Home Blog Page 125

लंदन की सड़कों पर ए.आर. रहमान का ‘वंदे मातरम’: भारतीयों और पाकिस्तानियों ने एक साथ मिलाया सुर से सुर

0

भारत के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, विश नामक एक गायक को लंदन की सड़कों पर देसी धुनों और देशभक्ति की धुनों के साथ नाचते हुए देखा गया। फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लोकप्रिय ‘जय हो’ गाने से लेकर बॉलीवुड के एक और गाने ‘तेरी मिट्टी’ को फिर से गाने तक, वह अपने गिटार बजाते और गाने के बोलों पर धुन बजाते हुए देखे गए, उनके आसपास लोगों की एक बड़ी भीड़ थी। जब उन्होंने वहां दिग्गज संगीतकार एआर रहमान के ‘वंदे मातरम’ को फिर से गाया, तो विभिन्न मूल के दर्शकों ने देशभक्ति के गीत के साथ अपनी आवाजें गूंजाईं।

विश को सड़क पर लगभग हर व्यक्ति का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हुए देखा गया, जो उसके चारों ओर खड़े होकर उसके साथ गाने में शामिल हो गए। कुछ संगीत प्रेमी अपने राष्ट्रीय ध्वज लेकर बसकिंग स्थल पर पहुँचे थे, और वे गर्व से उन्हें थामे या लहराते हुए ‘वंदे मातरम’ गा रहे थे।

भारतीय, पाकिस्तानी और ग्रेट ब्रिटेन के स्थानीय लोग एक साथ गाते हैं

स्थानीय लोगों, भारतीयों और पाकिस्तानियों, सभी ने भारतीय मूल के गायक के बसकिंग प्रदर्शन का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के लोगों ने भारत के लिए जयकारे लगाए और संबंधित गीत के साथ भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

संगीत रील को ऑनलाइन साझा करते हुए गायक ने लिखा, “लंदन में इन सभी हंगामों के बीच भी हम भारतीयों और पाकिस्तानियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस के लिए एक साथ गाने में कामयाब रहे।”

प्रदर्शन ने इंटरनेट पर दिल जीत लिया

इस प्रदर्शन ने जहां कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रभावित किया, वहीं इंटरनेट पर इसे देखने वालों के दिलों को भी छू लिया। इंस्टाग्राम यूजर्स यह देखकर खुश हुए कि कैसे विभिन्न पृष्ठभूमि के लोग संगीत के माध्यम से एकजुट हुए, जब ‘मां तुझे सलाम’ या ‘वंदे मातरम’ की धुन पर राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाया गया।

वायरल वीडियो पर नेटिज़न्स ने की टिप्पणी, “जय हिंद”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को अब तक पांच मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और साथ ही हज़ारों कमेंट भी मिल चुके हैं। नेटिज़ेंस ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और विश की शानदार परफ़ॉर्मेंस की तारीफ़ की, जिसने लोगों को एक साथ ला खड़ा किया। गायक की तारीफ़ करते हुए एक ने कहा, “आपने वहां क्या शानदार पल बनाया है।” जल्द ही, एक और ने लिखा, “जय हिंद।” इस बीच, कई लोग लंदन के म्यूज़िक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए झंडे और दिल वाले इमोजी बनाते देखे गए।

सिवनी: बरघाट नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रंजीत वासनिक का निधन

सिवनी: सिवनी जिले के बरघाट नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रंजीत वासनिक का आज निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

रंजीत वासनिक ने अपने कार्यकाल में बरघाट नगर परिषद के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण वे जनता के बीच बेहद लोकप्रिय थे।

उनके निधन पर नगर के सभी प्रमुख नेताओं, समाजसेवियों और नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके योगदान और कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। रंजीत वासनिक की अंतिम यात्रा में नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सभी ने कहा कि यह नगर के लिए एक बड़ी क्षति है। रंजीत वासनिक के निधन से नगर ने एक अच्छे जनसेवक को खो दिया है।

