Friday, April 19, 2024
Homeदेशप्रियंका वाड्रा ने कहा- पीएम ने किसानों का मजाक बनाया

प्रियंका वाड्रा ने कहा- पीएम ने किसानों का मजाक बनाया

मेरठ। बिजनौर के चांदपुर के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की किसान महासभा के लिए मंच सज चुका है। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी मंच पर पहुंच चुके हैं। वहीं कुछ देर बाद ही मुख्य अतिथि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा भी पहुंच गई। मौजूदा समय पर वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी विजेंद्र सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, इमरान प्रतापगढ़ी आदि मंच पर मौजूद हैं। इसके अलावा किसान महापंचयात में भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि सभा में तीन हजार के आसपास भीड़ है।

प्रियंका गांधी का संबोधन जारी है। प्रियंका ने सभी का अभिवादन कर संबोधन जारी कर दिया है। कहा कि भाषण  देने नहीं आई हूं बातचीत करने आई हूं। आपके हमारे बीच में भरोसे का रिश्‍ता होता है। इसी भरोसे के बल पर हम आगे बढ़ते हैं। आज के प्रधानमंत्री को जीताने के पीछे कोई भरोसा हुआ होगा तभी उनको जीताया होगा। चुनाव में कई वादे किए लेकिन नहीं किया। कहा आमदनी दुगनी करेंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। क्‍या गन्‍ने का भाव कम हुआ। इस पर सवाल उठाते हुए प्रियंका वाड्रा ने पूछा किसानों से सीधा सवाल किया। प्रधानमंत्री ने गन्‍ने का बकाया नहीं चुकाया।

16 हजार करोड के दो हवाइ जहाज खरीदे। जबकि एक हवाई जहाज से ही किसानों का बकाया चुक जाता है। तमाम योजनाओं के लिए पैसे हैं लेकिन किसान के लिए नहीं है। प्रियंका वाड्रा ने कहा जब किसान ही मना कर रहा तो फिर क्‍यों ही इसे वापस नहीं ले रहे हैं। जमाखोरी पर जवाहरलाल नेहरु ने कानून बनाया लेकिन अब फिर जमाखोरी होने लगी है। जमाखोरी हो रही है। अभी इसे लेकर कोई रोक नहीं है। बताया कि प हले कानून से जमाखोरी बढ़ेगी। दूसरा कानून से बड़े-बड़े उद्योगपतियों की जेबे भरेंगी। सरकारी मंडियां बंद होंगी। प्राइवेट मंडियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे आपका समर्थन मूल्‍य समाप्‍त हो जाएगा। तीसरे कानून से कांट्रेक के तहत किसानों के फस ल को वो खरीदेंगे। इसमें खास बात है कि आगे चल कांट्रेक्‍ट करने वाले आपका गन्‍ना नहीं लेगे। जिसके बाद किसान वेबस हो जाएगा। यह तीनों कानून पूजीपतियों के लिए बनाया गया है।

कहा कि पीएम चीन जाते हैं, विदेशों का दौरा करते हैं लेकिन दो से तीन किलोमीटर जाकर किसानों से बात नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही सांसद में खड़ें होकर किसानों का मजाक उडा रहे हैं। जिस किसान का अपमान कर रहे हैं उसका बेटा सीमा पर तैनात है। सीमा पर देश के लिए लड़ रहा है। कहा कि कृषि कानून से देश का किसान रो रहा है। इसको वापस लीजिए। प्रियंका वाड्रा ने कहा कि कुछ ऐसे नेता होते हैं कि भूल जाते हैं, गलत हो जाता है तब देशवासी उसको सबक सिखाते हैं। तब इस बारे में उसे पता चलता है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

किसानों की महापंचायत में सुरक्षा के कड़े इंताजाम किया गया है। पुलिस की निगरानी चप्‍पे- चप्‍पे पर लगाई गई है। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस के अन्‍य अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने बताया कि किसान महासभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं मेरठ में प्रियंका वाड्रा का दौरा टाल दिया गया है। हालाकि अभी समय तय नहीं किया गया है कि मेरठ में अब महापंचायत कब होगी।

बिजनौर में महापंचायत को लेकर तैयारियां 

अभी तक प्रियंका का किसी धार्मिक स्थल में जाने का कार्यक्रम नहीं है। उधर रविवार को पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक मुजफ्फर राव वारिस, जाहिद सिद्दीकी, केपी मावी, उदयवीर सिंह त्यागी, मीनू गोयल एवं चितवन शर्मा और एएसपी सिटी प्रवीण डा. रंजन सिंह, एडीएम अवधेश कुमार मिश्र, सीआरपीएफ के विशेष सुरक्षा दस्ते के असिस्टेंट कमांडेंट अमित से लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में चांदपुर में सोमवार को आहूत किसान महासभा की तैयारियों पर बिंदुवार मंत्रणा की। एसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन ने बताया कि महासभा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार सीओ, 16 थाना प्रभारी, 50 दारोगा, दस निरीक्षक, एक कंपनी पीएसी और ढाई सौ आरक्षी लगाए गए हैं

मेरठ की महापंचयात इस वजह से स्‍थगित 

कई दिनों से कांग्रेस जिला कमेटी और महानगर कमेटी के पदाधिकारी कैली गांव में डेरा डाले हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी किसान पंचायत की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों को किसानों को लाने की व्यवस्था सौंप दी गई थी। लेकिन रविवार को पार्टी हाईकमान ने इसे स्थगित कर दिया। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि सोमवार को बिजनौर में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की किसान महापंचायत होगी। सर्दी का मौसम है। बिजनौर से सरधना की दूरी भी अच्छी-खासी है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News