम्हार ने मिट्टी की सेना बनाकर शत्रुओं को हराया, उसके उपलक्ष्य में ही गुड़ी पड़वा मनाया जाने लगा।

26 मार्च: दिन— गुरुवार: चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन। माता ब्रह्मचारिणी की पूजा।

आज नवरात्रि दूसरा दिन है। आज मां दुर्गा के दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी कर पूजा होती है। उनकी पूजा से बुद्धि, अध्ययन, व्यापार, कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। 

27 मार्च: दिन— शुक्रवार: गणगौर। चैत्र नवरात्रि तीसरा दिन। माता चंद्रघंटा की पूजा। 

आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज मां दुर्गा के तीसरे रूप चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। उनकी पूजा से बृहस्पति के दोष दूर हो जाते हैं।

28 मार्च: दिन— शनिवार: वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत। चैत्र नवरात्रि चौथा दिन। मां कुष्मांडा की पूजा।

आज नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा की पूजा होती है। उनकी पूजा से सूर्य दोष से मुक्ति, धन लाभ, आरोग्य, शक्ति और सम्मान प्राप्त होता है।

29 मार्च: दिन— रविवार: श्री पंचमी। चैत्र नवरात्रि पांचवा दिन। स्कंदमाता की पूजा। 

आज नवरात्रि का पांचवा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा होती है। उनकी पूजा करने से मंगल ग्रह के दोष दूर होते हैं। बल और पराक्रम प्राप्त होता है।

30 मार्च: दिन— सोमवार: सूर्य षष्ठी व्रत। चैत्र नवरात्रि छठा दिन। कात्यायनी माता की पूजा। 

आज नवरात्रि का छठा दिन है। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। उनकी पूजा से काल सर्प दोष और राहु के दोष दूर होते हैं। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।  

जो बीत गया 

24 मार्च: दिन— मंगलवार: चैत्र अमावस्या। विक्रम संवत 2076 का अंतिम दिन।

चैत्र अमावस्या: मंगलवार को चैत्र मास की अमावस्या थ। अमावस्या के सा​थ ही विक्रम संवत 2076 का समापन भी हो गया। 

‘लॉकडाउन’ के दौरान Nusrat Jahan ने कर दिया ऐसा काम, जानकर आपको भी होगा गर्व

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के डर से बीच पूरा देश लॉकडाउन में है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी घरों में कैद हैं. जहां सभी सेलेब्स घर में कैद होकर अपना ख्याल रख रहे हैं, वहीं सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने कुछ ऐसा किया कि वह चर्चा में आ गई हैं. नुसरत जहां ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. नुसरत के इस प्रयास से उनके फैंस उनकी तारिफ करते नहीं थक रहे हैं. 

दरअसल, सांसद नुसरत जहां ने अपने MPLAD (Members of Parliament Local Area Development Scheme) फंड्स का उपयोग अपने चुनाव क्षेत्र बशीरहाट (Basirhat) में आवश्यक वस्तुओं की खरीद और COVID-19 का परीक्षण करने के लिए करेंगी. नुसरत ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी. इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, इसकी शरुआत कर दी गई है. सभी अपना ध्यान रखें और घर में सुरक्षित रहें. साथ ही साथ नुसरत ने सभी मीडियाकर्मी से अपील की वो अपना ध्यान रखें.

कुछ दिन पहले नुसरत ने घर के बाहर सब्जी वालों और बाकी लोगों को मास्क डोनेट किया था. नुसरत ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया था. उन्होंने मास्क देते हुए अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की. इन फोटोज को शेयर करते हुए नुसरत ने लिखा, ‘हम सभी को प्रिकॉशन लेते हुए दूसरों की मदद भी करनी चाहिए. सब्जी बेचने वाले और जो भी लोग हमें हमारे घर के काम के लिए मदद करते हैं, हमें उन्हें भी इस वायरस से बचने के जरूरी प्रिकॉशन्स के बारे में बताना पड़ेगा. आप सभी से ये रिक्वेस्ट है कि आप भी ऐसे लोगों की मदद करें. अपना ध्यान रखें.’

MP Corona Update: इंदौर में मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, MP में अब 14 पॉजिटिव

इंदौर: शहर में 4 मरीजों में कोरोना वायरस Covid-19 की पुष्टि हुई है. जबकि एक उज्जैन महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है. इनको मिलाकर प्रदेश में मरीजों की संख्या 14 पहुंच चुकी है. सभी को आइसोलेशन में रखा गया है.

इंदौर निवासी सभी 4 मरीजों का उपचार फिलहाल निजी अस्पताल में चल रहा है. कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. मंगलवार को इंदौर से कुल 13 मरीजों और आसपास के जिलों से 8 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे. इन सभी की जांच इंदौर के ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज में लैब में हुई है. जांच में इंदौर के 4 मरीजों और उज्जैन के एक मरीज में कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है.

उज्जैन निवासी मरीज का इलाज एमवायएच में चल रहा है. इन चार मरीजों में मनीषबाग निवासी 68 वर्षीय,  66 वर्षीय पुरुष और रानीपुरा निवासी 49 वर्षीय महिला का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. जबकि चंदननगर निवासी 50 वर्षीय महिला को अरिहंत हॉस्पिटल में आइसोलेशन में रखा गया है. वहीं उज्जैन निवासी 65 वर्षीय महिला का इलाज एमवायएच में चल रहा है. इनमें से कुछ मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है. मरीजों का पता चलते ही स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया है. सीएमएचओ देर रात तक बॉम्बे हॉस्पिटल में जायजा लेते रहे.