सिवनी: जिला मुख्यालय में “हर घर तिरंगा अभियान” अंतर्गत विशाल तिरंगा यात्रा सम्पन्न

सिवनी। शासन के निर्देशानुसार माननीया सुश्री संस्कृति जैन कलेक्टर महोदया एवं माननीय श्री सुनील मेहता पुलिस अधीक्षक महोदय, माननीय श्री पवार नवजीन विजय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के कुशल मार्गदर्शन एवं श्रीमती मनु धुर्वे, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय में माननीया श्रीमती भारती पारधी, सांसद महोदया बालाघाट-सिवनी के मुख्यातिथ्य, माननीय श्री दिनेश राय मुनमुन विधायक महोदय सिवनी की अध्यक्षता, माननीया श्रीमती मालती डहेरिया अध्यक्ष महोदया जिला पंचायत, माननीय डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री, माननीय श्री नरेश दिवाकर पूर्व विधायक एवं माननीय श्री आलोक दुबे, जिलाध्यक्ष भाजपा के विशिष्ट आतिथ्य में दिनांक 13/08/2024 को समय प्रातः 10ः30 बजे फुटबाल स्टेडियम सिवनी से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

आयोजन में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही माननीया सुश्री संस्कृति जैन कलेक्टर महोदया के द्वारा तिरंगा यात्रा में शामिल लगभग 5000 खिलाड़ियों, एन.सी.सी., एनएसएस, स्काउट गाईड, स्कूली छात्र-छात्राओं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवा, शिक्षण संस्थाओं, खेल संघ एवं समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, नगर के सम्माननीय नागरिकों, पत्रकार बंधुओं को तिरंगा के प्रति शपथ दिलाई गई।

इसके साथ ही कार्यक्रम के अतिथियों एवं अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से लगभग दो किलोमीटर लंबी तिरंगा चुनरी के साथ 03 किलोमीटर दूरी की तिरंगा यात्रा को प्रारंभ किया गया। यह यात्रा फुटबाल स्टेडियम सिवनी से प्रारंभ होकर पुलिस कंट्रोल रूम से बाहुबली चौक होते हुए सिंधिया चौक से गांधी भवन में आकर कुछ देर रूकी, यहां पर शहीद स्मारक पर अतिथियों एवं अधिकारियों के द्वारा पुष्पों एवं पुष्पाहार से श्रद्धांजली अर्पित की गई। साथ ही यात्रा प्रारंभ करते हुए यात्रा में शामिल खिलाड़ियों एवं छात्र-छात्राओं पर पुष्पवर्षा की गई। यह यात्रा सर्किट हाउस के सामने से होते हुए कलेक्टर निवास के सामने से बड़ी पुलिस लाईन मैदान के सामने से होकर फुटबाल स्टेडियम में समाप्त हुई।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, नगर पालिका परिषद, स्वास्थ्य विभाग, जन अभियान परिषद, जिला स्त्रोत समन्वयक, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, खेल संघों के साथ-साथ समस्त विभागों के सहयोग के साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती किरण भलावी अध्यक्ष, जनपद पंचायत सिवनी, श्री गजानंद पंचेश्वर, श्री प्रेम तिवारी, श्री अजय बाबा पाण्डे, श्री संतोष अग्रवाल, श्री आनंद शर्मा, श्री संतोष नगपुरे, श्री युवराज राहंगडाले, श्री नरेन्द्र ठाकुर, श्री मनीष मिश्रा, श्री अभिषेक दुबे, श्री पप्पू सोनी, श्री अब्दुल रशीद कुरैशी, श्री छिद्दीलाल श्रीवास, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से नेहा कश्यप, सुजल मिश्रा, श्री हर्ष अग्रवाल, श्री नितिन सनोडिया, श्री कुनाल यादव, श्री हर्ष विश्वकर्मा, श्रजल ठाकुर, श्री हरिओम चंदवंशी, निकिता सल्लाम, श्रृष्टि नाग, श्री रमन मंगोले, श्री केशव दुबे, श्री कुश गांधी, खेल विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया के साथी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मनु धुर्वे, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा जिला प्रशासन की ओर से समस्त सहयोगियों को आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन श्री संदीप मिश्रा द्वारा किया गया।

