Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: आजम खान की हालत स्थिर - मेदांता निदेशक

उत्तर प्रदेश: आजम खान की हालत स्थिर – मेदांता निदेशक

मेदांता के निदेशक बोले, आजम खान की हालत स्थिर

Date:

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद आजम खान कोरोना संक्रमित हैं और उनका इलाज लखनऊ के मेदांता में चल रहा है। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने गुरुवार को ताजा बुलेटिन जारी कर कहा है कि उनकी हालत स्थिर है।

डाक्टर ने बताया कि 72 वर्षीय आजम खान और उनके पुत्र मोहम्मद अब्दुला का इलाज चल रहा है। सपा सांसद को सीवियर कोविड इन्फेक्शन के कारण कोविड आईसीयू में रखा गया है।

उनका इलाज सीवियर इन्फेक्शन डिजीज प्रोटोकॉल के तहत क्रिटिकल केयर टीम के डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में चल रहा है। उनकी हालत अभी स्थिर है। वहीं, मोहम्मद अब्दुल्ला खान की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक है। उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

निदेशक ने कहा कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रविवार रात 09 बजे लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related