Homeमध्य प्रदेशMP अगले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में तेज बारिश के...

MP अगले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में तेज बारिश के आसार

मध्य प्रदेश के इन संभाग में अगले २ दिन भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा संभाग के हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Date:

भोपाल, । राजधानी में मौसम शुष्क होने के बाद तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। शाम के वक्त लोकल सिस्टम के कारण बादल, गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि साउथ-ईस्ट एमपी में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इससे साउथ-ईस्ट एमपी से नॉर्थ केरल तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इससे प्रदेश में बादल बनने के साथ बारिश हो रही है। 

अगले दो दिन भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा संभाग के हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। भोपाल में बादल छाए रहेंगे। अरब सागर में दो-तीन दिन में बनने वाले तूफान ताऊ ते का राजधानी में शनिवार या रविवार को असर हो सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मिल रहे ट्रेंड के मुताबिक इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं यहां पहुंच सकती हैं। इस दौरान भोपाल समेत आसपास के जिलों में प्री मानसून गतिविधि भी बढ़ेगी। शुक्रवार सुबह तक एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बनने की संभावना है।

भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, चंबल, रीवा, ग्वालियर संभाग में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे है। 17 से 19 मई तक तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना ज्यादा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related