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: कॉलेजों में पढ़ाई जाएगी RSS की किताबें

मध्य प्रदेश के कॉलेजों में आरएसएस विचारकों द्वारा लिखी गई किताबें पढ़ाई जाएंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को ये किताबें शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में जारी एक पत्र के अनुसार कॉलेजों को भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ (भारत के पारंपरिक ज्ञान को प्रदान करने के लिए प्रकोष्ठ) स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। कॉलेजों को प्रकोष्ठ के लिए किताबें खरीदने के लिए कहा गया है।

उच्च शिक्षा विभाग ने पत्र के साथ पुस्तकों की एक सूची भी संलग्न की है। इस सूची में 88 पुस्तकें हैं जिन्हें कॉलेजों को खरीदना है। सरकारी कॉलेजों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से जुटाए गए धन से भुगतान करना होगा, जबकि निजी संस्थानों को अपने स्वयं के धन का उपयोग करना होगा।

जिन लेखकों की किताबें सूची में शामिल की गई हैं, उनमें आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी, अतुल कोठारी, दीनानाथ बत्रा, देवेन्द्र राव देशमुख, इंदुमती काटदरे, कैलाश विश्वकर्मा, गणेशदत्त शर्मा, सतीचचंद्र मित्तल, संदीप वासलेकर, बीजी उनकालकर, वीके गुप्ता शामिल हैं। देवी प्रसाद शर्मा, हरिशंकर शर्मा, बजरंगलाल गुप्ता, राकेश भाटिया और वासुदेव शरण अग्रवाल।

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने उच्च शिक्षा विभाग के आदेश का विरोध किया है। मिश्रा के मुताबिक जिन लेखकों की किताबों को सूची में शामिल किया गया है, उनका शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है और वे एक विचारधारा के प्रति समर्पित हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अनुसार, छात्रों का ज्ञान बढ़ाने वाली किताबें निर्धारित की गई हैं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में वामपंथी विचारधारा और हमलावरों से जुड़ी किताबें पढ़ाई जाती थीं। हालांकि, उच्च शिक्षा विभाग ने कांग्रेस के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Mowgli Tracking: सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में शुरू हुई मोगली ट्रैकिंग

Mowgli Tracking In Seoni: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन के संयुक्त प्रयासों से सोमवार को मोगली ट्रैकिंग का शुभारंभ हरी झंडा दिखाकर किया गया। इस ट्रेकिंग में भारत का सबसे बड़ा और सुरक्षित ट्रैकिंग संगठन इंडिया हाइक्स भी सहभागिता कर रहा है।

पेंच टाइगर रिजर्व के सकटा से शुरू हुई ट्रैकिंग 14 अगस्त तक चलेगी। इस ट्रैकिंग में बैंगलोर, चंडीगढ़, पुणे, मुंबई, गाज़ियाबाद, चंद्रपुर, मोहाली (पीबी), जयपुर, भोपाल, इंदौर से 14 प्रतिभागी ट्रेक का अनुभव करेंगे। इस सीजन का पहला ट्रेक है और दूसरा दल 29 अगस्त को ट्रेक पर जाएगा।

यहां बता दें कि बरसात में पर्यटकों को लुभाने और मानसून में पार्क की आर्थिक गतिविधियों को बनाए रखने के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने यह पहल की है, जिसमें पेंच नेशनल पार्क प्रबंधन का सहयोग मिला है।

इस एडवेंचर एक्टिविटी से पर्यटकों को बरसात के मौसम में पार्क घूमने का बेहतर मौका मिलेगा। इस ट्रैकिंग की रूपरेखा पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर श्री रजनीश सिंह, टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त संचालक (एडवेंचर) श्री संतोष श्रीवास्तव की उपस्थिति में किपलिंग कोर्ट में हुई कार्यशाला में तय की गई थी।

