Homeउत्तर प्रदेशइंडिगो की फ्लाइट के टॉयलेट से निकला इतना सोना, कर्मचारियों के पैकेट...

इंडिगो की फ्लाइट के टॉयलेट से निकला इतना सोना, कर्मचारियों के पैकेट खोलते ही उड़ गए होंश, जानिए कीमत

So much gold came out of the toilet of Indigo flight, the employees were blown away as soon as they opened the packets, know the price

Date:

उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर जब संयुक्त अरब अमीरात से एक इंडिगो फ्लाइट पहुंची और जब ग्रुप के मेंबर ने चेकिंग की तो हैरान रह गए। दरअसल इंडिगो फ्लाइट की टॉयलेट में पैकेट चिपका हुआ मिला है।

जब कर्मचारियों ने इसे खोल कर देखा तो देखकर ही आंखें फटी की फटी रह गई, क्योंकि उस पैकेट में 50 लाख से अधिक का सोना था। जानकारी मिली है कार्रवाई लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर की गई है।

टॉयलेट से मिला 977 ग्राम सोना

जानकारी के अनुसार शारजहा से इंडिगो की एक फ्लाइट जो कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ आई थी जैसे ही फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई तो क्रू मेंबर के कर्मचारियों ने फ्लाइट की चेकिंग की। जब उन्होंने टॉयलेट की चेकिंग की तो उसमें उन्हें एक पैकेट नजर आया ।

हालांकि नियमित तौर पर कर्मचारी फ्लाइट की चेकिंग करते हैं। ऐसे में जब उस पैकेट को खोला गया तो उसमें 977 ग्राम सोना निकला जिसकी कीमत 50 लाख 80 हजार 400 रुपए से ज्यादा बताई गई है।

सीमा शुल्क विभाग जांच पड़ताल में जुटा

वहीं इस मामले में जब सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि टॉयलेट में सोना रखने वाले व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उस व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा रहा है।

हालांकि अभी विभाग ने उस गोल्ड को अपने कब्जे में ले लिया है और यह सोना किसका है उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

एयर इंडिगो फ्लाइट में हर दिन कई लोग सफर करते हैं कई बार कुछ लोगों के पास हथियार बरामद हुए हैं। ऐसे में हर दिन कर्मचारियों के द्वारा नियमित फ्लाइट लैंड होने के बाद जांच पड़ताल की जाती है। इसी तरह जब कर्मचारियों ने फ्लाइट की चेकिंग की तो उसमें सोना मिला है फिलहाल इस सोने के मालिक की तलाश की जा रही है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related