Covid-19 ने प्रदेश में तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिया है. बुधवार दोपहर क कुल 14 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें सबसे ज्यादा जबलपुर में हैं. जबलपुर में 6, इंदौर में 5, भोपाल, ग्वालियर और शिवपुरी में एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है. उज्जैन वाली महिला का इलाज इंदौर में चल रहा है. इस महामारी को देखते हुए भोपाल के हमीदिया में 600 बेड रिजर्व किए गए हैं. इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों को रीजनल कोरोना पेशेंट ट्रीटमेंट सेंटर बनाया गया.

कोरोना: Flipkart सर्विस सस्पेंड

0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 14 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही मोदी ने लोगों से घर में रहने का आग्रह भी किया.

हालांकि मोदी ने यह भी स्पष्ट किया है कि लोगों को जरूरी सेवाएं मिलती रहेंगी जिनमें राशन, दूध और दवा शामिल हैं. वहीं पीएम मोदी के इस एलान के बाद भारतीय रेलवे ने भी अपनी सेवाओं को 14 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला कर लिया है.

पहले भारतीय रेलवे को 31 मार्च तक के लिए बंद किया गया था. इसी बीच ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने भी अपने सेवाएं स्थायी तौर पर बंद कर दिया है. फिलहाल फ्लिपकार्ट ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये सेवाएं कब तक के लिए बंद किया जा रहा है. लेकिन सेवाएं जल्द ही शुरू किया जा सकता है.

फ्लिपकार्ट के साइट पर जाते ही आपको हॉमस्क्रीन पर एक मैसेज मिलेगा जिसमें फ्लिपकार्ट ने लिखा है कि कोरोना वायरस के कारण हम अपनी सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद करते हैं, हालांकि हमारी कोशिश रहेगी कि हम जल्द वापस आएं. इसके साथ ही लिखा है कि यह काफी मुश्किल समय है. इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ. हमारी आपसे गुजारिश है कि आप भी अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें. हम जल्द ही वापस आएंगे.

अयोध्या: अस्थायी मंदिर में विराजित हुए रामलला

0

अयोध्या: रामलला को टेंट से निकालकर अस्थायी भवन में विराजित किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्री राम लला को टेंट से लेकर अस्थाई भवन में विराजमान कराया. शास्त्रीय ब्रह्म मुहूर्त में रामलला को लकड़ी के भवन में चांदी के आसन में बैठाया गया.

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, महामंत्री चम्पत राय, महंत दिनेन्द्र दास, विमलेंद्र मोहन मिश्र , डॉ.अनिल मिश्र, जिलाधिकारी अनुज झा सहित संत व महंत हुए इस प्रक्रिया में शामिल रहे. खास बात यह रही कि रामलला के शिफ्टिंग के दौरान सोशल डिस्टेंस का रखा गया ध्यान. इसी के साथ श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण के प्रथम चरण का अनुष्ठान आज सुबह पूरा हो गया.

रामलला के साथ उनके तीनों भाइयों भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी को भी अस्थायी मंदिर स्थान दिया गया है. सुबह 5 बजे अस्थाई भवन में श्री रामलला की भव्य आरती भी हुई.

सिवनी : टोटल लॉक डाउन के दौरान घर पहुँच दवाइयों की व्यवस्था

सिवनी में टोटल लॉक डाउन के दौरान घर पहुँच दवाइयों की व्यवस्था

सिवनी : टोटल लॉक डाउन के दौरान जन सामान्य की जरूरत को दृष्टिगत रखते हुए, जनसामान्य अपनी सामान्य समस्या के लिए 07692 223570 नम्बर पर कॉल करके डॉक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराएंगे.

आपकी समस्या के आधार पर डॉक्टर द्वारा दवाई लिखकर अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से दवाई आपके घर तक भेजी जाएगी। दवाई के साथ बिल भी भेजा जाएगा, जिसमे बिल के आधार पर आपको भुगतान तुरंत करना होगा।

सुविधा सुबह 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक के लिए ही होगी। इसके अतिरिक्त ऐसे व्यक्ति जिनके पास पहले अपनी दवाई की पर्ची है वो अपने नजदीकी निम्न दुकानों के संचालकों के नम्बर पर व्हाट्सएप कर दवाई घर बुलाया सकेंगे, दवाई का भुगतान बिल अनुसार करना होगा।

मेडिकल स्टोर के नामसंचालकमोबाइल नंबर
1.लाइफ मेडिकोज़ ,बाहुबली चौक, बारापत्थर, सिवनीश्री रवि जायसवाल9425176207
2.अग्रवाल मेडिकल स्टोर्स बाहुबली चौक बारापत्थर सिवनीश्री प्रवेश अग्रवाल9893216169
3.श्री मेडिकोज, बारापत्थर सिवनीश्री विपिन कोन्हेर9827741300
4.शारदा मेडिकल स्टोर्स , बस स्टेण्ड सिवनीश्री कन्हैया लाल आहूजा9425174616
5.हीरा मेडिकल स्टोर्स बस स्टेण्ड , सिवनीश्री देवेंद्र वास्त्री9926494101
6.आयुष मेडिकल स्टोर्स बस स्टेण्ड सिवनीश्री प्रसन्न अवधिया8871809396
7.लूथरा मेडिकल स्टोर्स, नगर पालिका काम्प्लेक्स, नागपुर रोड, सिवनीश्री गौरव लूथरा –9981048575