सिवनी में सरल हुआ पासपोर्ट बनवाना, पोस्ट ऑफिस मिल रही बेहतरीन सुविधा

सिवनी: पोस्ट ऑफिस के माध्यम से सुविधाजनक रूप से बनवाया जा सकता है पासपोर्ट. अधीक्षक डाकघर सिवनी द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि भारतीय डाक विभाग एक बहुआयामी सेवा प्रदान करने वाला विभाग है। डाक विभाग सुदूरवर्ती स्थानों तक विस्तारित लगभग 1.60 लाख डाकघरों के वृहद नेटवर्क के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक अपनी सेवाएं प्रदान करता है।

विदेश मंत्रालय व भारतीय डाक विभाग के संयुक्त प्रयासों से अब पासपोर्ट बनाने की सेवा आमजन की सुविधा के लिए कुछ डाकघरों द्वारा दी जा रही है। इसके तहत् डाक विभाग पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्रों के माध्यम से पासपोर्ट भी बना रहा है।

इसका उद्देश्य पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया को नागरिकों की पहुँच के लिये अधिक सुलभ बनाना है, खासकर ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में जहाँ पारंपरिक पासपोर्ट कार्यालयों के लिए पहले राज्य की राजधानी या कुछ बड़े शहरों मे जाने की आवश्यकता थी।

इस सेवा के तहत् आवेदक को पासपोर्ट हेतु आवेदन पत्र ऑनलाईन भरना होता है तथा अपने निकटतम् संचालित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र में अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर दस्तावेज जमा करवाना होता है, साथ ही बायोमेट्रिक डेटा (जैसे फिंगरप्रिंट और फोटो) कैप्चर करवाना होता है।

आवेदन जमा करने के बाद आवेदक अपने पासपोर्ट आवेदन की स्थिति को ऑनलाईन ट्रैक भी कर सकते है। नागरिक का सम्पूर्ण डाटा सुरक्षा पूर्ण तरीके से विदेश मंत्रालय के पास पहुँच जाता है।

उक्त सेवा हेतु डाक विभाग द्वारा सिवनी जिले के अंतर्गत सिवनी प्रधानडाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र स्थापित किया गया है, जिसके तहत् प्रतिदिन 08 से 09 लोगों को अपॉइंटमेंट दिए जा रहे है। जिले/संभाग के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि पासपोर्ट हेतु सिवनी प्रधानडाकघर में संचालित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का लाभ लेवें।

सिवनी: जोधपुर मिष्ठान भंडार का लाइसेंस निलंबित; खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही

सिवनी: जांच दल द्वारा लिए गए विभिन्न खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता जांच हेतु नमूने. सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन के त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए आम जनों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देशों के परिपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के जांच दल द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच कार्रवाई सतत की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के जांच दल द्वारा 13 अगस्त को जोधपुर मिष्ठान भंडार ग्राम धनौरा का औचक निरीक्षण निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 20 किलो केक गुणात्मक स्टार की कमी पाए जाने पर नष्ट किया गया तथा जोधपुर मिष्ठान भंडार के लाइसेंस को निलंबित किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा विनोदिया जानकारी दी गई कि पूर्व में भी उक्त प्रतिष्ठान को धारा32 (2)के तहत सूचना सुधार पत्र जारी किया गया था, जिसके तहत पुनः खाद्य प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान संचालक द्वारा कोई भी सुधार कार्य नहीं किया गया।

निरीक्षण के दौरान ब्लैक फॉरेस्ट केक में निर्माण तिथि और अवसान तिथि अंकित नहीं पाई जाने पर दो दिनों के लिए खाद्य प्रतिष्ठा का खाद्य पंजीयन सस्पेंड किया गया तथा उपलब्ध 40 डिब्बे अनुमानित कीमत लगभग 10000/- का विनिष्टीकरण किया गया। इसी तरह मगज लड्डू, पेड़ा लूज कलाकंद, मस्त केक, फैंसी केक का नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया। हिंगवानी स्थित प्रकाश पटेल प्रतिष्ठा से खाद्य पदार्थ पनीर, लूज कुंदा, गाय एवं भैंस का दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया।

