Homeटेक्नोलॉजीएयरटेल यूजर के लिए खास मौका, मुफ्त में 6GB डेटा

एयरटेल यूजर के लिए खास मौका, मुफ्त में 6GB डेटा

Date:

Airtel अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत, यूजर्स को प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर 6 जीबी तक डाटा कूपन मुफ्त मिलेगा। एयरटेल के फ्री डेटा कूपन पाने के लिए यूजर्स को कुछ खास नहीं करना है, वे 219 रुपये के बेसिक प्रीपेड रिचार्ज सहित अन्य रिचार्ज पर मुफ्त कूपन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन कंपनी ने इसके लिए एक शर्त रखी है।

इन रिचार्ज पर है ऑफर

यदि एयरटेल उपयोगकर्ता 219, 249, 279, 289, 298, 349, 398 और 448 रुपये के असीमित प्रीपेड प्लान के साथ 28 दिनों के लिए प्लान ले रहे है, तो उन्हें एक जीबी के दो अतिरिक्त डेटा कूपन मुफ्त मिलेंगे। इसके अलावा, अगर उपयोगकर्ता 56 दिनों की वैधता के साथ 399, 449, 558 और 599 रुपये के प्रीपेड प्लान पर रिचार्ज करते हैं, तो उन्हें एक जीबी डेटा के चार कूपन मुफ्त में मिलेंगे, जिसका मतलब है कि उन्हें कुल चार जीबी मुफ्त का डेटा मिलेगा। साथ ही, 84 दिनों की वैधता के साथ 598 रुपये और 698 रुपये के डेटा रिचार्ज पर आपको एक जीबी मुफ्त के 6 डेटा कूपन मिलेंगे यानी 6 GB डाटा|

यह भी पढ़ें : JIO 399 के रिचार्ज पर देगी 3,300 रुपये तक का

किस तरह फ्री कूपन उपयोग करे

डेटा कूपन रिचार्ज के बाद उपयोगकर्ता के खाते में जमा किए जाएंगे। लेकिन इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को एयरटेल थैंक्स मोबाइल एप के जरिए प्रीपेड रिचार्ज कराना होगा। इसके लिए यूजर्स एयरटेल थैंक्स एप डाउनलोड कर सकते हैं। यूजर्स इस ऐप के माय कूपन सेक्शन में जाकर डेटा कूपन को रिडीम कर सकते हैं। यह उपयोगकर्ताओं को कूपन की वैधता के बारे में भी जानकारी देगा।

यह भी पढ़ें : ये हैं 200 रुपये से कम कीमत के टॉप-5 बेस्ट मंथली Jio रिचार्ज प्लान, मिलेगा 1.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...