Homeउत्तर प्रदेशबजरंग दल कार्यकर्ताओं को थाने में पीटा, इंस्पेक्टर व सिपाही लाइन हाजिर

बजरंग दल कार्यकर्ताओं को थाने में पीटा, इंस्पेक्टर व सिपाही लाइन हाजिर

Date:

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतम नगर में शुक्रवार की देर रात बजरंग दल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा। इस टकराव का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में इंस्पेक्टर बजरंग दल कार्यकर्ताओं को लताड़ रहे हैं। इसके बाद ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतम नगर निवासी नितिन मिट्टी के बर्तन बनाता है। तीन साल पहले के माधवपुरम निवासी कल्लू पुत्र राजू पर नितिन के मिट्टी के बर्तनों के छह हजार रुपए बकाया थे।

नितिन लगातार कल्लू से अपने पैसे बकाया पैसे मांग रहा था, लेकिन कल्लू लगातार उसे टाल रहा था। शुक्रवार की देर रात नितिन ने कल्लू को देखकर उससे पैसे मांगे तो कल्लू ने उसके साथ मारपीट कर दी। घायल नितिन ने ब्रह्मपुरी थाने में कल्लू के खिलाफ तहरीर दी। वहां पर पुलिस ने कल्लू को थाने में बुलाकर दोनों के बीच समझौता करा दिया।

इसकी जानकारी मिलने पर नितिन के पक्ष में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने में इंस्पेक्टर के कार्यालय में पहुंच गए। इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने उन्हें लगाड़ते हुए कार्यालय से बाहर निकलने को कहा तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता थाने में पहुंच गए और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों से माफी मंगवाने की जिद पर अड़ गए। आधी रात तक थाने में हंगामा चलता रहा। इसके बाद ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ताओं को लताड़ने का वीडियो वायरल हो गया।

इस वीडियो में इंस्पेक्टर द्वारा कार्यकर्ताओं को लात मारने की भी बात सामने आ रही है। शनिवार को मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related