जांच के क्रम में विगत दिवस मेसर्स राकेश किराना स्टोर्स छपारा से चारमीनार प्रीमियम सूजी, रस्क व रसोई राजा रॉक साल्ट, मेसर्स मां वैशाली राजपुरोहित स्वीट्स छपारा से खोवा, मेसर्स प्रमोद कोष्टा किराना दुकान छपारा से काराणी ब्रांड हल्दी पाउडर, मेसर्स अनमोल किराना स्टोर्स छपारा से चना फूटना का नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया।

सिवनी: प्लास्टिक झंडे प्रतिबंधित – मुख्य नगरपालिका अधिकारी

सिवनी: मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिवनी द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशानुसार 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में किसी भी दुकान में प्लास्टिक के राष्ट्रीय ध्वज विक्रय न किये जावे।

यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा प्लास्टिक के राष्ट्रीय ध्वज विक्रय करते हुये पाये जाने पर जप्त करने की कार्यवाही की जावेगी। तथा संबधित दुकानदार के विरूद्ध जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जावेगी। आम नागरिकों से अनुरोध है कि प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज न खरीदें और न ही उनका उपयोग करें।

सिवनी: शाहिदा खान ने की 12 लाख की धोखाधड़ी, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिवनी: सिवनी शहर में घटित धोखाधड़ी की घटना ने स्थानीय नागरिकों को स्तब्ध कर दिया है। 09 अगस्त को सिवनी शहर की निवासी श्रीमती नीतू सोलाखे एवं अन्य लोगों ने थाना कोतवाली में आवेदन देकर एक गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि इंदौर और जबलपुर की निवासी शाहिदा खान ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और महिलाओं को सस्ते दामों में सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का झांसा देकर 140 महिलाओं से तीन लाख पचास हजार रुपये ठग लिए।

धोखाधड़ी की योजना और कार्यवाही

शाहिदा खान ने द्वारका नगर गली नं. 01 में सखी सहेली बुटिक और गारमेंट्स का व्यवसाय शुरू किया। महिलाओं को सिलाई मशीन सस्ते दाम पर देने का प्रस्ताव देकर उन्होंने भारी राशि एकत्र की। बावजूद इसके, केवल बीस महिलाओं को ही सिलाई मशीन दी गई और बाकी महिलाओं को मशीन शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया, जिसे वह पूरा नहीं कर पाईं।

प्रॉपर्टी धोखाधड़ी की नई योजना

इसके बाद शाहिदा खान ने एस.एस. बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के नाम से एक प्रॉपर्टी बिक्री ऑफिस खोला। उन्होंने सिवनी में महर्षि स्कूल के पीछे संस्कार प्लाजा में प्लॉट दिखाकर अग्रिम राशि प्लॉट बुकिंग के नाम पर ली। फिर, प्लॉट उपलब्ध नहीं होने का बहाना बनाकर, कुछ लोगों को लखनादौन में अन्य व्यक्ति की ज़मीन दिखाकर प्लॉट का एग्रीमेंट स्वयं के नाम पर कर दिया। इस प्रकार, उन्होंने लगभग बारह लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

पुलिस की कार्यवाही

शिकायत के बाद पुलिस ने शाहिदा खान के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि उसके खिलाफ जिला होशंगाबाद में भी धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हैं और न्यायालय से स्थायी वारंट जारी है। सिवनी कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की है।

शाहिदा खान की व्यक्तिगत जानकारी

शाहिदा खान, जिनकी उम्र 43 वर्ष है, का निवास फ्लैट नंबर 301 सिलिकोन बेली, थाना-राजेन्द्र नगर, जिला-इंदौर है। वर्तमान में वह संत नगर, ग्वारी घाट, जबलपुर में रहती हैं। उन्होंने एस.एस. बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के नाम से एक ऑफिस खोला और लखनादौन में भी धोखाधड़ी की है, जिसकी जांच थाना लखनादौन पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस का सराहनीय योगदान

धोखाधड़ी के इस मामले में निरीक्षक सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक ओ.पी. धौलपुरी, प्रधान आरक्षक सुन्दर श्याम तिवारी, आरक्षक शिवम बघेल, आरक्षक विक्रम देशमुख, आरक्षक इरफान खान, मुख्य आरक्षक रीना धुर्वे, फरहीन, और दीपाली बघेल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके द्वारा किए गए प्रयासों के कारण ही शाहिदा खान को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सिवनी में 13 अगस्त को तिरंगा मैराथन: यहां करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Tiranga Yatra In Seoni: हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक विशेष तिरंगा मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन 13 अगस्त को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और बड़े मिशन स्कूल से प्रारंभ होकर गांधी भवन, पोस्ट ऑफिस, बस स्टैंड, नगर पालिका, तिलक स्कूल, छिंदवाड़ा चौक होते हुए पुनः बड़े मिशन स्कूल पर समाप्त होगी। इस मैराथन का उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाना है।

मैराथन का मार्ग

मैराथन का मार्ग बड़े मिशन स्कूल से शुरू होकर गांधी भवन, पोस्ट ऑफिस, बस स्टैंड, नगर पालिका, तिलक स्कूल, छिंदवाड़ा चौक से होते हुए महावीर मढ़िया, दादू धर्मशाला, नगर पालिका कोतवाली, दलसागर तालाब, गांधी भवन से पुनः बड़े मिशन स्कूल पर समाप्त होगा। यह मार्ग न केवल ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरता है, बल्कि यह शहर की प्रमुख सड़कों को भी जोड़ता है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस आयोजन में भाग ले सकें।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

तिरंगा मैराथन में सहभागिता के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके लिए QR कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है ताकि यह आयोजन और भी भव्य और सफल हो सके। रजिस्ट्रेशन की डायरेक्ट लिंक के लिए यहाँ क्लिक करें

हर घर तिरंगा अभियान

9 से 15 अगस्त तक आयोजित हो रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत, जिला प्रशासन ने आम जनों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने की अपील की है। यह अभियान नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने और स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटनाओं को याद दिलाने के लिए है।

तिरंगा मैराथन में सहभागिता के लाभ

  1. राष्ट्रीय एकता का संदेश: इस मैराथन के माध्यम से सभी नागरिकों में एकता और अखंडता का संदेश फैलाया जाएगा।
  2. स्वास्थ्य लाभ: दौड़ने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है।
  3. समाज में जागरूकता: इस आयोजन से समाज में राष्ट्रीय पर्व और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
  4. समुदाय में सहयोग: इस मैराथन में भाग लेकर समुदाय में सहयोग और समर्थन की भावना को प्रबल किया जा सकता है।

तिरंगा का महत्व

तिरंगा हमारे देश की शान है। यह हमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों की याद दिलाता है और हमारे देश की अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। हर घर में तिरंगा फहराने से न केवल देशभक्ति की भावना जागृत होती है, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है।

मैराथन में भाग लेने की प्रक्रिया

तिरंगा मैराथन में भाग लेने के लिए निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करें:

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: दिए गए QR कोड को स्कैन करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  2. रजिस्ट्रेशन शुल्क: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  3. सत्यापन: रजिस्ट्रेशन के बाद ईमेल या मोबाइल पर प्राप्त सत्यापन कोड के माध्यम से अपनी भागीदारी की पुष्टि करें।
  4. भागीदारी किट: सत्यापन के बाद आपको एक भागीदारी किट प्राप्त होगी, जिसमें मैराथन के दौरान आवश्यक वस्त्र और अन्य सामग्री शामिल होगी।